CA Quiz : 16-20 July 2024
प्रश्न 01 किस मंत्रालय ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के साथ मिलकर कॉर्पोरेट इंडिया की निगरानी और धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऑडिट टूल विकसित किया है -
(अ) वित्त मंत्रालय (MoF)
(ब) संचार मंत्रालय (MoC)
(स) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY)
(द) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE)
व्याख्या :
भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) कॉर्पोरेट भारत की निगरानी और धोखाधड़ी का पता लगाने के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ऑडिट टूल विकसित करने के लिए सहयोग कर रहे हैं।
प्रश्न 02 विश्व युवा कौशल दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
(अ) 14 जुलाई
(ब) 15 जुलाई
(स) 16 जुलाई
(द) 17 जुलाई
व्याख्या :
विश्व युवा कौशल दिवस, जिसे हर साल 15 जुलाई को मनाया जाता है, 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था। यह दिन एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है ताकि रोजगार, गरिमापूर्ण कार्य और उद्यमशीलता के लिए युवाओं को आवश्यक कौशल से लैस करने के महत्व को उजागर किया जा सके। 2024 के उत्सव के दौरान, “शांति और विकास के लिए युवा कौशल” थीम को केंद्र में रखा गया है, जो शांति को बढ़ावा देने और सतत विकास को प्रोत्साहित करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।
प्रश्न 03 दूसरा एशिया प्रशांत (APAC) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन किस देश में आयोजित किया जायेगा -
(अ) चीन
(ब) जापान
(स) भारत
(द) दक्षिण कोरिया
व्याख्या :
भारत दूसरे एशिया प्रशांत (APAC) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी सितंबर में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के साथ संयुक्त रूप से करेगा। ICAO संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक अंतरसरकारी विशिष्ट एजेंसी है। इसकी स्थापना 1947 में की गई थी इसका मुख्यालय मॉन्ट्रियल, कनाडा में है।
प्रश्न 04 विश्व धरोहर युवा पेशेवर फोरम 2024 का आयोजन किस्क द्वारा किया जा रहा है -
(अ) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
(ब) भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद
(स) संस्कृति मंत्रालय
(द) भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद
व्याख्या :
'विश्व धरोहर : युवाओं का क्षमता निर्माण और अवसरों की खोज' विषय पर युवा पेशेवर मंच 2024 (World Heritage Young Professionals Forum 2024) का आयोजन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा नई दिल्ली में किया जा रहा है। बता दें कि भारत में पहली बार 21-31 जुलाई, 2024 तक नई दिल्ली में यूनेस्को की प्रतिष्ठित विश्व धरोहर समिति की बैठक का आयोजन किया जायेगा।
प्रश्न 05 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारत के लिए ई-मोबिलिटी आर एंड डी रोडमैप पर रिपोर्ट किसने लॉन्च की -
(अ) एस जयशंकर
(ब) अजय कुमार सूद
(स) अमिताभ कान्त
(द) नृपेन्द्र मिश्रा
व्याख्या :
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से भारत के लिए ई-मोबिलिटी आर एंड डी रोडमैप (e-mobility R&D Roadmap for India) पर रिपोर्ट लॉन्च की। यह अनुसंधान परियोजनाओं को चार महत्वपूर्ण क्षेत्रों ऊर्जा भंडारण सेल, ईवी समुच्चय, सामग्री और पुनर्चक्रण में वर्गीकृत है।
प्रश्न 06 पीएम मोदी ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस राज्य में भारत की सबसे लंबी शहरी सुरंग परियोजना की नींव रखी -
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) हिमाचल प्रदेश
(स) कर्नाटक
(द) महाराष्ट्र
व्याख्या :
पीएम मोदी ने मुंबई में भारत की सबसे लंबी और बड़ी शहरी सुरंग परियोजना की नींव रखी। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित 16,000 करोड़ रुपये की ठाणे-बोरीवली ट्विन टनल परियोजना यात्रा समय को 1 घंटे से घटाकर केवल 12 मिनट कर देगी। टनल के माध्यम से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे के वाहन सीधे ठाणे के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे तक पहुंच सकेंगे। दूरी कम करने के लिए टनल का निर्माण संजय गांधी नैशनल पार्क के नीचे किया जा रहा है।
प्रश्न 07 रवांडा में चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव किसने जीता -
(अ) पॉल कागामे
(ब) पियरे हबूमुरेमी
(स) एडौर्ड एनगिरेंटे
(द) डायने रविगारा
व्याख्या :
रवांडा के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, राष्ट्रपति पॉल कागामे ने 99 प्रतिशत वोट हासिल करके चौथी बार देश का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। 15 जुलाई 2024 को देर शाम तक 79 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी थी।
प्रश्न 08 16 जुलाई, 2024 को डेल्हीवरी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
(अ) राजीव कुमार
(ब) संजय मुखर्जी
(स) प्रशांत गाजीपुर
(द) नितिन गडकरी
व्याख्या :
16 जुलाई को लॉजिस्टिक्स फर्म डेल्हीवरी ने प्रशांत गाजीपुर को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया। वे इससे पहले ईकॉम एक्सप्रेस में कंट्री हेड और चीफ प्रोसेस ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे।
प्रश्न 09 कौन सा देश “लॉस एंड डैमेज” फंड के बोर्ड की मेजबानी करेगा -
(अ) फिलीपींस
(ब) दक्षिण कोरिया
(स) जापान
(द) चीन
व्याख्या :
फिलीपींस को संयुक्त राष्ट्र वार्ता द्वारा बनाए गए “लॉस एंड डैमेज” फंड के बोर्ड की मेजबानी के लिए चुना गया है, जो ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से उबरने और पुनर्निर्माण के लिए देशों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की दिशा में एक और कदम है।
प्रश्न 10 वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आईएमएफ द्वारा भारत के लिए नया आर्थिक विकास पूर्वानुमान क्या है -
(अ) 6%
(ब) 6.8%
(स) 7%
(द) 7.5%
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष-आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की आर्थिक वृद्धि का पूर्वानुमान 20 अंक बढाकर सात प्रतिशत कर दिया है। इससे पहले अप्रैल में आईएमएफ ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद का अनुमान 30 अंक बढ़ाकर छह दशमलव आठ प्रतिशत कर किया था। आईएमएफ ने कहा कि निजी खपत, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर संभावनाओं के बीच भारत में विकास के पूर्वानुमान को बढ़ाया गया है।
प्रश्न 11 हाल ही में (जुलाई 2024 में) पश्चिम बंगाल के डीजीपी के रूप में किसे फिर से नियुक्त किया गया -
(अ) संजय मुखर्जी
(ब) राजीव कुमार
(स) प्रशांत किशोर
(द) सुरेश प्रभु
व्याख्या :
15 जुलाई को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजीव कुमार को राज्य का डिप्टी जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त किया। वे संजय मुखर्जी की जगह लेंगे, जिन्हें DG (फायर) के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया। राजीव कुमार दिसंबर 2023 से मार्च 2024 तक बंगाल के DGP थे। मार्च 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें ट्रांसफर कर दिया था।
प्रश्न 12 किस मंत्री ने फरीदाबाद में एशिया की पहली प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा का उद्घाटन किया -
(अ) डॉ. हर्षवर्धन
(ब) डॉ. जितेंद्र सिंह
(स) स्मृति ईरानी
(द) नितिन गडकरी
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने फरीदाबाद स्थित “ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट” (टीएचएसटीआई) के तत्वावधान में जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्रीय केंद्र में महामारी तैयारी नवाचार गठबंधन (सीईपीआई) के तहत एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान से संबंधित “प्री-क्लीनिकल नेटवर्क सुविधा” का उद्घाटन किया।
प्रश्न 13 ICAR के 96वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा शुरू की गई योजना का नाम क्या है -
(अ) वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट
(ब) वन फ़र्मर, वन प्रोडक्ट
(स) वन नेशन, वन प्रोडक्ट
(द) वन रिसर्च, वन प्रोडक्ट
व्याख्या :
16 जुलाई को नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के 96वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन साइंटिस्ट, वन प्रोडक्ट योजना का शुभारंभ किया। यहां अनाज, तिलहन, चारा फसलों और गन्ने समेत 56 फसलों की 323 किस्मों को लॉन्च किया गया। इन फसलों में 289 जलवायु-अनुकूल किस्में और 27 जैव-संवर्धित किस्में शामिल हैं।
प्रश्न 14 हाल ही में (जुलाई 2024 में) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किसे भारत के सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है -
(अ) न्यायमूर्ति आर. महादेवन
(ब) न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह
(स) दोनों a और b
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह और आर. महादेवन को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं, जबकि न्यायमूर्ति आर. महादेवन मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। कानून और न्याय मंत्रालय ने बताया कि नियुक्ति न्यायधीशो के अपना-अपना पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी।
प्रश्न 15 हाल ही में (जुलाई 2024 में) FATF म्यूचुअल इवैल्यूएशन रिपोर्ट (MER) 23-24 के लिए चुनी गई एकमात्र भारतीय गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) कौन सी है -
(अ) मुथूट फाइनेंस लिमिटेड
(ब) LIC हाउसिंग फाइनेंस
(स) बजाज फाइनेंस लिमिटेड
(द) आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड
व्याख्या :
मुथूट फाइनेंस एकमात्र भारतीय गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है जिसे वर्ष 2023-24 के लिए वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पारस्परिक मूल्यांकन रिपोर्ट (एमईआर) के लिए चुना गया है।
प्रश्न 16 निम्नलिखित में से किस प्रजाति को हाल ही में (जुलाई 2024 में) आईयूसीएन रेड लिस्ट में निकट संकटग्रस्त से लुप्तप्राय के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया गया है -
(अ) इबेरियन लिंक्स
(ब) एशियाई राजा गिद्ध
(स) तेंदुए
(द) इबीसा दीवार छिपकली
व्याख्या :
इबीज़ा दीवार छिपकली (पोडार्सिस पिट्युसेंसिस) 2010 से 50% जनसंख्या में गिरावट के कारण अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की संकटग्रस्त प्रजातियों की लाल सूची में “निकट संकटग्रस्त” से “लुप्तप्राय” में परिवर्तित हो गई है।
प्रश्न 17 किस संगठन ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) मिट्टी की गुणवत्ता के आकलन के लिए वैश्विक मानक स्थापित करने के लिए नए विश्व मृदा स्वास्थ्य सूचकांक की घोषणा की है -
(अ) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी)
(ब) खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ)
(स) अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन)
(द) संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को)
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने मिट्टी की गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए वैश्विक मानक स्थापित करने हेतु मोरक्को के अगादीर में मृदा पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में नए विश्व मृदा स्वास्थ्य सूचकांक की घोषणा की।
प्रश्न 18 कौन सा राज्य हाल ही में (जुलाई 2024 में) सभी स्थानीय निकायों में पीपुल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर (PBR) का पहला खंड प्रकाशित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है -
(अ) असम
(ब) केरल
(स) उत्तर प्रदेश
(द) कर्नाटक
व्याख्या :
केरल देश का पहला राज्य था जिसने सभी स्थानीय निकायों में पीपुल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर (पीबीआर) का पहला खंड प्रकाशित किया। यह दस्तावेज़ गतिशील है, जिसमें पारिस्थितिकी तंत्र के विवरण, परिदृश्य, प्रजातियों और पारंपरिक ज्ञान पर समय-समय पर अपडेट की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 19 हाल ही में (जुलाई 2024 में) जारी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के आर्थिक अनुसंधान विभाग (ERD) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वित्त वर्ष 2014 (2013-14) और वित्त वर्ष 2023 (2022-23) के बीच ________ नौकरियाँ पैदा कीं।
(अ) 125 मिलियन
(ब) 135 मिलियन
(स) 170 मिलियन
(द) 181 मिलियन
व्याख्या :
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के आँकड़ों पर आधारित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के आर्थिक अनुसंधान विभाग (ERD) के अनुसार, भारत ने वित्त वर्ष 2014 (2013-14) और वित्त वर्ष 2023 (2022-23) के बीच 125 मिलियन नौकरियाँ पैदा कीं, जबकि वित्त वर्ष 2004 और वित्त वर्ष 2014 के बीच 29 मिलियन नौकरियाँ पैदा हुई थीं।
प्रश्न 20 यूरो कप 2024 का ख़िताब किसने जीता -
(अ) स्पेन
(ब) इंग्लैंड
(स) फ्रांस
(द) पुर्तगाल
व्याख्या :
14 जुलाई को स्पेन ने रिकॉर्ड चौथी बार यूरो कप फुटबॉल का खिताब जीत लिया है। बर्लिन के ओलंपिया स्टेडियम में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया। 90 मिनट के मुकाबले में स्पेन के लिए निको विलियम्स (47वें मिनट) और सब्सिट्यूट प्लेयर मिकेल ओयारजाबल ने (86वें मिनट) गोल किए।
प्रश्न 21 विंबलडन पुरुष एकल ख़िताब 2024 जीतने वाले कार्लोस अलकराज किस देश के खिलाड़ी है -
(अ) चेक रिपब्लिक
(ब) फ्रांस
(स) स्पेन
(द) इटली
व्याख्या :
स्पेन के कार्लोस अलकराज और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा ने 2024 विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीता। यह कार्लोस अलकराज के लिए लगातार दूसरा विंबलडन एकल खिताब और बारबोरा क्रेजिसिकोवा के लिए पहला विंबलडन एकल खिताब था।
प्रश्न 22 हाल ही में विंबलडन वीमेन्स सिंगल्स 2024 का खिताब किसने जीता?
(अ) एम्मा राडुकानु
(ब) ऐलेना रयबाकिना
(स) जैस्मिन पाओलिनी
(द) बारबोरा क्रेजिसिकोवा
व्याख्या :
स्पेन के कार्लोस अलकराज और चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिसिकोवा ने 2024 विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीता। यह कार्लोस अलकराज के लिए लगातार दूसरा विंबलडन एकल खिताब और बारबोरा क्रेजिसिकोवा के लिए पहला विंबलडन एकल खिताब था।
प्रश्न 23 हाल ही में (जुलाई 2024 में) कोपा अमेरिका का ख़िताब किस देश ने जीता?
(अ) ब्राजील
(ब) कोलंबिया
(स) अर्जेंटीना
(द) उरुग्वे
व्याख्या :
14 जुलाई को अर्जेंटीना ने रिकॉर्ड 16वीं बार कोपा अमेरिका फुटबॉल कप का खिताब जीत लिया। मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अर्जेंटीना ने कोलंबिया को 1-0 से हराया। निर्धारित 90 मिनट तक के खेल में स्कोर 0-0 रहा, मैच एक्सट्रा टाइम में गया। मुकाबले के 112वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए लौटारो मार्टिनेज ने गोल कर दिया।
प्रश्न 24 अनंतनाग जिले में कौन सा प्राचीन मंदिर 34 साल बाद फिर से खोला गया -
(अ) वैष्णो देवी मंदिर
(ब) अमरनाथ मंदिर
(स) उमा भगवती मंदिर
(द) शंकराचार्य मंदिर
व्याख्या :
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्राचीन मंदिर “उमा भगवती” के दरवाजे 34 वर्षों के बाद भक्तों के लिए खोले दिये गए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंदिर के दरवाजों को अपने कर कमलो से खोला।
प्रश्न 25 अंतरिक्ष अनुसंधान पर वैश्विक सम्मेलन हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस शहर में शुरू हुआ -
(अ) टोक्यो
(ब) बुसान
(स) सियोल
(द) बीजिंग
व्याख्या :
दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में अंतरिक्ष अनुसंधान के बारे में वैश्विक सम्मेलन शुरू हो गया है। कोरिया एयरो स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार 60 देशों के लगभग तीन हजार अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और उद्योग अधिकारियों ने अंतरिक्ष अनुसंधान समिति की इस 45वीं वैज्ञानिक सभा में भाग लिया। दक्षिण कोरिया पहली बार द्विवार्षिक वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
प्रश्न 26 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी ने आधिकारिक तौर पर किसे नामित किया है -
(अ) जो बिडेन
(ब) माइक पेंस
(स) डोनाल्ड ट्रम्प
(द) रॉन डेसेंटिस
व्याख्या :
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अधिकारिक तौर पर नामांकित किया गया है। मिलवॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के प्रतिनिधियों से बहुमत हासिल करने के बाद उनका नामांकन अधिकारिक हो गया। 2016 में जीतने और 2020 में राष्ट्रपति जो बाइडेन से हारने के बाद यह श्री ट्रंप का लगातार तीसरा नामांकन है।
प्रश्न 27 एक रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक भारत के खुदरा डिजिटल भुगतान का अनुमानित मूल्य क्या है -
(अ) $4 ट्रिलियन
(ब) $5 ट्रिलियन
(स) $6 ट्रिलियन
(द) $7 ट्रिलियन
व्याख्या :
केर्नी और अमेज़ॅन पे के एक संयुक्त अध्ययन में कहा गया है कि भारत का खुदरा डिजिटल भुगतान 2030 तक दोगुना होकर सात ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। ‘शहरी भारत कैसे भुगतान करता है’ नामक अध्ययन के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में खुदरा लेनदेन के लिए भारत का डिजिटल भुगतान बढ़कर 3.6 ट्रिलियन डॉलर हो गया है, जबकि वित्तीय वर्ष 2017-18 में यह 300 बिलियन डॉलर था।
प्रश्न 28 भारत ने हाल ही में वर्ष 2024-25 के लिए फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए पहली किस्त के रूप में कितना योगदान दिया है -
(अ) $1 मिलियन
(ब) $2 मिलियन
(स) $2.5 मिलियन
(द) $5 मिलियन
व्याख्या :
भारत ने वर्ष 2024-25 के लिए फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी – यू.एन.आर.डब्ल्यू.ए को 25 लाख डॉलर की पहली किस्त आज जारी कर दी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मुख्य कार्यक्रमों और सेवाओं के लिए पचास लाख डॉलर के योगदान की घोषणा की थी।
प्रश्न 29 किस भारतीय राज्य ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) अपनी पहली बर्ड गैलरी खोली है -
(अ) हिमाचल प्रदेश
(ब) सिक्किम
(स) उत्तराखंड
(द) अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या :
उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान शाखा ने देहरादून में जॉली ग्रांट स्थित प्रकृति शिक्षा केंद्र में उत्तराखंड की पहली पक्षी गैलरी की स्थापना की है। इस गैलरी में उत्तराखंड के पक्षियों की उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें दिखाई गई हैं, जो विज़िटर्स को राज्य के पक्षियों की आकर्षक झलक दिखाती हैं।
प्रश्न 30 किसको 2024 में समुद्र में असाधारण बहादुरी के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है -
(अ) कैप्टन अविनाश रावत
(ब) कैप्टन अवहिलाश रावत
(स) कैप्टन राहुल शर्मा
(द) कैप्टन अर्जुन सिंह
व्याख्या :
तेल टैंकर के कैप्टन अवहिलाश रावत और उनके चालक दल को समुद्र में असाधारण बहादुरी के लिये वर्ष 2024 का अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (International Maritime Organisation-IMO) पुरस्कार मिला है। उन्हें लाल सागर में एक बचाव अभियान के दौरान उनके दृढ़ संकल्प और धीरज के लिये सम्मानित किया गया, जहाँ उन्हें उस समय गंभीर आग का सामना करना पड़ा था, जब उनके जहाज़ पर एक जहाज़-रोधी मिसाइल से हमला किया गया था, जिसके बारे में माना जाता है कि यह ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई थी।
प्रश्न 31 हाल ही में भारत के विदेश सचिव के रूप में किसने कार्यभार संभाला है -
(अ) मोहन क्वात्रा
(ब) विक्रम मिस्री
(स) एस. जयशंकर
(द) रंजन मथाई
व्याख्या :
15 जुलाई को विक्रम मिस्री ने विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया। विक्रम को पूर्व विदेश सचिव मोहन क्वात्रा की जगह नियुक्त किया गया है। विक्रम मिस्री 1989 बैच के IFS अधिकारी हैं। विक्रम इससे पहले देश के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर थे।
प्रश्न 32 हाल ही में (जुलाई 2024 में) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले जेम्स एंडरसन किस देश से हैं -
(अ) इंग्लैंड
(ब) न्यूजीलैंड
(स) दक्षिण अफ्रीका
(द) ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
आधुनिक क्रिकेट के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक, जेम्स एंडरसन ने 12 जुलाई 2024 को अपना आखरी टेस्ट मैच खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया । उनका आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था जो इंग्लैंड के लंदन में स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला गया था और जिसे इंग्लैंड ने एक पारी और 114 रन से जीत दर्ज़ की।
प्रश्न 33 भारत में शून्य-उत्सर्जन ट्रकों (जेडईटी) को अपनाने के लिए नीति गियरशिफ्ट चैलेंज किसके सहयोग से शुरू किया गया है -
(अ) आईआईटी दिल्ली
(ब) आईआईएम बैंगलोर
(स) आईआईटी बॉम्बे
(द) आईआईटी मद्रास
व्याख्या :
नीति आयोग ने आईआईएम बैंगलोर, स्मार्ट फ्रेट सेंटर इंडिया, कैलस्टार्ट/ड्राइव-टू-जीरो और डब्ल्यूआरआई इंडिया के सहयोग से ई-फास्ट इंडिया पहल के हिस्से के रूप में नीति गियरशिफ्ट चैलेंज के शुरुआत की घोषणा की। इस अग्रणी हैकथॉन का उद्देश्य भारत में शून्य-उत्सर्जन ट्रकों (जेडईटी) को अपनाने के लिए अभिनव व्यवसाय मॉडल को बढ़ावा देना है, जो देश की महत्वपूर्ण आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करता है।
प्रश्न 34 तमिलनाडु के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के. चोकलिंगम को अपराध पीड़ितों और आपराधिक न्याय प्रणाली के भीतर उनके अनुभवों के अध्ययन के लिए हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया -
(अ) पीबॉडी पुरस्कार
(ब) एडगर पुरस्कार
(स) हंस वॉन हेंटिग पुरस्कार
(द) पुलित्जर पुरस्कार
व्याख्या :
तमिलनाडु के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के. चोकलिंगम को प्रतिष्ठित हंस वॉन हेंटिग पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह सम्मान अपराध पीड़ितों और आपराधिक न्याय प्रणाली के भीतर उनके अनुभवों के अध्ययन में भारतीय विद्वता के वैश्विक प्रभाव को उजागर करता है।
प्रश्न 35 हाल ही में (जुलाई 2024 में) आंध्र प्रदेश समुदाय प्रबंधित प्राकृतिक खेती (APCNF) ने कौन सा पुरस्कार जीता -
(अ) पीबॉडी पुरस्कार
(ब) पुलित्जर पुरस्कार
(स) गुलबेंकियन पुरस्कार
(द) मैगसेसे पुरस्कार
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश सामुदायिक प्रबंधित प्राकृतिक खेती (APCNF) कार्यक्रम, जो आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा संचालित है, को प्रतिष्ठित गुलबेंकियन प्राइज फॉर ह्यूमैनिटी 2024 से सम्मानित किया गया है। यह घोषणा 11 जुलाई को लिस्बन, पुर्तगाल में एक समारोह के दौरान जूरी की अध्यक्ष और जर्मनी की पूर्व संघीय चांसलर डॉ. एंजेला मर्केल द्वारा की गई।
प्रश्न 36 हाल ही में (जुलाई 2024 में) जेएनयू में किस नए अध्ययन केंद्र की स्थापना की गई है -
(अ) हिंदू, बौद्ध और जैन अध्ययन केंद्र
(ब) इस्लामिक अध्ययन केंद्र
(स) क्रिश्चियन अध्ययन केंद्र
(द) सिख अध्ययन केंद्र
व्याख्या :
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हिंदू, बौद्ध और जैन अध्ययन केंद्र स्थापित किया गया है। इसके लिए जेएनयू प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। तीनों अध्ययन केंद्र संस्कृत एवं प्राच्य विद्या अध्ययन संस्थान के तहत स्थापित किए जाएंगे।
प्रश्न 37 केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किस राज्य के सभी 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया -
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) राजस्थान
(स) मध्य प्रदेश
(द) गुजरात
व्याख्या :
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के इंदौर से राज्य के सभी 55 जिलों में बनाए गए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रश्न 38 डीडी- रोबोकॉन इंडिया 2024 की विजेता टीम कौन सी थी -
(अ) पिंपरी-चिंचवाड़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
(ब) एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी
(स) निरमा विश्वविद्यालय
(द) आईआईटी दिल्ली
व्याख्या :
निरमा विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संस्थान टीम ने रोबोट प्रतियोगिता डीडी- रोबोकॉन इंडिया 2024 में जीत दर्ज की है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में हुई, जिसका आयोजन प्रसार भारती और आईआईटी दिल्ली ने किया। विजेता टीम वियतनाम के क्वांगनिन्ह में अंतरराष्ट्रीय एशिया-पैसिफिक ब्रॉडकास्टिंग यूनियन रोबोकॉन 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रश्न 39 हाल ही में (जुलाई 2024 में) नेपाल के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं -
(अ) शेर बहादुर देउबा
(ब) पुष्प कमल दहल प्रचंड
(स) के. पी. शर्मा ओली
(द) बाबूराम भट्टराई
व्याख्या :
नेपाल में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल – यूनीफाइड मार्क्सवादी लेनिनवादी के अध्यक्ष के.पी. शर्मा ओली को अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। वे पुष्प कमल दहल प्रचंड का स्थान लेंगे। श्री प्रचंड शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में विश्वास-मत हार गए थे जिस कारण नई सरकार का गठन किया जा रहा है।
प्रश्न 40 हाल ही में (जुलाई 2024 में) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट- एक्स पर कितने फॉलोअर्स हो गए हैं -
(अ) 8 करोड़
(ब) 9 करोड़
(स) 10 करोड़
(द) 11 करोड़
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट- एक्स पर उनके फॉलोअर की संख्या 10 करोड़ को पार कर गई है। इस उल्लेखनीय बढ़ोतरी में पिछले तीन वर्षों में लगभग तीन करोड़ की वृद्धि शामिल है। श्री मोदी को अब एक्स पर दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले नेता होने का गौरव प्राप्त है।
प्रश्न 41 कौन सा राज्य अगले 10 वर्षों के लिए सड़क सुरक्षा के लिए कार्य योजना अपनाने वाला भारत का पहला राज्य बनने वाला है -
(अ) ओडिशा
(ब) राजस्थान
(स) तमिलनाडु
(द) बिहार
व्याख्या :
राजस्थान अगले 10 वर्षों के लिए सड़क सुरक्षा के लिए कार्य योजना अपनाने वाला भारत का पहला राज्य बनने के लिए तैयार है। प्रस्तावित कार्य योजना का लक्ष्य 2030 तक राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 50% की कमी लाना है।
प्रश्न 42 हाल ही में (जुलाई 2024 में) पेरिस 2024 ओलंपिक में भारतीय दल के लिए शेफ-डी-मिशन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
(अ) मीराबाई चानू
(ब) अभिनव बिंद्रा
(स) गगन नारंग
(द) पीवी सिंधु
व्याख्या :
चार बार के ओलंपियन और लंदन 2012 ओलंपिक खेलों के पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग को पेरिस, फ्रांस में होने वाले पेरिस 2024 ओलंपिक, आधिकारिक तौर पर ‘गेम्स ऑफ द XXXIII ओलंपियाड’ में भारतीयों के लिए शेफ-डी-मिशन नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 43 जुलाई 2024 में, रूस के अंतरिक्ष गतिविधियों के लिए राज्य निगम, रोस्कोस्मोस ने _________ तक रूसी ऑर्बिटल स्टेशन (आरओएस) के निर्माण के लिए कार्यक्रम को मंजूरी दे दी।
(अ) 2035
(ब) 2047
(स) 2033
(द) 2050
व्याख्या :
रूस के अंतरिक्ष गतिविधियों के लिए राज्य निगम, रोस्कोस्मोस के महानिदेशक यूरी बोरिसोव ने 2033 तक रूसी ऑर्बिटल स्टेशन (आरओएस) बनाने के लिए एक सामान्य कार्यक्रम को मंजूरी दी। दस्तावेज़ पर आरओएस बनाने में शामिल रोस्कोस्मोस एंटरप्राइजेज के 19 महानिदेशकों ने भी हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 44 किस कंपनी ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारत का पहला पर्यटन सूचकांक कोष लॉन्च किया है -
(अ) ग्रो म्यूचुअल फंड
(ब) टाटा एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड
(स) एसबीआई म्यूचुअल फंड
(द) मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड
व्याख्या :
टाटा एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड (TAMPL) ने भारत का पहला पर्यटन सूचकांक फंड, टाटा निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स फंड लॉन्च किया। इस योजना के लिए नया फंड ऑफर (NFO) 8 जुलाई, 2024 से 19 जुलाई, 2024 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।
प्रश्न 45 EXIM बैंक ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) 2.50 मिलियन अमरीकी डालर की भारत समर्थित लाइन ऑफ क्रेडिट (LoC) प्रदान करने के लिए _______________ के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
(अ) मॉरीशस
(ब) जिम्बाब्वे
(स) गुयाना
(द) नेपाल
व्याख्या :
भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्जिम बैंक) ने गुयाना सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत गुयाना के टाइमहरी में चेड्डी जगन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीजेआईए) पर सौर फोटोवोल्टिक (पीवी) विद्युत संयंत्र स्थापित करने के लिए 2.50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की भारत समर्थित ऋण सहायता (एलओसी) प्रदान की जाएगी।
प्रश्न 46 उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने भारत में रसद लागत के ढांचे और आकलन के विकास के लिए किस संगठन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
(अ) विश्व बैंक
(ब) राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद
(स) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
(द) एशियाई विकास बैंक
व्याख्या :
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने भारत में लॉजिस्टिक्स लागत के आकलन एवं रूपरेखा के विकास के लिए राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद (एनसीएईआर) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 47 जुलाई 2024 में, भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ________ के तहत राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे जैव विविधता (BBNJ) समझौते या 'उच्च समुद्र संधि' पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी।
(अ) वनों पर संयुक्त राष्ट्र मंच (UNFF)
(ब) जैविक विविधता पर सम्मेलन (CBD)
(स) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)
(द) समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCLOS)
व्याख्या :
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे जैव विविधता (बीबीएनजे) समझौते या ‘उच्च समुद्र संधि’ पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दे दी है, जो समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीएलओएस) के तहत एक अंतरराष्ट्रीय संधि है।
प्रश्न 48 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उद्योग स्तर पर उत्पादकता मापने वाले भारत KLEMS डेटाबेस के अनुसार, भारत की रोजगार दर वित्त वर्ष 23 (2022-23) में 3.2% की वृद्धि से वित्त वर्ष 24 में अनंतिम रूप से ______ पर बढ़ी।
(अ) 8%
(ब) 7%
(स) 6%
(द) 10%
व्याख्या :
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने उद्योग स्तर पर उत्पादकता मापने के लिए इंडिया KLEMS (पूंजी (K), श्रम (L), ऊर्जा (E), सामग्री (M) और सेवाएँ (S)) डेटाबेस जारी किया। RBI के आँकड़ों के अनुसार, 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष में भारत की रोज़गार दर अनंतिम रूप से 6% बढ़ी, जबकि वित्त वर्ष 2023 (2022-23) में 3.2% की वृद्धि हुई थी।
प्रश्न 49 ‘Exercise Pitch Black 2024’ का मेजबान देश कौन है -
(अ) भारत
(ब) फ्रांस
(स) ऑस्ट्रेलिया
(द) न्यूजीलैंड
व्याख्या :
भारतीय वायु सेना (IAF) का एक दल 12 जुलाई से 2 अगस्त तक Exercise Pitch Black 2024 के लिए RAAF बेस डार्विन, ऑस्ट्रेलिया पहुंचा। यह द्विवार्षिक, बहुराष्ट्रीय अभ्यास, अपने 43 वर्षों के इतिहास में सबसे बड़ा है, जिसमें 20 देश, 140+ विमान और 4400 कर्मी शामिल हैं। रात्रि संचालन और बड़े बल नियोजन युद्ध पर केंद्रित, इसमें IAF के Su-30 MKI, C-17 Globemaster, और IL-78 विमान शामिल हैं, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देते हैं।
प्रश्न 50 हाल ही में (जुलाई 2024 में), किस संगठन ने ‘Medical Devices Information System’ (MeDvIS) लॉन्च किया है -
(अ) World Health Organization
(ब) World Bank
(स) UNICEF
(द) UNDP
व्याख्या :
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने MeDevIS (Medical Devices Information System) लॉन्च किया है, जो एक ऑनलाइन मंच है जो 2,301 प्रकार के चिकित्सा उपकरणों के बारे में जानकारी तक वैश्विक पहुंच प्रदान करता है। यह संसाधन विभिन्न बीमारियों के निदान और उपचार के लिए चिकित्सा उपकरणों के चयन, खरीद और उपयोग के लिए निर्णय लेने में सहायता करता है। यह मंच थर्मामीटर जैसे सरल उपकरणों से लेकर डीफिब्रिलेटर और रेडियोथेरेपी उपकरणों जैसे जटिल उपकरणों तक 10,000 से अधिक चिकित्सा प्रौद्योगिकियों को कवर करता है, जो स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए पहुंच और नेविगेशन को बढ़ाता है।