करेंट अफेयर्स – 1 जून, 2023

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • केंद्र सरकार ने City Investments to Innovate, Integrate and Sustain (CITIIS) परियोजना के दूसरे चरण को मंजूरी दी।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2004 के तहत अधिसूचित किया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म को तंबाकू विरोधी चेतावनी दिखाना अनिवार्य है।
  • फ्रांसीसी रेल कंपनी एल्सटॉम 100 एल्यूमीनियम बॉडी वाली वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण करेगी।
  • नियमित प्रशिक्षण के दौरान कर्नाटक में वायुसेना का ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के लिए एक अंतर-मंत्रालयी समिति (IMC) के गठन को मंजूरी दी
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि अहमदनगर शहर का नाम 18वीं शताब्दी की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर ‘अहिल्यानगर’ रखा जाएगा।
  • केंद्र सरकार भारत में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फेब्रिकेशन यूनिट्स स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित करेगी।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • जनवरी से मार्च 2023 की तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.1% रही।
  • 2022-23 में केंद्र का राजकोषीय घाटा जीडीपी के 6.4% तक सीमित हो गया, जो वित्त वर्ष 22 में 6.71% था।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • श्रीलंका ने मुद्रास्फीति को कम करने और आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत दरों में कटौती की।
  • भारत केंद्रीकृत प्रयोगशाला नेटवर्क (CLN) में शामिल हुआ, जिसकी 13 देशों में 15 भागीदार सुविधाएं हैं।
  • भारत और वियतनाम ने नई दिल्ली में तीसरी समुद्री सुरक्षा वार्ता आयोजित की।

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • फ्रेंच ओपन: नोवाक जोकोविच, कार्लोस अल्कराज और आर्यना सबालेंका तीसरे दौर में पहुंचे।
  • फ्रेंच ओपन: साकेत माइनेनी और युकी भांबरी की भारतीय जोड़ी पुरुष डबल के दूसरे दौर में पहुंची।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill