CA Quiz : 24-26 June 2024

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.

प्रश्न 1   भारत ओलंपिक अनुसंधान और शिक्षा केंद्र का शुभारंभ कहां किया गया -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) ओडिशा
 (स) गुजरात
 (द) हरियाणा

उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
गुजरात के गांधीनगर जिले में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में हाल ही में भारत ओलंपिक अनुसंधान और शिक्षा केंद्र (बीसीओआरई) का उद्घाटन किया गया। महान धाविका और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी इस अवसर पर मौजूद थी।

प्रश्न 2   तैराकी में यूनिवर्सलिटी कोटा के माध्यम से पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए किसने क्वालीफाई किया -
 (अ) श्रीहरि नटराज
 (ब) धनिधि देसिंघु
 (स) साजन प्रकाश
 (द) 1 और 2 दोनों

उत्तर : 1 और 2 दोनों
व्याख्या :
तैराकी में, युवा भारतीय प्रतिभा धिनिधि देसिंघु और अनुभवी खिलाड़ी श्रीहरि नटराज ने यूनिवर्सलिटी कोटा के माध्यम से 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है, जैसा कि भारतीय तैराकी महासंघ द्वारा घोषित किया गया है।

प्रश्न 3   हाल ही में (जून 2024 में) में किस राज्य ने हर जिले में ‘प्रधानमंत्री उत्कृष्टता महाविद्यालय’ स्थापति करने की घोषणा की है -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) गुजरात
 (द) कर्नाटक

उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के हर जिले में प्रधानमंत्री उत्कृष्टता महाविद्यालय (Prime Minister College of Excellence) स्थापित करने की घोषणा की है। ये महाविद्यालय राज्य के सभी 55 जिलों में स्थापित किये जायेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक प्रधानमंत्री उत्कृष्टता महाविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

प्रश्न 4   ब्रिक्स गेम्स 2024 में भारत ने कुल कितने पदक जीते है -
 (अ) 20
 (ब) 25
 (स) 27
 (द) 29

उत्तर : 29
व्याख्या :
ब्रिक्स गेम्स 2024 में भारत ने तीन स्वर्ण, 6 रजत और 20 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीते है, मेजबान रूस 266 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में टॉप पर रहा। बेलारूस और चीन क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 2024 ब्रिक्स गेम्स रूस के कज़ान में आयोजित किये गए थे।

प्रश्न 5   एयर इंडिया फ़्लाइट 182 किस वर्ष विस्फोट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई -
 (अ) 1980
 (ब) 1985
 (स) 1990
 (द) 1995

उत्तर : 1985
व्याख्या :
हाल ही में कनाडा ने कहा है कि 1985 में एयर इंडिया फ्लाइट 182 में हुए बम विस्फोट की जाँच अभी भी “सक्रिय और जारी है”। 23 जून 1985 को मॉन्ट्रियल-नई दिल्ली एयर इंडिया की ‘कनिष्क’ फ्लाइट 182, जो कनाडा से लंदन होते हुए भारत जा रही थी, आयरिश तट के पास विस्फोट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश भारतीय थे।

प्रश्न 6   2024-25 में एनसीआर दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा वृक्षारोपण का लक्ष्य क्या है -
 (अ) 3.1 करोड़ पेड़
 (ब) 3.85 करोड़ पेड़
 (स) 4 करोड़ पेड़
 (द) 4.5 करोड़ पेड़

उत्तर : 4.5 करोड़ पेड़
व्याख्या :
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में 4 करोड 50 लाख वृक्षारोपण का उच्च लक्ष्य निर्धारित किया है। ये कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान किेया जाएगा। पिछले वर्ष पूरे एनसीआर में लगभग तीन करोड 85 लाख पौधारोपण का लक्ष्य था, जिसमें से इस वर्ष लगभग 3 करोड़ 60 लाख सफलतापूर्वक पौधारोपण किया गया।

प्रश्न 7   किस महिला पुलिस स्टेशन को हाल ही में (जून 2024 में) ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त हुआ -
 (अ) दिल्ली
 (ब) मुंबई
 (स) ईटानगर
 (द) कोलकाता

उत्तर : ईटानगर
व्याख्या :
ईटानगर महिला पुलिस स्टेशन, को आई एस ओ 9001:2015 प्रमाणन से सम्मानित किया गया है। ईटानगर के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने एक विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणन महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्टेशन की प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

प्रश्न 8   हाल ही में (जून 2024 में) सबरीमाला के नए विशेष आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया -
 (अ) अनिल के. नरेन
 (ब) हरिशंकर मेनन
 (स) जयकृष्णन आर.
 (द) एम. मनोज

उत्तर : जयकृष्णन आर.
व्याख्या :
25 जून को केरल हाई कोर्ट की खंडपीठ ने स्पेशल जज जयकृष्णन आर. को सबरीमाला का विशेष आयुक्त नियुक्त किया। जस्टिस अनिल के. नरेंद्रन और जस्टिस हरिशंकर मेनन की खंडपीठ ने यह नियुक्ति की है। जयकृष्णन आर. कोट्टाराकारा में SC/ST(POA केस) के स्पेशल जज हैं।

प्रश्न 9   26 जून, 2024 तक दुनिया का सबसे युवा स्नातक कौन है -
 (अ) माइकल कियर्नी
 (ब) लॉरेंट सिमंस
 (स) सोबोर्नो इसाक बारी
 (द) अकृत जसवाल

उत्तर : सोबोर्नो इसाक बारी
व्याख्या :
26 जून को बांग्लादेश मूल अमेरिकी नागरिक सुबोर्नो इसाक बारी दुनिया के सबसे कम उम्र के ग्रेजुएट बन गए। 12 साल के सुबोर्नो को मालवर्न हाई स्कूल से ग्रेजुएशन की डिग्री दी गई है। सोबोर्नो इसाक बारी दुनिया के सबसे कम उम्र के प्रोफेसर भी हैं। वे 2 साल की उम्र में मैथ्स, फिजिक्स और कैमिस्ट्री के प्रॉब्लम्स सॉल्व कर लेते थे।

प्रश्न 10   किस संगठन ने भारतीय नौसेना को मध्यम दूरी का माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट सौंपा -
 (अ) इसरो
 (ब) डीआरडीओ
 (स) एचएएल
 (द) भेल

उत्तर : डीआरडीओ
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 26 जून, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मध्यम दूरी के माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट (एमआर-एमओसीआर) भारतीय नौसेना को सौंपा। इस माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ (एमओसी) को डीआरडीओ की रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर ने विकसित किया है। यह ऐसी तकनीक है जो रडार संकेतों को अस्पष्ट करती है और प्लेटफार्मों और परिसंपत्तियों के चारों ओर माइक्रोवेव शील्ड बनाती है और इस प्रकार रडार की पकड़ में आने की आशंका को कम करती है।

प्रश्न 11   किस भारतीय शहर को हाल ही में (जून 2024 में) ‘विश्व शिल्प शहर’ के रूप में नामित किया गया -
 (अ) जयपुर
 (ब) मलप्पुरम
 (स) मैसूर
 (द) श्रीनगर

उत्तर : श्रीनगर
व्याख्या :
हाल ही में श्रीनगर विश्व शिल्प परिषद (World Craft Council- WCC) द्वारा ‘विश्व शिल्प शहर (World Craft City- WCC)’ के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाला चौथा भारतीय शहर बन गया है। जयपुर, मलप्पुरम और मैसूर अन्य तीन भारतीय शहर हैं जिन्हें पहले विश्व शिल्प शहरों के रूप में मान्यता दी जा चुकी है।

प्रश्न 12   हाल ही में (जून 2024 में) नाटो के अगले महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) जेन्स स्टोलटेनबर्ग
 (ब) मार्क रूटे
 (स) क्लॉस इओहन्निस
 (द) एंजेला मर्केल

उत्तर : मार्क रूटे
व्याख्या :
उत्तर अटलांटिक परिषद ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन – नैटो के अगले महासचिव के रूप में निवर्तमान डच प्रधानमंत्री मार्क रूटे को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। नैटो ने एक वक्तव्य में कहा कि मार्क रूटे नैटो के महासचिव के रूप में पहली अक्टूबर से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

प्रश्न 13   कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 100वां पूर्ण सदस्य बन गया -
 (अ) ब्राजील
 (ब) पैरागुआ
 (स) अर्जेंटीना
 (द) चिली

उत्तर : पैरागुआ
व्याख्या :
पैरागुआ, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने वाला 100वां देश बन गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि नई दिल्ली में डिपॉजिटरी के प्रमुख, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह के साथ पैरागुआ के राजदूत फ्लेमिंग राउल डुआर्टे की बैठक के दौरान अनुसमर्थन दस्तावेज सौंपा गया।

प्रश्न 14   हाल ही में (जून 2024 में) लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में किसे फिर से चुना गया -
 (अ) प्रहलाद गुंजाल
 (ब) जगदीप धनखड़
 (स) के. सुरेश
 (द) ओम बिरला

उत्तर : ओम बिरला
व्याख्या :
कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से सासंद भारतीय जनता पार्टी के ओम बिरला फिर से लोकसभा अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें ध्वनिमत से निर्वाचित घोषित किया गया। कांग्रेस ने इस पद के लिए के.सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया था। पार्टी ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन के दौरान मत विभाजन की मांग नहीं की।

प्रश्न 15   हाल ही में, 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन परिषद की बैठक कहाँ आयोजित की गई थी -
 (अ) बीजिंग, चीन
 (ब) पेरिस, फ्रांस
 (स) नई दिल्ली, भारत
 (द) लंदन, यूके

उत्तर : नई दिल्ली, भारत
व्याख्या :
भारत नई दिल्ली में 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन (आईएसओ) परिषद की बैठक की मेजबानी करेगा। चीनी और जैव-ईंधन क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि तीन दिवसीय बैठक में भाग लेंगे।

प्रश्न 16   ‘अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024’ में भारत ने कितने पदक जीते -
 (अ) 11
 (ब) 12
 (स) 13
 (द) 14

उत्तर : 11
व्याख्या :
भारत ने जॉर्डन के अम्मान में खेली जा रही अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अभियान का शानदार समापन किया। भारत के युवा दल ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते। भारत के लिए चारों स्वर्ण पदक महिला पहलवानों ने जीते हैं। 46 किलोग्राम वर्ग में दीपांशी, 53 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान, 61 किलोग्राम वर्ग में रजनीता और 69 किलोग्राम वर्ग में मानसी लाठेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्‍वर्ण पदक हासिल किए।

प्रश्न 17   हाल ही में, 16वीं आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से किसे चुना गया -
 (अ) सी अय्यन्नपत्रुडु
 (ब) अशोक बेंडालम
 (स) कोये मोशेनु राजू
 (द) जगन मोहन रेड्डी

उत्तर : सी अय्यन्नपत्रुडु
व्याख्या :
तेलुगु देशम पार्टी के नरसीपटनम विधायक, सी. अय्यन्ना पत्रुडु, को 22 जून, 2024 को 16वीं आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। उनका चुनाव निर्विरोध था क्योंकि किसी अन्य विधायक ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया था।

प्रश्न 18   हाल ही में (जून 2024 में) “वन वीक वन थीम” (OWOT) अभियान किसने शुरू किया -
 (अ) नरेंद्र मोदी
 (ब) पीयूष गोयल
 (स) निर्मला सीतारमण
 (द) डॉ. जितेंद्र सिंह

उत्तर : डॉ. जितेंद्र सिंह
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की हाल की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करते हुए “वन वीक वन थीम” (ओडब्ल्यूओटी) यानी ‘एक सप्ताह, एक विषय’ अभियान शुरू किया है।

प्रश्न 19   हाल ही में (जून 2024 में) किस प्रशासनिक इकाई ने “उल्लास” कार्यक्रम के अनुसार पूर्ण कार्यात्मक साक्षरता हासिल की -
 (अ) जम्मू और कश्मीर
 (ब) लद्दाख
 (स) सिक्किम
 (द) अरुणाचल प्रदेश

