Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 कोंध जनजाति द्वारा बिहान मेला किस राज्य में आयोजित किया जाता है - (अ) मध्य प्रदेश (ब) बिहार (स) नागालैंड (द) ओडिशा उत्तर View Detail
बिहान मेला (Bihan Mela) ओडिशा के नयागढ़ जिले में कोंध जनजाति (Kondh tribe) द्वारा मनाया जाने वाला एक अनूठा त्योहार है। इसका शाब्दिक अर्थ है “बीज उत्सव”, यह इस क्षेत्र में किसानों द्वारा उगाई जाने वाली स्वदेशी फसलों और किस्मों का उत्सव है।
प्रश्न 2 भारतीय एयरटेल और श्रीलंका की किस दूरसंचार कंपनी ने श्रीलंका स्थित सहायक कंपनियों के विलय का प्रावधान किया है - (अ) डालाॅग एक्सिटा (ब) लंका बेल सनटेल लिमिटेड (स) श्रीलंका टेलीकॉम (द) एंजेन्युटी टेल्को उत्तर View Detail
श्रीलंका की बड़ी दूरसंचार कंपनी डायलॉग एक्सिटा (Dialog Axiata) और भारत की भारती एयरटेल के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं जिसमें दोनों कंपनियों की श्रीलंका स्थित सहायक कंपनियों के विलय का प्रावधान है।
प्रश्न 3 हाल ही में (मई 2023 में) की गई घोषणा के अनुसार विश्व बैंक क्षेत्रीय कनेक्टविटी और आपदा प्रबंधन तैयारियों के लिए बंगलादेश को कितने डाॅलर का सहयोग देगा - (अ) 1.32 बिलियन डालर (ब) 1.75 बिलियन डालर (स) 2.25 बिलियन डालर (द) 3.32 बिलियन डालर उत्तर View Detail
विश्व बैंक विकास, क्षेत्रीय कनेक्टविटी और आपदा प्रबंधन तैयारियों से जुडी परियोजनाओं में सहयोग के लिये बंगलादेश को दो अरब 25 करोड डालर देगा।
प्रश्न 4 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस भारतीय विद्वान को ब्रिटेन में मानद मेंबर आॅफ द मोस्ट एक्सीलेंट आॅर्डर आॅफ द ब्रिटिश एम्पायर से सम्मानित किया गया है - (अ) शांतनु नारायण (ब) डा. एम. एन. नंदकुमार (स) लक्ष्मण नरसिम्हन (द) रघुराम राजन उत्तर View Detail
यूनाइटेड किंगडम (UK) में भारतीय विद्या भवन केंद्र के कार्यकारी निदेशक नंदकुमार को किंग चार्ल्स III द्वारा मानद MBE (मेंबर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर) से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 5 हाल ही में (मई 2023 में) चर्चा में रहा के्रमलिन किस देश के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है - (अ) जापान (ब) उत्तर कोरिया (स) यूके्रन (द) रूस उत्तर View Detail
क्रेमलिन रूस की राजधानी मास्को में स्थित एक अत्याधिक सुरक्षित परिसर है, यह रूस के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास है। हाल ही में क्रेमलिन पर एक ड्रोन द्वारा हमला किया गया।
प्रश्न 6 हाल ही में (मई 2023 में) किस राज्य सरकार ने पिछड़े वर्गों की सामाजिक और शैक्षिक स्थितियों पर सर्वेक्षण शुरू किया है - (अ) ओडिशा (ब) केरल (स) कर्नाटक (द) राजस्थान उत्तर View Detail
ओडिशा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (OSCBC) ने पिछड़े वर्गों की सामाजिक और शैक्षिक स्थितियों पर एक सर्वेक्षण शुरू किया है, जो 1 मई से शुरू हुआ और 27 मई तक जारी रहेगा।
प्रश्न 7 हाल ही में (मई 2023 में) केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्मार्ट सिटीज मिशन को कब तक के लिए बढ़ा दिया है - (अ) सितंबर, 2023 (ब) दिसंबर, 2023 (स) मार्च, 2024 (द) जून, 2024 उत्तर View Detail
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने अपने स्मार्ट सिटीज मिशन (Smart Cities Mission) की समय सीमा जून 2024 तक बढ़ा दी है, जिससे सभी 100 स्मार्ट शहरों को अपनी परियोजनाओं को पूरा करने और मिशन से मिली सीख को डॉक्यूमेंट करने और प्रसारित करने के लिए अधिक समय मिल गया है।
प्रश्न 8 हाल ही में (मई 2023 में) केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कर्मियों के भोजन में श्रीअन्न की कितने प्रतिशत मात्रा सम्मिलित किए जाने का निर्णय लिया गया है - (अ) 20 प्रतिशत (ब) 30 प्रतिशत (स) 40 प्रतिशत (द) 50 प्रतिशत उत्तर View Detail
गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कर्मियों के भोजन में मोटा अनाज यानी श्री अन्न शामिल करने का निर्णय लिया है। गृहमंत्री अमित शाह के आहवान पर सभी बलों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद भोजन में 30 प्रतिशत मोटा अनाज सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया।
प्रश्न 9 भारतीय मौसम विभाग किस वर्ष पहला हीट इंडेक्स शुरू करेगा - (अ) 2024 (ब) 2025 (स) 2028 (द) 2030 उत्तर View Detail
भारत देशवासियों पर गर्मी के प्रभाव का निर्धारण करने और विशिष्ट स्थानों पर गर्मी के प्रभाव पर चेतावनी जारी करने के लिए अगले साल अपना हीट इंडेक्स शुरू करेगा।
प्रश्न 10 हाल ही में (मई 2023 में) किस भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को विश्व बैंक का 14वां अध्यक्ष चुना गया है - (अ) अजय बंगा (ब) शांतनु नारायण (स) लक्ष्मण नरसिम्हन (द) इंद्रा नूयी उत्तर View Detail
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक और मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा को विश्व बैंक का 14वां अध्यक्ष चुना गया है। विश्व बैंक के 25 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने अजय बंगा को अध्यक्ष के रूप में पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना।
प्रश्न 11 विश्व भर में प्रशासनिक पेशेवर दिवस 2023 कब मनाया गया - (अ) 29 अप्रैल 2023 (ब) 27 अप्रैल 2023 (स) 26 अप्रैल 2023 (द) 25 अप्रैल 2023 उत्तर View Detail
प्रशासनिक पेशेवर दिवस, जिसे सचिव दिवस या प्रशासन दिवस के रूप में भी जाना जाता है, सचिवों, प्रशासनिक सहायकों, रिसेप्शनिस्टों, कार्यकारी सहायकों, व्यक्तिगत सहायकों और अन्य प्रशासनिक के काम को मान्यता देने के लिए अप्रैल में अंतिम पूर्ण सप्ताह के बुधवार को दुनिया भर में मनाया जाता है। 26 अप्रैल 2023 को प्रशासनिक पेशेवर दिवस 2023 मनाया गया।
प्रश्न 12 विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस / विश्व नृत्य दिवस 2023 कब मनाया गया - (अ) 30 अप्रैल 2023 (ब) 29 अप्रैल 2023 (स) 28 अप्रैल 2023 (द) 26 अप्रैल 2023 उत्तर View Detail
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस या विश्व नृत्य दिवस 2023 दुनिया भर में 29 अप्रैल 2023 को नृत्य का जश्न मनाने और दुनिया भर में विभिन्न संस्कृतियों और समाजों में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया गया।
प्रश्न 13 “Collective Spirit, Concrete Actions” पुस्तक के लेखक कौन हैं - (अ) गौरव द्विवेदी (ब) आलोक अग्रवाल (स) संजय गुप्ता (द) शशि शेखर वेम्पति उत्तर View Detail
प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेम्पति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रसारण मन की बात और इसके प्रभाव पर केंद्रित अपनी पुस्तक “Collective Spirit, Concrete Actions” का विमोचन किया।
प्रश्न 14 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) इयान नेपोमनियाची को हरा कर कौन 17वें विश्व शतरंज चैंपियन बन गए हैं - (अ) डिंग लिरेन (ब) मैग्नस कार्लसन (स) फैबियानो कारुआना (द) अनीश गिरी उत्तर View Detail
रूस के इयान नेपोमनियाची को हराकर डिंग लिरेन 17 वें विश्व शतरंज चैंपियन बन गए हैं। डिंग ने चार रैपिड टाईब्रेक के अंतिम में नेपो को हराया। इन्होंने नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता के रूप में पदभार ग्रहण किया।
प्रश्न 15 उस व्यक्तित्व का नाम बताइए जिसने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) पोर्श टेनिस ग्रैंड प्रिक्स (जर्मनी में आयोजित स्टटगार्ट ओपन 2023) में महिला एकल खिताब जीता है। (अ) आर्यना सबलेंका (बेलारूस) (ब) इगा स्वेटेक (पोलैंड) (स) ऐलेना रायबाकिना (कजाकिस्तान) (द) जेसिका पेगुला (संयुक्त राज्य अमेरिका) उत्तर View Detail
पोलैंड की इगा स्विएटेक ने 2023 पोर्श टेनिस ग्रैंड प्रिक्स (स्टटगार्ट ओपन 2023) में बेलारूस की आर्यना सबालेंका को हराकर महिला एकल खिताब जीता। यह स्वेटेक का लगातार दूसरा स्टटगार्ट ओपन खिताब है।
प्रश्न 16 हाल ही में (अप्रैल में 2023) 2023 बार्सिलोना ओपन बैंक सबडेल (बार्सिलोना ओपन 202) में लगातार दूसरी बार पुरुष एकल खिताब जीता है? (अ) कार्लोस अल्कराज (स्पेन) (ब) डेनियल मेदवेदेव (रूस) (स) स्टेफानोस सितसिपास (ग्रीस) (द) नोवाक जोकोविच (सर्बिया) उत्तर View Detail
कार्लोस अलकराज (स्पेन) ने ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को हराकर 2023 बार्सिलोना ओपन बैंक सबडेल (बार्सिलोना ओपन 2023) में पुरुष एकल खिताब जीता।
प्रश्न 17 अप्रैल 2023 में, ___________ को बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त किया गया था, जबकि रजनीश कर्नाटक को ____________ (बैंक) के एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था। (अ) अतनु कुमार दास; बैंक ऑफ महाराष्ट्र (ब) देवदत्त चंद; बैंक ऑफ इंडिया (स) अतनु कुमार दास; केनरा बैंक (द) देबदत्त चंद; बैंक ऑफ महाराष्ट्र उत्तर View Detail
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के कार्यकारी निदेशक देवदत्त चंद को नए प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। एसीसी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक रजनीश कर्नाटक को बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के एमडी और सीईओ के रूप में कार्यालय ग्रहण करने की तारीख से या अगले आदेश तक तीन साल की अवधि के लिए नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।
प्रश्न 18 उस लघु वित्त बैंक (एसएफबी) का नाम बताइए जिसने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किसानों और एफपीओ (किसान उत्पादक संगठनों) के लिए वित्तीय समावेशन को चलाने के लिए आर्य.एजी के साथ साझेदारी की है - (अ) राजधानी एसएफबी (ब) शिवालिक एसएफबी (स) उज्जीवन एसएफबी (द) सूर्योदय एसएफबी उत्तर View Detail
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अनाज वाणिज्य मंच आर्या.एजी के साथ साझेदारी की है ताकि छोटे किसानों को गोदाम रसीद के बदले वित्तपोषण की सुविधा दी जा सके। यह साझेदारी आर्या.एजी को किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के माध्यम से भंडारगृह रसीद वित्त के तहत ऋण की पेशकश करने में मदद करेगी।
प्रश्न 19 ‘Sectoral Deployment of bank Credit- March 2023’ पर RBI के आंकड़ों के अनुसार, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (SCB) ने FY23 में _______ की क्रेडिट वृद्धि दर्ज की। (अ) 12.6% (ब) 15.4% (स) 16.9% (द) 17.1% उत्तर View Detail
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के ‘Sectoral Deployment of bank Credit- March 2023’ के आंकड़ों के अनुसार, अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (SCB) ने FY22 में 9.7% की तुलना में FY23 में 15.4% की मजबूत क्रेडिट वृद्धि दर्ज की।
प्रश्न 20 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस संगठन ने Contribution of terrestrial animal source food to healthy diets for improved nutrition and health outcomes शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है - (अ) खाद्य और कृषि संगठन (ब) विश्व खाद्य कार्यक्रम (स) कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष (द) शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त उत्तर View Detail
खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization – FAO) ने हाल ही में “Contribution of terrestrial animal source food to healthy diets for improved nutrition and health outcomes” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की।
प्रश्न 21 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) नशा मुक्त भारत अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने किस संगठन के साथ समझौता किया है - (अ) आर्ट ऑफ लिविंग (ब) ईशा फाउंडेशन (स) पतंजली (द) अक्षयपात्र फाउंडेशन उत्तर View Detail
