CA Quiz : 10-12 June 2024
प्रश्न 1 आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है -
(अ) चंद्रबाबू नायडू
(ब) पवन कल्याण
(स) नारा लोकेश
(द) डी राजा
व्याख्या :
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने चौथे कार्यकाल के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वहीं जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। बता दें कि नायडू के साथ 24 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है।
प्रश्न 2 कार्लोस अलकराज किस देश के खिलाड़ी है जिन्होंने फ्रेंच ओपन 2024 का टाइटल जीता है -
(अ) स्पेन
(ब) फ्रांस
(स) सर्बिया
(द) ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अलकराज ने फ्रेंच ओपन 2024 का टाइटल जीत लिया है। अलकराज ने पेरिस के रोलैंड गैरोज में फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर एकल ख़िताब अपने नाम किया। अलकराज ने अपना लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल जीता।
प्रश्न 3 एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 का आयोजन किस देश में किया जायेगा -
(अ) मलेशिया
(ब) चीन
(स) डेनमार्क
(द) भारत
व्याख्या :
पहले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 का आयोजन भारत में किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) के कार्यकारी बोर्ड ने हाल ही में यह फैसला लिया है। यह टूर्नामेंट दिसंबर 2025 में आयोजित किया जायेगा, जिसमें 24 टीमें हिस्सा लेंगी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, डॉ. दिलीप टिर्की ने इस पर ख़ुशी जाहिर की है।
प्रश्न 4 ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है -
(अ) धर्मेन्द्र प्रधान
(ब) मोहन चरण माझी
(स) नवीन पटनायक
(द) सुब्रह्मण्यम जयशंकर
व्याख्या :
मोहन चरण माझी ने ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। ओडिशा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 78 सीटों पर जीत दर्ज कर 24 साल बाद सत्ता में लौटी है। वह चार बार विधायक रह चुके है और अनुसूचित जनजाति से आते है। वहीं कनक वर्धन सिंह देव और पार्वती परिदा उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।
प्रश्न 5 हाल ही में (जून 2024 में) संयुक्त राष्ट्र ने 2025 को कौन सा अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है?
(अ) क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
(ब) ग्लेशियरों के संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
(स) अंतर्राष्ट्रीय शांति और विश्वास वर्ष
(द) कैमलिड्स वर्ष
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2025 को क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है। 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 जून 2024 को इस आशय का एक प्रस्ताव पारित किया। 2024 को अंतर्राष्ट्रीय कैमलिड्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
प्रश्न 6 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस किस दिन मनाया जाता है -
(अ) 11 जून को
(ब) 12 जून को
(स) 13 जून को
(द) 14 जून को
व्याख्या :
हर साल दुनिया भर में 12 जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है। यह दिन बाल श्रम के मुद्दे पर वैश्विक ध्यान केंद्रित करने और उनकी सुरक्षा के लिए उपाय करने और खतरनाक क्षेत्र में उनके रोजगार को समाप्त करने के लिए मनाया जाता है। बाल श्रम के खिलाफ 2024 विश्व दिवस के लिए आईएलओ द्वारा चुना गया विषय है “आइए अपनी प्रतिबद्धताओं पर कार्य करें: बाल श्रम को समाप्त करें”।
प्रश्न 7 उस जहाज निर्माण कंपनी का नाम बताइए जिसे हाल ही में (जून 2024 में) लगभग 500 करोड़ रुपये के सौदे के साथ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) अनुसंधान पोत बनाने के लिए चुना गया है -
(अ) हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड
(ब) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स
(स) कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
(द) मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड
व्याख्या :
अग्रणी भारतीय शिपयार्ड गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने लगभग 500 करोड़ रुपये के सौदे के साथ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के लिए एक नया अनुसंधान पोत बनाने की तैयारी की है।
प्रश्न 8 विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस वर्ष 2000 से ________ को दुनिया भर में प्रतिवर्ष मनाया जाता है, ताकि आम जनता में मस्तिष्क ट्यूमर के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके -
(अ) 7 जून
(ब) 3 जून
(स) 8 जून
(द) 4 जून
व्याख्या :
विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस प्रतिवर्ष 8 जून को दुनिया भर में मनाया जाता है, ताकि मस्तिष्क ट्यूमर और रोगियों और परिवारों पर उनके प्रभाव, शीघ्र पहचान और समय पर उपचार के महत्व, तथा बेहतर रोगी देखभाल की वकालत के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
प्रश्न 9 हाल ही में (जून 2024 में) फॉर्मूला 1 (एफ 1) कनाडाई ग्रैंड प्रिक्स 2024 का खिताब किसने जीता है -
(अ) चार्ल्स लेक्लर
(ब) मैक्स वर्स्टैपेन
(स) लैंडो नॉरिस
(द) जॉर्ज रसेल
व्याख्या :
रेड बुल के डच-बेल्जियम के रेसिंग ड्राइवर मैक्स वेरस्टैपेन ने फॉर्मूला 1 (एफ1) कनाडाई ग्रैंड प्रिक्स 2043 (एडब्ल्यूएस ग्रैंड प्रिक्स डू कनाडा 2024) खिताब जीता, जो कनाडा के क्यूबेक के मॉन्ट्रियल में सर्किट गिल्स-विलेन्यूवे में 2024 एफ1 चैंपियनशिप का 9वां राउंड था।
प्रश्न 10 27 मई से 7 जून 2024 तक नॉर्वे के स्टावेंजर में आयोजित नॉर्वे शतरंज 2024 का खिताब जीएम फैबियानो कारुआना (यूएसए) को हराकर किसने जीता -
(अ) मैग्नस कार्लसन
(ब) वेई यी
(स) जू वेनजुन
(द) आर.प्रग्गनानंद
व्याख्या :
नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर (जीएम) मैग्नस कार्लसन (विश्व नंबर 1) ने अंतिम दौर के आर्मगेडन टाई-ब्रेकर में संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के फैबियानो कारुआना को हराकर 2024 नॉर्वे शतरंज खिताब जीता। यह कार्लसन का 6वां नॉर्वे शतरंज खिताब है।
प्रश्न 11 पूर्व कैमरून प्रधान मंत्री (PM) का नाम बताइए जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 79वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।
(अ) उस्मान सोनको
(ब) जूडिथ सुमिनवा तुलुका
(स) फिलेमोन यांग
(द) डेनिस फ्रांसिस
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने कैमरून के पूर्व प्रधानमंत्री (पीएम) राजदूत फिलेमोन यांग को 10 सितंबर 2024 से शुरू होने वाले अपने 79वें सत्र के लिए अध्यक्ष के रूप में चुना।
प्रश्न 12 वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) की भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति के अनुसार, FY25 के लिए भारत का वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि अनुमान _____ था।
(अ) 7.0%
(ब) 6.50%
(स) 6.75%
(द) 7.2%
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक 5-7 जून, 2024 को हुई और उसने वित्तीय वर्ष 2024-25 (वित्त वर्ष 25) की अपनी दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति जारी की, जिसने वित्त वर्ष 25 के लिए भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि का अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया।
प्रश्न 13 विश्व बैंक के कंटेनर पोर्ट प्रदर्शन सूचकांक (CPPI) 2023 में 19वें स्थान के साथ निम्नलिखित में से कौन शीर्ष भारतीय बंदरगाह बन गया है -
(अ) पीपावाव पोर्ट, गुजरात
(ब) विशाखापत्तनम कंटेनर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड, आंध्र प्रदेश
(स) वधावन पोर्ट, महाराष्ट्र
(द) कामराजर पोर्ट, तमिलनाडु
व्याख्या :
विश्व बैंक के कंटेनर पोर्ट परफॉर्मेंस इंडेक्स (सीपीपीआई) 2023 के अनुसार, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश (एपी) में जेएम बक्सी पोर्ट्स एंड लॉजिस्टिक्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी विशाखापत्तनम कंटेनर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीटीपीएल) शीर्ष 20 रैंकिंग में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय बंदरगाह है।
प्रश्न 14 कौन सा विश्वविद्यालय भारत को 500 साल पुरानी संत तिरुमंकई अलवर की कांस्य मूर्ति लौटाएगा -
(अ) हार्वर्ड विश्वविद्यालय
(ब) ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
(स) कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
(द) स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय
व्याख्या :
10 जून को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने इंटरनल जांच के बाद भारत को 500 साल पुरानी एक कांसे की मूर्ति वापस लौटाने की घोषणा की है। यह मूर्ति संत तिरुमंकई अलवर की है, जो 16वीं सदी के दौरान तमिलनाडु के एक मंदिर से चोरी हो गई थी। संत तिरुमंकई अलवर दक्षिण भारत के 12वें अलवर संतों में से अंतिम थे।
प्रश्न 15 12 जून, 2024 को किस देश में एक श्रमिक आवास सुविधा में आग लगने से लगभग 40 भारतीयों की मृत्यु हो गई, और 50 घायल हो गए -
(अ) संयुक्त अरब अमीरात
(ब) सऊदी अरब
(स) कुवैत
(द) कतर
व्याख्या :
12 जून, 2024 को कुवैत के मंगफ़ में एक श्रमिक आवास सुविधा में आग लगने से लगभग 40 भारतीयों की मृत्यु हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए।
प्रश्न 16 यूएन ने हाल ही में (जून 2024 में) बच्चों के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों की वैश्विक सूची में किस देश को जोड़ा है -
(अ) इज़राइल
(ब) पाकिस्तान
(स) ईरान
(द) मालदीव
व्याख्या :
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बच्चों के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों की वैश्विक सूची में इज़राइल की सेना को शामिल किया है। एक राजनयिक सूत्र के अनुसार, इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) के साथ, हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद को भी सूची में जोड़ा गया था। बता दें कि हमास- इज़राइल युद्ध 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमास के नेतृत्व वाले हमले से शुरू हुआ था।
प्रश्न 17 फ्रेंच ओपन 2024 का महिला खिताब जीतने वाली इगा स्विटेक किस देश की खिलाड़ी है -
(अ) फ्रांस
(ब) यूएसए
(स) जर्मनी
(द) पोलैंड
व्याख्या :
इगा स्विटेक (Iga Swiatek) ने जैस्मिन पाओलिनी को हराकर लगातार तीसरी बार फ्रेंच ओपन महिला खिताब जीता। पोलैंड की 23 वर्षीया 2005 से 2007 तक जस्टिन हेनिन के बाद पेरिस में लगातार तीन ट्रॉफियां जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी है। इगा वर्तमान में महिला टेनिस संघ द्वारा महिला एकल में विश्व नंबर 1 खिलाड़ी है।
प्रश्न 18 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज कौन बने है -
(अ) रोहित शर्मा
(ब) विराट कोहली
(स) बाबर आजम
(द) जोस बटलर
व्याख्या :
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के फले बल्लेबाज बन गए है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और आयरलैंड के मुकाबले के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इसके बाद 553 छक्कों के साथ क्रिस गेल दूसरे नंबर पर है। साथ ही रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान भी बन गए है।
प्रश्न 19 जून 2024 में आयोजित समुद्री अभ्यास (JIMEX 24) किन देशों की नौसेनाओं के बीच था -
(अ) भारत और चीन
(ब) भारत और जापान
(स) जापान और दक्षिण कोरिया
(द) भारत और ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
भारत और जापान के बीच संयुक्त नौसेनिक अभ्यास-जीमेक्स-24 जापान के योकोसुका में शुरू हो गया है। भारतीय नौसेना के अनुसार इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाएं समुद्र में अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगी। भारतीय नौसेना का स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस शिवालिक और जापान का युद्धपोत डिस्ट्रॉयर जे एस यूगिरी इस संयुक्त अभ्यास में भाग ले रहा है।
प्रश्न 20 हाल ही में (जून 2024 में) अगले थल सेनाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
(अ) जनरल मनोज सी पांडे
(ब) लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी
(स) जनरल बिपिन रावत
(द) लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ अपॉइंट किया है। वे मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को पदभार संभालेंगे। इसी दिन मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30वें सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
प्रश्न 21 हाल ही में (जून 2024 में) ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुना गया है -
(अ) राजनाथ सिंह
(ब) कनक वर्धन सिंह देव
(स) मोहन चरण माझी
(द) प्रवती परिदा
व्याख्या :
मोहन चरण माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे। 11 जून 2024 को आयोजित एक बैठक में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुना गया। 52 वर्षीय नेता, चार बार विधायक, ओडिशा में एक प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं।
प्रश्न 22 राजस्थान सरकार द्वारा महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट के विकास के लिए कितनी धनराशि आवंटित की गई है -
(अ) 10 करोड़ रुपये
(ब) 50 करोड़ रुपये
(स) 100 करोड़ रुपये
(द) 200 करोड़ रुपये
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने घोषणा की है कि राज्य सरकार 100 करोड़ रुपये के निवेश से महाराणा प्रताप पर्यटक सर्किट विकसित करेगी। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा 8 जून 2023 को उदयपुर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए की। मेवाड़ के महाराणा प्रताप का 484वां जन्मदिन 9 जून 2024 (हिंदू कैलेंडर के अनुसार) मनाया गया।
प्रश्न 23 हाल ही में (जून 2024 में) समाचारों में देखा गया सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है -
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) केरल
(स) मध्य प्रदेश
(द) बिहार
व्याख्या :
सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य (SWS) में बाघ की उपस्थिति के सबूत के कारण उत्तर प्रदेश में एक नया बाघ अभयारण्य स्थापित किया जाएगा। श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा जिलों में स्थित, SWS भारत-नेपाल सीमा के साथ 452 वर्ग किमी में फैला हुआ है। 1988 में स्थापित, इसमें पर्णपाती / डेसिडियस और अर्ध-सदाबहार / सेमि – एवरग्रीन वनों का मिश्रण है। SWS विविध वनस्पति और जीवों का आवास है, जिसमें बाघ, तेंदुए और विभिन्न पक्षी प्रजातियां शामिल हैं, और यह भाबर-तराई पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा है।
