Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 हाल ही में (जून 2023 में) मणिपुर में पुलिस महानिदेशक किस बनाया गया है - (अ) राजीव सिंह (ब) राजवीर सिंह (स) सुदेश सिन्हा (द) गुरविंदर बराड़ उत्तर View Detail
त्रिपुरा कैडर के 1993 के आईपीएस अधिकारी राजीव सिंह को मणिपुर में पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
प्रश्न 2 हाल ही में (जून 2023 में) भारत सरकार ने किस देश के साथ वाणिज्य, सीमापार पेट्रोलियम पाइपलाइन, एकीकृत चेकपोस्ट, पनबिजली और भुगतान प्रणाली के क्षेत्र में सात समझौते किये हैं - (अ) भूटान (ब) म्यांमार (स) बांग्लादेश (द) नेपाल उत्तर View Detail
भारत और नेपाल के बीच व्यापार और वाणिज्य, सीमापार पेट्रोलियम पाइपलाइन बिछाने, एकीकृत चेकपोस्ट विकसित करने, पनबिजली परियोजनाओं और भुगतान प्रणाली के क्षेत्र में सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रश्न 3 हाल ही में (मई 2023 में) सोलर एनर्जी काॅरपोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड का प्रबंध निदेशक किस नियुक्त किया गया है - (अ) अजय यादव (ब) राहुल बजाज (स) सौरभ जैन (द) कांति लाल भटनागर उत्तर View Detail
बिहार कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी श्री अजय यादव ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) के प्रबंध निदेशक का पद भार ग्रहण किया।
प्रश्न 4 हाल ही में (मई 2023 में) ग्लोबल वेल्थ काॅन्फ्रेंस का आयोजन किस शहर में किया गया - (अ) टोक्यो (ब) लंदन (स) नई दिल्ली (द) ढाका उत्तर View Detail
ग्लोबल वेल्थ कॉन्फ्रेंस (GWC) लंदन में आयोजित की गई। यह सम्मेलन निवेशकों के लिए निवेश के भविष्य को फिर से परिभाषित करने और महत्वपूर्ण निवेश निर्णय लेने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
प्रश्न 5 हाल ही में (मई 2023 में) किस राज्य ने प्रधानमंत्री जन धन योजना का 100 प्रतिशत कवरेज हासिल कर लिया है - (अ) गुजरात (ब) उत्तर प्रदेश (स) तेलंगाना (द) महाराष्ट्र उत्तर View Detail
तेलंगाना राज्य ने प्रधान मंत्री जन धन योजना (PMJDY) के 100% कवरेज को प्राप्त करके वित्तीय समावेशन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है।
प्रश्न 6 सीटीज 2.0 कार्यक्रम की परिकल्पना किस मंत्रालय ने फ्रेंच डेवलपमेंट एजेंसी, यूरोपीय संघ, केएफडब्लू और राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के साथ साझेदारी की है - (अ) आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (ब) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (स) सूचना और प्रसारण मंत्रालय (द) जनजातीय कार्य मंत्रालय उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सिटी इनवेस्टमेंट को नवोन्मेष, एकीकरण और 2.0 (सिटीज 2.0) को बनाए रखने के लिए मंजूरी दे दी है। सिटीज 2.0 कार्यक्रम की परिकल्पना; आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा फ्रेंच डेवलपमेंट एजेंसी (एएफडी), क्रेडिटनस्टाल्ट फर विडेराफबाउ (केएफडब्लू), यूरोपीय संघ (ईयू) और राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (एनआईयूए) के साथ साझेदारी में की गयी है।
प्रश्न 7 सी-डोम किस देश की रक्षा प्रणाली है, जिसका हाल ही में परीक्षण किया गया - (अ) उत्तर कोरिया (ब) इजरायल (स) फ्रांस (द) अमेरिका उत्तर View Detail
इजरायली सेना ने नेवल सी-डोम (C-Dome) का सफल परीक्षण किया है। इसका उद्देश्य समुद्र में इजरायल के हितों की रक्षा करना है। इजरायली सेना ने घोषणा की कि उसने समुद्र में प्राकृतिक गैस बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए डिजाइन किए गए अपने सार 6 मैगन नौसैनिक जहाज पर परीक्षणों की एक श्रृंखला को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
प्रश्न 8 सुबनसिरी लोअर किन दो राज्यों की दो हजार मेगा वाट क्षमता वाली जलविद्युत परियोजना है - (अ) मेघालय और असम (ब) अरूणाचल प्रदेश और असम (स) मणिपुर और मिजोरम (द) नगालैंड और अरूणाचल प्रदेश उत्तर View Detail
बिजली और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने अरुणाचल प्रदेश और असम में स्थित दो हजार मेगा वाट क्षमता वाली सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है। नई दिल्ली में इस परियोजना की समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने राष्ट्रीय जलविद्युत निगम को निर्देश दिया कि वह योजना से संबंधित सुरक्षा उपायों पर आवश्यक ध्यान दे।
प्रश्न 9 हाल ही में (मई 2023 में) किस राज्य सरकार ने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर ‘अहिल्यादेवी नगर’ करने की घोषणा की है - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) मध्य प्रदेश (स) गुजरात (द) महाराष्ट्र उत्तर View Detail
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि अहमदनगर जिले का नाम बदलकर ‘अहिल्यादेवी नगर’ किया जाएगा। वे अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती के अवसर पर बोल रहे थे। अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को अहमदनगर जिले के चौंडी गाँव में हुआ था।
प्रश्न 10 हाल ही में (मई 2023 में) किस मंत्रालय ने इलेक्ट्रोनिक्स मरम्मत सेवा आउटसोर्सिंग की शुरूआत की है - (अ) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (ब) सूचना और प्रसारण मंत्रालय (स) जनजातीय कार्य मंत्रालय (द) आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय उत्तर View Detail
सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स मरम्मत सेवा आउटसोर्सिंग से संबंधित पायलट परियोजना की शुरुआत की। इस परियोजना को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और अन्य महत्वपूर्ण हितधारकों ने मिलकर तैयार किया है। यह परियोजना देश को सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित विश्व का सबसे महत्वपूर्ण सहायता केंद्र बनाने में मदद करेगी। अगले 5 वर्षों में, भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मरम्मत सेवा आउटसोर्सिंग उद्योग से 20 अरब अमरीकी डॉलर का राजस्व मिलने की संभावना है।
प्रश्न 11 हाल ही में (मई 2023 में) किस शहर में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने के लिए मंजूरी दी गई है - (अ) नई दिल्ली (ब) भोपाल (स) मुंबई (द) सुरत उत्तर View Detail
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने नई दिल्ली में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन- यू.पी.यू. का क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य यू.पी.यू. के साथ समझौता करके क्षेत्र में इसके विकास में सहयोग और तकनीकी सहायता गतिविधियों को शुरू करना है।
प्रश्न 12 हाल ही में (मई 2023 में) केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के लिए कितने करोड़ रूपये की मंजूरी दी है - (अ) दस हजार करोड़ रूपये (ब) पचास हजार करोड़ रूपये (स) एक लाख करोड़ रूपये (द) दो लाख करोड़ रूपये उत्तर View Detail
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सहकारिता के क्षेत्र में अनाज भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए एक लाख करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। विश्व की सबसे बडी अनाज भंडारण योजना के लिए एक अंतर मंत्रालयी समिति के गठन को मंजूरी दी गई है। इसे कृषि मंत्रालय, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, खाद्यान्न तथा सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के अभिसरण से लागू किया जाएगा।
प्रश्न 13 हाल ही में (मई 2023 में) किस रेलवे जोन ने शहीदों के नाम पर ट्रेनों के इंजनों का नामकरण किया है - (अ) उत्तर रेलवे (ब) मध्य रेलवे (स) उत्तर मध्य रेलवे (द) दक्षिण रेलवे उत्तर View Detail
भारतीय रेलवे के ‘उत्तर रेलवे’ जोन ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए अपने डीज़ल इंजनों के नाम शहीदों के नाम पर रखे है। एक इंजन पर 26/11 मुंबई हमलों में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का नाम लिखा गया है।
प्रश्न 14 हाल ही में (मई 2023 में) किस पेमेंट गेटवे ने ‘टर्बो यूपीआई’ सर्विस लांच किया है - (अ) पेटीएम (ब) गूगल पे (स) फोन पे (द) रेज़रपे उत्तर View Detail
पेमेंट गेटवे रेज़रपे (Razorpay) ने ‘टर्बो यूपीआई’ (Turbo UPI) सर्विस के लॉन्च की है जो ऑनलाइन मर्चेंट ग्राहकों को चेकआउट के दौरान किसी थर्ड पार्टी यूपीआई ऐप पर रीडायरेक्ट किए बिना सीधे यूपीआई भुगतान करने की सुविधा प्रदान कर रहा है।
प्रश्न 15 हाल ही में (मई 2023 में) भारत की किस एथलिट ने टी-मीटिंग 2023 एथलेटिक्स मीट के ‘बाधा दौड़ इवेंट’ में गोल्ड मेडल जीता है - (अ) ज्योति याराजी (ब) साक्षी मालिक (स) अंजू कुमारी (द) रेखा भागवत उत्तर View Detail
भारत की एथलिट ज्योति याराजी (Jyothi Yarraji) ने नीदरलैंड के टिलबर्ग में टी-मीटिंग 2023 एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। कैटेगरी E विश्व रैंकिंग प्रतियोगिता में 23 वर्षीय इस खिलाड़ी ने फाइनल में 13.20 सेकेंड के साथ जीत हासिल की।
प्रश्न 16 हाल ही में (मई 2023 में) भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कहां किया गया - (अ) गाज़ियाबाद (ब) लखनऊ (स) जयपुर (द) गुवाहाटी उत्तर View Detail
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के लिए अत्याधुनिक राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ई-लर्निंग ऐप- खाद्य सुरक्षा और प्रमाणन (FoSTaC) का भी शुभारंभ किया गया।
प्रश्न 17 हाल ही में (मई 2023 में) केंद्र सरकार ने किसे यूको बैंक का एमडी व सीईओ नियुक्त किया है - (अ) अजय भल्ला (ब) अश्वनी कुमार (स) विवेक त्यागी (द) अजय सिन्हा उत्तर View Detail
केंद्र सरकार ने अश्वनी कुमार को यूको बैंक का एमडी व सीईओ नियुक्त किया है। इससे पहले अश्वनी इंडियन बैंक के कार्यकारी निदेशक थे।
प्रश्न 18 हाल ही में (मई 2023 में) महाराष्ट्र सरकार ने किसे ‘स्माइल एंबेसडर’ के रूप में नामित किया है - (अ) सचिन तेंदुलकर (ब) सुनील गावस्कर (स) एम एस धोनी (द) विराट कोहली उत्तर View Detail
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किये है। जिसके तहत उन्हें ‘स्माइल एंबेसडर’ के रूप में नामित किया गया है। अगले पांच वर्षों के लिए वह अभियान के ब्रांड एंबेसडर होंगे।
प्रश्न 19 हाल ही में (मई 2023 में) किसे विश्व स्वास्थ्य संगठन के लेखा परीक्षक (एक्सटर्नल) के रूप में फिर से चुना गया है - (अ) पी के मिश्रा (ब) मुकुल रोहतगी (स) गिरीश चंद्र मुर्मू (द) अरविंद पनगढ़िया उत्तर View Detail
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक-सी ए जी गिरीश चंद्र मुर्मू को चार और वर्ष के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन का वैदेशिक लेखा परीक्षक चुन लिया गया है। उनका कार्यकाल 2024 से 2027 तक होगा। श्री मुर्मू 2019 से इस पद पर हैं। जेनेवा में विश्व स्वास्थ्य सभा की 76वीं बैठक में पहले दौर के मतदान में एक सौ 56 के मुकाबले एक सौ 14 वोटों के जबरदस्त बहुमत से श्री मुर्मू को चुना गया।
प्रश्न 20 कौन सा बैंक हाल ही में (मई 2023 में) वित्तीय वर्ष 23 के दौरान शुद्ध गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) प्रबंधन में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरा है - (अ) कोटक महिंद्रा बैंक (ब) बैंक ऑफ बड़ौदा (स) बैंक ऑफ महाराष्ट्र (द) एचडीएफसी बैंक उत्तर View Detail
पुणे स्थित राज्य के स्वामित्व वाले ऋणदाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) को मार्च 2023 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान 0.25% के उल्लेखनीय रूप से कम शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) अनुपात को प्राप्त करते हुए खराब ऋणों के प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ बैंक के रूप में मान्यता दी गई है।
प्रश्न 21 XPoSat, भारत का पहला पोलरिमेट्री मिशन, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो किस संस्था के साथ मिलकर बना रहा है - (अ) रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (ब) भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (स) तेल और प्राकृतिक गैस निगम (द) रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट उत्तर View Detail
XPoSat (X-Ray Polarimeter Satellite) भारत का पहला पोलरिमेट्री मिशन है। इसे इसरो और रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा बनाया जा रहा है। इसरो के अनुसार, “XPoSat चरम स्थितियों में चमकीले खगोलीय एक्स-रे स्रोतों की विभिन्न गतिकी का अध्ययन करेगा” और दो पेलोड ले जाएगा। चरम स्थितियों में चमकीले खगोलीय एक्स-रे स्रोतों की विभिन्न गतिकी का अध्ययन करने वाला यह दुनिया का केवल दूसरा ध्रुवीयमिति मिशन (polarimetry mission) है।
प्रश्न 22 किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति, 2023’ का अनावरण किया? (अ) कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (ब) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (स) आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (द) जनजातीय कार्य मंत्रालय उत्तर View Detail
राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति, 2023 का हाल ही में भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा अनावरण किया गया। उन्होंने सामान्य सुविधाओं के लिए चिकित्सा उपकरणों के क्लस्टर के लिए सहायता के साथ-साथ चिकित्सा उपकरणों के लिए निर्यात संवर्धन परिषद का भी शुभारंभ किया।
प्रश्न 23 हाल ही में (मई 2023 में) खबरों में रही ‘अटल भूजल योजना’ (Atal Bhujal Yojana) किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा लागू की जाती है - (अ) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (ब) आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (स) जनजातीय कार्य मंत्रालय (द) जल शक्ति मंत्रालय उत्तर View Detail
अटल भूजल योजना (अटल जल), एक केंद्रीय क्षेत्र की जल संरक्षण योजना, 2025 की समाप्ति तिथि के बाद अतिरिक्त दो वर्षों तक जारी रहेगी। इसे जल शक्ति मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जाता है। इस योजना का प्रमुख उद्देश्य चिन्हित राज्यों गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनिंदा जल संकट क्षेत्रों में भूजल संसाधनों के प्रबंधन में सुधार करना है।
प्रश्न 24 ‘REWARD Program’ को भारत में किस संस्था द्वारा सहायता प्रदान की जाती है? (अ) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (ब) संयुक्त राष्ट्र (स) विश्व व्यापार संगठन (द) विश्व बैंक उत्तर View Detail
Rejuvenating Watersheds for Agricultural Resilience through Innovative Development (REWARD) कार्यक्रम विश्व बैंक की सहायता से की गई एक पहल है जिसे 2021 से 2026 तक लागू किया जा रहा है। इसके कार्यान्वयन की हाल ही में सचिव, भूमि संसाधन विभाग और विश्व बैंक की टीम द्वारा समीक्षा की गई थी।
प्रश्न 25 हाल ही में (मई 2023 में) किस देश ने अपना स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट ‘नूरी’ लॉन्च किया - (अ) इजरायल (ब) फ्रांस (स) उत्तर कोरिया (द) दक्षिण कोरिया उत्तर View Detail
दक्षिण कोरिया ने हाल ही में अपना स्वदेशी अंतरिक्ष रॉकेट नूरी लॉन्च किया। इसने सफलतापूर्वक एक वाणिज्यिक-श्रेणी के उपग्रह को कक्षा में पहुँचाया। दक्षिण कोरिया की अंतरिक्ष एजेंसी कोरिया एयरोस्पेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (KARI) के अनुसार इस रॉकेट ने सफलतापूर्वक अपने सभी पेलोड को उनकी निर्दिष्ट कक्षाओं में तैनात कर दिया है।
प्रश्न 26 कौन सा शहर ‘कावेरी 2.0’ वेब-आधारित संपत्ति पंजीकरण एप्लिकेशन लॉन्च करने जा रहा है - (अ) सुरत (ब) मुंबई (स) भुबनेश्वर (द) बेंगलुरु उत्तर View Detail
‘कावेरी 2.0’ वेब-आधारित संपत्ति पंजीकरण एप्लिकेशन राजस्व विभाग द्वारा बेंगलुरु के सभी 43 उप-पंजीयक कार्यालयों में लांच किया जाएगा।
प्रश्न 27 G20 एनर्जी ट्रांजिशन मिनिस्ट्रियल के साथ 14वीं क्लीन एनर्जी बैठक का आयोजन कहां किया जायेगा - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) गोवा (स) केरल (द) हिमाचल प्रदेश उत्तर View Detail
भारत गोवा में G20 एनर्जी ट्रांजिशन मिनिस्ट्रियल के साथ 14वीं स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय और 8वीं मिशन इनोवेशन मीटिंग की मेजबानी करेगा। यह बैठक गोवा में 19 जुलाई से 22 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस बार का थीम “स्वच्छ ऊर्जा को एक साथ आगे बढ़ाना” (Advancing Clean Energy Together) थीम पर आधारित है।
प्रश्न 28 भारत की मेजबानी में शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन (SCO) का आयोजन कब किया जायेगा - (अ) 02 जुलाई (ब) 03 जुलाई (स) 04 जुलाई (द) 05 जुलाई उत्तर View Detail
भारत की मेजबानी में 4 जुलाई 2023 को आभासी प्रारूप में शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन (एससीओ) शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
प्रश्न 29 हाल ही में (मई 2023 में) किसे हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है - (अ) प्रीतिंकर दिवाकर (ब) एम.एस. रामचंद्र राव (स) उमेश सिन्हा (द) अजय अलोक कोहली उत्तर View Detail
जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली है। राव को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रश्न 30 विश्व तंबाकू निषेध दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है - (अ) 29 मई (ब) 30 मई (स) 31 मई (द) 01 जून उत्तर View Detail
तंबाकू के उपयोग के हानिकारक और घातक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है और इस वर्ष की थीम “Grow food, not tobacco” (खाना उगाएं, तंबाकू नहीं) है।
प्रश्न 31 World Hunger Day 2023 का विषय क्या था जिसे 28 मई 2023 को दुनिया भर में मनाया गया - (अ) Safe food now for a healthy tomorrow (ब) Leave NO ONE behind (स) Grow, nourish, sustain. Together. Our actions are our future (द) Celebrating sustainable solutions to hunger and poverty उत्तर View Detail
विश्व भूख दिवस 2023 को दुनिया भर में 28 मई 2023 को “भूख और गरीबी के स्थायी समाधान का उत्सव” की थीम के साथ मनाया गया।
प्रश्न 32 हाल ही में (मई 2023 में) उत्तर प्रदेश के नए कार्यवाहक डीजीपी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? (अ) विजय कुमार (ब) अजय सिन्हा (स) विनोद चौहान (द) मुकुल गोयल उत्तर View Detail
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय कुमार को राज्य का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया।
प्रश्न 33 मई 2023 में, कर्नाटक के कोडागु जिले में मिनिओपेट्रस श्रीनि नामक ________ की एक नई प्रजाति की खोज की गई। (अ) मेंढक (ब) छिपकली (स) तितली (द) चमगादड़ उत्तर View Detail
उस्मानिया विश्वविद्यालय (ओयू) (हैदराबाद, तेलंगाना) के जीव विज्ञानी डॉ. भार्गवी श्रीनिवासुलु ने अपने बेटे आदित्य श्रीनिवासुलु के साथ, एक भूमिगत गुफा (पश्चिमी में) से मिनियोपेट्रस श्रीनी या श्रीनी के बेंट-विंग्ड बैट नामक चमगादड़ की एक नई प्रजाति की खोज की।
प्रश्न 34 मई 2023 में जारी NEXA इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA 202 अवार्ड्स) के 23 वें संस्करण में, __________ ने विक्रम वेधा में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता और आलिया भट्ट ने ______में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। (अ) आर माधवन; गंगूबाई काठियावाड़ी (ब) हृथिक रोशन; ब्रह्मास्त्र (स) सैफ अली खान; आरआरआर (द) हृथिक रोशन; गंगूबाई काठियावाड़ी उत्तर View Detail
NEXA इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA 2023) अवार्ड्स का 23वां संस्करण 26 और 27 मई 2023 को यस द्वीप, अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित किया गया था। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने विक्रम वेधा में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता और आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
प्रश्न 35 उस कंपनी का नाम बताइए जिसने हाल ही में (मई 2023 में) गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के साथ सरकारी कार्यालयों, सरकारी एजेंसियों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (PSU) को पायलट आधार पर टैक्सी सेवाएं प्रदान करने के लिए भागीदारी की है - (अ) ओला कैब्स (ब) ब्लाब्लकार (स) जूमकार (द) उबर उत्तर View Detail
ऊबर ने पायलट आधार पर सरकारी कार्यालयों, सरकारी एजेंसियों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (पीएसयू) को टैक्सी सेवाएं प्रदान करने के लिए सार्वजनिक खरीद पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के साथ हाथ मिलाया है।
प्रश्न 36 मई 2023 में, गोल्डमैन सैक्स ने कैलेंडर वर्ष 2023 के लिए भारतीय आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को 30 आधार अंकों से बढ़ाकर ___________ वर्ष-दर-वर्ष (y-o-y) कर दिया। (अ) 5.9% (ब) 6.3% (स) 6.5% (द) 6.8% उत्तर View Detail
गोल्डमैन सैक्स ने शुद्ध निर्यात में वृद्धि का हवाला देते हुए कैलेंडर वर्ष 2023 के लिए भारतीय आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को 30 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.3% वर्ष-दर-वर्ष (y-o-y) कर दिया।