नशा मुक्त भारत अभियान को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग और आर्ट ऑफ लिविंग के बीच नशा मुक्त भारत अभियान-एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रश्न 22 हाल ही में (मई 2023 में) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किस देश को तेज गश्ती जहाज ‘हुरवी’ और एक लैंडिंग क्राॅफ्ट आक्रमण जहाज सौपा है - (अ) श्रीलंका (ब) बांग्लादेश (स) मालदीव (द) ओमान उत्तर View Detail
मालदीव की अपनी 3 दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 02 मई, 2023 को मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एमएनडीएफ) को एक तेज गश्ती जहाज और एक लैंडिंग क्राफ्ट आक्रमण जहाज सौंपा। फास्ट पेट्रोल वेसल उच्च गति पर तटीय और अपतटीय निगरानी में सक्षम है और उसे एमएनडीएफ के तट रक्षक जहाज ‘हुरवी’ के रूप में कमीशन किया गया।
प्रश्न 23 हाल ही में (मई 2023 में) किस देश के उच्चयोग ने कारगिल में ‘जड़ों की ओर लौैटो’ नाम की परियोजना के लिए सरकारी मदद की घोषणा की है - (अ) जापान (ब) दक्षिण कोरिया (स) फ्रांस (द) ऑस्ट्रेलिया उत्तर View Detail
लद्दाख के इतिहास में पहली बार भारत स्थित ऑस्ट्रेलिया के उच्चायोग ने कारगिल में एक परियोजना के लिए सरकारी मदद की घोषणा की है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’फैरल की अध्यक्षता में श्रीनगर में हुई एक विशेष बैठक में यह घोषणा की गई। 'जड़ों की ओर लौटो' नाम की इस परियोजना का उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान को स्कूली शिक्षा के विज्ञान के पाठ्यक्रम से जोड़ना है।
प्रश्न 24 किस कंपनी ने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) ए माधवराव को अपना अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) चुना है - (अ) भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (ब) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (स) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (द) भारत डायनामिक्स लिमिटेड उत्तर View Detail
भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के निदेशक (तकनीकी) ए माधवराव को सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) द्वारा अनुशंसित भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पद के लिए चुना गया है।
प्रश्न 25 अप्रैल 2023 में बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) के अनुसार, ___________ भारत की 6 वीं सबसे बड़ी कंपनी बनने के लिए इंफोसिस लिमिटेड से आगे निकल गई है, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) सूची में सबसे ऊपर है। (अ) हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (ब) आईटीसी लिमिटेड (स) विप्रो लिमिटेड (द) वेदांत लिमिटेड उत्तर View Detail
भारत के सबसे बड़े एफएमसीजी समूहों में से एक आईटीसी ने आईटी प्रमुख इंफोसिस को पीछे छोड़ते हुए स्टॉक एक्सचेंजों पर देश की छठी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है।
प्रश्न 26 कौन सा शहर ‘QUAD समिट 2023’ का मेजबान है - (अ) टोक्यो (ब) बर्लिन (स) न्यूयॉर्क (द) सिडनी उत्तर View Detail
QUAD समिट 2023 का आयोजन इस साल 24 मई को सिडनी में किया जाएगा। यह शिखर सम्मेलन QUAD देशों के नेताओं के बीच तीसरी व्यक्तिगत बैठक होगी। QUAD ग्रुप में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान शामिल हैं। क्वाड की पहली दो बैठकें अमेरिका और जापान में हुई थीं और यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया इस बैठक की मेजबानी करेगा।
प्रश्न 27 किस संस्था ने ‘Promoting Millets in Diets’ रिपोर्ट जारी की - (अ) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (ब) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (स) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (द) नीति आयोग उत्तर View Detail
हाल ही में नीति आयोग द्वारा “Promoting Millets in Diets: Best Practices across States/UTs of India” शीर्षक वाली रिपोर्ट जारी की गई। यह बाजरा मूल्य-श्रृंखला के विभिन्न पहलुओं में राज्य सरकारों और संगठनों द्वारा अपनाई गई अच्छी और नवीन प्रथाओं का एक सेट प्रदान करती है।
प्रश्न 28 उस बैंक का नाम बताइए जिसने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) 5 करोड़ रुपये तक के सौर ऋण की पेशकश करने के लिए रेडिंग्टन लिमिटेड के साथ साझेदारी की है। (अ) आईसीआईसीआई बैंक (ब) एचडीएफसी बैंक (स) भारतीय स्टेट बैंक (द) बैंक ऑफ महाराष्ट्र उत्तर View Detail
Redington Limited (पहले Redington (India) Limited) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 5 करोड़ रुपये तक के सौर ऋण की पेशकश करने के लिए साझेदारी की है।
प्रश्न 29 ____ कंपनी हाल ही में (अप्रैल 2023 में) नेटवर्क पार्टिसिपेंट्स (NPs) के लिए भुगतान समाधान सेवा की पेशकश करने के लिए ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ शामिल हुई है - (अ) मोबिक्विक (ब) ज़ेस्टमनी (स) लेंडिंग कार्ट टेक्नोलॉजीज (द) रेजरपे उत्तर View Detail
रेजरपे इंटरनेट खरीदारी के विकल्प के रूप में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (एमओसीआई) द्वारा स्थापित ई-कॉमर्स नेटवर्क ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ जुड़ गया है।
प्रश्न 30 उस कंपनी का नाम बताइए जिसने हाल ही में (अप्रैल 2023 में) यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से वैश्विक ई-कॉमर्स भुगतान की सुविधा के लिए एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स के साथ एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) कैपजेमिनी (ब) रफ (स) इंजेनिको (द) पीपीआरओ उत्तर View Detail
एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से वैश्विक ई-कॉमर्स भुगतान की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान अवसंरचना प्रदाता पीपीआरओ के साथ एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 31 __________ (राज्य/केंद्र शासित प्रदेश) में अंजी खड्ड पुल नामक भारत का पहला केबल आधारित रेलवे पुल मई 2023 में 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार होगा। (अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) जम्मू और कश्मीर (स) सिक्किम (द) हिमाचल प्रदेश उत्तर View Detail
भारत के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक टाइमलैप्स वीडियो साझा किया है, जिसमें देश के पहले केबल-स्टे रेल पुल अंजी खड्ड ब्रिज के निर्माण को दिखाया गया है। 653 किलोमीटर की लंबाई में फैले कुल 96 केबलों के साथ, पुल जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में चुनौतीपूर्ण उदमपुर-श्रीनगर-बारामूला-रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का हिस्सा है।
प्रश्न 32 अप्रैल 2023 में, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री, नारायण टाटू राणे ने मुंबई, महाराष्ट्र में संशोधित CGTMSE योजना की शुरुआत की। CGTMSE में, ‘C’ का क्या अर्थ है - (अ) केंद्रीय (ब) मौजूदा (स) क्रेडिट (द) कवरेज उत्तर View Detail
केंद्रीय लघु कुटीर और मध्यम उपक्रम मंत्री श्री नारायण राणे ने मुंबई में संशोधित सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी निधि ट्रस्ट योजना/Credit Guarantee Fund Trust for Micro and Small Enterprises (CGTMSE) का शुभारंभ किया।
प्रश्न 33 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस भारतीय जोड़ी ने 58 साल बाद देश को एशियाई बैडमिंटन चैंपिशनशिप का खिताब दिलाया है - (अ) सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग़ शेट्टी (ब) किदांबी श्रीकांत और चिराग़ शेट्टी (स) पारुपल्ली कश्यप और सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी (द) बी साईं प्रणीत और यू विमल कुमार उत्तर View Detail
सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग़ शेट्टी की जोड़ी ने दुबई में बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरुष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय जोड़ी ने 58 साल के बाद देश को एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब दिलाया। इससे पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश खन्ना ने 1965 में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक दिलाया था।
प्रश्न 34 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस भारतीय को आस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है - (अ) रतन टाटा (ब) आनंद महिंद्रा (स) मुकेश अंबानी (द) शांतनु नायडू उत्तर View Detail
टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (AO) दिया गया है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ'फारेल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की।
प्रश्न 35 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) टाटा मोटर्स ने भारत में स्वच्छ प्रौद्योगिकी उत्पादों के उत्पादन के लिए किस कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) कमिंस इंक (ब) कैटरपिलर इंक (स) पैकर (द) जॉन डियर उत्तर View Detail
वैश्विक शक्ति प्रौद्योगिकी कंपनी, कमिंस इंक, ने टाटा मोटर्स लिमिटेड के साथ एक निश्चित समझौते में हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत भारत में एक श्रृंखला के कम-से-कम शून्य उत्सर्जन तकनीक उत्पादों का निर्माण करेगा।
प्रश्न 36 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) एलआईसी का चेयरमैन किस नियुक्त किया गया है - (अ) सिद्धार्थ मोहंती (ब) स्वरूप कुमार साहा (स) चरण सिंह (द) राकेश शर्मा उत्तर View Detail
केंद्र सरकार ने सिद्धार्थ मोहंती को 29 जून, 2024 तक भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का चेयरमैन नियुक्त किया है। 29 जून 2024 के बाद वह जून 2025 तक एलआईसी के सीईओ और एमडी रहेंगे।
प्रश्न 37 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) चर्चा में रहा कलेसर नेशनल पार्क किस राज्य में है - (अ) केरल (ब) उत्तर प्रदेश (स) गुजरात (द) हरियाणा उत्तर View Detail
हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित कलेसर नैशनल पार्क में 110 साल बाद टाइगर देखा गया है। इससे पहले 1913 में इस पार्क में बंगाल टाइगर को देखा गया था।
प्रश्न 38 “Smoke and Ashes: A Writer’s Journey Through Opium’s Hidden Histories” पुस्तक के लेखक कौन है - (अ) विक्रम सेठ (ब) दबोरा बेकर (स) झुंपा लाहिड़ी (द) अमिताव घोष उत्तर View Detail
HarperCollins की Fourth Estate नामक प्रकाशक अमिताव घोष द्वारा लिखी गई “Smoke and Ashes: A Writer’s Journey Through Opium’s Hidden Histories” नामक एक पुस्तक प्रकाशित करेगी।
प्रश्न 39 राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने किस प्रसिद्ध वैज्ञानिक के विकासवाद के सिद्धांत को नौवीं और दसवीं कक्षा के सिलेबस से हटा दिया है - (अ) चार्ल्स डार्विन (ब) लुई पास्चर (स) अल्फ्रेड रसेल वालेस (द) ग्रेगर मेंडल उत्तर View Detail
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नौवीं और दसवीं कक्षा के सिलेबस से विश्व के महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन (Charles Darwin) के विकासवाद के सिद्धांत (Theory of Evolution) को हटा दिया है, जिस पर काफी विवाद हो रहा है।
प्रश्न 40 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) कितने लोगों को 34वें गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है - (अ) 3 (ब) 4 (स) 5 (द) 6 उत्तर View Detail
गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2023 के विजेताओं की घोषणा सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में वॉर मेमोरियल ओपेरा हाउस में की गई थी। 2023 के पुरस्कार के 6 विजेताओं में ब्राजील से एलेसेंड्रा कोराप मुंडुरुकु, जाम्बिया से चिलकवा मुंबा, इंडोनेशिया से डेलिमा सिलालाही, USA से डायने विल्सन, फिनलैंड से टेरो मस्टोनन और तुर्किये से ज़फ़र किज़िलकाया शामिल हैं। छह बसे हुए महाद्वीपों में से प्रत्येक से एक जमीनी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया है।