CA Quiz : 24-25 May 2023

Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams. This quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and other similar examinations.

प्रश्न 1   77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवाॅर्ड जितने वाली पहली भारतीय कौन बनी है -
 (अ) अनासुया सेनगुप्ता
 (ब) उषा थोराट
 (स) अर्चना पूरन सिंह
 (द) बैशाली मोहंती

उत्तर : अनासुया सेनगुप्ता
व्याख्या :
77वां कांस फिल्म फेस्टिवल देश के लिए बेहद खास बनता जा रहा है। इस साल फेस्टिवल में कोलकाता की रहने वाली एक्ट्रेस अनासुया सेनगुप्ता ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है। वो कांस के इतिहास की पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जिन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। अनासुया को यह अवॉर्ड फिल्म ‘द शेमलेस’ में उनकी परफाॅर्मेंस के लिए मिला है।

प्रश्न 2   हाल ही में (मई 2024 में) किस भारतीय ने यूनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (UNDRR) में स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव ऑफ द सेक्रेटरी जनरल (SRSG) का कार्यभार संभाला है -
 (अ) प्रदीप दीक्षित
 (ब) कमल किशोर
 (स) आचार्य प्रशांत
 (द) अग्रता विश्वास

उत्तर : कमल किशोर
व्याख्या :
23 मई को यूनाइटेड नेशंस ऑफिस फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (UNDRR) के मुताबिक भारतीय अधिकारी कमल किशोर ने स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव ऑफ द सेक्रेटरी जनरल (SRSG) का कार्यभार संभाला। वह यूनाइटेड नेशंस (UN) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के विशेष प्रतिनिधि के रूप में काम करेंगे।

प्रश्न 3   किस राज्य सरकार की कंपनी ने 2023-24 में अधिकतम ट्रांसमिशन लाइनें जोड़ी हैं -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) गुजरात
 (स) आंध्र प्रदेश
 (द) राजस्थान

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 में राज्य ट्रांसमिशन कंपनियों द्वारा ट्रांसमिशन लाइनें जोड़ने के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर एक राज्य के रूप में उभरा है । 2022-23 में भी, उत्तर प्रदेश राज्य राज्य ट्रांसमिशन कंपनियों की सूची में शीर्ष पर रहा। दूसरे स्थान पर गुजरात था।

प्रश्न 4   राष्ट्रीय मरु उद्यान कहाँ स्थित है -
 (अ) जैसलमेर
 (ब) कच्छ
 (स) बीकानेर
 (द) चुरू

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
राष्ट्रीय मरु उद्यान, जैसलमेर, राजस्थान में आयोजित वार्षिक वाटरहोल सर्वेक्षण के दौरान देखा 64 ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की गिनती की गई जबकि पिछली 2022 की जनगणना में 42 पक्षियों की गिनती वॉटरहोल तकनीक से की गई थी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के कारण 2023 में कोई जनगणना नहीं की गई थी । ग्रेट इंडियन बस्टैड पक्षी, जिसे राजस्थान में गोडावण के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान का राज्य पक्षी है।

प्रश्न 5   जेनी एर्पेनबेक द्वारा लिखित और माइकल हॉफमैन द्वारा अनुवादित पुस्तक का नाम बताइए, जिसने हाल ही में (मई 2024 में) अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2024 जीता है।
 (अ) रात का चोरपहरा
 (ब) कैरोस
 (स) किताब खूबसूरत
 (द) स्टालिनर दीवान

उत्तर : कैरोस
व्याख्या :
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, 2024 जेनी एर्पेनबेक द्वारा लिखित और माइकल हॉफमैन द्वारा अनुवादित “कैरोस” को प्रदान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, जिसे पहले मैन बुकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के नाम से जाना जाता था, वर्ष 2005 में प्रारंभ किया गया था, यह अंग्रेज़ी में अनुवादित और यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड में प्रकाशित एक पुस्तक के लिये प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