उत्तर : लद्दाख
व्याख्या :
लद्दाख के उपराज्यपाल डॉ. बी.डी. मिश्रा ने 24 जून 2024 को ‘उल्लास’ - नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 97 प्रतिशत से अधिक साक्षरता प्राप्त करने के मद्देनजर लद्दाख को पूर्ण कार्याशील साक्षरता प्राप्त करने वाली प्रशासनिक इकाई घोषित किया है। यह उत्कृष्ट उपलब्धि लद्दाख की आधारभूत साक्षरता और संख्या-ज्ञान तथा सभी के लिए महत्वपूर्ण जीवन कौशल के माध्यम से अपने नागरिकों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को प्रकट करती है।

प्रश्न 20   भारत में नए आपराधिक कानून कब लागू होंगे -
 (अ) 30 जून, 2024
 (ब) 1 जुलाई, 2024
 (स) 1 अगस्त, 2024
 (द) 1 सितंबर, 2024

उत्तर : 1 जुलाई, 2024
व्याख्या :
देशभर में 1 जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू होने जा रहे हैं। इनके लागू होने के बाद इंडियन पीनल कोड यानि आईपीसी की जगह भारतीय न्याय संहिता 2023, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड यानि सीआरपीसी की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू होंगे। नए आपराधिक कानूनों के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों को त्वरित न्याय मिले।

प्रश्न 21   किस पूर्व आईएफएस अधिकारी को हाल ही में (जून 2024 में) एनएचआरसी महासचिव के रूप में एक साल का विस्तार मिला -
 (अ) अमिताभ कांत
 (ब) भरत लाल
 (स) सुजाता सिंह
 (द) शिवशंकर मेनन

उत्तर : भरत लाल
व्याख्या :
24 जून को केंद्र सरकार ने रिटायर्ड इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) ऑफिसर भरत लाल को नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) के महासचिव के रूप में कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया। उनका कार्यकाल 30 जून 2024 को खत्म होने वाला था।

प्रश्न 22   हाल ही में (जून 2024 में) आईबी के निदेशक के रूप में किसे एक साल का विस्तार मिला -
 (अ) राकेश अस्थाना
 (ब) राजीव जैन
 (स) अरविंद कुमार
 (द) तपन कुमार डेका

उत्तर : तपन कुमार डेका
व्याख्या :
24 जून को केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा था। तपन डेका को 2022 में IB के डायेरक्टर के तौर पर नियुक्त किया था।

प्रश्न 23   किस कंपनी को भारत का पहला लिथियम ब्लॉक आवंटित किया गया -
 (अ) रिलायंस माइनिंग
 (ब) वेदांता रिसोर्सेज
 (स) माइकी साउथ माइनिंग
 (द) टाटा मिनरल्स

उत्तर : माइकी साउथ माइनिंग
व्याख्या :
24 जून को नई दिल्ली के कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का चौथे चरण में शिरकत की। रेड्डी ने छत्तीसगढ़ में देश का पहला लीथियम ब्लॉक माइकी साउथ माइनिंग को आवंटित किया। लीथियम ब्लॉक, कटघोरा और छ्त्तीसगढ़ के रेयर अर्थ एलिमेंट (REE) ब्लॉक को मैकी साउथ माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड को नीलाम की गई।

प्रश्न 24   चंद्रमा के अंधेरे हिस्से से मिट्टी लाने वाला पहला देश चीन बन गया है। चीन के लिए कौन सा मिशन सफलतापूर्वक चंद्र मिट्टी को धरती पर लाया -
 (अ) चांग'ई-5
 (ब) चैंग'ई-6
 (स) तियानवेन-1
 (द) युतु-2

उत्तर : चैंग'ई-6
व्याख्या :
25 जून को चीन का मून मिशन चांद की सतह से मिट्टी लेकर धरती पर पहुंच गया। इसी के साथ वह पहला देश बन गया है, जो चांद के अंधेरे हिस्से से सैंपल लाने में सफल रहा है। चीनी नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन का चैंग'ई-6 लैंडर 53 दिन बाद कैप्सूल में सैंपल लेकर धरती पर लौटा है। इंसानों को भेजने के अलावा चीन 2030 तक चांद के साउथ पोल पर एक रिसर्च बेस बनाना चाहता है।

प्रश्न 25   हाइड्रोग्राफी और समुद्रों और महासागरों के ज्ञान को बेहतर बनाने में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर में प्रतिवर्ष विश्व हाइड्रोग्राफिक दिवस (WHD) कब मनाया जाता है -
 (अ) 16 जून
 (ब) 13 जून
 (स) 17 जून
 (द) 21 जून

उत्तर : 21 जून
व्याख्या :
हाइड्रोग्राफी और समुद्रों और महासागरों के ज्ञान को बेहतर बनाने में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 21 जून को दुनिया भर में विश्व हाइड्रोग्राफिक दिवस (WHD) 2024 मनाया गया।

प्रश्न 26   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष __________________ को दुनिया भर में मनाया जाता है ताकि योग के अभ्यास के लाभों के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके, जो एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है।
 (अ) 21 जून
 (ब) 23 जून
 (स) 25 जून
 (द) 19 जून

उत्तर : 21 जून
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2024 दुनिया भर में 21 जून को मनाया गया ताकि योग के अभ्यास के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके, जो कि भारत से उत्पन्न 5,000 साल पुरानी प्राचीन प्रथा है।

प्रश्न 27   किसने हाल ही में (जून 2024 में) लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आईआईपीए) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है -
 (अ) जितेंद्र सिंह
 (ब) किशोर मकवाना
 (स) दिलीप संघानी
 (द) मोहम्मद रिहान

उत्तर : जितेंद्र सिंह
व्याख्या :
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री (MoS) डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली, दिल्ली में IIPA परिसर में लगातार तीसरी बार भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA) के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। वे 2020 से IIPA के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

प्रश्न 28   किस बैंक का लाइसेंस हाल ही में (जून 2024 में) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपर्याप्त पूंजी के कारण रद्द कर दिया था -
 (अ) अभ्युदय सहकारी बैंक, मुंबई, महाराष्ट्र
 (ब) सिटी को-ऑपरेटिव बैंक, मुंबई, महाराष्ट्र
 (स) जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, बेंगलुरु, कर्नाटक
 (द) फेडरल बैंक, अलुवा, केरल

उत्तर : सिटी को-ऑपरेटिव बैंक, मुंबई, महाराष्ट्र
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावनाओं की कमी और बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहने के कारण सिटी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, मुंबई (महाराष्ट्र) का लाइसेंस रद्द कर दिया है।

प्रश्न 29   विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी विश्वव्यापी ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2024 में भारत ने कौन सा स्थान हासिल किया -
 (अ) 159 वां
 (ब) 24 वां
 (स) 51वां
 (द) 63वां

उत्तर : 63वां
व्याख्या :
विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने एक्सेंचर के साथ साझेदारी में “प्रभावी ऊर्जा संक्रमण को बढ़ावा देना 2024” शीर्षक से अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, भारत को वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (ETI) 2024 में 63वें स्थान पर रखा गया है। स्वीडन ने ETI 2024 में 78.4 के ETI स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद डेनमार्क (75.2) और फ़िनलैंड (74.5) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। रिपोर्ट के अनुसार, एस्टोनिया, इथियोपिया और लेबनान ने पिछले 5 वर्षों में सबसे तेज़ सुधार देखा है।

प्रश्न 30   हाल ही में (जून 2024 में) किस हवाई अड्डे को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से 5 साल की अवधि के लिए लाइसेंस विस्तार प्राप्त हुआ है -
 (अ) बेगमपेट हवाई अड्डा, हैदराबाद, तेलंगाना
 (ब) महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
 (स) कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड, कोच्चि, केरल
 (द) मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, गोवा

उत्तर : महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने उत्तर प्रदेश (यूपी) के अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का लाइसेंस 5 साल की अवधि के लिए बढ़ा दिया है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill