Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 हाल ही में (मई 2023 में) केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किस राज्य में दावकी/डाॅकी भूमि बंदरगाह का उद्घाटन किया है - (अ) अरूणाचल प्रदेश (ब) झारखंड (स) असम (द) मेघालय उत्तर View Detail
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और वाणिज्य को बेहतर बनाने के लिए मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले में डॉकी लैंड पोर्ट का उद्घाटन किया।
प्रश्न 2 हाल ही में (मई 2023 में) एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए किसने रजत पदक जीता - (अ) विकास ठाकुर (ब) जेरेमी लालरिनुंगा (स) सतीश शिवलिंगम (द) गणेश माली उत्तर View Detail
भारत के जेरेमी ललनिरुंगा ने कोरिया के जिंजू में एशियन वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत लिया है। जेरेमी ने स्नैच स्पर्धा में 67 किग्रा भार वर्ग में 141 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता।
प्रश्न 3 हाल ही में (मई 2023 में) रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहां पर भारतीय वायु सेना के हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया - (अ) दिल्ली (ब) सूरतगढ़ (स) झांसी (द) चंडीगढ़ उत्तर View Detail
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चंडीगढ़ में भारतीय वायु सेना हेरिटेज सेंटर का उद्घाटन किया। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भारतीय वायुसेना के बीच पिछले वर्ष हुए एक समझौते के तहत इस हैरीटेज सेंटर को स्थापित किया गया है। यह विरासत केंद्र 17 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें वर्ष 1965 और 1971 के संग्राम तथा करगिल युद्ध और बालाकोट एयर स्ट्राइक की निर्णायक स्मृतियों को दीवार पर बने चित्रों तथा प्रतिमानों के माध्यम से दर्शाया गया है।
प्रश्न 4 हाल ही में (मई 2023 में) आवास और शहरी कार्य मंत्रालय एवं रेल मंत्रालय ने किस एजेंसी के साथ प्रोजेक्ट स्मार्ट के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) (ब) एजेंस फ्रांसेइस डे डेवलपमेंट (AFD) (स) कनाडाई अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (CIDA) (द) यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) उत्तर View Detail
आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल के साथ स्टेशन एरिया डेवलपमेंट (प्रोजेक्ट-स्मार्ट) के लिए संयुक्त रूप से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रोजेक्ट-स्मार्ट में मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे (एमएएचएसआर) स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों को विकसित करने की परिकल्पना की गई है।
प्रश्न 5 हाल ही में (मई 2023 में) किस मेट्रो रेल निगम ने क्यूआर कोड आधारित पेपर टिकट की शुरूआत की है - (अ) जयपुर मेट्रो (ब) दिल्ली मेट्रो (स) मुंबई मेट्रो (द) कोलकत्ता मेट्रो उत्तर View Detail
दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने अपने सभी मार्गों पर यात्रा के लिए क्यूआर कोड आधारित पेपर टिकट की शुरुआत की है। इस सुविधा के शुरू होने से यात्री अब टोकन के अलावा क्यूआर कोड आधारित पेपर टिकट का उपयोग कर सकेंगे।
प्रश्न 6 हाल ही में (मई 2023 में) किसने थेलेसीमिया बाल सेवा योजना के तीसरे चरण शुरूआत की - (अ) डा. भारती प्रवीण पवार (ब) डा. एस जयशंकर (स) मनसुख मंडाविया (द) नरेंद्र मोदी उत्तर View Detail
स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने नई दिल्ली में थेलेसीमिया बाल सेवा योजना के तीसरे चरण की शुरूआत की। कोल इंडिया लिमिटेड अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत इस परियोजना का समर्थन कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय 2017 से थेलेसीमिया बाल सेवा योजना को लागू कर रहा है। इस योजना का दूसरा चरण इस वर्ष मार्च में शुरू हुआ था।
प्रश्न 7 निम्नलिखित में से किस देश को हाल ही में (मई 2023 में) पुनः अरब लीग में सम्मिलित कर लिया गया है - (अ) सीरिया (ब) मिस्र (स) कुवैत (द) लेबनान उत्तर View Detail
लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शकारियों के ख़िलाफ़ अपने क्रूर दमन के कारण एक दशक से भी अधिक समय तक निलम्बन की मार झेलने के बाद सीरिया की अरब लीग में वापसी हो गई है। संगठन में सीरिया की सदस्यता 12 साल पहले विद्रोह के संघर्ष में बदलने के बाद निलंबित कर दी गई थी। 22 देशों के समूह के सदस्यों में से 13 के विदेश मंत्री मिस्र की राजधानी काहिरा में हुई बैठक में मौजूद थे, जहां सीरिया को फिर से शामिल करने का फैसला किया गया था।
प्रश्न 8 हाल ही में (मई 2023 में) ड्वेन ब्रावो के साथ IPL में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन बने है - (अ) रविन्द्र जडेजा (ब) सुनील नरेन (स) पीयूष चावला (द) युजवेंद्र चहल उत्तर View Detail
राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इतिहास रचते हुए आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब वह संयुक्त रूप से ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है। ब्रावो ने 161 आईपीएल मैचों में 183 विकेट लिए है। वही उनके रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए युजवेंद्र चहल ने 183 विकेट 142 मैचों में ही हासिल कर किया। पीयूष चावला इस लिस्ट में 174 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर है।
प्रश्न 9 विश्व एथलेटिक्स दिवस कब मनाया जाता है - (अ) 07 मई (ब) 08 मई (स) 09 मई (द) 10 मई उत्तर View Detail
विश्व एथलेटिक्स दिवस प्रत्येक वर्ष 7 मई को विश्व स्तर पर फिटनेस के महत्व के बारे में युवाओं में जागरूकता फैलाने और एथलेटिक्स में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। विश्व एथलेटिक्स दिवस 2023 का थीम एथलेटिक्स फॉर ऑल - ए न्यू बिगिनिंग (Athletics for All - A New Beginning) है।
प्रश्न 10 हाल ही में (मई 2023 में) किस भारतीय एथलीट ने पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा का नेशनल रिकॉर्ड बनाया है - (अ) मुरली श्रीशंकर (ब) नयना जेम्स (स) प्रवीण चित्रवेल (द) शैली सिंह उत्तर View Detail
भारतीय एथलीट प्रवीण चित्रवेल ने नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए हवाना, क्यूबा में एथलेटिक्स पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा जीती, उन्होंने 17.37 मीटर का रिकॉर्ड पूरा किया। उन्होंने 2016 में बैंगलोर में तीसरे इंडियन ग्रां प्री में रंजीत महेश्वरी द्वारा बनाये गए रिकॉर्ड को ब्रेक किया जो 17.30 मीटर का था।
प्रश्न 11 हाल ही में (मई 2023 में) केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने किस शहर में पीएम जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया - (अ) लखनऊ (ब) भोपाल (स) पटना (द) सिकंदराबाद उत्तर View Detail
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सिकंदराबाद के वारसीगुड़ा में पीएम जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया।
प्रश्न 12 हाल ही में (मई 2023 में) आईपीएल इतिहास में 7,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर कौन बने है - (अ) विराट कोहली (ब) डेविड वार्नर (स) शिखर धवन (द) रोहित शर्मा उत्तर View Detail
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली आईपीएल इतिहास में 7,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। विराट ने आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की साथ ही उन्होंने आईपीएल का अपना 50वां अर्धशतक भी पूरा किया।
प्रश्न 13 अफ्रीकी विश्व विरासत दिवस 2023 दुनिया भर में ______________ को मनाया गया। (अ) 1 मई 2023 (ब) 2 मई 2023 (स) 4 मई 2023 (द) 5 मई 2023 उत्तर View Detail
अफ्रीका की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 5 मई 2023 को दुनिया भर में अफ्रीकी विश्व विरासत दिवस 2023 मनाया गया।
प्रश्न 14 5 मई 2023 को दुनिया भर में मनाए गए दाई (Midwives) के अंतर्राष्ट्रीय दिवस (IDM) 2023 का विषय क्या था - (अ) Follow the data: Invest in Midwives (ब) 100 Years of Progress (स) Together again: from evidence to reality (द) Midwives: Defenders of Women’s Rights उत्तर View Detail
मिडवाइफ (IDM) 2023 का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 5 मई 2023 को दुनिया भर में Together again: from evidence to reality की थीम के साथ मनाया गया।
प्रश्न 15 मई 2023 में, काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CSIR-CCMB) के वैज्ञानिकों ने स्पाइनी क्लैम श्रिम्प्स की 2 नई प्रजातियों - कर्नाटक में लेप्टेस्थेरिया चालुक्य और _____ (राज्य) में लेप्टेस्थेरिया गोमांतकी की खोज की है। (अ) केरल (ब) आंध्र प्रदेश (स) तेलंगाना (द) गोवा उत्तर View Detail
काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CSIR-CCMB) के वैज्ञानिकों ने कर्नाटक और गोवा से क्रमशः स्पाइनी क्लैम श्रिम्प्स (या स्पिनिकाउडाटन) की 2 नई प्रजातियों की खोज की है।
प्रश्न 16 किस कंपनी ने हाल ही में (मई 2023 में) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पीएसएलवी-सी55 मिशन पर अपने 2-सैटेलाइट ऑर्बिटल डिप्लॉयर और कक्षीय लिंक का परीक्षण किया है - (अ) स्काईरूट एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (ब) अग्निकुल कॉसमॉस प्राइवेट लिमिटेड (स) बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस लिमिटेड (द) ध्रुव स्पेस प्राइवेट लिमिटेड उत्तर View Detail
ध्रुव स्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने अपने 2-सैटेलाइट ऑर्बिटल डिप्लॉयर - 3U सैटेलाइट ऑर्बिटल डिप्लॉयर (DSOD-3U), 6U सैटेलाइट ऑर्बिटल डिप्लॉयर (DSOD-6U) और इसके ऑर्बिटल लिंक ध्रुव स्पेस ऑर्बिटल लिंक (DSOL) के सफल परीक्षण और अंतरिक्ष योग्यता की घोषणा की।
प्रश्न 17 हाल ही में किसने (अप्रैल 2023 में) पैराग्वे राष्ट्रपति चुनाव 2023 जीता है - (अ) सैंटियागो पेना (ब) एफ्रेन एलेग्रे (स) मारियो अब्दो बेनिटेज़ (द) लुइस टालवेरा उत्तर View Detail
30 अप्रैल 2023 को, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अर्थशास्त्री, सैंटियागो पेना, सत्तारूढ़ रूढ़िवादी कोलोराडो पार्टी के उम्मीदवार ने पराग्वे राष्ट्रपति चुनाव 2023 जीता।
प्रश्न 18 उस स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) का नाम बताइए जिसने हाल ही में (मई 2023में) मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ जीवन बीमा की पेशकश करने के लिए पार्टनरशिप की है - (अ) ईएसएएफ एसएफबी (ब) जन एसएफबी (स) कैपिटल एसएफबी (द) उज्जीवन एसएफबी उत्तर View Detail
भारत का पहला स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी), कैपिटल एसएफबी और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने कैपिटल एसएफबी के ग्राहकों को जीवन बीमा की पेशकश करने के लिए साझेदारी की।
प्रश्न 19 केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा अप्रैल 2023 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, भारत में _________ (वर्ष) तक 41 गीगावाट (GW) ऊर्जा भंडारण क्षमता के साथ कुल स्थापित बिजली क्षमता के 777GW होने का अनुमान है। (अ) 2026-27 (ब) 2027-28 (स) 2028-29 (द) 2029-30 उत्तर View Detail
अप्रैल 2023 में विद्युत मंत्रालय के तहत केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) द्वारा प्रकाशित 2030 वर्जन 2.0 के लिए ऑप्टिमल जनरेशन कैपेसिटी मिक्स पर रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2029-30 तक कुल स्थापित बिजली क्षमता के 777GW के साथ 41 गीगावाट (GW) ऊर्जा भंडारण क्षमता होने का अनुमान है।
प्रश्न 20 तीर्थों और पर्यटन स्थलों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए किस राज्य की पुलिस ‘ऑपरेशन मर्यादा’ चला रही है - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) बिहार (स) गुजरात (द) उत्तराखंड उत्तर View Detail
उत्तराखंड में तीर्थों और पर्यटन स्थलों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ऑपरेशन मर्यादा नाम से एक विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के अन्तर्गत 67 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो हजार 703 लोगों पर जुर्माना लगाया गया।
प्रश्न 21 बुद्ध पुर्णिमा 2023 में किस दिन मनाई गई - (अ) 3 मई (ब) 4 मई (स) 5 मई (द) 6 मई उत्तर View Detail
बुद्ध पूर्णिमा, जिसे वेसाक या बुद्ध जयंती के रूप में भी जाना जाता है, दुनिया भर के बौद्धों द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है। 2023 में बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को मनाई गई।
प्रश्न 22 शबनिम इस्माइल किस देश की क्रिकेटर हैं जिन्होंने हाल ही में (मई 2023 में) संन्यास की घोषणा की है - (अ) बांग्लादेश (ब) पाकिस्तान (स) अफगानिस्तान (द) दक्षिण अफ्रीका उत्तर View Detail
दक्षिण अफ्रीका की स्टार तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने 03 मई 2023 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा की।
प्रश्न 23 हाल ही में (मई 2023 में) ओडिशा सरकार ने पुरूष और महिला भारतीय हाॅकी टीमों के लिए अपने प्रायोजन को किस वर्ष तक बढ़ा दिया है - (अ) 2025 (ब) 2027 (स) 2030 (द) 2033 उत्तर View Detail
ओडिशा सरकार ने पुरुष और महिला भारतीय हॉकी टीमों (सीनियर और जूनियर) के लिए अपने प्रायोजन को 2023 से 2033 तक दस साल के लिए और बढ़ाने का फैसला किया है।
प्रश्न 24 हाल ही में (मई 2023 में) किस बैंक ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) और बिजनेस फैसिलिटेटर्स (बीएफ) को बैंक से जोड़ने के लिए बैंक स्मार्ट साथी प्लेटफार्म लाॅन्च किया है - (अ) आईसीआईसीआई बैंक (ब) एचडीएफसी बैंक (स) यस बैंक (द) एक्सिस बैंक उत्तर View Detail
भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (बीसी) और बिजनेस फैसिलिटेटर्स (बीएफ) को बैंक से जोड़ने के लिए अपना डिजिटल वितरण प्लेटफॉर्म, एचडीएफसी बैंक स्मार्ट साथी पेश किया है।
प्रश्न 25 हाल ही में (मई 2023 में) किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क में कैंसर पैदा करने वाले ट्यूमर का पता लगाने के लिए जीबीएमड्राइवर नामक एक मशीन लर्निंग-आधारित कम्प्यूटेशनल टूल विकसित किया है - (अ) आईआईएम बैंगलुरू (ब) आईआईटी मद्रास (स) भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (द) इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद उत्तर View Detail
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में कैंसर पैदा करने वाले ट्यूमर का पता लगाने में सुधार के लिए जीबीएमड्राइवर नामक एक मशीन लर्निंग-आधारित कम्प्यूटेशनल टूल विकसित किया है।
प्रश्न 26 भारत किस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड़ान संगठन की जलवायु कार्यवाही से संबंधित पहल में शामिल होगा - (अ) 2024 (ब) 2025 (स) 2027 (द) 2030 उत्तर View Detail
भारत ने घोषणा की है कि वह 2027 से अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड़ान संगठन (आईसीएओ) की कार्बन ऑफसेटिंग एंड रिडक्शन स्कीम फॉर इंटरनेशनल एविएशन (CORSIA) और दीर्घकालिक आकांक्षी लक्ष्यों (LTAG) में भाग लेगा।
प्रश्न 27 हाल ही में (मई 2023 में) किस राज्य सरकार ने टोडी टैपर्स के लिए ‘गीता कर्मिकुला भीमा’ बीमा योजना शुरू करने की घोषणा की है - (अ) तमिलनाडु (ब) ओडिशा (स) तेलंगाना (द) केरल उत्तर View Detail
तेलंगाना सरकार ने टोडी टैपर्स के लिए एक नई बीमा योजना की घोषणा की है जिसे ‘गीता कर्मिकुला भीमा’ कहा जाता है। यह योजना किसानों के लिए ‘रायथु भीमा’ कार्यक्रम के समान है और इसका उद्देश्य टोडी के उन परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जो खेतों में ताड़ के पेड़ों से टोडी इकट्ठा करते समय दुर्घटनाओं के कारण मर जाते हैं।
प्रश्न 28 हाल ही में (मई 2023 में) क्वांटास एयरवेज लिमिटेड के नए CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - (अ) वैनेसा हडसन (ब) खेरटेक अंचिमा (स) करेन लिंच (द) रोजालिंड ब्रेवर उत्तर View Detail
वैनेसा हडसन को Qantas Airways Ltd के नए CEO के रूप में नामित किया गया है, जो एयरलाइन के इतिहास में इस पद को धारण करने वाली पहली महिला बनीं।
प्रश्न 29 हाल ही में (मई 2023 में) हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्पीति घाटी में महिलाओं को इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि के तहत कितने रूपये की मासिक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है - (अ) 800रू (ब) 1000रू (स) 1200रू (द) 1500रू उत्तर View Detail
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने स्पीति घाटी में महिलाओं के लिए 1,500 रुपये मासिक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। 18 वर्ष से अधिक आयु की बौद्ध भिक्षुणियों सहित सभी पात्र महिलाओं को प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। इस पहल को इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि कहा जाता है।
प्रश्न 30 हाल ही में (मई 2023 में) में कें्रद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने किस कक्षा से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग कोर्स शामिल करने का फैसला किया है - (अ) कक्षा 4 से (ब) कक्षा 6 से (स) कक्षा 8 से (द) कक्षा 10 से उत्तर View Detail
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग को कोर्स में क्लास 6 से ही शामिल करने का फैसला किया है। दरअसल, नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों में स्किल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल किया गया है।
प्रश्न 31 हाल ही में (मई 2023 में) सीईपीए बियाॅन्ड ट्रेड कार्यक्रम का आयोजन किस शहर में किया गया - (अ) नई दिल्ली (ब) अबू धाबी (स) दुबई (द) ढाका उत्तर View Detail
संयुक्त अरब अमीरात का अर्थव्यवस्था मंत्रालय, यूएई-भारत व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते -सीईपीए की पहली वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में वार्षिक निवेश बैठक के दौरान एक विशेष कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है। इसका नाम सीईपीए बियॉन्ड ट्रेड है।
प्रश्न 32 हाल ही में (मई 2023 में) सऊदी अरब ने भारत सहित कितने देशों में वीजा स्टिकर की जगह ई-वीजा प्रणाली लागू की है - (अ) पांच (ब) तीन (स) सात (द) दस उत्तर View Detail
सऊदी अरब ने आधिकारिक रूप से सात देशों में वीजा स्टिकर जारी करना बंद कर दिया है और इसकी जगह ई-वीजा प्रणाली लागू कर दी है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय के अनुसार क्यू आर कोड वाले ई-वीजा जारी करने का निर्णय मई 2023 से प्रभावी हो गया है। इन देशों में जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, भारत, बांग्लादेश, फिलीपींस और इंडोनेशिया शामिल हैं।
प्रश्न 33 हाल ही में (मई 2023 में) मध्य एशियाई उड़ानमार्ग (सीएएफ) में प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों के संरक्षण प्रयासों को मजबूती देने के लिए भ्रमण क्षेत्र देशों की बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया - (अ) ढाका (ब) नई दिल्ली (स) काठमांडु (द) भरतपुर उत्तर View Detail
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के प्रवासी प्रजातियों पर पर्यावरण कार्यक्रम/सम्मेलन (यूएनईपी/सीएमएस) के सहयोग से मध्य एशियाई उड़ानमार्ग (सीएएफ) क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों और उनके ठौर-ठिकानों के संरक्षण प्रयासों को मजबूती देने के लिए भ्रमण क्षेत्र वाले देशों की नयी दिल्ली में 02 से 04 मई 2023 के दौरान बैठक आयोजित की।
प्रश्न 34 थिरूवपन्ना वेल्लाटोम महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है। जिसे हाल ही में (मई 2023 में) संयुक्त अरब अमीरात के अजमान में धूमधाम से मनाया गया - (अ) आंध्र प्रदेश (ब) केरल (स) तेलंगाना (द) ओडिशा उत्तर View Detail
केरल का थिरूवपन्ना वेल्लाटोम महोत्सव संयुक्त अरब अमीरात के अजमान में धूमधाम से मनाया गया। दो दिन तक चला यह महोत्सव मलियाली समुदाय ने भगवान मुथप्पन के सम्मान में आयोजित किया।
प्रश्न 35 किस राज्य के खाद्य विभाग ने हाल ही में (मई 2023 में) शिकायतों के लिए एक पोर्टल और ऐप लॉन्च किया है - (अ) कर्नाटक (ब) तमिलनाडु (स) तेलंगाना (द) आंध्र प्रदेश उत्तर View Detail
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री , मा सुब्रमण्यन ने एक कार्यक्रम में शिकायतों के लिए एक मोबाइल ऐप TN Food Safety Consumer App और खाद्य सुरक्षा विभाग की वेबसाइट (www.foodsafety.tn.gov.in) लॉन्च की है।
प्रश्न 36 दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (IFFD) 2023 कब मनाया गया - (अ) 1 मई 2023 (ब) 2 मई 2023 (स) 3 मई 2023 (द) 4 मई 2023 उत्तर View Detail
अंतर्राष्ट्रीय अग्निशामक दिवस (IFFD) 2023 4 मई 2023 को दुनिया भर में लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करते हुए अग्निशामकों द्वारा किए गए अविश्वसनीय कार्य को सम्मान देने और पहचानने के लिए मनाया गया।
प्रश्न 37 उस व्यक्तित्व का नाम बताइए जिसे हाल ही में (अप्रैल 2023 में) HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में पदोन्नत किया गया है - (अ) संजय कुलश्रेष्ठ (ब) रितेश कुमार (स) अनुज त्यागी (द) रेणु सूद कर्नाड उत्तर View Detail
एचडीएफसी एर्गो के उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) अनुज त्यागी को एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में पदोन्नत किया गया है।
प्रश्न 38 किस बैंक ने हाल ही में (मई 2023 में) भारतीय निर्यातकों को अंतर्राष्ट्रीय भुगतान संग्रह सेवा प्रदान करने के लिए कैशफ्री भुगतान के साथ भागीदारी की है - (अ) आईसीआईसीआई बैंक (ब) एचडीएफसी बैंक (स) यस बैंक (द) एक्सिस बैंक उत्तर View Detail
मई 2023 में, कैशफ्री पेमेंट्स ने ग्लोबल कलेक्शंस की पेशकश करने के लिए, यस बैंक खाते के भारतीय निर्यातकों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संग्रह सेवा, भारतीय निर्यातकों को दुनिया भर से भुगतान प्राप्त करने के तरीके को आसान बनाने के लिए यस बैंक के साथ साझेदारी की।
प्रश्न 39 मई 2023 में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का सेवा निर्यात 2022-23 में रिकॉर्ड ___________ बढ़कर 322 बिलियन अमरीकी डालर हो गया। (अ) 18.4% (ब) 24.6% (स) 26.6% (द) 31.4% उत्तर View Detail
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा 2 मई 2023 को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का सेवा निर्यात 2022-23 (FY23) में रिकॉर्ड 26.6% बढ़कर 322 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया।
प्रश्न 40 मई 2023 में जारी सेंटर फॉर मॉनिटरिंग द इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार, भारत की बेरोजगारी दर मार्च 2023 में 7.8% से बढ़कर अप्रैल 2023 में 4 महीने के उच्च स्तर ________ हो गई। (अ) 7.90% (ब) 7.96% (स) 8.02% (द) 8.11% उत्तर View Detail
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के अनुसार, भारत की बेरोजगारी दर मार्च 2023 में 7.8% की तुलना में अप्रैल 2023 में 4 महीने के उच्च स्तर 8.11% पर पहुंच गई।