प्रश्न 6   हाल ही में (मई 2024 में) मोरक्को में आयोजित पहला कैसाब्लांका शतरंज वेरिएंट टूर्नामेंट 2024 किसने जीता -
 (अ) हिकारू नाकामुरा
 (ब) गुकेश डी
 (स) मैग्नस कार्लसन
 (द) विश्वनाथन आनंद

उत्तर : मैग्नस कार्लसन
व्याख्या :
पांच बार के विश्व चैंपियन और विश्व नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने कैसाब्लांका, मोरक्को के महकमा डु पाचा में 18-19 मई, 2024 को आयोजित उद्घाटन कैसाब्लांका शतरंज वेरिएंट टूर्नामेंट 2024 जीता।

प्रश्न 7   हाल ही में (मई 2024 में) 3 साल की अवधि के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक लिमिटेड के पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) वी. वैद्यनाथन
 (ब) प्रदीप नटराजन
 (स) अतुल मेहरा
 (द) राकेश मोहन

उत्तर : प्रदीप नटराजन
व्याख्या :
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 3 साल की अवधि के लिए IDFC फर्स्ट बैंक लिमिटेड के पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक के रूप में प्रदीप नटराजन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

प्रश्न 8   उस कंपनी का नाम बताइए जो 2024 में भारत की तीसरी यूनिकॉर्न (1 बिलियन अमेरिकी डॉलर और उससे अधिक के मूल्यांकन के साथ) बन गई है।
 (अ) क्रुत्रिम
 (ब) रेज़रपे
 (स) पर्फियोस
 (द) पोर्टर

उत्तर : पोर्टर
व्याख्या :
बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित लॉजिस्टिक्स सेवा प्लेटफॉर्म, पोर्टर 2024 में लगभग 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन के साथ भारत का तीसरा यूनिकॉर्न बन गया है। अब तक, ओला का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्टार्टअप क्रुट्रिम और फिनटेक-केंद्रित सॉफ्टवेयर एज़ ए सर्विस (सास) फर्म परफियोस अन्य दो भारतीय स्टार्टअप हैं जो 2024 में यूनिकॉर्न के रूप में उभरे।

प्रश्न 9   उस बैंक का नाम बताइए जिसने हाल ही में (मई 2024 में) किसानों को ट्रैक्टर और कृषि मशीनीकरण उत्पाद खरीदने के लिए वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) इंडसइंड बैंक लिमिटेड
 (ब) ऐक्सिस बैंक
 (स) कर्नाटक बैंक
 (द) पंजाब एंड सिंध बैंक

उत्तर : ऐक्सिस बैंक
व्याख्या :
बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित कृषि उपकरण निर्माता वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड (वीएसटी) ने ट्रैक्टर और कृषि मशीनीकरण उत्पाद खरीदने वाले किसानों के लिए वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए एक्सिस बैंक लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रश्न 10   किस संगठन ने हाल ही में (मई 2024 में) “कार्बन मूल्य निर्धारण 2024 की स्थिति और रुझान” शीर्षक से रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें कहा गया है कि कार्बन मूल्य निर्धारण राजस्व 2023 में 104 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड तक पहुंच गया है -
 (अ) विश्व बैंक
 (ब) नीति आयोग
 (स) एशियाई विकास बैंक
 (द) भारतीय रिजर्व बैंक

उत्तर : विश्व बैंक
व्याख्या :
विश्व बैंक (डब्ल्यूबी) की 11वीं वार्षिक रिपोर्ट “कार्बन मूल्य निर्धारण 2024 की स्थिति और रुझान” के अनुसार, 2023 में कार्बन करों और उत्सर्जन व्यापार प्रणालियों (ईटीएस) से कुल राजस्व 104 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

प्रश्न 11   __________ द्वारा जारी अनंतिम पेरोल डेटा के अनुसार, 2023-24 में औपचारिक रोजगार सृजन में 11.4% की वृद्धि से 15.4 मिलियन, जबकि FY23 में यह 13.85 मिलियन थी -
 (अ) राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय
 (ब) अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन
 (स) कर्मचारी भविष्य - निधि संस्था
 (द) आर्थिक मामलों का विभाग

उत्तर : कर्मचारी भविष्य - निधि संस्था
व्याख्या :
श्रम और रोजगार मंत्रालय के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा जारी अनंतिम पेरोल डेटा के अनुसार, ईपीएफओ के तहत औपचारिक रोजगार सृजन 2023-24 (FY24) में 11.4% बढ़कर 15.4 मिलियन हो गया, जबकि पिछले साल यह 13.85 मिलियन था।

प्रश्न 12   77वें कान्स फिल्म महोत्सव में “सनफ्लॉवर्स वेयर द फर्स्ट वन्स तो क्नोव” ने कौन सा प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता -
 (अ) पाम डी’ओर
 (ब) ला सिनेफ़ पुरस्कार
 (स) सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार
 (द) जूरी पुरस्कार

उत्तर : ला सिनेफ़ पुरस्कार
व्याख्या :
भारतीय फिल्‍म और टेलीविजन संस्‍थान-एफटीआईआई पुणे के छात्रों की फिल्‍म ने 77वें कान्स फिल्‍म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म के लिए ला सिनेफ पुरस्‍कार जीता है। “सनफ्लावर्स वर द फर्स्ट वन्स टु नो” फिल्‍म का निर्देशन एफटीआईआई के छात्र चिदानंद नाइक ने किया है। यह फिल्‍म लोकप्रिय कन्नड लोक साहित्य पर आधारित है। इस फिल्‍म में एक वृद्ध महिला एक मुर्गे को चुरा लेती है, जिसके बाद सूरज नहीं उगता।

प्रश्न 13   बंगाल की खाड़ी में 2024 के पहले प्री-मानसून चक्रवात का क्या नाम है, जो 26 मई 2024 को टकराएगा -
 (अ) चक्रवात फानी
 (ब) चक्रवात अम्फान
 (स) चक्रवात यास
 (द) चक्रवात रेमल

उत्तर : चक्रवात रेमल
व्याख्या :
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने मध्य बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न होने वाले चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के कारण समुद्र में जान-माल की न्यूनतम हानि सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी को लेकर उपाय शुरू किए हैं। रेमल नाम उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवातों के नामकरण की एक प्रणाली के अनुसार ओमान ने दिया है।

प्रश्न 14    किस फुटबॉल क्लब ने 2023-24 यूईएफए यूरोपा लीग जीता है -
 (अ) अटलंता बीसी
 (ब) सेविल
 (स) बायर लेवरकुसेन
 (द) वीएफएल बोचुम

उत्तर : अटलंता बीसी
व्याख्या :
23 मई 2024 को डबलिन, आयरलैंड गणराज्य के अवीवा स्टेडियम में खेले गए 2023-24 यूईएफए यूरोपा लीग के फाइनल में इतालवी फुटबॉल क्लब अटलंता बीसी ने जर्मन फुटबॉल क्लब बायर लीवरकुसेन को 3-0 से हरा कर ट्रॉफी पर पहली बार कब्जा किया । इस हार के साथ ही बायर लीवरकुसेन की 51 मैचों में अजेय रहने का रिकॉर्ड भी टूट गया।

प्रश्न 15   हाल ही में चर्चा में रहे कृष और भूमि क्या हैं -
 (अ) डीडी किसान चैनल के लिए एएआई समाचार एंकर
 (ब) किसानों के लिए विकसित कृषि ऐप
 (स) कार्टून कैरेक्टर
 (द) अगले एशियाई खेलों के शुभंकर

उत्तर : डीडी किसान चैनल के लिए एएआई समाचार एंकर
व्याख्या :
भारत सरकार द्वारा संचालित सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन ने घोषणा की है कि उसका चैनल डीडी किसान 26 मई 2024 को दो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एंकर, कृष और भूमि लॉन्च करेगा। डीडी किसान चैनल 26 मई 2015 को लॉन्च किया गया था और यह चैनल अपने स्थापना के 9वां वर्ष का जश्न मना रहा है।

