Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 01 ‘Revolutionaries- The Other Story of How India Won Its Freedom’ पुस्तक के लेखक कौन हैं? (अ) विक्रम संपत (ब) बिबेक देबरॉय (स) टी वी मोहनदास पाई (द) संजीव सान्याल उत्तर View Detail
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘Revolutionaries- The Other Story of How India Won Its Freedom’ नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक अर्थशास्त्री संजीव सान्याल हैं जो प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य भी हैं।
प्रश्न 02 जापान के साथ पारस्परिक पहुँच समझौता (Reciprocal Access Agreement) करने वाला पहला यूरोपीय देश कौन सा है - (अ) स्पेन (ब) यूके (स) फ्रांस (द) नॉर्वे उत्तर View Detail
यूके के प्रधानमंत्री ने लंदन में जापानी प्रधानमंत्री के साथ एक ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसे एक सदी से भी अधिक समय में दोनों देशों के बीच सबसे महत्वपूर्ण रक्षा समझौता माना जारहा है, जो ब्रिटेन की सेना को जापान में तैनात करने की अनुमति देता है। यूके पहला यूरोपीय देश है जिसका जापान के साथ पारस्परिक पहुंच समझौता है।
प्रश्न 03 हाल ही में (जनवरी 2023 में) विश्व आर्थिक मंच 2023 शिखर सम्मेलन कहां शुरू हुआ - (अ) स्विटजरलैंड (ब) अमेरिका (स) कनाडा (द) भारत उत्तर View Detail
विश्व आर्थिक मंच-डब्ल्यूईएफ की वार्षिक बैठक स्विटजरलैंड के दावोस में शुरू हुई जो इस महीने की 20 तारीख तक चलेगी।
प्रश्न 04 हाल ही में (जनवरी 2023 में) निम्न में से किस ने बैंकॉक ओपन डबल्स खिताब (टेनिस) 2023 जीता - (अ) यूकी भांबरी और साकेत माइनेनी (ब) रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी (स) प्रजनेश गुणेश्वरन और सुमित नागल (द) यूकी भांबरी और प्रजनेश गुणेश्वरन उत्तर View Detail
नोंथाबुरी-थाइलैंड में शीर्ष वरीयता प्राप्त युकी भांबरी और साकेत माइनेनी की भारतीय जोड़ी ने क्रिस्टोफर रूंगाकट और अकीरा सैंटिलन की जोड़ी को हराकर बैंकॉक ओपन डबल्स खिताब जीत लिया है।
प्रश्न 05 फरवरी, 2023 से भारतीय रेलवे भारत गौरव ट्रेन नाम से भगवान श्रीराम से जुड़े किन दो शहरों के मध्य रेलवे सेवा शुरू करेगा - (अ) सीतामढ़ी और अयोध्या (ब) अयोध्या और जनकपुर (स) वाराणसी और जनकपुर (द) प्रयागराज और अयोध्या उत्तर View Detail
भारतीय रेलवे अपनी भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन को “श्रीराम-जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर” तक एक बहुत ही खास यात्रा पर चलाने जा रहा है जो पड़ोसी देशों भारत और नेपाल के दो सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों अयोध्या और जनकपुर को कवर करती है।
प्रश्न 06 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसके द्वारा “भू-स्थानिक हैकथॉन” का शुभारंभ किया गया - (अ) जितेंद्र सिंह (ब) राजनाथ सिंह (स) मनसुख मांडवीया (द) पीयूष गोयल उत्तर View Detail
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ जितेंद्र सिंह ने 14 जनवरी को भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए “भू-स्थानिक हैकथॉन” का शुभारंभ किया।
प्रश्न 07 केरल का कौन सा जिला देश का पहला संविधान साक्षर जिला घोषित किया गया है - (अ) वायनाड (ब) कोल्लम (स) एर्नाकुलम (द) कोट्टायम उत्तर View Detail
केरल का कोल्लम जिला, देश का पहला संविधान साक्षर जिला (Constitution Literate District) बन गया है। इसकी घोषणा केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोल्लम में एक समारोह में की।
प्रश्न 08 किस बैंक ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एबीएचआईसीएल) के साथ एक बैंकाश्योरेंस साझेदारी स्थापित की है - (अ) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (ब) पंजाब एंड सिंध बैंक (स) केनरा बैंक (द) बैंक ऑफ बड़ौदा उत्तर View Detail
आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एबीएचआईसीएल) और पंजाब एंड सिंध बैंक ने भारत में बैंक की शाखा नेटवर्क के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के वितरण के लिए एक बैंकएश्योरेंस साझेदारी स्थापित की है।
प्रश्न 09 जनवरी 2023 में, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जालान-कलरॉक कंसोर्टियम (JKC) को _________ के स्वामित्व के हस्तांतरण की अनुमति दी - (अ) स्पाइसजेट (ब) अकासा वायु (स) इंडिगो (द) जेट एयरवेज उत्तर View Detail
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने जेट एयरवेज के स्वामित्व को जालान-कलरॉक कंसोर्टियम (JKC) को हस्तांतरित करने की अनुमति दी।
प्रश्न 10 मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) ___________ के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में संजीव चड्ढा का कार्यकाल 30 जून, 2023 तक बढ़ा दिया है - (अ) बैंक ऑफ इंडिया (ब) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (स) बैंक ऑफ बड़ौदा (द) पंजाब नेशनल बैंक उत्तर View Detail
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में संजीव चड्ढा के कार्यकाल को लगभग पांच महीने के लिए 30 जून तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।
प्रश्न 11 उस देश का नाम बताइए जिसने हाल ही में (जनवरी 2023 में) दुनिया का पहला कृषि-केंद्रित उपग्रह एग्रीसैट-1/ZA 008 लॉन्च किया है - (अ) दक्षिण अफ्रीका (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका (स) ऑस्ट्रेलिया (द) यूनाइटेड किंगडम उत्तर View Detail