प्रश्न 24 मोदी मंत्रिमंडल 2024 में इस बार कुल कितने पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है -
(अ) 4
(ब) 5
(स) 6
(द) 7
व्याख्या :
पीएम मोदी की कैबिनेट में इस बार छः पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है। इनमें से चार पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं, जबकि कुमारस्वामी जनता दल-सेक्युलर और मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का प्रतिनिधित्व करते हैं। बीजेपी की ओर से शिवराज सिंह चौहान (MP), राजनाथ सिंह (UP), मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा), और सर्बानंद सोनोवाल (असम) शामिल है।
प्रश्न 25 मोदी मंत्रिमंडल 2024 में कुल कितनी महिलाओं को शामिल किया गया है -
(अ) 5
(ब) 6
(स) 7
(द) 8
व्याख्या :
पीएम मोदी ने नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 7 महिला मंत्रियों को स्थान मिला है। जिनमें 2 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री की रैंक की मंत्री है। दो कैबिनेट मंत्रियों में वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन और महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल है। वहीं अन्य राज्य मंत्रियों में शोभा करंदलाजे, निमुबेन जयंतिभाई बाम्भनिया, सावित्री ठाकुर, रक्षा निखिल खडसे और अनुप्रिया पटेल शामिल है।
प्रश्न 26 नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार भारत के पीएम पद की शपथ ली, वह किस लोकसभा क्षेत्र से जीते है -
(अ) लखनऊ
(ब) गांधीनगर
(स) वाराणसी
(द) इंदौर
व्याख्या :
नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेते ही इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी भारतीय राजनीति के दूसरे ऐसे नेता बन गए है जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। इससे पहले केवल भारत में पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने यह कारनामा किया था। मंत्रिमंडल में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।
प्रश्न 27 हाल ही में (जून 2024 में) कौन अंतरिक्ष में 1,000 संचयी दिन बिताने वाला पहला व्यक्ति बन गया है -
(अ) विक्टर ग्लोवर
(ब) ओलेग दिमित्रिविच कोनोनेंको
(स) वेलेंटीना टेरेश्कोवा
(द) क्रिस्टीना कोच
व्याख्या :
रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग दिमित्रियेविच कोनोनेंको अंतरिक्ष में 1,000 दिन बिताने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। वह वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में काम करते हैं।
प्रश्न 28 कौन सा देश हाल ही में (मई 2024 में) अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए प्रशासन (नासा) के आर्टेमिस समझौते में कौन सा देश शामिल है -
(अ) जर्मनी
(ब) स्विट्जरलैंड
(स) स्वीडन
(द) स्लोवाकिया
व्याख्या :
पेरू और स्लोवाकिया आधिकारिक तौर पर नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के ‘आर्टेमिस समझौते’ पर हस्ताक्षर करने वाले 41वें और 42वें देश बन गए।
प्रश्न 29 ‘विश्व महासागर दिवस 2024’ का विषय क्या है -
(अ) महासागर और जलवायु लचीलापन
(ब) महासागर स्वास्थ्य के लिए अभिनव समाधान
(स) महासागर जैव विविधता को पुनर्जीवित करना
(द) अवेकन न्यू डेप्थ
व्याख्या :
8 जून को मनाया जाने वाला विश्व महासागर दिवस 2024, महासागरों के महत्व और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य रखता है। “अवेकन न्यू डेप्थ” विषय, समुद्री वातावरण पर मानव गतिविधियों के प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करता है और महासागरों के सतत प्रबंधन को बढ़ावा देता है। दुनिया भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम और अभियान इस उद्देश्य का समर्थन करते हैं, जिसमें संयुक्त राष्ट्र अपने न्यूयॉर्क मुख्यालय में मुख्य समारोह की मेजबानी करता है।
प्रश्न 30 हाल ही में (जून 2024 में), CSC SPV ने किस मंत्रालय के साथ 10,000 FPO को CSC में परिवर्तित करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए -
(अ) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
(ब) ग्रामीण विकास मंत्रालय
(स) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
(द) कृषि मंत्रालय
व्याख्या :
CSC SPV और कृषि मंत्रालय के बीच 10,000 FPO को कॉमन सर्विस सेंटर (CSCs) में परिवर्तित करने के लिए एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए। यह पहल FPO को Digital Seva Portal / डिजिटल सेवा पोर्टल के माध्यम से विभिन्न नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाकर ग्रामीण विकास और डिजिटल सशक्तीकरण को बढ़ावा देती है। 2020 में शुरू की गई योजना का हिस्सा यह कदम प्रशिक्षण प्रदान करेगा, रोजगार बढ़ाएगा और किसानों के लिए सतत आय का समर्थन करेगा।