CA Quiz : 27-28 August 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.
प्रश्न 1 हाल ही में (अगस्त 2024 में) उत्तर प्रदेश के किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर गुरु गोरखनाथ धाम कर दिया गया -
  • (अ) कासिमपुर हॉल्ट
  • (ब) जायस
  • (स) मिसरौली
  • (द) अकबरगंज
उत्तर : जायस
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश में उत्तर रेलवे ने आठ रेलवे स्‍टेशनों को नए नाम दिए हैं। संबद्ध अधिकारियों ने परिवर्तित नामों का अनुमोदन किया है। ये स्टेशन लखनऊ डिवीजन के हैं। इनमें कासिमपुर हाल्‍ट को अब जायस सिटी के नाम से जाना जाएगा। जायस को गुरु गोरखनाथ धाम का नया नाम दिया गया है। इसी तरह मिश्रौली का नाम बदलकर मां कालीकल धाम किया गया है।
प्रश्न 2 हाल ही में (अगस्त 2024 में) राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के महानिदेशक (डीजी) के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) राकेश अस्थाना
  • (ब) बी श्रीनिवासन
  • (स) आलोक वर्मा
  • (द) वाई.सी. मोदी
उत्तर : बी श्रीनिवासन
व्याख्या :
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी बी. श्रीनिवासन को देश के आतंकरोधी बल- राष्‍ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। श्रीयुत श्रीनिवासन भारतीय पुलिस सेवा के बिहार कैडर के 1992 बैच के अधिकारी हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीनिवासन की नियुक्ति को मंजूरी दी। वे फिलहाल राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक हैं।
प्रश्न 3 भारत द्वारा उन्नत प्रौद्योगिकी पोत (ATV) कार्यक्रम किस वर्ष शुरू किया गया था -
  • (अ) 1980
  • (ब) 1990
  • (स) 2000
  • (द) 2010
उत्तर : 1990
व्याख्या :
भारत की दूसरी न्यूक्लियर सबमरीन अरिघात बनकर तैयार हो गई है। इसे 29 अगस्त को इंडियन नेवी को सौंपा जा सकता है। अरिघात को 2017 में लॉन्च किया गया था। अरिघात INS अरिहंत का अपग्रेडेड वर्जन है। इसका वजन 6000 टन और मिसाइल अटैक की रेंज 750 km तक है। इसे विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC) में बनाया गया था। अरिहंत की तरह ही अरिघात भी 750 किलोमीटर की रेंज वाली के-15 मिसाइलों से लैस होगी। 1990 में भारत सरकार ने ATV यानी एडवांस टेक्नोलॉजी वेसल प्रोग्राम शुरू किया था। इसके तहत ही इन पनडुब्बियों का निर्माण शुरू हुआ था।
प्रश्न 4 हाल ही में (अगस्त 2024 में) राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (NICDP) के तहत कितनी नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई -
  • (अ) 8
  • (ब) 10
  • (स) 12
  • (द) 15
उत्तर : 12
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय में राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीपी) के तहत 12 नए परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं को पूरा करने में 28 हजार 602 करोड़ की लागत का अनुमान है। एनआईसीडीपी से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होने की उम्मीद है, जिसमें 10 लाख प्रत्यक्ष और 30 लाख परोक्ष रूप से नई नौकरियां सृजति होंगी। ये औद्योगिक क्षेत्र उत्तराखंड के खुरपिया, पंजाब के राजपुरा-पटियाला, महाराष्ट्र के दिघी, केरल के पलक्कड़, उत्तर प्रदेश के आगरा और प्रयागराज, बिहार के गया, तेलंगाना के जहीराबाद, आंध्र प्रदेश के ओरवाकल और कोप्पर्थी तथा राजस्थान के जोधपुर-पाली में स्थित होंगे।
प्रश्न 5 किस मंत्री ने IPHEX 2024 का उद्घाटन किया -
  • (अ) पीयूष गोयल
  • (ब) जितिन प्रसाद
  • (स) स्मृति ईरानी
  • (द) राजनाथ सिंह
उत्तर : जितिन प्रसाद
व्याख्या :
केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत स्वास्थ्य सेवा का एक विश्वस्तरीय किफायती गंतव्य और फार्मा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी देश के रूप में उभरा है। केन्द्रीय मंत्री ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में फार्मा एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन -दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फार्मा एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदर्शनी (IPHEX 2024) का उद्घाटन करते हुए यह बात कही।
प्रश्न 6 प्रधानमंत्री जन धन योजना कब शुरू की गई थी -
  • (अ) 26 जनवरी, 2012
  • (ब) 2 अक्टूबर, 2016
  • (स) 1 जुलाई, 2013
  • (द) 28 अगस्त, 2014
उत्तर : 28 अगस्त, 2014
व्याख्या :
10 साल पहले 28 अगस्त, 2014 को प्रधानमंत्री जन-धन योजना शुरू की गई थी। देश में इस समय 53.13 करोड़ जन-धन अकाउंट हैं। इनमें करीब 2.3 ट्रिलियन रुपए पड़े हुए हैं। इनमें से करीब 80 फीसदी अकाउंट एक्टिव हैं। अगस्त, 2024 तक इन अकाउंट का औसत बैलेंस 4352 रुपए हो गया है, जो कि मार्च, 2015 में 1,065 रुपए था। जन-धन योजना में एक लाख रुपए का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और 30 हजार रुपए का लाइफ कवर भी मिलता है।
प्रश्न 7 हाल ही में (अगस्त 2024 में) रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और CEO कौन बने हैं -
  • (अ) रमेश कुमार
  • (ब) सुरेश प्रसाद
  • (स) सतीश कुमार
  • (द) अजय शर्मा
उत्तर : सतीश कुमार
व्याख्या :
27 अगस्त को इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस इंजीनियर्स (IRSME) अधिकारी सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष और CEO बनाया गया है। वह रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित हैं। सतीश कुमार रेलवे बोर्ड की मौजूदा CEO जया वर्मा सिन्हा की जगह लेंगे।
प्रश्न 8 हाल ही में (अगस्त 2024 में) भारत ने दूसरे बैच में कितनी SiG Sauer 716 असॉल्ट राइफल्स का ऑर्डर दिया-
  • (अ) 50,000
  • (ब) 73,000
  • (स) 1,00,000
  • (द) 90,000
उत्तर : 73,000
व्याख्या :
भारत ने 28 अगस्त को अमेरिका से 73,000 सिग सॉ (SiG Sauer) असॉल्ट राइफल्स का दूसरा ऑर्डर दिया। सिग सॉ ने यह जानकारी दी है। इस डील को भारत ने 837 करोड़ रुपए में साइन किया है। राइफल्स की दूसरी खरीद को दिसंबर 2023 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुआई में डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने मंजूरी दी थी।
प्रश्न 9 किस बीमा कंपनी ने हाल ही में (अगस्त 2024 में) अपने बीमा उत्पाद की पहुंच का विस्तार करने के लिए एचएसबीसी इंडिया के साथ एक बैंकाश्योरेंस साझेदारी की है -
  • (अ) बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
  • (ब) टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
  • (स) एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
  • (द) कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
उत्तर : बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
व्याख्या :
पुणे (महाराष्ट्र) स्थित बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (BAGICL), जो भारत की एक अग्रणी निजी सामान्य बीमा कंपनी है, ने अपने बीमा उत्पाद की पहुंच का विस्तार करने के लिए मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत (HSBC इंडिया) के साथ बैंकएश्योरेंस साझेदारी की है।
प्रश्न 10 किस बीमा कंपनी ने हाल ही में (अगस्त 2024 में) ‘सम्पूर्ण रक्षा वादा’ नामक एक नया टर्म बीमा उत्पाद लॉन्च किया है -
  • (अ) आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
  • (ब) यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
  • (स) कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
  • (द) टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
उत्तर : टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
व्याख्या :
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (टीएएलआईसी) ने एक नया टर्म इंश्योरेंस उत्पाद 'सम्पूर्ण रक्षा वादा' लॉन्च किया है, जो मृत्यु दावों पर तत्काल भुगतान, लचीले प्रीमियम भुगतान विकल्प और टर्मिनल बीमारियों के लिए लाभ प्रदान करता है।
प्रश्न 11 किस देश ने हाल ही में (अगस्त 2024 में) 5 वर्षों के लिए ‘लोक प्रशासन और शासन सुधारों में सहयोग’ को बढ़ावा देने के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं -
  • (अ) यूनाइटेड किंगडम
  • (ब) भूटान
  • (स) श्रीलंका
  • (द) मलेशिया
उत्तर : मलेशिया
व्याख्या :
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी), कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (एमओपीपीजीएंडपी), और मलेशिया सरकार के लोक सेवा विभाग (पीएसडी) ने नई दिल्ली में हैदराबाद हाउस में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 12 अगस्त 2024 में, भारत सरकार (जीओआई) ने __________ तक 100% ZET बिक्री पैठ हासिल करने के उद्देश्य से “भारत जीरो एमिशन ट्रकिंग (ZET) नीति सलाहकार” दस्तावेज़ लॉन्च किया।
  • (अ) 2045
  • (ब) 2040
  • (स) 2050
  • (द) 2060
उत्तर : 2050
व्याख्या :
भारत सरकार (जीओआई) के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) अजय कुमार सूद ने नई दिल्ली में विज्ञान भवन एनेक्सी में “भारत जीरो एमिशन ट्रकिंग (जेडईटी) नीति परामर्श” दस्तावेज़ लॉन्च किया। यह परामर्श 2050 तक 100% जेडईटी बिक्री पैठ हासिल करने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण की रूपरेखा तैयार करता है, जो भारत के नेट जीरो 2070 लक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 13 किस मंत्रालय ने हाल ही में (अगस्त 2024 में) ‘बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स (BoCW) मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (MIS) पोर्टल’ लॉन्च किया है -
  • (अ) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  • (ब) श्रम और रोजगार मंत्रालय
  • (स) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
  • (द) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उत्तर : श्रम और रोजगार मंत्रालय
व्याख्या :
श्रम और रोजगार मंत्रालय (MoL&E) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) को चार श्रम संहिताओं के तहत मसौदा नियमों को अंतिम रूप देने और BoCW के लिए कल्याणकारी योजनाओं में सुधार करने में मदद करने के लिए ‘भवन और अन्य निर्माण श्रमिक (BoCW) प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) पोर्टल’ लॉन्च किया।
प्रश्न 14 कृष्ण जन्माष्टमी किस माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी कोमनाई जाती है -
  • (अ) बैशाख
  • (ब) ज्येष्ठ
  • (स) आषाढ़
  • (द) भाद्रपद
उत्तर : भाद्रपद
व्याख्या :
हिंदू पंचांग के अनुसार, 2024 वर्ष में जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई गई। वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 अगस्त, 2024 दिन रविवार को रात 3 बजकर 39 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 26 अगस्त, 2024 दिन सोमवार को रात 2 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में भाद्रपद यानी कि भादो मास की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न 15 ICC महिला T20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम का कप्तान कौन है -
  • (अ) स्मृति मंधाना
  • (ब) दीप्ति शर्मा
  • (स) हरमनप्रीत कौर
  • (द) शैफाली वर्मा
उत्तर : हरमनप्रीत कौर
व्याख्या :
स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर संयुक्त अरब अमीरात में आगामी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय दल की कप्तान होंगी। टीम की उपकप्तानी स्मृति मंधाना करेंगी। अन्य खिलाड़ियों में शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, विकेट कीपर रिचा घोष, पूजा वस्त्रकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालान हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव और साजना सजीवन शामिल हैं। विकेट कीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया और ऑलराउंडर स्पिन गेंदबाज श्रेयांका पाटिल को भी टीम में शामिल किया गया है। इस स्पर्धा का नौवां संस्करण दुबई और शारजाह में 3 से 20 अक्‍टूबर तक खेला जाएगा।