दक्षिण अफ्रीका ने दुनिया का पहला कृषि-केंद्रित उपग्रह, एग्रीसैट-1 / जेडए 008 लॉन्च किया।
प्रश्न 12 जनवरी 2023 में, पुस्तक का अंग्रेजी संस्करण (ओडलम वंगा) जिसका शीर्षक ‘Come! Let’s Run’ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत द्वारा जारी किया गया था। तमिल में ओडलम वंगा पुस्तक के लेखक कौन हैं - (अ) बी जयमोहन (ब) पेरुमल मुरुगन (स) नंजिल नादान (द) मा. सुब्रमण्यम उत्तर View Detail
तमिलनाडु के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, मा. सुब्रमण्यन की पुस्तक ‘Come! Let’s Run’ का अंग्रेजी संस्करण भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत द्वारा जारी किया गया। इसी पुस्तक का तमिल संस्करण ओडलम वंगा 8 मार्च, 2021 को जारी किया गया था। यह पुस्तक एमराल्ड पब्लिशर्स द्वारा प्रकाशित की गई थी और अंग्रेजी अनुवाद गीता पद्मनाभन (एक शिक्षक) ने जे. जॉयसी और शेरोन के साथ किया था।
प्रश्न 13 हाल ही में (जनवरी 2023 में) बेलारूस ने किस देश के साथ मिलकर अपना संयुक्त वायुसेना अभ्यास किया - (अ) रूस (ब) यूक्रेन (स) चीन (द) भारत उत्तर View Detail
रूस (Russia) और बेलारूस (Belarus) ने मिलकर सोमवार को अपना संयुक्त वायुसेना अभ्यास शुरू कर दिया है।
प्रश्न 14 हाल ही में (जनवरी 2023 में) निम्न में से किसने द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवॉर्ड फॉर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट प्रदान किए - (अ) राजनाथ सिंह (ब) अमित शाह (स) पीएम मोदी (द) अनुराग ठाकुर उत्तर View Detail
अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड्स में 18 जिलाधिकारियों को अभिनव और सुशासन के लिए पुरस्कार सौंपे।
प्रश्न 15 हाल ही में (जनवरी 2023 में) मुकर्रम जहां बहादुर का निधन हो गया वह हैदराबाद के कौन से निजाम थे - (अ) पहले (ब) दूसरे (स) आठवें (द) दसवे उत्तर View Detail
हैदराबाद के आखिरी और आठवें निजाम नवाब मीर बरकत अली खान वालाशन मुकर्रम जाह बहादुर का निधन हो गया। वे पिछले एक दशक से तुर्की में ही रह रहे थे। उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक उन्हें हैदराबाद में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
प्रश्न 16 निम्न में से किसने 2023 से 2027 तक महिला इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार हासिल कर लिया है - (अ) जिओ टीवी (ब) सोनी लिव (स) डिजनी स्टार (द) वायाकॉम-18 उत्तर View Detail
रिलायंस की स्वामित्व वाली वायाकॉम-18 प्राइवेट लिमिटेड ने महिला आईपीएल के प्रसारण का अधिकार हासिल कर लिया है। वायकॉम 18 ने डिजनी स्टार और सोनी को पछाड़कर आगामी महिला आईपीएल के मीडिया अधिकार पांच साल के लिये 951 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।
प्रश्न 17 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसने अपना 14वां स्पेनिश सुपर कप का खिताब जीता - (अ) मेक्सिको (ब) मैनचेस्टर यूनाइटेड (स) बार्सिलोना (द) अर्जेंटीना उत्तर View Detail
बार्सिलोना ने 15 जनवरी 2023 को सऊदी अरब में रियल मैड्रिड को 3-1 से हराकर स्पेनिश सुपर कप जीता।
प्रश्न 18 हाल ही में (जनवरी 2023 में) भारत की G-20 अध्यक्षता के तहत पहली स्वास्थ्य कार्य समूह की बैठक का आयोजन किस राज्य में किया जाएगा - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) गुजरात (स) केरल (द) तमिल नाडु उत्तर View Detail
G-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक केरल के तिरुवनंतपुरम में होगी।
प्रश्न 19 हाल ही में (जनवरी 2023 में) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा निम्न में से किसे वैश्विक आतंकी के रूप में सूचीबद्ध करने का काम किया गया - (अ) अब्दुल यूसुफ आजम (ब) अब्दुल रहमान मक्की (स) अब्दुल रफीक अजहर (द) अब्दुल हकीम बैग उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया है। मक्की लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख और 26-11 आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज़ सईद का बहनोई है। पिछले साल प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को आतंकी की सूची में शामिल किए जाने के प्रस्ताव का चीन ने विरोध किया, जिसके बाद भारत द्वारा निंदा किये जाने के बाद यह फैसला आया है।
प्रश्न 20 कौन सा देश अपने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के चित्र सहित डाक टिकट जारी करेगा - (अ) भूटान (ब) नेपाल (स) फिजी (द) श्रीलंका उत्तर View Detail
अपने 75 वें राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, श्रीलंका ने एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का फैसला किया है जिसमें भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का चित्र शामिल है।
प्रश्न 21 वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की 2023 की वार्षिक बैठक का थीम क्या है - (अ) Cooperation in a Fragmented World (ब) A non-political social sphere (स) Establishing coordination through dialogue (द) Cooperation between independent agencies उत्तर View Detail
विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक दावोस, स्विट्जरलैंड के स्विस रिसॉर्ट में आयोजित की जा रही है। इस बैठक में G20 और G7 देशों सहित 130 देशों के 2,700 से अधिक नेता शामिल हो रहे है। यह बैठक Cooperation in a Fragmented World थीम पर आधारित है।
प्रश्न 22 किसे हाल ही में (जनवरी 2023 में) आर्मेनिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है - (अ) नीलाक्षी साहा सिन्हा (ब) सिबी जॉर्ज (स) अरिंदम बागची (द) नृपेन्द्र मिश्रा उत्तर View Detail
नीलाक्षी साहा सिन्हा को आर्मेनिया गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 23 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने ‘किसान पुष्पक योजना’ के तहत गरुड़ एयरोस्पेस के साथ भागीदारी की है - (अ) पंजाब नेशनल बैंक (ब) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (स) केनरा बैंक (द) भारतीय स्टेट बैंक उत्तर View Detail
चेन्नई स्थित एक ड्रोन कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस ने ‘किसान पुष्पक योजना’ के तहत 150 गरुड़ कृषि किसान ड्रोन के वित्तपोषण के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ भागीदारी की है।
प्रश्न 24 जनवरी 2023 में, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत _________ तक लसीका फाइलेरिया Lymphatic Filariasis (LF) को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है - (अ) 2024 (ब) 2025 (स) 2028 (द) 2027 उत्तर View Detail
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत मिशन मोड, मल्टी-पार्टनर, मल्टी-सेक्टर, लक्षित अभियान के माध्यम से वैश्विक लक्ष्य से तीन साल पहले 2027 तक लसीका फाइलेरिया (एलएफ) को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रश्न 25 हाल ही में (जनवरी 2023 में) भारत ने किस देश के साथ द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘वरुण’ की शुरुआत पश्चिमी समुद्र तट पर की - (अ) यूएसए (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) फ्रांस (द) जापान उत्तर View Detail
भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसेन्य अभ्यास का 21वां संस्करण अभ्यास ‘वरुण’ 16 जनवरी 2023 को पश्चिमी समुद्र तट पर प्रारंभ हुआ। दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास वर्ष 1993 में शुरू किया गया था, इसे साल 2001 में ‘वरुण’ नाम दिया गया था।
प्रश्न 26 मार्च 2023 में किस शहर में ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करने की योजना है - (अ) गांधीनगर, गुजरात (ब) मुंबई, महाराष्ट्र (स) शिलांग, मेघालय (द) गुवाहाटी, असम उत्तर View Detail
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री, श्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय सॉफ्टवेयर टेक्क्नॉलोजी पार्क के माध्यम से डिजिटल इंडिया स्टार्टअप हब, मार्च 2023 तक ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र शिलांग में स्थापित करेगा।
प्रश्न 27 कौन सा जिला स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तावित नवाचारी 5जी उपयोग मामलों की जमीनी स्तर पर तैनाती करने वाला भारत का पहला जिला बन गया है - (अ) विदिशा (ब) कोयंबटूर (स) बेंगलुरु (द) कोल्लम उत्तर View Detail
विदिशा, मध्य प्रदेश का एक आकांक्षी जिला है जो स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तावित नवाचारी 5जी उपयोग मामलों की जमीनी स्तर पर तैनाती करने वाला भारत का पहला जिला बन गया है।
प्रश्न 28 हाल ही में (जनवरी 2023 में) निम्न में से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में सभी ऑफलाइन सेवाओं को समाप्त कर डिजिटल किया गया - (अ) लद्दाख (ब) हिमाचल प्रदेश (स) नागालैंड (द) जम्मू कश्मीर उत्तर View Detail
जम्मू-कश्मीर को पूरी तरह से डिजिटल करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश में अब सभी ऑफलाइन सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
प्रश्न 29 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस संस्था ने ‘ग्रामीण स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट’ जारी की - (अ) नीति आयोग (ब) भारतीय सैन्य अकादमी (स) एम्स (द) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय उत्तर View Detail
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में ‘ग्रामीण स्वास्थ्य सांख्यिकी रिपोर्ट’ प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश के 6,064 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में आवश्यक सर्जनों और बाल रोग विशेषज्ञों की 80% से अधिक की कमी है।
प्रश्न 30 हाल ही में (जनवरी 2023 में) खबरों में रही ‘पाइनएप्पल एक्सप्रेस’ (Pineapple Express) घटना किस क्षेत्र से संबंधित है - (अ) फलों और सब्जियों के लिए रेलगाड़ी (ब) मौसम विज्ञान (स) खेल (द) राजनीति उत्तर View Detail
कैलिफ़ोर्निया और वेस्ट कोस्ट के अन्य हिस्सों में वायुमंडलीय नदियों (atmospheric rivers) की एक श्रृंखला है, जो वायुमंडल में लंबे, संकीर्ण क्षेत्र हैं जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के बाहर अधिकांश जल वाष्प का परिवहन करते हैं। वायुमंडलीय नदियों को ‘पाइनएप्पल एक्सप्रेस’ कहा जाता है जब टेल एंड, जहां नमी को वायुमंडल में खींच लिया जाता है, हवाई के पास यूएस वेस्ट कोस्ट की ओर शुरू होता है।
प्रश्न 31 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस फिल्म ने अजंता एलोरा फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन कैलाश पुरस्कार जीता - (अ) अपराजितो (ब) कोली इसरू (स) तानाजी (द) नानेरा उत्तर View Detail
‘नानेरा’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ पटकथा, सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार भी मिला है।
प्रश्न 32 हाल ही में (जनवरी 2023 में) पांचवी विदेशी नीति और सुरक्षा वार्ता भारत ने किस देश के साथ आयोजित की - (अ) जापान (ब) वियतनाम (स) दक्षिण कोरिया (द) इंडोनेशिया उत्तर View Detail
विदेश मंत्रालय (MEA) के सचिव (पूर्वी) सौरभ कुमार ने दक्षिण कोरिया की आधिकारिक यात्रा की और अपने कोरियाई समकक्ष चो ह्युंडोंग के साथ 5वीं विदेश नीति और सुरक्षा वार्ता (FPSD) की सह-अध्यक्षता की।
प्रश्न 33 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसने अपनी आत्मकथा ‘ओरनवेशनंथिनते कथा’ के लिए पहला फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2022 जीता - (अ) शेखर चटर्जी (ब) के. वेणु (स) मृणाल सेन (द) सुखेन दास उत्तर View Detail
लेखक के वेणु को उनकी आत्मकथा ‘ओरनवेशनंथिनते कथा’ के लिए फेडरल बैंक लिटरेरी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 34 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किसे भारत का उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (Deputy NSA) नियुक्त किया गया है - (अ) अलकेश कुमार शर्मा (ब) पंकज कुमार सिंह (स) अजीत डोभाल (द) ब्रिजेश मिश्रा उत्तर View Detail
BSF के सेवानिवृत्त महानिदेशक, श्री पंकज कुमार सिंह को हाल ही में दो साल की अवधि के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 35 सिबी जॉर्ज को हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस देश में अगले भारतीय राजदूत के रूप में नामित किया गया है - (अ) मार्शल आइलैंड्स (ब) गुयाना (स) फ़िनलैंड (द) नार्वे उत्तर View Detail
भारतीय विदेश मंत्रालय ने सिबी जॉर्ज (Sibi George) को समवर्ती आधार पर मार्शल आइलैंड्स में अगले भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया है।
प्रश्न 36 कोरवा आर्डिनेंस फैक्ट्री में कलाश्निकोव AK-203 असॉल्ट राइफलों का निर्माण शुरू हो गया है, कोरवा आर्डिनेंस फैक्ट्री किस राज्य में स्थित है - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) गुजरात (स) मध्य प्रदेश (द) महाराष्ट्र उत्तर View Detail
भारत-रूस जॉइंट वेंचर के तहत, उत्तर प्रदेश के अमेठी के कोरवा आर्डिनेंस फैक्ट्री में कलाश्निकोव एके-203 असॉल्ट राइफलों (Kalashnikov AK-203 assault rifles) का निर्माण शुरू हो गया है।
प्रश्न 37 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस भारतीय-अमेरिकी को ‘मार्टिन लूथर किंग ग्रैंड परेड स्पेशल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है - (अ) हरमीत ढिल्लों (ब) कृष्णा वविलाला (स) रोहित खन्ना (द) माया अजमेरा उत्तर View Detail
प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी कृष्णा वविलाला (Krishna Vavilala) को मार्टिन लूथर किंग ग्रैंड परेड स्पेशल अवार्ड (MLK Grande Parade Special Award) से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 38 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस शहर में सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे चरण का उद्घाटन किया - (अ) वाराणसी (ब) बस्ती (स) कानपुर (द) झांसी उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन बस्ती जिले, उत्तर प्रदेश के सांसद श्री हरीश द्विवेदी द्वारा 2021 से किया जा रहा है।
प्रश्न 39 हाल ही में (जनवरी 2023 में) गुयेन जुआन फुक ने अपने पद से इस्तीफा दिया यह किस देश के राष्ट्रपति हैं - (अ) इंडोनेशिया (ब) थाईलैंड (स) मलेशिया (द) वियतनाम उत्तर View Detail
वियतनाम में चल रहे भ्रष्टाचाररोधी अभियान के बीच राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक ने त्यागपत्र की घोषणा की है। भ्रष्टाचाररोधी अभियान के कारण वियतनाम में कई मंत्रियों को निकाल दिया गया है। इससे पहले, राष्ट्रपति फुक के अधीन कार्य करने वाले दो उप-प्रधानमंत्रियों ने पद छोड़ दिया था।
प्रश्न 40 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने केंद्र को “पलायन अल्पसंख्यक” (migrated minority) का दर्जा देने का सुझाव दिया है - (अ) दिल्ली (ब) गुजरात (स) मध्य प्रदेश (द) महाराष्ट्र उत्तर View Detail
दिल्ली सरकार ने सुझाव दिया है कि केंद्र हिंदुओं को “पलायन अल्पसंख्यक” का दर्जा दे सकता है जो जम्मू-कश्मीर या लद्दाख जैसे स्थानों से राष्ट्रीय राजधानी में चले गए हैं।
प्रश्न 41 निम्न में से किस संस्थान ने LHS 475b नामक पृथ्वी के आकार के एक स्थलीय ग्रह की खोज की - (अ) इसरो (ब) नासा (स) स्पेस एक्स (द) जॉक्सा उत्तर View Detail
नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप जो कि अगली पीढ़ी की वेधशाला है, ने पृथ्वी से लगभग 15,00,000 किलोमीटर दूर अंतरिक्ष के निर्वात में एक वर्ष से अधिक समय बिताने के बाद हमारे सौरमंडल के बाहर अपने पहले ग्रह की खोज की पुष्टि की है। यह खोज लॉरेल मैरीलैंड की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी एप्लाइड फिजिक्स लेबोरेटरी में खगोलविदों की अगुवाई में की गई है। शोध टीम के अनुसार, एलएचएस 475 बी पृथ्वी के आकार का एक स्थलीय ग्रह है लेकिन शोधकर्त्ता अभी तक यह नहीं जानते हैं कि एक्सोप्लैनेट या नए ग्रह में वायुमंडल है या नहीं।
प्रश्न 42 भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) VFS Capital Limited के साथ MSME ऋणों को 13% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर _______ तक विस्तारित करने के लिए भागीदारी की है - (अ) 1 लाख रुपये (ब) 2 लाख रुपये (स) 3 लाख रुपये (द) 5 लाख रुपये उत्तर View Detail
भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) और SME क्षेत्र को ऋण देने के लिए कोलकाता (पश्चिम बंगाल) स्थित VFS Capital Limited के साथ करार किया है। इस समझौते के तहत, VFS Capital 13% वार्षिक ब्याज दर पर 5 लाख रुपये तक के MSME ऋण का विस्तार करेगा।
प्रश्न 43 अप्रैल, 2023 पर्यटन में मंत्रालय द्वारा पहला विश्व पर्यटन निवेशक शिखर सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जाएगा - (अ) नई दिल्ली (ब) लखनऊ (स) वाराणसी (द) अयोध्या उत्तर View Detail
पर्यटन मंत्रालय अप्रैल, 2023 में पहले वैश्विक पर्यटन निवेशक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत की जी20 अध्यक्षता के तत्वावधान में, भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 10-12 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में देश का पहला वैश्विक पर्यटन शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा, जिसमें सभी जी20 सदस्य देशों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
प्रश्न 44 हाल ही में (जनवरी 2023 में) भारत ने मालदीव में सामुदायिक विकास के लिए अनुदान के रूप में कितने मालदीव रूफिया की आर्थिक मदद की घोषणा की है - (अ) दस करोड़ (ब) पांच करोड़ (स) तीन करोड़ (द) दो करोड़ उत्तर View Detail
विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने कहा है कि भारत मालदीव में सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए दस करोड मालदीव रूफिया की आर्थिक मदद देगा। उन्होंने कहा कि भारत ने मालदीव में 45 प्रभावशाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं में से 23 को पूरा कर लिया है।
प्रश्न 45 हाल ही में (जनवरी 2023 में) नीलमणि फूकन का निधन हो गया उन्हें किस वर्ष ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया ; (अ) 2017 (ब) 2021 (स) 2022 (द) 2020 उत्तर View Detail
असमी भाषा के जाने-माने कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित नीलामणि फूकन का गुवाहटी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे और वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से पीडि़त थे। श्री फूकन असम के सर्वाधिक सम्मानित कवि थे और उन्हें 11 अप्रैल 2022 को गुवाहटी में वर्ष 2021 के देश के सबसे बड़े साहित्यक पुरस्कार ज्ञानपीठ सम्मान से पुरस्कृत किया गया था।
प्रश्न 46 हाल ही में (जनवरी 2023 में) निम्न में से किस कंपनी ने हाइड्रोजन चलित ट्रक का विकास करने की घोषणा की - (अ) रिलायंस (ब) महिंद्रा (स) अडानी (द) टाटा उत्तर View Detail
अडानी ग्रुप ने अशोक लेलैंड और कनाडा की कंपनी बलार्ड पॉवर के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है। इस एग्रीमेंट के तहत हाइड्रोजन फ्यूल (Hydrogen Fuel) से चलने वाले ट्रक बनाए जाएंगे।
प्रश्न 47 निम्न में से कौन BRO में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी है - (अ) भावना कंठ (ब) सुरभि जाखमोला (स) अवनी चतुर्वेदी (द) अंकिता शर्मा उत्तर View Detail
भारतीय सेना की 117 इंजीनियर रेजीमेंट की कैप्टन सुरभि जखमोला सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। अधिकारी को दंतक प्रोजेक्ट के तहत भूटान भेजा जाएगा।
प्रश्न 48 हाल ही में (जनवरी 2023 में) निम्न में से किस देश ने 13वीं अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी की अध्यक्षता ग्रहण की - (अ) भारत (ब) अमेरिका (स) नेपाल (द) पाकिस्तान उत्तर View Detail
भारत ने अबू धाबी में 13वीं IRENA असेंबली में अंतर्राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) की अध्यक्षता संभाली।
प्रश्न 49 हाल ही में (जनवरी 2023 में) वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज कौन बने है - (अ) ईशान किशन (ब) हैरी ब्रुक (स) कैमरून ग्रीन (द) शुभमन गिल उत्तर View Detail
भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ दिया है। शुभमन गिल ने अपनी शानदार पारी के दौरान 19 चौके और 9 शानदार छक्के लगाये।
प्रश्न 50 बदारा अली जूफ किस देश के उप-राष्ट्रपति थे, जिनका भारत में निधन हो गया है - (अ) गुयाना (ब) घाना (स) गाम्बिया (द) मोज़ाम्बिक उत्तर View Detail
पश्चिमी अफ़्रीकी देश गाम्बिया के उप-राष्ट्रपति बदारा अली जूफ (Badara Alieu Joof) का भारत में निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे और बीमार चल रहे थे। गाम्बिया एक छोटा सा पश्चिम अफ्रीकी देश है जिसकी राजधानी बंजुल है और यहाँ की करेंसी गाम्बियन दलासी (Gambian Dalasi) है।
प्रश्न 51 हाल ही में (जनवरी 2023 में), किस कंपनी ने भारत में गर्ल्स4टेक, एसटीईएम (Girls4Tech STEM) पहल के दूसरे फेज की शुरुआत की है - (अ) मास्टरकार्ड (ब) पेटीएम (स) रिलायंस इंडस्ट्री (द) टाटा मोटर्स उत्तर View Detail
मास्टरकार्ड ने हाल ही में भारत में चलायी जा रही गर्ल्स4टेक, एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) एजुकेशन पहल के दूसरे फेज की शुरुआत की है। यह प्रोग्राम अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (AIF) और मास्टरकार्ड इंपैक्ट फंड की साझेदारी की एक पहल है। गर्ल्स4टेक कार्यक्रम भारत के छह राज्यों में विस्तारित है। इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में की गयी थी।
प्रश्न 52 केन-बेतवा लिंक परियोजना की संचालन समिति की तीसरी बैठक किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में आयोजित हुई - (अ) गुजरात (ब) दिल्ली (स) कर्नाटक (द) मध्य प्रदेश उत्तर View Detail
18 जनवरी, 2023 को केन-बेतवा लिंक परियोजना की संचालन समिति की तीसरी बार नई दिल्ली में बैठक हुई। केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 13 जिले आते हैं।
प्रश्न 53 उस कंपनी का नाम बताइए जिसने हाल ही में (जनवरी 2023 में) नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से अपने A200-XT ड्रोन के लिए टाइप सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। (अ) अग्निकुल ब्रह्मांड (ब) एस्टेरिया एयरोस्पेस लिमिटेड (स) ध्रुव स्पेस लिमिटेड (द) पिक्सेल उत्तर View Detail
एस्टेरिया एयरोस्पेस लिमिटेड, बेंगलुरु, कर्नाटक में स्थित ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित A200-XT ड्रोन के लिए टाइप सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है।
प्रश्न 54 उस पेमेंट्स बैंक का नाम बताइए जिसे हाल ही में (जनवरी 2023 में) भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट (बीबीपीओयू) के रूप में संचालित करने के लिए आरबीआई की मंजूरी मिली है - (अ) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (ब) पेटीएम पेमेंट्स बैंक (स) फिनो पेमेंट्स बैंक (द) एयरटेल पेमेंट्स बैंक उत्तर View Detail
आरबीआई ने भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 के तहत भारत बिल पेमेंट ऑपरेटिंग यूनिट (बीबीपीओयू) के रूप में काम करने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को अंतिम मंजूरी दे दी है।
प्रश्न 55 जनवरी 2023 में कुआलालंपुर में आयोजित पेट्रोनास मलेशिया ओपन 2023 में पुरुष एकल खिताब किसने जीता - (अ) विक्टर एक्सेलसन (ब) कोडाई नाराओका (स) फजर अल्फियन (द) मुहम्मद रियान अर्दिएंटो उत्तर View Detail
ओलंपिक चैंपियन और विश्व के नंबर 1 डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने मलेशिया के एक्सियाटा एरिना, कुआलालंपुर में 10 से 15 जनवरी 2023 तक आयोजित PETRONAS मलेशिया ओपन 2023 में जापान के विश्व के नंबर 6 कोडाई नाराओका को हराकर पुरुष एकल खिताब जीता। जापान की यामागुची अकाने (विश्व की नंबर 1) ने मलेशिया ओपन 2023 में महिला एकल खिताब जीतने के लिए दक्षिण कोरिया की अन से यंग (विश्व की नंबर 4) को हराया है। यह जापान का अब तक का पहला मलेशिया ओपन महिला एकल खिताब था।
प्रश्न 56 किस राज्य ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) फ्लोटिंग और ग्राउंड माउंटेड अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए NTPC Renewable Energy Ltd (NTPC REL) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) त्रिपुरा (स) असम (द) मिजोरम उत्तर View Detail
एनटीपीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) ने त्रिपुरा में फ्लोटिंग और ग्राउंड माउंटेड आधारित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए त्रिपुरा सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 57 उस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का नाम बताइए, जिसे हाल ही में (जनवरी 2023 में) पशुओं में संक्रामक और सांसर्गिक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण अधिनियम, 2009 के उद्देश्यों के लिए “मुक्त क्षेत्र” घोषित किया गया है। (अ) महाराष्ट्र (ब) लद्दाख (स) उत्तर प्रदेश (द) जम्मू और कश्मीर उत्तर View Detail
जम्मू और कश्मीर सरकार ने पशुओं में संक्रामक और सांसर्गिक रोगों का निवारण और नियंत्रण अधिनियम (PCICDA), 2009 के उद्देश्यों के लिए पूरे केंद्र शासित प्रदेश को “मुक्त क्षेत्र” घोषित किया।
प्रश्न 58 उस देश का नाम बताइए जो हाल ही में (जनवरी 2023 में) भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है - (अ) रूस (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) चीन (द) संयुक्त अरब अमीरात उत्तर View Detail
रूस अब भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है, अप्रैल-दिसंबर 2022 के बीच रूस से आयात पांच गुना बढ़कर 32.9 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया है।
प्रश्न 59 किस बैंक ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) वेयरहाउसिंग डेवलपमेंट एंड रेगुलेटरी अथॉरिटी (WDRA) के साथ कम ब्याज दर वाले ऋण प्राप्त करने में किसानों की मदद करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) बैंक ऑफ बड़ौदा (ब) बैंक ऑफ इंडिया (स) भारतीय स्टेट बैंक (द) पंजाब नेशनल बैंक उत्तर View Detail
किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा के लिए, भंडारण विकास एवं विनियामक प्राधिकरण (डब्ल्यूडीआरए) ने एक कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 60 हाल ही में (जनवरी 2023 में) आई रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने वाला राज्य कौन सा बन गया है - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) मध्य प्रदेश (स) महाराष्ट्र (द) पश्चिम बंगाल उत्तर View Detail
ऑनलाइन गेम खेलने के मामले में उत्तर प्रदेश के लोगों ने सबको पीछे छोड़ दिया है। भारत में सबसे ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार और पश्चिम बंगाल का नंबर आता है।
प्रश्न 61 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी NDRF स्थापना दिवस मनाया जाता है - (अ) 11 जनवरी को (ब) 13 जनवरी को (स) 16 जनवरी को (द) 19 जनवरी को उत्तर View Detail
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी NDRF स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 19 जनवरी को मनाया जाता है।
प्रश्न 62 हाल ही में (जनवरी 2023 में) जारी ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2023 में भारत किस स्थान पर है - (अ) पहले (ब) दूसरे (स) तीसरे (द) चौथे उत्तर View Detail
ग्लोबल फायरपावर रिपोर्ट 2023 में भारत को दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना के रूप में स्थान दिया है। ग्लोबल फायरपावर सेना की संख्या, राष्ट्रीय संसाधन, वित्तीय स्थिति, लॉजिस्टिक और भौगोलिक पैमाने के आधार पर देशों को रैंक करता है। दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश संयुक्त राज्य अमेरिका है, जिसके बाद रूस, चीन, भारत का स्थान आता है।
प्रश्न 63 जसिंडा आर्डर्न ने फरवरी 2023 में किस देश के राष्ट्रपति पद से हटने की घोषणा की है - (अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) अर्जेंटीना (स) न्यूजीलैंड (द) आइसलैंड उत्तर View Detail
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जसिंडा आर्डर्न अगले महीने अपने पद से हट जाएंगी। वे 14 अक्तूबर को होने वाले आम चुनाव में भी उम्मीदवार नहीं होंगी। अगले महीने सात फरवरी उनके कार्यकाल का अंतिम दिन होगा।
प्रश्न 64 किस बैंक ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) पूरे भारत में सेल के डीलरों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) साउथ इंडियन बैंक (ब) ऐक्सिस बैंक (स) आईसीआईसीआई बैंक (द) इंडसइंड बैंक उत्तर View Detail
पूरे भारत में सेल के डीलरों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए साउथ इंडियन बैंक (SIB) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
प्रश्न 65 हाल ही में (जनवरी 2023 में) विदेशों में हवाई युद्धाभ्यास में भाग लेने वाली पहली IAF महिला फाइटर पायलट बनी हैं - (अ) भावना कंठ (ब) शालिजा धामी (स) पुनीता अरोड़ा (द) अवनी चतुर्वेदी उत्तर View Detail
Su-30MKI पायलट स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी, भारतीय वायु सेना (IAF) में पहली 3 महिला लड़ाकू पायलटों में से एक, जापान में वायु अभ्यास वीर गार्जियन 2023 में भाग लेने वाली हैं।
प्रश्न 66 किस बैंक ने हाल ही में (जनवरी 2023) में बिजनेस टुडे (बीटी)-केपीएमजी सर्वश्रेष्ठ बैंकों के सर्वेक्षण द्वारा वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ बैंक सर्वेक्षण में सर्वश्रेष्ठ लघु बैंक का पुरस्कार जीता है - (अ) यस बैंक (ब) तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (स) धनलक्ष्मी बैंक (द) कोटक महिंद्रा बैंक उत्तर View Detail
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (टीएमबी) लिमिटेड ने बिजनेस टुडे-केपीएमजी (बीटी-केपीएमजी बेस्ट बैंक सर्वे) द्वारा वर्ष 2022 के लिए किए गए सर्वश्रेष्ठ बैंकों के सर्वेक्षण में सर्वश्रेष्ठ लघु बैंक का पुरस्कार जीता है।
प्रश्न 67 किस ब्रिटिश-भारतीय को हाल ही में (जनवरी 2023 में) “फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है - (अ) लक्ष्मी निवास मित्तल (ब) सत्य नडेला (स) मनीष तिवारी (द) किरण मजूमदार-शॉ उत्तर View Detail
ब्रिटिश-भारतीय उद्यमी मनीष तिवारी को “फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह जातीय अल्पसंख्यक केंद्रित मार्केटिंग एजेंसी के संस्थापक भी है। यह अवार्ड भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को भी मिल चुका है।
प्रश्न 68 कौन सी कंपनी रेलवायर ग्राहकों के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस 26 जनवरी 2023 से लांच करेगी - (अ) रेलटेल (ब) बीएसएनएल (स) जिओ (द) एयरटेल उत्तर View Detail
रेलटेल (RailTel) रेलवायर ग्राहकों के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस की शुरुआत 26 जनवरी से करने जा रही है। रेलटेल रेल मंत्रालय के तहत एक मिनी रत्न कंपनी है। रेलटेल ने उलका टीवी (ULKA TV) ब्रांड के तहत रेलवायर उपयोगकर्ताओं के लिए IPTV की सर्विस शुरू करेगी। वर्तमान में रेलटेल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय कुमार है।
प्रश्न 69 किस कंपनी ने वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक प्रदर्शन लक्ष्य निर्धारित करने के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है - (अ) इरेडा (ब) गेल (स) कोल इंडिया (द) सेल उत्तर View Detail
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा-IREDA) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक प्रदर्शन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) के साथ एक समझौता किया है।
प्रश्न 70 हाल ही में (जनवरी 2023 में) राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - (अ) डॉ इंदु भूषण (ब) डॉ. आरएस शर्मा (स) मुकेश कुमार खेतान (द) प्रवीण शर्मा उत्तर View Detail
प्रवीण शर्मा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) में निदेशक के रूप में नियुक्ति के लिए चुना गया है।
प्रश्न 71 सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस राज्य की महिलाओं को आयकर से छूट देने से इनकार करने वाले आयकर के प्रावधान को रद्द कर दिया है - (अ) केरल (ब) सिक्किम (स) गुजरात (द) जम्मू कश्मीर उत्तर View Detail
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आयकर के उस प्रावधान को रद्द कर दिया है, जिसमें गैर-सिक्किमियों से शादी करने वाली सिक्किम की महिलाओं को छूट नहीं दी गई थी।
प्रश्न 72 हाल ही में (जनवरी 2023 में) खबरों में रही बक्सवाहा खदान (Buxwaha Mine) किस राज्य में स्थित है - (अ) झारखंड. (ब) मध्य प्रदेश (स) आंध्र प्रदेश (द) बिहार उत्तर View Detail
आदित्य बिड़ला समूह की सहायक कंपनी एस्सेल माइनिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (EMIL) मध्य प्रदेश में एक बड़ी हीरा परियोजना शुरू करने की कोशिश कर रही है। मानव विस्थापन, पर्यावरणीय क्षति, आजीविका के नुकसान पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। यह खदान मध्य प्रदेश के सांची से 200 किलोमीटर दूर स्थित बक्सवाहा में एक जंगल के अंदर है। मध्य प्रदेश में देश के कुल हीरा संसाधन का लगभग 90% हिस्सा है। आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ अन्य राज्य हैं जो हीरे का उत्पादन करते हैं।
प्रश्न 73 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस संस्था ने ‘Survival of the Richest’ शीर्षक से रिपोर्ट जारी की है - (अ) ऑक्सफैम इंटरनेशनल (ब) अंतराष्ट्रिय क्षमा (स) वर्ल्ड विजन इंटरनेशनल (द) यूनिसेफ उत्तर View Detail
दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के पहले दिन ऑक्सफैम इंटरनेशनल द्वारा ‘Survival of the Richest’ नामक एक नया अध्ययन जारी किया गया। इस रिपोर्ट से पता चला है कि भारत में सबसे अमीर एक प्रतिशत आबादी के पास अब देश की कुल संपत्ति का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है, जबकि आबादी के निचले हिस्से के पास केवल 3% संपत्ति का हिस्सा है।
प्रश्न 74 हाल ही में (जनवरी 2023 में) किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस ने ‘साइबर कांग्रेस पहल’ (Cyber Congress Initiative) लांच की है - (अ) केरल (ब) तेलंगाना (स) तमिलनाडु (द) मध्य प्रदेश उत्तर View Detail
तेलंगाना पुलिस की महिला सुरक्षा विंग ने हाल ही में ‘साइबर कांग्रेस पहल’ शुरू की है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को साइबर अपराधों से खुद को और अपने समुदायों को बचाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल को प्रशिक्षित, सशक्त और लैस करना है।
प्रश्न 75 हाल ही में (जनवरी 2023 में) खबरों में रहा FPGA किस उद्योग से जुड़ा है - (अ) कोयला (ब) सिमेंट (स) इलेक्ट्रॉनिक्स (द) स्टील उत्तर View Detail
Field-programmable gate arrays (FPGAs) रिप्रोग्रामेबल चिप्स हैं जो application-specific integrated circuits (ASIC) की तुलना में काफी सस्ते हैं। FPGAs का व्यापक रूप से उद्योगों की एक विस्तृत श्रृंखला में उपयोग किया जाता है, जिसमें सेल्फ-ड्राइविंग कार और अंतरिक्ष उद्योग शामिल हैं।
प्रश्न 76 किस देश में, यूरोपीय संघ (ईयू) ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) अपना पहला मुख्य भूमि कक्षीय लॉन्च कॉम्प्लेक्स, “Spaceport Esrange” लॉन्च किया है - (अ) डेनमार्क (ब) स्वीडन (स) फ्रांस (द) आयरलैंड उत्तर View Detail
यूरोपीय संघ आर्कटिक स्वीडन में एक नये लॉन्चपैड के साथ छोटे उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने की अपनी क्षमता बढ़ाना चाहता है। यूरोपीय अधिकारियों और स्वीडिश किंग कार्ल सोलहवें गुस्ताफ ने यूरोपीय आयोग के सदस्यों द्वारा स्वीडन की यात्रा के दौरान यूरोपीय संघ के पहले ‘मेनलैंड ऑर्बिटल’ प्रक्षेपण परिसर का उद्घाटन किया।
प्रश्न 77 किस कंपनी ने हाल ही में (जनवरी 2023 में) खनन क्षेत्रों में अस्थायी धूल को कम करने और नियंत्रित करने के लिए “फ्यूजिटिव डस्ट के उत्पादन और संचलन को नियंत्रित करने के लिए एक प्रणाली और विधि” का आविष्कार किया है - (अ) सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (ब) वेदांत लिमिटेड (स) टाटा स्टील माइनिंग लिमिटेड (द) सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड उत्तर View Detail
खनन क्षेत्रों में उड़ने वाली धूल को कम करने और उसे नियंत्रित करने के लिए सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल), रांची (कोल इंडिया लिमिटेड की एक सलाहकार सहायक कंपनी) ने उड़ने वाली धूल के उत्पादन और उसे नियंत्रित करने के लिए सिस्टम एवं मेथड का आविष्कार किया है और इसे दिसंबर, 2022 में पेटेंट मिला है (पेटेंट संख्या 416055)।
प्रश्न 78 उस पौधे की प्रजाति का नाम बताइए जिसे हाल ही में (जनवरी 2023 में) वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची III के तहत संरक्षित पौधों की सूची में सूचीबद्ध किया गया है - (अ) नीलकुरिंजी (ब) पेपर प्लांट (स) कन्ना लिली (द) रॉयल पर्पल प्लांट उत्तर View Detail
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF) ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची III के तहत नीलकुरिंजी (स्ट्रोबिलैंथेस कुंथियाना) को संरक्षित पौधों की सूची में शामिल किया है। आदेश के अनुसार, इस पौधे को उखाड़ने या नष्ट करने वालों पर तीन साल की कैद के साथ 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रश्न 79 ब्रांड संरक्षकता इंडेक्स 2023 में किस भारतीय को ग्लोबल लेवल पर दूसरी रैंक प्राप्त हुई है - (अ) सत्य नडेला (ब) मुकेश अंबानी (स) आनंद महिंद्रा (द) सुंदर पिचाई उत्तर View Detail
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी ने ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी ब्रांड संरक्षकता (गार्जियनशिप) सूचकांक 2023 में माइक्रोसाफ्ट के सत्य नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ दिया है। मुकेश अंबानी इस सूचकांक में भारत में पहले और विश्व में दूसरे स्थान पर हैं। सूचकांक में एनविडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेनसेन हुआंग पहले स्थान पर रहे हैं।
प्रश्न 80 हाल ही में (जनवरी 2023 में) मानव सेवा के लिए बहरीन का आईएसए अवार्ड किसे प्रदान किया गया है - (अ) जेनसेन हुआंग (ब) सैंडुक रुइट (स) मलिक वाई कहूक (द) डोनाल्ड टैन उत्तर View Detail
हिमालयन मोतियाबिंद परियोजना के सह-संस्थापक और प्रख्यात नेपाली नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सैंडुक रुइट ने मानवता की सेवा के लिए आईएसए पुरस्कार- 2021-2022 जीता है, जो बहरीन का एक शीर्ष नागरिक पुरस्कार है।