Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 401 मार्शल आईलैंड्स में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया - (अ) विशाल ददलानी (ब) सिबी जार्ज (स) सुखविंदर सिंह (द) मोहित चौहान उत्तर View Detail
भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सिबी जार्ज को मार्शल आईलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 402 हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की सबसे मजबूत ब्रांड में रिलायंस जियो किस स्थान पर है - (अ) आठवें (ब) सातवें (स) नौवें (द) दसवें उत्तर View Detail
ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी नवीनतम ‘ग्लोबल 500-2023’ रिपोर्ट के अनुसार जियो भारत की सबसे मजबूत ब्रांड बनकर उभरा और दुनिया के सबसे मजबूत 25 ब्रांडों में वह 9वें स्थान पर है। मजबूत ब्रांड सूचकांक में जियो को 90.2 स्कोर दिया गया हैं।
प्रश्न 403 हाल ही में (जनवरी 2023 में) आयोजित पुरुष वर्ग में ढाका मैराथन 2023 का चैंपियन कौन बना - (अ) शेख रहमान (ब) अशरफिया (स) स्टेनली किप्रोटिच बेट (द) एलियड उत्तर View Detail
केन्याई धावक स्टेनली किप्रोटिच बेट 2 घंटे 8 मिनट और 10 सेकंड के समय के साथ मैराथन के चैंपियन बने। महिला धावक वर्ग में बशांके इमोशे बिलो (इथियोपिया) 2 घंटे 35 मिनट और 25 सेकंड के समय के साथ चैंपियन बनीं जबकि केन्या की टेक्ला किरोंगो ने 2 घंटे 35 मिनट और 29 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
प्रश्न 404 क्रिस हिपकिंस निम्न में से किस देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनवरी 2023 में पदभार संभालेंगे - (अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) अज़रबैजान (स) न्यूजीलैंड (द) आइसलैंड उत्तर View Detail
श्री क्रिस हिपकिंस न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। न्यूजीलैंड की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने सुश्री जेसिंडा आर्डर्न की जगह उन्हें देश के नेतृत्व के लिए चुना।
प्रश्न 405 किस देश के राष्ट्रपति 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे - (अ) जापान (ब) दक्षिण कोरिया (स) मिस्त्र (द) संयुक्त अरब अमीरात उत्तर View Detail
इस वर्ष मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
प्रश्न 406 तीन दिवसीय मिलेट्स और ऑर्गेनिक्स 2023 – अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किस शहर में किया गया - (अ) जयपुर (ब) लखनऊ (स) बेंगलुरू (द) मुंबई उत्तर View Detail
तीन दिवसीय मिलेट्स और ऑर्गेनिक्स 2023 – अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन 20 जनवरी से बेंगलुरु के त्रिपुरवासिनी में हो रहा है।
प्रश्न 407 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस कंपनी ने हैदराबाद में हाइपरस्केल डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए 2,000 करोड़ रूपये के निवेश की घोषणा की है - (अ) भारती एयरटेल (ब) जियो (स) इंटेल (द) गुगल उत्तर View Detail
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल समूह ने हैदराबाद में ‘हाइपरस्केल डाटा केंद्र’ खोलने के लिए 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।
प्रश्न 408 चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए डब्ल्यूईएफ केंद्र किस शहर में स्थापित किया जाएगा - (अ) हैदराबाद (ब) सुरत (स) नई दिल्ली (द) मुंबई उत्तर View Detail
हाल ही में विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने हैदराबाद, तेलंगाना को चौथी औद्योगिक क्रांति के केंद्र (C4IR) की स्थापना के लिये चुना है। C4IR (Center for the Fourth Industrial Revolution) तेलंगाना एक स्वायत्त, गैर-लाभकारी संगठन होगा जो स्वास्थ्य देखभाल और जीवन विज्ञान पर ध्यान केंद्रित करेगा।
प्रश्न 409 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस कंपनी ने स्तन कैंसर की दवा Palborest का जेनेरिक संस्करण लॉन्च किया - (अ) Cipla (ब) Dr. Reddys Laboratories (स) Divis Laboratories (द) MSN Group उत्तर View Detail
MSN Group ने Palborest ब्रांड के तहत उन्नत स्तन कैंसर चिकित्सा के लिए संकेतित ‘दुनिया की पहली’ जेनेरिक Palbociclib टैबलेट लॉन्च की।
प्रश्न 410 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस संस्थान ने प्रकृति को नुकसान से बचाने और 2050 तक जैव विविधता की बहाली करने की दिशा में हर साल 3,000 डॉलर की जरूरत को पूरा करने के लिए ‘गिविंग टू एम्प्लिफाई अर्थ एक्शन (जीएईए)’ के रूप में एक नई पहल शुरू की है - (अ) विश्व आर्थिक मंच (ब) यंग ग्लोबल लीडर्स (स) जल पर्यावरण संघ (द) अमेरिकन वॉटरवर्क्स एसोसिएशन उत्तर View Detail
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने शुद्ध शून्य उत्सर्जन को हासिल करने, प्रकृति को नुकसान से बचाने और 2050 तक जैव विविधता की बहाली करने की दिशा में हर साल 3,000 डॉलर की जरूरत को पूरा करने के लिए ‘गिविंग टू एम्प्लिफाई अर्थ एक्शन (जीएईए)’ के रूप में एक नई पहल शुरू की है।
प्रश्न 411 हाल ही में (जनवरी 2023 में) कौन दुनिया का सबसे उम्र का जीवित इंसान बना है - (अ) मारिया ब्रानयास मोरेरा (ब) जीन कैलमेंट (स) मार्गरेट एन नेवे (द) केन तनाका उत्तर View Detail
हाल ही में एक 115 साल की महिला ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर लिया है। फिलहाल स्पेन में रह रही अमरीकी मूल की महिला मारिया ब्रानयास मोरेरा अब दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित इंसान बन गई है। इसके साथ ही वह दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की जीवित महिला भी बन गई है। कुछ दिन पहले ही दुनिया की सबसे ज़्यादा उम्र की इंसान लूसिल रैंडन की मृत्यु हो गई थी।
प्रश्न 412 हाशिम अमला किस देश के क्रिकेटर हैं जिन्होंने हाल ही में (जनवरी 2023 में) क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा कर दी है - (अ) दक्षिण अफ्रीका (ब) पाकिस्तान (स) बांग्लादेश (द) न्यूजीलैंड उत्तर View Detail
दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज हाशिम अमला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है, जिससे दो दशक के उनके सुनहरे करियर पर विराम लग गया।
प्रश्न 413 भारतीय डाक द्वारा जनवरी 2023 में किस राज्य में समुद्र मार्ग से पार्सल और डाक पहुंचाने की तरंग मेल सेवा शुरू की है - (अ) तमिलनाडु (ब) गुजरात (स) केरल (द) कर्नाटक उत्तर View Detail
गुजरात में, भारतीय डाक विभाग ने समुद्र मार्ग से पार्सल और डाक पहुंचाने की तरंग मेल सेवा शुरू की है। केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री देवोसिंह चौहान ने सूरत में हाजिरा बंदरगाह से इस सेवा का शुभारंभ किया। भारतीय डाक विभाग ने सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात तथा मुंबई के बीच डाक पहुंचाने के लिए गोगा-हजिरा मार्ग पर रोपैक्स फेरी सेवा शुरू की है।
प्रश्न 414 साइक्लोन-I नामक सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण जनवरी 2023 में भारत ने किस देश के साथ शुरू किया - (अ) जापान (ब) बांग्लादेश (स) मिस्र (द) दक्षिण कोरिया उत्तर View Detail
भारत और मिस्र की सेनाओं के बीच “अभ्यास साइक्लोन-I” 14 जनवरी, 2023 से राजस्थान के जैसलमेर में चल रहा है। यह सैन्याभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच अब तक का पहला संयुक्त अभ्यास है।
प्रश्न 415 यूनेस्को द्वारा 24 जनवरी को मनाया जाने वाल अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, किस देश की बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया गया है - (अ) अफगानिस्तान (ब) सीरिया (स) बांग्लादेश (द) ईरान उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन – यूनेस्को ने इस वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाने वाल अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, अफगान बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया है।
प्रश्न 416 किस कंपनी ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) लाइफस्टाइल उत्पादों पर ऋण प्रदान करने के लिए Paytail Commerce Private Limited (Paytail) के साथ साझेदारी की है - (अ) बजाज फाइनेंस लिमिटेड (ब) मुथूट फाइनेंस लिमिटेड (स) आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड (द) एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड उत्तर View Detail
Paytail Commerce Private Limited (Paytail) ने साइकिल, इलेक्ट्रिक वाहन (EVs), मोबाइल डिवाइस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और किचन अप्लायंसेज जैसे लाइफस्टाइल उत्पादों पर ऋण प्रदान करने के लिए HDB Financial Services Limited के साथ साझेदारी की है।
प्रश्न 417 किस हवाई अड्डे ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) सर्वश्रेष्ठ सतत ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का पुरस्कार जीता है - (अ) राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (तेलंगाना) (ब) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (दिल्ली) (स) मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (गोवा) (द) केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (कर्नाटक) उत्तर View Detail
न्यू गोवा मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (MIA), पूर्व में मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ने GMR गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (GGIAL) द्वारा उनकी प्रमुख अवधारणाओं में से एक के रूप में स्थिरता को लागू करने के लिए की गई उत्कृष्ट पहल के लिए बेस्ट सस्टेनेबल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का पुरस्कार जीता।
प्रश्न 418 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसने कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है - (अ) रवींद्र कुमार त्यागी (ब) विशाल कपूर (स) के श्रीकांत (द) महुआ आचार्य उत्तर View Detail
एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विशाल कपूर ने राज्य के स्वामित्व वाली ईईएसएल की सहायक कंपनी कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (सीईएसएल) के सीईओ के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है।
प्रश्न 419 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसे वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मान के तहत इंडियन अचीवर्स अवार्ड से नवाजा गया - (अ) अपर्णा सेन (ब) रवींद्र कुमार त्यागी (स) सतीश रेड्डी (द) आर विष्णु प्रसाद उत्तर View Detail
आर विष्णु प्रसाद को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मान के तहत इंडियन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया। आर विष्णु प्रसाद के नाम पर 69 पेटेंट दर्ज हैं। यह पुरस्कार संस्कृति, विज्ञान, खेल और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
प्रश्न 420 अमेरिका नगर परिषद की सदस्य बनने वाली पहली अश्वेत समलैंगिक महिला कौन बनी हैं - (अ) अरुणा मिलर (ब) जनानी रामचंद्रन (स) शोभना देवी (द) अरुंधति राय उत्तर View Detail
भारतीय-अमेरिकी वकील जनानी रामचंद्रन कैलिफोर्निया राज्य के ऑकलैंड सिटी काउंसिल की मेंबर बनी हैं। वह ओकलैंड सिटी काउंसिल के डिस्ट्रिक्ट 4 से चुनी जाने वाली सबसे कम उम्र की पहली समलैंगिक महिला हैं।
प्रश्न 421 हाल ही में (जनवरी 2023 में) दुनिया की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनी फेरिया इंटरनैशनल डी टुरिस्मो-एफआईटीयूआर कहां आयोजित की गई - (अ) न्यूजीलैंड (ब) फ्रांस (स) रूस (द) स्पेन उत्तर View Detail
भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय मैड्रिड में 18 से 22 जनवरी तक फेरिया इंटरनैशनल डी टुरिस्मो-एफआईटीयूआर (FITUR) में भाग ले रहा है। फेरिया इंटरनैशनल डी टुरिस्मो दुनिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रदर्शनियों में से एक है।
प्रश्न 422 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसे नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है - (अ) अश्विनी शरण (ब) अरुण चावला (स) सोनल गोयल (द) विक्रम देव दत्त उत्तर View Detail
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विक्रम देव दत्त को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) का अगला महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 423 74वें गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार कुल कितनी झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा - (अ) 22 (ब) 23 (स) 24 (द) 25 उत्तर View Detail
इस बार 26 जनवरी,2023 को कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में कुल 23 झांकियां (Tableaux) प्रदर्शित की जाएगी। 74वें गणतंत्र दिवस की परेड में ज्यादातर झांकियों का थीम नारी सशक्तिकरण पर आधारित है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की झांकी पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा होगा।
प्रश्न 424 हाल ही में (जनवरी 2023 में) हिंदुस्तान यूनिलीवर ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पहल के लिए किसके साथ सहयोग किया है - (अ) यूनेस्को (ब) डब्लूएचओ (स) यूएनडीपी (द) नीति आयोग उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और हिंदुस्तान यूनिलीवर एक समावेशी सर्कुलर इकोनॉमी प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत अपशिष्ट के पृथक्करण को बढ़ावा देकर प्लास्टिक अपशिष्ट के एंड-टू-एंड प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करना है।
प्रश्न 425 अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह के कितने द्वीपों का नामकरण परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया गया - (अ) 18 (ब) 21 (स) 26 (द) 32 उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के नाम पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 बड़े द्वीपों का नामकरण किया। उन्होंने इस सिलसिले में पोर्ट ब्लेयर में आयोजित समारोह में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण किया।
प्रश्न 426 हाल ही में (जनवरी 2023 में) बिजनेस 20 (B20) इंसेप्शन मीटिंग किस राज्य में आयोजित की गई - (अ) कर्नाटक (ब) मध्य प्रदेश (स) गुजरात (द) महाराष्ट्र उत्तर View Detail
भारत को G20 की अध्यक्षता के तहत, बिजनेस 20 (B20) की पहली बैठक का आयोजन 23 जनवरी, 2023 को गांधीनगर, गुजरात में किया गया।
प्रश्न 427 पराक्रम दिवस किस स्वतंत्रता सेनानी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है - (अ) नेताजी सुभाष चंद्र बोस (ब) सरदार वल्लभभाई पटेल (स) भगत सिंह (द) चंद्रशेखर आजाद उत्तर View Detail
भारत में 23 जनवरी का दिन पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी है जिसके उपलक्ष में ही पराक्रम दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2021 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस को 23 जनवरी के दिन मनाने का फैसला किया।
प्रश्न 428 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस देश की जनसंख्या में 61 वर्षों में पहली बार लगभग 8,50,000 की गिरावट के साथ कमी आई है - (अ) फ्रांस (ब) रूस (स) स्पेन (द) चीन उत्तर View Detail
61 वर्षों में पहली बार चीन की जनसंख्या में गिरावट आई है। दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश और भारत, जो कि दूसरी सबसे अधिक आबादी वाला देश है, के बीच का अंतर 40 मिलियन (4 करोड़) से भी कम लोगों तक सीमित हो गया है।
प्रश्न 429 भारत में दिसंबर 2022 में थोक मूल्य मुद्रास्फीति कितनी रही - (अ) 5.50% (ब) 5.90% (स) 4.95% (द) 3.45% उत्तर View Detail
अखिल भारतीय थोक मूल्य सूचकांक (WPI) पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर दिसंबर 2022 के महीने के लिए 4.95% है। नवंबर, 2022 में यह आंकड़ा 5.85% दर्ज किया गया था।
प्रश्न 430 उस केंद्रीय मंत्री का नाम बताइए, जिसने हाल ही में (जनवरी 2023 में) नदियों, बंदरगाहों और नौवहन की भूमिका को उजागर करने के लिए “भारत प्रवाह-भारत अपने तटों के साथ” का शुभारंभ किया है - (अ) सर्बानंद सोनोवाल (ब) गिरिराज सिंह (स) पशु पति कुमार पारस (द) किरेन रिजिजू उत्तर View Detail
हाल ही में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की शृंखला के माध्यम से दैनिक जीवन में नदियों, बंदरगाहों एवं नौवहन के महत्त्व तथा कल्पना को उज़ागर करने के लिये भारत प्रवाह-भारत अपने तटों के साथ (Bharat Pravah-India along its Shores) पहल शुरू की है।