प्रश्न 16   किस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी को 9वें आईसीसी पुरुष टी 20 क्रिकेट विश्व कप 2024 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है -
 (अ) शोएब मलिक
 (ब) शाहीन अफरीदी
 (स) शोएब अख्तर
 (द) शाहिद अफरीदी

उत्तर : शाहिद अफरीदी
व्याख्या :
24 मई को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर शाहिद आफरीदी को आगामी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया। आफरीदी से पहले ICC युवराज सिंह, क्रिस गेल और उसेन बोल्ट को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए एम्बेसडर बना चुकी है। शाहिद आफरीदी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं।

प्रश्न 17   हाल ही में किस राज्य में बौद्ध त्योहार सागा दावा मनाया गया -
 (अ) सिक्किम
 (ब) बिहार
 (स) पश्चिम बंगाल
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : सिक्किम
व्याख्या :
23 मई 2024 को सिक्किम में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सागा दावा का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सागा दावा को ‘ट्रिपल ब्लेस्ड फेस्टिवल’ के नाम से भी जाना जाता है जो हर साल तिब्बती बौद्ध कैलेंडर के चौथे महीने के 15वें दिन पड़ता है। तिब्बती भाषा में सागा का मतलब चौथा और दावा का मतलब महीना होता है।

प्रश्न 18   हाल ही में तेलंगाना में लॉन्च किया गया शैलो एक्विफर प्रबंधन मॉडल, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की किस योजना का हिस्सा है -
 (अ) स्मार्ट सिटी मिशन
 (ब) स्वच्छ भारत मिशन
 (स) अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन)
 (द) राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन

उत्तर : अमृत (कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन)
व्याख्या :
हाल ही में तेलंगाना में AMRUT योजना के तहत SAM पायलट मॉडल लॉन्च किए गए। SAM एक टिकाऊ शहरी जल प्रबंधन तकनीक है जिसमें भूजल को पंप और रिचार्ज करने के लिए उथले बोरवेल शामिल हैं। इसका उद्देश्य वर्षा पुनर्भरण के माध्यम से जल स्तर को बढ़ाना है।

प्रश्न 19   हाल ही में किस देश ने ASMPA सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया?
 (अ) जापान
 (ब) दक्षिण कोरिया
 (स) रूस
 (द) फ्रांस

उत्तर : फ्रांस
व्याख्या :
फ्रांस ने हाल ही में परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ASMPA सुपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण के साथ रक्षा में एक मील का पत्थर हासिल किया है। ASMP/ASMP-A एक भूमि-हमला सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जो फ्रांस के परमाणु प्रतिरोध के लिए महत्वपूर्ण है। ASMP-A, जो 2009 से परिचालन में है, की रेंज 500 किमी है और इसमें 300 kt थर्मोन्यूक्लियर वारहेड है।

प्रश्न 20   किस दिन को प्रतिवर्ष ‘विश्व प्रीक्लेम्पसिया दिवस’ के रूप में मनाया जाता है -
 (अ) 20 मई
 (ब) 21 मई
 (स) 22 मई
 (द) 23 मई

उत्तर : 22 मई
व्याख्या :
22 मई को विश्व प्रीक्लेम्पसिया दिवस, जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली गर्भावस्था की जटिलताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। गर्भावस्था के 20वें सप्ताह या प्रसव के बाद होने वाली प्रीक्लेम्पसिया में ख़तरनाक रूप से उच्च रक्तचाप और अंग संबंधी समस्याएं शामिल हैं। यह प्लेसेंटल स्वास्थ्य समस्याओं से उत्पन्न होती है। लक्षणों में उच्च रक्तचाप, मूत्र में प्रोटीन और सूजन शामिल हैं। यह माँ और भ्रूण दोनों के लिए जोखिम पैदा करता है, जिससे संभवतः समय से पहले जन्म या मृत्यु हो सकती है।

प्रश्न 21   हाल ही में, किस हवाई अड्डे ने जीरो वेस्ट टू लैंडफिल (ZWL) सम्मान प्राप्त करने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बनकर इतिहास रच दिया है -
 (अ) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
 (ब) छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
 (स) केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
 (द) तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

उत्तर : तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
व्याख्या :
तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत का पहला ऐसा हवाई अड्डा है, जिसे भारतीय उद्योग परिसंघ से जीरो वेस्ट टू लैंडफिल (ZWL) का सम्मान प्राप्त हुआ है। हवाई अड्डे ने लैंडफिल से 99.50% कचरे को हटा दिया, जिसमें 100% प्लास्टिक और नगरपालिका का ठोस कचरा शामिल है।

प्रश्न 22   हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने किस दिन को अंतर्राष्ट्रीय मार्खोर दिवस के रूप में घोषित किया है -
 (अ) 20 मई
 (ब) 22 मई
 (स) 23 मई
 (द) 24 मई

उत्तर : 24 मई
व्याख्या :
पाकिस्तान और आठ अन्य देशों द्वारा प्रायोजित प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 मई को अंतर्राष्ट्रीय मार्खोर दिवस के रूप में घोषित किया। इस दिन का उद्देश्य मध्य और दक्षिण एशिया के पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाने वाली एक प्रतिष्ठित और पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण प्रजाति मार्खोर के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उसे बढ़ावा देना है।

प्रश्न 23   भारतीय वन्यजीव संस्थान के अनुसार, भारत में गंगा नदी डॉल्फ़िन की आबादी किस राज्य में सबसे अधिक है -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) बिहार
 (स) पश्चिम बंगाल
 (द) हिमाचल प्रदेश

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
भारतीय वन्यजीव संस्थान की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, गंगा नदी बेसिन में 4000 से अधिक डॉल्फ़िन पायी गई हैं। गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों में पाई जाने वाली नदी डॉल्फ़िन में से 2000 से अधिक अकेले उत्तर प्रदेश में पाई जाती हैं। उत्तर प्रदेश में डॉल्फ़िन मुख्यतः चम्बल नदी में पाई जाती हैं।

प्रश्न 24   एशियाई रिले चैंपियनशिप 2024 में 4x400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में किस देश की टीम ने स्वर्ण पदक जीता -
 (अ) भारत
 (ब) चीन
 (स) जापान
 (द) वियतनाम

उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारतीय एथलेटिक दल ने पहली एशियाई रिले चैंपियनशिप में तीन पदक - एक स्वर्ण और दो रजत - के साथ समापन किया। पहली एशियाई रिले चैंपियनशिप 20 और 21 मई 2024 को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित की गई थी। यह चैंपियनशिप एशियाई एथलीटों को 26 जुलाई 2024 से शुरू होने वाले 2024 पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए अर्हता प्राप्त करने का एक मौका भी था । चीन और जापान सहित 16 एशियाई देशों ने बैंकॉक प्रतियोगिता में भाग लिया। भारत की मिश्रित रिले टीम ने 4x400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 3 मिनट 14.1 सेकंड के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ, मुहम्मद अजमल, ज्योतिका श्री दांडी, अमोज जैकब और सुभा वेंकटेशन की भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

प्रश्न 25   हाल ही में (मई 2024 में) कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 99वां सदस्य बन गया है?
 (अ) स्पेन
 (ब) पराग्वे
 (स) पुर्तगाल
 (द) नॉर्वे

उत्तर : स्पेन
व्याख्या :
स्पेन अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 99वां सदस्य बन गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि स्पेन ने नई दिल्ली में डिपॉजिटरी के प्रमुख, विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह के साथ स्पेन के राजदूत जोस मारिया रिदाओ डोमिंग्वेज़ की बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन अनुसमर्थन दस्तावेज सौंप दिया।

प्रश्न 26   हाल ही में (मई 2024 में) संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने किस देश के राजदूत को प्रथम श्रेणी स्वतंत्रता पदक प्रदान किया -
 (अ) भारत
 (ब) पाकिस्तान
 (स) पराग्वे
 (द) पुर्तगाल

उत्तर : पराग्वे
व्याख्या :
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने देश में राजदूत के रूप में अपने कार्यकाल की समाप्ति के अवसर पर पराग्वे के राजदूत जोस अगुएरो अविला (Jose Aguero Avila) को प्रथम श्रेणी स्वतंत्रता पदक प्रदान किया। पैराग्वे, दक्षिण अमेरिका की एक लैंडलॉक्ड कंट्री है।

प्रश्न 27   हाल ही में (मई 2024 में) किस भारतीय मूल के प्रोफेसर को खगोल विज्ञान में प्रतिष्ठित शॉ पुरस्कार से सम्मानित किया गया -
 (अ) श्रीनिवास आर. कुलकर्णी
 (ब) अशोक मोहंती
 (स) विवेक आर रंजन
 (द) चंद्रकांत आर नारायण

उत्तर : श्रीनिवास आर. कुलकर्णी
व्याख्या :
शॉ पुरस्कार फाउंडेशन ने अमेरिका में खगोल विज्ञान के भारतवंशी प्रोफेसर श्रीनिवास आर कुलकर्णी को एस्ट्रोनॉमी में शॉ पुरस्कार 2024 देने की घोषणा की। उन्हें मिलीसेकंड पल्सर, गामा-रे विस्फोट, सुपरनोवा जैसी घटनाओं पर स्टडी करने के लिए जाना जाता है। 2006 से 2018 तक कैलटेक ऑप्टिकल ऑब्जर्वेटरीज के डायरेक्टर के रूप में काम किया।

प्रश्न 28   हाल ही में (मई 2024 में) माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला कौन है -
 (अ) ज्योति रात्रे
 (ब) सोनी कुमारी
 (स) आशालता सिन्हा
 (द) अरुणिमा चौधरी

उत्तर : ज्योति रात्रे
व्याख्या :
हाल ही में पर्वतारोही ज्योति रात्रे माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बन गईं है। 55 वर्षीय रात्रे मध्य प्रदेश की रहने वाली है। इससे पहले साल 19 मई, 2018 को ‘माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली भारत की सबसे उम्रदराज महिला’ 53 वर्षीय संगीता बहल थी। रात्रे का दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने का यह दूसरा प्रयास था। साल 2023 में, खराब मौसम के कारण उन्हें 8,160 मीटर से वापस लौटना पड़ा था।

प्रश्न 29   एएफसी महिला एशिया कप 2026 की मेजबानी कौन-सा देश करेगा -
 (अ) भारत
 (ब) जापान
 (स) मलेशिया
 (द) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने हाल ही में महिला एशियाई कप के 2026 और 2029 के मेजबानों की घोषणा कर दी है। साल 2026 में यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया और साल 2029 में उज्बेकिस्तान की मेजबानी में आयोजित किया जायेगा। एएफसी कार्यकारी समिति ने बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित बैठक में इसकी घोषणा की।

प्रश्न 30   ऋषि सुनक ब्रिटेन में किस राजनीतिक दल के नेता हैं -
 (अ) लेबर पार्टी
 (ब) लिबरल डेमोक्रेट
 (स) ग्रीन पार्टी
 (द) कंजर्वेटिव पार्टी

उत्तर : कंजर्वेटिव पार्टी
व्याख्या :
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने निर्धारित समय से पहले ही 4 जुलाई को संसद का चुनाव कराने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि यह ब्रिटेन में संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुनाव का सही समय है। हाउस ऑफ कॉमन्स में 650 सदस्य हैं। उन्होंने यह घोषणा ब्रिटेन में महंगाई दर गिरकर 2.3 प्रतिशत रह जाने के बाद की गई है, जो पिछले तीन वर्ष में सबसे कम है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill