CA Quiz : 13-15 September 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 प्रसिद्ध अनुवादक के. चेल्लप्पन का सितंबर 2024 में निधन हो गया।
के. चेल्लप्पन को _________(वर्ष) में बंगाली से तमिल में रवींद्रनाथ टैगोर के उपन्यास ‘गोरा’ के अनुवाद के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • (अ) 2010
  • (ब) 2018
  • (स) 2016
  • (द) 2020
उत्तर : 2020
व्याख्या :
साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध अंग्रेजी शिक्षक, अनुवादक के. चेल्लप्पन का 88 वर्ष की आयु में चेन्नई, तमिलनाडु (TN) में निधन हो गया। उनका जन्म 1936 में हुआ था। 2020 में, उन्हें रवींद्रनाथ टैगोर के उपन्यास ‘गोरा’ का बंगाली से तमिल में अनुवाद करने के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 2 हाल ही में (सितंबर 2012 में) भारतीय नौसेना (IN) में कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक (CPS) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
  • (ब) वाइस एडमिरल संजय भल्ला
  • (स) एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी
  • (द) वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी
उत्तर : वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी
व्याख्या :
वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी, जो कि फ्लैग ऑफिसर हैं, ने भारतीय नौसेना (आईएन) में कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक (सीपीएस) के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले, उन्होंने भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) के कमांडेंट के रूप में कार्य किया। उन्हें 1 जुलाई 1989 को भारतीय नौसेना में कमीशन दिया गया था।
प्रश्न 3 निम्नलिखित में से कौन हाल ही में (सितंबर 2024 में) कार्बन अकाउंटिंग फाइनेंशियल्स (पीसीएएफ) के लिए साझेदारी में शामिल होने वाला पहला प्रमुख भारतीय बैंक बन गया है -
  • (अ) इंडियन बैंक
  • (ब) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • (स) एक्सिस बैंक
  • (द) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
उत्तर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
व्याख्या :
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) कार्बन अकाउंटिंग फाइनेंशियल्स (PCAF) के लिए साझेदारी में शामिल होने वाला पहला प्रमुख भारतीय बैंक बन गया, जिसका उद्देश्य वित्तीय संस्थानों को उनके निवेश और ऋणों से ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन को मापने और रिपोर्ट करने में मदद करना है।
प्रश्न 4 कौन सा देश द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास अल नजाह के 5वें संस्करण की मेजबानी करेगा -
  • (अ) ओमान
  • (ब) इजराइल
  • (स) सीरिया
  • (द) लेबनान
उत्तर : ओमान
व्याख्या :
भारत-ओमान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अल नजाह’ के पांचवें संस्करण के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी गुरुवार को रवाना हो गई। यह अभ्यास 13 से 26 सितंबर तक ओमान के सलालाह में रबकूट प्रशिक्षण क्षेत्र में होगा। अभ्यास ‘अल नजाह’ 2015 से भारत और ओमान के बीच बारी-बारी से हर दो साल में आयोजित किया जाता है।
प्रश्न 5 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत हिंदी को राजभाषा के रूप में मान्यता दी गई -
  • (अ) अनुच्छेद 370
  • (ब) अनुच्छेद 343
  • (स) अनुच्छेद 356
  • (द) अनुच्छेद 377
उत्तर : अनुच्छेद 343
व्याख्या :
14 सितंबर 1949 को, भारत की संविधान सभा ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत आधिकारिक तौर पर हिंदी को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी।
प्रश्न 6 किस कंपनी का आई ड्रॉप “प्रेसवू” लाइसेंस सितंबर 2024 में DCGI द्वारा रद्द कर दिया गया था -
  • (अ) सिप्ला
  • (ब) एंटोड फ़ार्मास्युटिकल्स
  • (स) सन फ़ार्मा
  • (द) फ़ाइज़र
उत्तर : एंटोड फ़ार्मास्युटिकल्स
व्याख्या :
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने बुधवार को प्रेस्वू नाम के आई ड्रॉप की मैन्यूफैक्चरिंग और मार्केटिंग लाइसेंस को रद्द कर दिया है। इस आई ड्रॉप को मुंबई स्थित दवा निर्माता कंपनी एंटोड फार्मास्यूटिकल्स ने बनाया था। आईड्रॉप को आंखों में डालने के बाद चश्मा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और बिना चश्मे के भी आसानी से किताब पढ़ी जा सकती है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने इस आई ड्रॉप को इस शर्त के साथ परमिशन दी थी कि सिर्फ इसे डॉक्टर की सलाह पर ही यूज किया जाए। कंपनी पर आरोप है कि वह इसे बिना प्रिस्क्रिप्शन के खरीदने का प्रचार कर रही थी। यह आईड्रॉप अक्टूबर में मार्केट में आने वाली थी।
प्रश्न 7 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने तटीय सड़क और बांद्रा-वर्ली सी लिंक को जोड़ने वाले किस पुल का उद्घाटन किया -
  • (अ) नॉर्थ बाउंड कनेक्टर
  • (ब) ईस्टर्न फ़्रीवे
  • (स) मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक
  • (द) बांद्रा-कुर्ला फ़्लाईओवर
उत्तर : नॉर्थ बाउंड कनेक्टर
व्याख्या :
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 12 सितंबर को नॉर्थ बाउंड कनेक्टर ब्रिज का उद्घाटन किया। यह मुंबई के कोस्टल रोड और बांद्रा वर्ली सी लिंक को जोड़ने वाला ब्रिज है। अगर आप दक्षिण मुंबई में है और आपको उत्तर मुंबई जाना है, तो मरीन ड्राइव से कोस्टल रोड से बांद्रा वर्ली सी लिंक का इस्तेमाल करते हुए सीधे बांद्रा पहुंच सकते हैं। दक्षिण मुंबई से उत्तर मुंबई का सफर अब महज 20 से 25 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। पहले इस सफर के लिए 40-60 मिनट तक का वक्त लग जाता था।
प्रश्न 8 फोर्ड मोटर कंपनी किस भारतीय राज्य में अपना विनिर्माण संयंत्र फिर से खोलने की योजना बना रही है -
  • (अ) कर्नाटक
  • (ब) गुजरात
  • (स) तमिलनाडु
  • (द) महाराष्ट्र
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
फोर्ड मोटर कंपनी ने 13 सितंबर को कहा कि वह दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट फिर से शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी इस प्लांट में तैयार की गई कारों का एक्सपोर्ट करेगी। इससे फोर्ड इंडिया उस मार्केट में फिर से एंटर कर सकेगी जहां से वह तीन साल पहले बाहर हो गई थी। दो दिन पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य में मैन्युफैक्चरिंग फिर से शुरू करने के लिए फोर्ड कंपनी से बातचीत हो रही है।
प्रश्न 9 2024 में 7वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) अमित शाह
  • (स) राजनाथ सिंह
  • (द) एस. जयशंकर
उत्तर : अमित शाह
व्याख्या :
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 13 सितंबर को सातवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन-2024 का उद्घाटन किया। दो दिन तक फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड में चलने वाले सम्मेलन में 750 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर अमित शाह ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा तैयार किये गए डैशबोर्ड का शुभारंभ किया। इस डैशबोर्ड को पुलिस महानिदेशकों के सालाना सम्मेलन में लिए गए फैसलों की रियल टाइम जानकारी के लिए बनाया गया है।
प्रश्न 10 भारतीय अंतर्राष्ट्रीय समुद्री विवाद समाधान केंद्र (IIMDRC) किस शहर में स्थापित किया जाएगा -
  • (अ) चेन्नई
  • (ब) दिल्ली
  • (स) मुंबई
  • (द) कोच्चि
उत्तर : मुंबई
व्याख्या :
13 सितंबर को गोवा में 20वीं समुद्री राज्य विकास परिषद (MSDC) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय समुद्री विवाद समाधान केंद्र (IIMDRC) का शुभारंभ किया गया। इस दौरान तटीय राज्यों में मेगा शिपबिल्डिंग पार्क की स्थापना की योजनाओं पर चर्चा की गई। IIMDRC को मुंबई में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मंत्रालय और इंडिया इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर (MoU) हुआ है।
प्रश्न 11 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) Mpox के लिए WHO द्वारा स्वीकृत वैक्सीन का नाम क्या है -
  • (अ) MVA-BN
  • (ब) BCG
  • (स) फाइजर
  • (द) मॉडर्ना
उत्तर : MVA-BN
व्याख्या :
विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने 13 सितंबर को एमवीए-बीएन वैक्सीन (MVA-BN vaccine) को एमपॉक्स के खिलाफ पहली वैक्सीन घोषित किया। इस वैक्सीन को प्री क्वालिफिकेशन सूची में जोड़ा गया है। एमवीए-बीएन वैक्सीन (MVA-BN vaccine) को फिलहाल 18 साल से कम लोगों के लिए नहीं बनाया गया है। एक्सपोजर से पहले दी गई सिंगल डोज एमवीए-बीएन वैक्सीन लोगों को मंकीपॉक्स से बचाने में अनुमानित 76 प्रतिशत प्रभावी है, जबकि 2 खुराक अनुमानित 82 प्रतिशत प्रभावी है। MVA-BN वैक्सीन को स्विट्जरलैंड, अमेरिका, सिंगापुर, कनाडा, यूरोपीय संघ और UK में मंजूरी दे दी गई है।
प्रश्न 12 ब्रिक्स साहित्य मंच 2024 का विषय है -
  • (अ) प्रतिनिधित्व साहित्य और वैश्विक शांति
  • (ब) नए यथार्थ में विश्व साहित्य, परंपराओं, राष्ट्रीय मूल्यों और संस्कृतियों का संवाद
  • (स) कृत्रिम बुद्धिमत्ता और संस्कृतियों का संवाद
  • (द) साहित्यिक कला
उत्तर : नए यथार्थ में विश्व साहित्य, परंपराओं, राष्ट्रीय मूल्यों और संस्कृतियों का संवाद
व्याख्या :
ब्रिक्स साहित्य फोरम 2024 का आरंभ 11 सितंबर 2024 बुधवार को रूस के कजान में हुआ। सम्मेलन का आधिकारिक उद्घाटन कजान के मेयर श्री इल्सुर मेत्शिन ने किया। साहित्यिक ब्रिक्स के 2024 संस्करण का थीम “नए यथार्थ में विश्व साहित्य, परंपराओं, राष्ट्रीय मूल्यों और संस्कृतियों का संवाद” है।
प्रश्न 13 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने किस भारतीय संस्थान को एआई और प्रतिस्पर्धा पर अध्ययन के लिए चुना गया था -
  • (अ) आईआईटी दिल्ली
  • (ब) प्रबंधन विकास संस्थान सोसायटी (एमडीआईएस)
  • (स) आईआईएम बैंगलोर
  • (द) नीति आयोग
उत्तर : प्रबंधन विकास संस्थान सोसायटी (एमडीआईएस)
व्याख्या :
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और प्रतिस्पर्धा पर मार्केट स्टडी करने के लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी करने के बाद, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अब इसके लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट सोसाइटी (एमडीआईएस) को मार्केट स्टडी के लिए नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 14 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) किस मंत्रालय ने वाणिज्य और उद्योग के लिए जन सुनवाई पोर्टल लॉन्च किया -
  • (अ) आईटी मंत्रालय
  • (ब) वाणिज्य मंत्रालय
  • (स) वित्त मंत्रालय
  • (द) कृषि मंत्रालय
उत्तर : वाणिज्य मंत्रालय
व्याख्या :
महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के जनसुनवाई पोर्टल का अनावरण किया। पोर्टल को व्यापारियों के बीच सीधी और पारदर्शी बातचीत की सुविधा प्रदान करने और निर्यातकों को उनके मुद्दों को ऑनलाइन हल करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
प्रश्न 15 9वें लद्दाख ज़ांस्कर महोत्सव 2024 का उद्घाटन कहाँ किया गया -
  • (अ) लेह
  • (ब) सानी गाँव
  • (स) कारगिल
  • (द) द्रास
उत्तर : सानी गाँव
व्याख्या :
नौवाँ लद्दाख ज़ांस्कर महोत्सवः2024 सानी गाँव में शुरू हो गया है। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर डॉक्‍टर बीडी मिश्रा ने इसका उद्घाटन किया। जांस्‍कर को सरकारी तौर पर जिला घोषित किए जाने के बाद पहली बार इस महोत्‍सव का आयोजन किया गया।
प्रश्न 16 हल्के लड़ाकू टैंक ‘ज़ोरावर’ का परीक्षण किस संगठन द्वारा किया गया -
  • (अ) HAL
  • (ब) DRDO
  • (स) ISRO
  • (द) BEL
उत्तर : DRDO
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन- डीआरडीओ ने भारतीय सेना के लिए बनाए गए हल्के युद्धक टैंक ज़ोरावर का सफल फील्‍ड परीक्षण किया है। यह टैंक बहुत ऊंचाई वाले इलाकों और रेगिस्‍तानों में भी आसानी से चल सकता है। ज़ोरावर लड़ाकू टैंक को डीआरडीओ ने सफलतापूर्वक विकसित किया है।
प्रश्न 17 राजीव रंजन सिंह ने सजावटी मछली पालन को समर्थन देने के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया -
  • (अ) एक्वा इंडिया
  • (ब) फिश केयर
  • (स) रंगीन मछली
  • (द) मत्स्य संपदा
उत्तर : रंगीन मछली
व्याख्या :
केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने भुवनेश्वर स्थित भाकृअनुप-केंद्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान संस्थान (भाकृअनुप-सीफा) में “रंगीन मछली” मोबाइल ऐप लॉन्च किया। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के सहयोग से भाकृअनुप-सीफा द्वारा विकसित यह ऐप सजावटी मत्स्यपालन क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है, जो शौकीनों, एक्वेरियम शॉप मालिकों और मछली पालकों के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान संसाधन प्रदान करता है।
प्रश्न 18 नई दिल्ली में ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव’ वेबसाइट किसने लॉन्च की -
  • (अ) पीयूष गोयल
  • (ब) ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • (स) अमित शाह
  • (द) राजीव रंजन सिंह
उत्तर : ज्योतिरादित्य सिंधिया
व्याख्या :
पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत का उत्सव मनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, माननीय केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बहुप्रतीक्षित अष्टलक्ष्मी महोत्सव के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की। 6 से 8 दिसंबर, 2024 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने वाला अष्टलक्ष्मी महोत्सव एक ऐतिहासिक उत्सव होने वाला है। यह महोत्सव आठ पूर्वोत्तर राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा से प्रेरणा लेता है, जिन्हें सामूहिक रूप से “अष्टलक्ष्मी” के रूप में जाना जाता है, जो समृद्धि के आठ रूपों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
प्रश्न 19 अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर को कौन सा नया नाम दिया गया है -
  • (अ) श्री विजय नगर
  • (ब) श्री विजयपुरम
  • (स) श्री स्वतंत्रपुरम
  • (द) श्री भारतपुरम
उत्तर : श्री विजयपुरम
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय प्राचीन श्री विजय साम्राज्य से प्रेरणा लेते हुए क्षेत्र के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है। गृह मंत्री ने कहा कि श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है।
प्रश्न 20 भारत के पहले अंतरिक्ष स्टेशन का नाम बताएं जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा 2028 तक लॉन्च किया जाएगा।
  • (अ) भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन
  • (ब) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन
  • (स) तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन
  • (द) स्काईलैब
उत्तर : भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 2028 तक भारत के पहले अंतरिक्ष स्टेशन, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) के पहले बेस मॉड्यूल को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। बीएएस में 5 मॉड्यूल होंगे।
प्रश्न 21 सितंबर 2024 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन थे-
  • (अ) डॉ. मल्लिका नड्डा
  • (ब) जस्टिस नजमी वजीरी
  • (स) आदिले सुमरिवाला
  • (द) राजा रणधीर सिंह
उत्तर : राजा रणधीर सिंह
व्याख्या :
राजा रणधीर सिंह (77 वर्ष), पूर्व भारतीय निशानेबाज और अनुभवी खेल प्रशासक, को चार साल (2024 से 2028 तक) के कार्यकाल के लिए एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) का अध्यक्ष चुना गया। वे OCA के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय बन गए।
प्रश्न 22 किस संगठन ने हाल ही में (सितंबर 2024 में) एक ऑनलाइन टूल ‘दावा सूचना’ लॉन्च किया है जो जमाकर्ताओं को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके अपने दावों की स्थिति को ट्रैक करने की अनुमति देता है -
  • (अ) डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन
  • (ब) क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड
  • (स) सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया
  • (द) कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया
उत्तर : डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (डीआईसीजीसी) ने ‘दावा सूचना’ या दावा स्थिति ट्रैकिंग लॉन्च की है, जो एक ऑनलाइन टूल है जो जमाकर्ताओं को डीआईसीजीसी वेबसाइट पर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके अपने दावों की स्थिति को ट्रैक करने की अनुमति देता है।
प्रश्न 23 किस संगठन ने हाल ही में (सितंबर 2024 में) अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के साथ भागीदारी में एक बहु-दाता ट्रस्ट फंड की स्थापना की घोषणा की है -
  • (अ) एशियाई विकास बैंक
  • (ब) अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम
  • (स) बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी
  • (द) अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी
उत्तर : बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी
व्याख्या :
विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी) और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के सदस्य, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) स्थित बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (एमआईजीए) ने ‘एमआईजीए-आईएसए सौर सुविधा’ नामक एक बहु-दाता ट्रस्ट फंड की स्थापना की घोषणा की।
प्रश्न 24 हाल ही में (सितंबर 2024 में) किस देश को ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) का नया सदस्य बनने के लिए अधिकृत किया गया है -
  • (अ) अर्जेंटीना
  • (ब) स्पेन
  • (स) अल्जीरिया
  • (द) बेल्जियम
उत्तर : अल्जीरिया
व्याख्या :
अल्जीरिया को ब्रिक्स न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) का नया सदस्य बनने के लिए अधिकृत किया गया है। यह ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका (BRICS) देशों द्वारा स्थापित एक बहुपक्षीय विकास बैंक (MDB) है। 29 से 31 अगस्त, 2024 तक दक्षिण अफ़्रीका के केप टाउन में आयोजित NDB की 9वीं वार्षिक बैठक के दौरान NDB की अध्यक्ष डिल्मा रूसेफ ने इसकी घोषणा की।
प्रश्न 25 किस मंत्रालय ने हाल ही में (सितंबर 2024 में) समृद्ध योजना के दूसरे समूह को लॉन्च किया है, जो सॉफ्टवेयर उत्पादों पर राष्ट्रीय नीति (एनपीएसपी) - 2019 के तहत स्टार्टअप त्वरण के लिए एक कार्यक्रम है?
  • (अ) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • (ब) महिला और बाल विकास मंत्रालय
  • (स) संचार मंत्रालय
  • (द) संस्कृति मंत्रालय
उत्तर : इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
व्याख्या :
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के सचिव एस कृष्णन ने उत्पाद नवाचार, विकास और वृद्धि (SAMRIDH) योजना के लिए MeitY के स्टार्टअप एक्सेलेरेटर के दूसरे समूह का शुभारंभ किया।
प्रश्न 26 किस संगठन ने हाल ही में (सितंबर 2024 में) दो दिवसीय पहला अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव (आईएसएफ) 2024 आयोजित किया है, जिसे प्रधान मंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी ने वस्तुतः संबोधित किया था -
  • (अ) टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड
  • (ब) अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन
  • (स) राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान
  • (द) जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन
व्याख्या :
भारत के प्रधान मंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) द्वारा आयोजित दो दिवसीय पहले अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव (आईएसएफ) 2024 को वर्चुअली संबोधित किया, जो नई दिल्ली, दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित किया गया था।
प्रश्न 27 63वें सुब्रतो कप 2024 में जूनियर बॉयज का खिताब किस स्कूल ने जीता -
  • (अ) मिंगकेन क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल
  • (ब) टी.जी. इंग्लिश स्कूल
  • (स) सेंट पॉल स्कूल
  • (द) दिल्ली पब्लिक स्कूल
उत्तर : टी.जी. इंग्लिश स्कूल
व्याख्या :
मणिपुर के टी. जी. इंग्लिश स्कूल ने 63वें सुब्रतो कप अंतरर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में जूनियर बॉयज़ कप का खिताब जीत लिया है। उन्‍होंने नई दिल्ली के बीआर आंबेडकर स्टेडियम में खेले गए फाइनन में मेघालय के मिंगकेन क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल को 4-3 से हराया। मणिपुर ने 44 सालों में पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है और इतिहास में तीसरी बार सुब्रतो कप जीता है।
प्रश्न 28 12 सितंबर 2024 को कक्षा में पहला निजी स्पेसवॉक किसने पूरा किया -
  • (अ) एलन मस्क और स्कॉट पोटेट
  • (ब) जेरेड इसाकमैन और सारा गिलिस
  • (स) स्कॉट पोटेट और अन्ना मेनन
  • (द) नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन
उत्तर : जेरेड इसाकमैन और सारा गिलिस
व्याख्या :
12 सितंबर 2024 को, दो अंतरिक्ष यात्री, अरबपति जेरेड इसाकमैन और स्पेसएक्स इंजीनियर सारा गिलिस ने स्पेसएक्स कैप्सूल के बाहर पहला निजी स्पेसवॉक पूरा किया।
प्रश्न 29 सीताराम येचुरी कौन थे, जिनका सितंबर 2024 में 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया -
  • (अ) अर्थशास्त्री
  • (ब) स्वतंत्रता सेनानी
  • (स) राजनीतिज्ञ
  • (द) वैज्ञानिक
उत्तर : राजनीतिज्ञ
व्याख्या :
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का 12 सितंबर को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त, 1952 को चेन्नई में हुआ था। येचुरी 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) में शामिल हुए। एक साल बाद वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) में शामिल हो गए। इमरजेंसी के बाद उन्हें एक साल (1977-78) के दौरान तीन बार JNU छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया। वह SFI के पहले अध्यक्ष थे जो केरल या बंगाल से नहीं थे। येचुरी 1984 में CPI(M) की केंद्रीय समिति के लिए चुने गए। उन्होंने 1986 में SFI छोड़ दी। इसके बाद वे 1992 में चौदहवीं कांग्रेस में पोलित ब्यूरो के लिए चुने गए। येचुरी जुलाई 2005 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने गए। उन्हें 19 अप्रैल 2015 को CPI(M) का पांचवा महासचिव चुना गया। अप्रैल 2018 में उन्हें फिर से CPI(M) के महासचिव के रूप में चुना गया। अप्रैल 2022 में येचुरी ने तीसरी बार CPI(M) के महासचिव का पद संभाला।
प्रश्न 30 सितंबर माह को किस प्रकार के कैंसर के लिए जागरूकता माह के रूप में मान्यता दी गई है -
  • (अ) स्तन कैंसर
  • (ब) फेफड़े का कैंसर
  • (स) डिंबग्रंथि/ओवेरियन कैंसर
  • (द) मुँह का कैंसर
उत्तर : डिंबग्रंथि/ओवेरियन कैंसर
व्याख्या :
कैंसर अनुसंधान के लिये समर्पित विश्व की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी व्यावसायिक संस्था, अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च ने सितंबर माह को डिंबग्रंथि/ओवेरियन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मान्यता दी है। यह माह इस घातक स्त्री रोग संबंधी कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिये समर्पित है। डिंबग्रंथि/ओवेरियन कैंसर एक कैंसरयुक्त ट्यूमर है, जो अंडाशय के ऊतकों में बनता है। अंडाशय मादा जनन ग्रंथियों का एक युग्म है, जिनसे डिंब और मादा हार्मोन का उत्पादन होता है। कैंसर एक ऐसा रोग है जिसमें शरीर में असामान्य कोशिकाएँ अनियंत्रित रूप से बढ़कर ट्यूमर का रूप ले लेती हैं।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill