Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस भारतीय जोड़ी ने 58 साल बाद देश को एशियाई बैडमिंटन चैंपिशनशिप का खिताब दिलाया है - (अ) सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग़ शेट्टी (ब) किदांबी श्रीकांत और चिराग़ शेट्टी (स) पारुपल्ली कश्यप और सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी (द) बी साईं प्रणीत और यू विमल कुमार उत्तर View Detail
सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग़ शेट्टी की जोड़ी ने दुबई में बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरुष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारतीय जोड़ी ने 58 साल के बाद देश को एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब दिलाया। इससे पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश खन्ना ने 1965 में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक दिलाया था।
प्रश्न 2 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस भारतीय को आस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है - (अ) रतन टाटा (ब) आनंद महिंद्रा (स) मुकेश अंबानी (द) शांतनु नायडू उत्तर View Detail
टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (AO) दिया गया है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ'फारेल ने ट्विटर पर इसकी घोषणा की।
प्रश्न 3 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) टाटा मोटर्स ने भारत में स्वच्छ प्रौद्योगिकी उत्पादों के उत्पादन के लिए किस कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) कमिंस इंक (ब) कैटरपिलर इंक (स) पैकर (द) जॉन डियर उत्तर View Detail
वैश्विक शक्ति प्रौद्योगिकी कंपनी, कमिंस इंक, ने टाटा मोटर्स लिमिटेड के साथ एक निश्चित समझौते में हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत भारत में एक श्रृंखला के कम-से-कम शून्य उत्सर्जन तकनीक उत्पादों का निर्माण करेगा।
प्रश्न 4 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) एलआईसी का चेयरमैन किस नियुक्त किया गया है - (अ) सिद्धार्थ मोहंती (ब) स्वरूप कुमार साहा (स) चरण सिंह (द) राकेश शर्मा उत्तर View Detail
केंद्र सरकार ने सिद्धार्थ मोहंती को 29 जून, 2024 तक भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का चेयरमैन नियुक्त किया है। 29 जून 2024 के बाद वह जून 2025 तक एलआईसी के सीईओ और एमडी रहेंगे।
प्रश्न 5 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) चर्चा में रहा कलेसर नेशनल पार्क किस राज्य में है - (अ) केरल (ब) उत्तर प्रदेश (स) गुजरात (द) हरियाणा उत्तर View Detail
हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित कलेसर नैशनल पार्क में 110 साल बाद टाइगर देखा गया है। इससे पहले 1913 में इस पार्क में बंगाल टाइगर को देखा गया था।
प्रश्न 6 “Smoke and Ashes: A Writer’s Journey Through Opium’s Hidden Histories” पुस्तक के लेखक कौन है - (अ) विक्रम सेठ (ब) दबोरा बेकर (स) झुंपा लाहिड़ी (द) अमिताव घोष उत्तर View Detail
HarperCollins की Fourth Estate नामक प्रकाशक अमिताव घोष द्वारा लिखी गई “Smoke and Ashes: A Writer’s Journey Through Opium’s Hidden Histories” नामक एक पुस्तक प्रकाशित करेगी।
प्रश्न 7 राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने किस प्रसिद्ध वैज्ञानिक के विकासवाद के सिद्धांत को नौवीं और दसवीं कक्षा के सिलेबस से हटा दिया है - (अ) चार्ल्स डार्विन (ब) लुई पास्चर (स) अल्फ्रेड रसेल वालेस (द) ग्रेगर मेंडल उत्तर View Detail
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने नौवीं और दसवीं कक्षा के सिलेबस से विश्व के महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन (Charles Darwin) के विकासवाद के सिद्धांत (Theory of Evolution) को हटा दिया है, जिस पर काफी विवाद हो रहा है।
प्रश्न 8 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) कितने लोगों को 34वें गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है - (अ) 3 (ब) 4 (स) 5 (द) 6 उत्तर View Detail
गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2023 के विजेताओं की घोषणा सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में वॉर मेमोरियल ओपेरा हाउस में की गई थी। 2023 के पुरस्कार के 6 विजेताओं में ब्राजील से एलेसेंड्रा कोराप मुंडुरुकु, जाम्बिया से चिलकवा मुंबा, इंडोनेशिया से डेलिमा सिलालाही, USA से डायने विल्सन, फिनलैंड से टेरो मस्टोनन और तुर्किये से ज़फ़र किज़िलकाया शामिल हैं। छह बसे हुए महाद्वीपों में से प्रत्येक से एक जमीनी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 9 कौन सा देश वर्ष 2022 में एशियाई विकास बैंक (एडीबी)-वित्त पोषित कार्यक्रमों/परियोजनाओं का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बन गया है - (अ) पाकिस्तान (ब) अफगानिस्तान (स) म्यांमार (द) बांग्लादेश उत्तर View Detail
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की वार्षिक रिपोर्ट 2022 के अनुसार 40 देशों को कुल 31.8 अरब डालर का कर्ज दिया गया जिसमें से सिर्फ पाकिस्तान को 5.58 अरब डालर का ऋण प्राप्त हुआ है। जिससे यह वर्ष 2022 में एडीबी-वित्त पोषित कार्यक्रमों / परियोजनाओं का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता बन गया। कुल ऋण में से, पाकिस्तान को बैंक से $ 2.67 बिलियन का रियायती वित्त पोषण प्राप्त हुआ, जो देश में गंभीर आर्थिक स्थिति को उजागर करता है।
प्रश्न 10 ‘पारसी लेडी’ किस भारतीय कलाकार की कृति है जिसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा - (अ) राजा रवि वर्मा (ब) अमिष त्रिपाठी (स) संतोष कुमार रे (द) राजीव मुखर्जी उत्तर View Detail
औपनिवेशिक काल के दौरान पारंपरिक भारतीय कला में क्रांति लाने वाले महान भारतीय कलाकार राजा रवि वर्मा की एक अधूरी पेंटिंग जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। वर्ष 1906 में अपनी मृत्यु से पहले रवि वर्मा द्वारा बनाई गई ‘पारसी लेडी’ नाम की पेंटिंग उनकी आखिरी कृति है।
प्रश्न 11 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस भारतीय अमेरिकी को इमिग्रेंट अचीवमेंट अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है - (अ) नीली बेंदापुडी (ब) अरुंधति राय (स) अन्ना नादोती (द) दबोरा बेकर उत्तर View Detail
भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक ‘नीली बेंदापुडी’(59) को अमेरिका में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 28 अप्रैल को प्रतिष्ठित‘इमिग्रेंट अचीवमेंट अवार्ड’ 2023 दिया गया। नीली बेंदापुडी ‘पेन स्टेट यूनिर्विसटी’ की अध्यक्ष हैं।
प्रश्न 12 आसियान भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2023) का आयोजन किस देश में किया जा रहा है - (अ) दक्षिण कोरिया (ब) सिंगापुर (स) इंडोनेशिया (द) म्यांमार उत्तर View Detail
भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस दिल्ली, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट के आरएडीएम गुरचरण सिंह के नेतृत्व में 1 मई 2023 को सिंगापुर में पहुंच गए हैं। यह नौसेना जहाज 2 से 8 मई 2023 के बीच होने वाले पहले आसियान भारत समुद्री अभ्यास (एआईएमई-2023) में भाग लेंगे।
प्रश्न 13 किस संस्थान ने निम्न लागत स्टार सेंसर स्टारबेरीसेंस विकसित किया है, जिसे हाल ही में पीएसएलवी सी-55 पर लॉन्च किया गया था - (अ) भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान, बेंगलुरु (ब) आर्यभट्ट अवलोकन विज्ञान अनुसंधान संस्थान, नैनीताल (स) रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरआरआई), बैंगलोर (द) टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई उत्तर View Detail
ऑफ-द-शेल्फ घटकों से खगोलविदों द्वारा विकसित एक नया निम्न-लागत स्टार सेंसर हाल ही में इसरो द्वारा पीएसएलवी सी-55 पर लॉन्च किया गया था। अपने पहले अंतरिक्ष परीक्षण में पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल (पीओईएम) पर स्थापित सेंसर अच्छा निष्पादन कर रहा है और आरंभिक डेटा ने अब इसकी रूपरेखा तथा इसके कार्य को भी सत्यापित कर दिया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के एक स्वायत्त संस्थान, भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए) द्वारा विकसित स्टारबेरीसेंस पेलोड 22 अप्रैल को लॉन्च किया गया था।
प्रश्न 14 नीति आयोग ने किस संगठन के साथ मिलकर सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन पद्धियों : सारांश 2023 जारी किया - (अ) यूनिसेफ (ब) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (स) संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (द) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम उत्तर View Detail
नीति आयोग ने संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के साथ मिलकर सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन पद्धियों : सारांश 2023 को जारी किया। देश की स्वतंत्रता के 75 साल के उपलक्ष्य में तथा केंद्रीय मंत्रियों और राज्य सरकारों के प्रयासों को उजागर करने के लिए इस सारांश में 14 प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों के अध्ययन शामिल है।
प्रश्न 15 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) स्वदेशी मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र स्थायी मंच का 22वां सत्र कहां पर आयोजित किया गया - (अ) नई दिल्ली (ब) न्यूयार्क (स) टोक्यो (द) बर्लिन उत्तर View Detail
स्वदेशी मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र स्थायी मंच (UNPFII) का 22वां सत्र इस वर्ष 17 से 28 अप्रैल तक न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया। यह स्वदेशी लोगों को उनके सामाजिक-आर्थिक विकास और उनकी संस्कृति, भाषाओं और पर्यावरण के संरक्षण को साकार करने में पूर्ण समावेश पर केंद्रित था।
प्रश्न 16 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) किस संगठन ने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए फिट फॉर 55 जलवायु कार्य योजना पेश की है - (अ) यूरोपीय संघ (ब) नाटो (स) ओपेक (द) आसियान उत्तर View Detail
यूरोपीय संघ (EU) ने ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए फिट फॉर 55 (Fit for 55) पैकेज नामक एक व्यापक जलवायु कार्य योजना पेश की है।
प्रश्न 17 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) सम्पन्न गोल्डन ग्लोब रेस में भारतीय नेवी के रिटायर्ड अधिकारी .......... ने दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं ......... की कर्स्टन न्यूसचफर ने पहला स्थान हासिल किया - (अ) अभय कुमार, अमेरिका (ब) राजेंद्र राठौड़, फ्रांस (स) अभिलाष टॉमी, दक्षिण अफ्रीका (द) राहुल सिन्हा, सिंगापुर उत्तर View Detail
इंडियन नेवी के रिटायर्ड अधिकारी कमांडर अभिलाष टॉमी पहले भारतीय हैं, जिन्होंने गोल्डन ग्लोब रेस को पूरा किया है। वह इस रेस में दूसरे नंबर पर आए हैं। दक्षिण अफ्रीका की 40 वर्षीय नाविक कर्स्टन न्यूसचफर ने पहला स्थान हासिल किया था। वह दुनिया की पहली महिला हैं, जिन्होंने इस रेस को जीता।
प्रश्न 18 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) सर्वोच्च न्यायालय ने किस घटना पर राज्यों को स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने और अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है - (अ) हेट स्पीच (ब) नशीले पदार्थों की तस्करी (स) घरेलू हिंसा (द) साइबर क्राइम उत्तर View Detail
भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों को हेट स्पीच की घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने और शिकायत दर्ज होने की प्रतीक्षा किये बिना अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है।
प्रश्न 19 हाल ही में (अप्रैल 2023 में) उच्चतम न्यायालय ने किस अनुच्छेद के तहत व्यवस्था दी है जिसके तहत उच्चतम न्यायालय पति-पत्नि के बीच सुलह की संभावना न होने पर तलाक मंजूर करने के लिए अपनी पूर्ण शक्तियों का इस्तेमाल कर सकता है - (अ) अनुच्छे 140 (ब) अनुच्छेद 142 (स) अनुच्छेद 146 (द) अनुच्छेद 147 उत्तर View Detail
उच्चतम न्यायालय ने व्यवस्था दी कि वह हर संभव प्रयासों के बावजूद विवाह टूटने के मामलों में तलाक मंजूर करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी पूर्ण शक्तियों का इस्तेमाल कर सकता है। ऐसा तभी संभव जब पति-पत्नी के बीच सुलह की सभी संभावनाएं समाप्त हो गई हो। न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और अन्य की संविधान पीठ ने व्यवस्था दी कि हिंदू विवाह अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित छह महीने की अवधि छोड़ी जा सकती है।
प्रश्न 20 1 मई को किस राज्य का स्थापान दिवस मनाया गया - (अ) बिहार (ब) उत्तर प्रदेश (स) महाराष्ट्र (द) मध्य प्रदेश उत्तर View Detail
हर साल, महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day) 1 मई को मनाया जाता है। यह महाराष्ट्र राज्य के गठन की याद में मनाया जाता है। इसका गठन 1 मई, 1960 को किया गया था। बॉम्बे राज्य को 1960 में गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजित किया गया था।