प्रश्न 16 राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) की पहली बैठक की अध्यक्षता किसने की -
  • (अ) वित्त मंत्री
  • (ब) कैबिनेट सचिव
  • (स) प्रधान मंत्री
  • (द) स्वास्थ्य मंत्री
उत्तर : कैबिनेट सचिव
व्याख्या :
देश में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित नेशनल टास्क फोर्स (NTF) की पहली बैठक मंगलवार (27, अगस्त) को आयोजित की गई। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृह सचिव और स्वास्थ्य सचिव समेत सभी सदस्य मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एनटीएफ सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और सदस्यों ने अपने सुझाव भी रखे। एनटीएफ के सदस्यों ने बैठक में बताया कि विभिन्न हितधारकों ने उनसे सीधे संपर्क किया है और व्यक्तिगत रूप से लगभग 300 से 400 सुझाव प्राप्त हुए हैं। इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुझावों के लिए एक राष्ट्रीय पोर्टल बनाया है। इसका लिंक मंत्रालय के वेबसाइट पर “एनटीएफ के लिए सुझाव” शीर्षक के तहत उपलब्ध है।
प्रश्न 17 8वें धर्म धम्म सम्मेलन 2024 का विषय क्या है -
  • (अ) ब्रह्मांडीय जागरूकता
  • (ब) शांति और सद्भाव
  • (स) धर्म और धम्म में ब्रह्मांड विज्ञान
  • (द) विविधता में एकता
उत्तर : धर्म और धम्म में ब्रह्मांड विज्ञान
व्याख्या :
हाल ही में इंडिया फाउंडेशन द्वारा गुजरात विश्वविद्यालय के सहयोग से अहमदाबाद में 8वें धर्म धम्म सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ थे वर्ष 2024 के सम्मेलन की थीम “धर्म और धम्म में ब्रह्मांड विज्ञान (Cosmology in Dharma and Dhamma)” है।
प्रश्न 18 मुथमिज मुरुगन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2024 कहाँ आयोजित किया गया था -
  • (अ) चेन्नई
  • (ब) डिंडीगुल
  • (स) मदुरै
  • (द) कोयंबटूर
उत्तर : डिंडीगुल
व्याख्या :
हाल ही में तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में पलानी में मुतमिज़ मुरुगन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ, जो तमिल संस्कृति और आध्यात्मिकता को परिलक्षित करता है। इसमें समग्र विश्व से एक लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। सम्मेलन आयोजन के उद्देश्यों में मुरुगन उपासना के मूल सिद्धांतों का प्रसार करना, उनके दार्शनिक सिद्धांतों को प्राप्य बनाना, विश्व में व्याप्त सभी श्रद्धालुओं को एकजुट करना एवं पुराणों व तिरुमुरै की शिक्षाओं का प्रचार करना शामिल है। भगवान मुरुगन, जिन्हें कार्तिकेय, स्कंद या सुब्रह्मण्य के नाम से भी जाना जाता है, एक हिंदू देवता हैं। वह भगवान शिव और देवी पार्वती की संतान हैं, जिन्हें षट्मुखी और मोर को सवारी के रूप में धारण किये दर्शाया जाता है।
प्रश्न 19 पार्किंसंस रोग का पता लगाने के लिए स्मार्टफोन-आधारित फ्लोरोसेंस टर्न-ऑन सेंसर प्रणाली शरीर में किसका पता लगाने में मदद करती है -
  • (अ) रक्तचाप
  • (ब) डोपामाइन का स्तर
  • (स) हृदय गति
  • (द) एल-डोपा सांद्रता
उत्तर : एल-डोपा सांद्रता
व्याख्या :
वैज्ञानिकों ने एक किफायती, उपयोगकर्ता के अनुकूल, पोर्टेबल स्मार्टफोन-आधारित फ्लोरोसेंस टर्न-ऑन सेंसर प्रणाली विकसित की है, जो पार्किंसंस बीमारी की रोकथाम में सहायता प्रदान कर सकती है। यह सेंसर शरीर में एल-डोपा की सांद्रता का सटीक पता लगाने में मदद करेगा, जिससे इस रोग की प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक सटीक खुराक का निर्धारण करने में मदद मिलेगी। पार्किंसंस रोग को न्यूरॉन कोशिकाओं में लगातार गिरावट से पहचाना जाता है। जिससे हमारे शरीर में डोपामाइन (न्यूरोट्रांसमीटर) के स्तर में काफी कमी आ जाती है।
प्रश्न 20 स्वदेशी जिंक-आयन बैटरी प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में (अगस्त 2024 में) किस संस्थान ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के साथ भागीदारी की -
  • (अ) आईआईटी बॉम्बे
  • (ब) जेएनसीएएसआर
  • (स) डीआरडीओ
  • (द) इसरो
उत्तर : जेएनसीएएसआर
व्याख्या :
जिंक सामग्री के नए प्रकार के साथ स्वदेशी जिंक-आयन बैटरी प्रौद्योगिकियां जल्द ही कम लागत वाले ग्रिड-स्केल ऊर्जा भंडारण और अन्य संबंधित अनुप्रयोगों को सुगम बना सकती हैं। जवाहरलाल नेहरू उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र (जेएनसीएएसआर), जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) का एक स्वायत्त संस्थान है, ने जिंक सामग्री के नए प्रकार विकसित करने और जिंक-आधारित बैटरियों के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने के लिए 21 अगस्त, 2024 को हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 21 हाल ही में (अगस्त 2024 में) RBI UPI के आधार पर क्या लॉन्च करेगा -
  • (अ) ULI (यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस)
  • (ब) डिजिटल रुपया
  • (स) e-KYC पोर्टल
  • (द) राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली
उत्तर : ULI (यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस)
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर यूनिफाइड लैंडिंग इंटरफेस (ULI) लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार, 26 अगस्त को इसकी जानकारी दी। ULI के पायलट प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इससे मिले अनुभव के आधार पर सही समय पर ULI सिस्टम को लॉन्च किया जाएगा। तुरंत कर्ज देने वाले मौजूदा ऐप्स पर सरकार व RBI का लिमिटेड कंट्रोल है। ULI प्लेटफॉर्म पर सरकार डायरेक्ट निगरानी रखेगी। जैसे अभी आप पिन डालकर UPI से तुरंत पेमेंट कर पाते हैं, ठीक उसी तरह आप पिन डालकर लोन ले पाएंगे।
प्रश्न 22 हाल ही में (अगस्त 2024 में) में ICC अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया -
  • (अ) सौरव गांगुली
  • (ब) जय शाह
  • (स) अनुराग ठाकुर
  • (द) ग्रेग बार्कले
उत्तर : जय शाह
व्याख्या :
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह निर्विरोध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अगले अध्यक्ष चुने गए हैं। वह एक दिसंबर 2024 से आईसीसी अध्यक्ष का पदभार संभालेंगे। फिलहाल ग्रेग बार्कले वर्तमान आईसीसी अध्यक्ष हैं, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त होगा। इस तरह 35 वर्षीय जय शाह सबसे कम उम्र के आईसीसी अध्यक्ष बन जाएंगे। जय शाह पांचवें भारतीय हैं, जो आईसीसी अध्यक्ष बने हैं। शाह से पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन. श्रीनिवासन और शशांक मनोहर आईसीसी का नेतृत्व कर चुके हैं।
प्रश्न 23 किस संस्थान ने हाल ही में (अगस्त 2024 में) गुहान इंडस्ट्रीज एंड मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशंस (GIMS) के साथ साझेदारी में, बिना गर्मी पैदा किए दहनशील सामग्रियों को काटने के लिए भारत की पहली अपघर्षक वॉटरजेट मशीन विकसित की है -
  • (अ) IIT कानपुर
  • (ब) IIT हैदराबाद
  • (स) IIT मद्रास
  • (द) IIT बॉम्बे
उत्तर : IIT मद्रास
व्याख्या :
गुहान इंडस्ट्रीज एंड मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशंस (जीआईएमएस), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास (चेन्नई, तमिलनाडु (टीएन)) समर्थित स्टार्टअप ने भारत की पहली एब्रेसिव वॉटरजेट मशीन डिजाइन और विकसित की है, जिसका उपयोग गर्मी उत्पन्न किए बिना दहनशील सामग्रियों को काटने के लिए किया जा सकता है।
प्रश्न 24 स्पेसएक्स के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन का नाम बताएं जो पहली बार पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों पर उड़ान भरने के लिए तैयार है -
  • (अ) Fram2
  • (ब) Eathflight
  • (स) PREFIRE
  • (द) EarthCARE
उत्तर : Fram2
व्याख्या :
स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन (स्पेसएक्स) “फ्रैम 2” लॉन्च करने के लिए तैयार है, जो ध्रुवीय कक्षा से पृथ्वी का पता लगाने और पहली बार पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों पर उड़ान भरने वाला पहला मानव अंतरिक्ष यान मिशन है।
प्रश्न 25 हाल ही में (अगस्त 2024 में) किसे अतिरिक्त प्रभार के रूप में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है -
  • (अ) संजय कुमार मिश्रा
  • (ब) विजया भारती सयानी
  • (स) एम सुरेश
  • (द) रवि अग्रवाल
उत्तर : एम सुरेश
व्याख्या :
एम सुरेश को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में एएआई में एयर नेविगेशन सर्विसेज (एएनएस) के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।
प्रश्न 26 हाल ही में (अगस्त 2024 में) किसे नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (NASSCOM) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो देबजानी घोष का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल नवंबर 2024 में समाप्त हो रहा है -
  • (अ) राजेश नांबियार
  • (ब) चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी
  • (स) अजित कुमार केके
  • (द) रिजवान कोइता
उत्तर : राजेश नांबियार
व्याख्या :
कॉग्निजेंट इंडिया (कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) राजेश नांबियार को भारत के शीर्ष प्रौद्योगिकी उद्योग संघ, नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 27 किस भुगतान फर्म ने हाल ही में (अगस्त 2024 में) अपने मर्चेंट पार्टनर्स को म्यूचुअल फंड के खिलाफ लोन की सुविधा के लिए वोल्ट मनी के साथ साझेदारी की है -
  • (अ) फोन पे
  • (ब) पेयू
  • (स) भारतपे
  • (द) रेजरपे
उत्तर : भारतपे
व्याख्या :
भारतपे ने दोपहिया वाहनों के लिए लोन उपलब्ध कराने के लिए उभरते डिजिटल कॉमर्स और लेंडिंग प्लेटफॉर्म ओटीओ कैपिटल के साथ साझेदारी की है। इसने अपने मर्चेंट पार्टनर्स को म्यूचुअल फंड के बदले लोन की सुविधा देने के लिए वोल्ट मनी के साथ भी साझेदारी की है।
प्रश्न 28 किस बैंक ने हाल ही में (अगस्त 2024 में) वीज़ा और मिंटोक के साथ साझेदारी में ‘नियो फॉर मर्चेंट्स’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है -
  • (अ) एचडीएफसी बैंक
  • (ब) पंजाब नेशनल बैंक
  • (स) आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
  • (द) एक्सिस बैंक
उत्तर : एक्सिस बैंक
व्याख्या :
एक्सिस बैंक लिमिटेड ने वीज़ा और मिंटोक के साथ साझेदारी में एक परिवर्तनकारी मोबाइल ऐप ‘नियो फॉर मर्चेंट्स’ लॉन्च किया, जो व्यापारी समुदाय के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में कार्य करेगा।
प्रश्न 29 तीसरी एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 में भारतीय टीम ने कौन सा पदक जीता है -
  • (अ) स्वर्ण पदक
  • (ब) रजत पदक
  • (स) कांस्य पदक
  • (द) कोई पदक नहीं
उत्तर : रजत पदक
व्याख्या :
भारतीय पुरुष सर्फिंग टीम ने मालदीव के थुलुस्धू में आयोजित तीसरी एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 में ऐतिहासिक रजत पदक जीता। मालदीव 17 से 27 अगस्त 2024 तक थुलुस्धू द्वीप पर तीसरी एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 की मेजबानी कर रहा है। तीसरी एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप जापान के आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों के लिए एक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है। सर्फिंग खेल को पहली बार 2026 एशियाई खेलों में एशियाई खेलों में शामिल किया जाएगा।
प्रश्न 30 हाल ही में (अगस्त 2024 में) किस देश ने ‘आत्मघाती ड्रोन’ का परीक्षण किया है -
  • (अ) उत्तर कोरिया
  • (ब) रूस
  • (स) चीन
  • (द) ईरान
उत्तर : उत्तर कोरिया
व्याख्या :
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हाल ही में एक नए प्रकार के “आत्मघाती ड्रोन” का अनावरण किया, सरकारी मीडिया ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से हथियार के प्रदर्शन परीक्षण की निगरानी की। विस्फोटक ले जाने और गाइडेड मिसाइलों की तरह दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने के लिए डिज़ाइन किए गए इन ड्रोन को 24 अगस्त, 2024 को आयोजित एक परीक्षण के दौरान प्रदर्शित किया गया।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill