Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 हाल ही में कहां ASEAN- इंडिया स्टार्टअप फेस्टिवल 2022 का उद्घाटन किया गया - (अ) बांग्लादेश (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) इंडोनेशिया (द) मलेशिया उत्तर View Detail
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. श्रीवरी चंद्रशेखर ने आसियान आर्थिक समुदाय के उप महासचिव श्री सतविंदर सिंह तथा आसियान के लिए भारतीय मिशन (आईएमए) के राजदूत श्री जयंत खोबरागड़े की उपस्थिति में 27 अक्टूबर, 2022 को बोगोर, इंडोनेशिया में पहले आसियान-भारत स्टार्ट-अप महोत्सव (एआईएसएफ) का उद्घाटन किया।
प्रश्न 2 हाल ही में कोटे डी आइवर में भारत के अगले राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया - (अ) विकास मल्होत्रा (ब) राकेश यादव (स) रश्मि रंजन (द) राजेश रंजन उत्तर View Detail
भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी डॉ राजेश रंजन को पश्चिम अफ्रीकी देश कोटे डी आइवर में अगले भारतीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 3 अक्टूबर 2022 में भारत और फ्रांस की वायु सेना ने संयुक्त युद्धाभ्यास ‘गरुड़ VIl’ कहां किया - (अ) पेरिस (ब) जोधपुर (स) गांधीनगर (द) चेन्नई उत्तर View Detail
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) दिनांक 26 अक्टूबर से 12 नवंबर, 2022 तक जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘गरुड़ VIl’ नामक एक द्विपक्षीय अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
प्रश्न 4 यूएस- इंडिया ट्रेड पॉलिसी फोरम किस वर्ष से शुरू होगा - (अ) 2025 (ब) 2024 (स) 2023 (द) 2026 उत्तर View Detail
यूएस-इंडिया ट्रेड पॉलिसी फोरम (टीपीएफ) को अगले साल की शुरुआत के लिए स्थगित कर दिया गया है, यह भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश के मुद्दों को हल करने के लिए एक प्रमुख मंच है। यह दोनों देशों के बीच कृषि, निवेश, इनोवेशन जैसे प्रमुख मुद्दों पर काम करता है।
प्रश्न 5 अक्टूबर 2022 में पर्यावरण और सतत विकास- न्यायपालिका की भूमिका और भारतीय न्यायपालिका के डिजिटलीकरण पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन किसने किया - (अ) किरण रिजिजू (ब) पीयूष गोयल (स) अनुराग सिंह ठाकुर (द) ज्योतिरादित्य सिंधिया उत्तर View Detail
केन्द्रीय विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद न्याय प्रदान करने की दिशा में हुए जबर्दस्त विकास के लिए भारतीय न्यायपालिका की प्रशंसा की। श्री रिजिजू ने असम काजीरंगा में पर्यावरण और सतत विकास-न्यायपालिका की भूमिका तथा भारतीय न्यायपालिका का डिजिटलीकरण-न्याय प्रदान करने में इसका प्रभाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया।
प्रश्न 6 अक्टूबर 2022 में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) द्वारा जारी वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2022 के अनुसार, वैश्विक उत्सर्जन ________ में चरम पर होने की उम्मीद है। (अ) 2035 (ब) 2025 (स) 2050 (द) 2040 उत्तर View Detail
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) द्वारा जारी वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2022 के अनुसार, वैश्विक उत्सर्जन 2025 में अपने चरम पर पहुंच जाएगा क्योंकि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के कारण ऊर्जा की बढ़ती कीमतें अक्षय ऊर्जा स्रोतों में निवेश को प्रोत्साहित करती हैं।
प्रश्न 7 अक्टूबर 2022 में, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने _________ में मोपा हवाई अड्डे को हवाई अड्डा लाइसेंस प्रदान किया। (अ) पश्चिम बंगाल (ब) ओडिशा (स) महाराष्ट्र (द) गोवा उत्तर View Detail
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने गोवा में मोपा हवाई अड्डे को उड़ान संचालन शुरू करने के लिए हवाई अड्डा लाइसेंस प्रदान किया है।
प्रश्न 8 मोढेरा, भारत का पहला 24X7 सौर ऊर्जा संचालित गांव और ‘नेट-शून्य’ (net-zero) ऊर्जा समुदाय, किस राज्य में है - (अ) मध्य प्रदेश (ब) राजस्थान (स) हरियाणा (द) गुजरात उत्तर View Detail
गुजरात के मोढेरा को भारत का पहला 24X7 सौर ऊर्जा संचालित गांव घोषित किया गया है। यह एक 'शुद्ध-शून्य' ऊर्जा समुदाय भी है, जो ऑन-साइट सौर ऊर्जा का उपयोग करके अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 100% पूरा करता है। वर्तमान में मोढेरा क्षेत्र के लगभग 1,380 घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम हैं। यह प्रोजेक्ट सूर्यग्राम (सन विलेज) के परिणामस्वरूप हासिल किया गया है।
प्रश्न 9 अक्टूबर 2022 में, निम्नलिखित में से किस लक्षद्वीप समुद्र तट को “ब्लू फ्लैग” टैग प्राप्त हुआ - (अ) कदमत बीच (ब) मिनिकॉय थुंडी बीच (स) कवारत्ती बीच (द) 1 और 2 दोनों उत्तर View Detail
लक्षद्वीप में दो भारतीय समुद्र तटों, मिनिकॉय थुंडी बीच और कदमत बीच को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त और प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय इको-लेबल ‘ब्लू फ्लैग’ से सम्मानित किया गया है। वे डेनमार्क में फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन (FEE) द्वारा अनिवार्य सभी 33 मानदंडों का अनुपालन करते हैं।
प्रश्न 10 आयुष उत्सव का उद्घाटन कश्मीर में किसके द्वारा किया गया - (अ) सर्बानंद सोनोवाल (ब) मनोज सिन्हा (स) अमित शाह (द) राजनाथ सिंह उत्तर View Detail
केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग तथा आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कश्मीर के गांदरबल में सरकारी यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीयूएमसी) में आयुष उत्सव का उद्घाटन किया।
प्रश्न 11 निम्न में से कौन सा राज्य साइबर इंटेलिजेंस यूनिट स्थापित करेगा - (अ) मध्य प्रदेश (ब) दिल्ली (स) हरियाणा (द) महाराष्ट्र उत्तर View Detail
उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूरजकुंड में चिंतन शिविर में जानकारी दी कि साइबर और वित्तीय अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महाराष्ट्र में एक समर्पित साइबर खुफिया इकाई की स्थापना की जाएगी।
प्रश्न 12 निम्न में से किस मोबाइल कंपनी ने भारत में वित्तीय सेवा कारोबार बंद किए - (अ) शाओमी (ब) लावा (स) माइक्रोसॉफ्ट (द) रियल मी उत्तर View Detail
शाओमी ने Mi Pay और Mi Credit एप को अपने एप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से रिमूव कर लिया है।
प्रश्न 13 हाल ही में रूस और बेलारूस के बाद निम्न में से किस देश को नोबेल पुरस्कार समारोह में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया गया- (अ) पाकिस्तान (ब) यूक्रेन (स) ईरान (द) इराक उत्तर View Detail
ईरान के राजदूत को देश में गंभीर स्थिति के कारण स्टॉकहोम में इस साल के नोबेल पुरस्कार समारोह से बाहर रखा गया है।
प्रश्न 14 निम्न में से किसने सरस फूड फेस्टिवल 2022 का उद्घाटन किया - (अ) जयराम ठाकुर (ब) फग्गन सिंह (स) गजेंद्र सिंह शेखावत (द) कैलाश विश्नोई उत्तर View Detail
केंद्रीय ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री, फग्गन सिंह कुलस्ते ने 28 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली में “सरस खाद्य महोत्सव 2022” का उद्घाटन किया। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 28 अक्टूबर, से 10 नवंबर 2022 तक नई दिल्ली में खाद्य महोत्सव का आयोजन किया गया है।
प्रश्न 15 हाल ही में (अक्टूबर 2022 में)किस राज्य ने किसानों के लिए एक सामान्य क्रेडिट पोर्टल ‘SAFAL’ (कृषि ऋण के लिए सरलीकृत आवेदन)लॉन्च किया है - (अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) ओडिशा (द) मध्य प्रदेश उत्तर View Detail
ओडिशा के मुख्यमंत्री (CM)नवीन पटनायक ने किसानों के कल्याण के लिए एक सामान्य क्रेडिट पोर्टल ‘SAFAL’ (कृषि ऋण के लिए सरलीकृत आवेदन)लॉन्च किया।
प्रश्न 16 भारतीय सेना ने 27 अक्टूबर 2022 को _________ पैदल सेना दिवस मनाया। (अ) 76वां (ब) 73वां (स) 75वां (द) 72वां उत्तर View Detail
भारतीय सेना हर साल 27 अक्टूबर को इन्फैंट्री दिवस के रूप में मनाती है, जो भारतीय सेना की सबसे बड़ी लड़ाकू शाखा, इन्फैंट्री के योगदान को याद करती है। 27 अक्टूबर 2022 को 76वां इन्फैंट्री डे मनाया गया।
प्रश्न 17 वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (MoCI) के हालिया (अक्टूबर 2022 तक के) आंकड़ों के अनुसार, रूस भारत का _________ सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है, जबकि ________ भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार के रूप में उभरा है। (अ) पांचवां ; सऊदी अरब (ब) सातवां ; चीन (स) पांचवां; संयुक्त अरब अमीरात (द) सातवां ; संयुक्त राज्य अमेरिका उत्तर View Detail
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (MoCI) के वाणिज्य विभाग के पास उपलब्ध सबसे हालिया आंकड़ों के अनुसार, रूस 2021 में 25 वें स्थान से भारत का सातवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है।
प्रश्न 18 उस भुगतान बैंक का नाम बताइए जिसने हाल ही में (अक्टूबर 2022 में)10 लाख रुपये के कवरेज के साथ एक समूह दुर्घटना बीमा योजना शुरू की है। (अ) पेटीएम पेमेंट्स बैंक (ब) फिनो पेमेंट्स बैंक (स) इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (द) एयरटेल पेमेंट्स बैंक उत्तर View Detail
संचार मंत्रालय के डाक विभाग (DoP)के तहत काम कर रहे इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने 10 लाख रुपये की दुर्घटना मृत्यु कवरेज के साथ एक समूह दुर्घटना बीमा योजना पेश की है।
प्रश्न 19 उस बैंक का नाम बताइए जिसने हाल ही में (अक्टूबर 2022 में) अपने “प्रोजेक्ट WAVE (वर्ल्ड ऑफ एडवांस वर्चुअल एक्सपीरियंस)” के तहत छह डिजिटल परिवर्तन पहल शुरू की है। (अ) बैंक ऑफ इंडिया (ब) पंजाब नेशनल बैंक (स) इंडियन बैंक (द) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया उत्तर View Detail
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU)इंडियन बैंक ने अपने ‘प्रोजेक्ट WAVE (वर्ल्ड ऑफ एडवांस वर्चुअल एक्सपीरियंस)’ के तहत छह डिजिटल परिवर्तन पहल शुरू की।
प्रश्न 20 किस राज्य ने पहले अंग्रेजी माध्यम के सामान्य डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया है - (अ) उड़ीसा (ब) त्रिपुरा (स) मेघालय (द) मणिपुर उत्तर View Detail
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने त्रिपुरा शहर में राज्य के पहले अंग्रेजी माध्यम के सामान्य डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया। इसकी क्षमता 100 छात्रों का नामांकन करने की है।
प्रश्न 21 विश्व ब्लॉकचेन शिखर सम्मेलन का 22 वां वैश्विक संस्करण संपन्न हुआ है - (अ) लंदन में (ब) पेरिस में (स) टोक्यो में (द) दुबई में उत्तर View Detail
दुबई में विश्व ब्लॉकचेन शिखर सम्मेलन अटलांटिस, द पाम में हुआ।
प्रश्न 22 टाइगर ट्रम्प तीन दिवसीय संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास दो देशों ____ - ____ के बीच हुआ - (अ) भारत - चीन (ब) भारत - फ्रांस (स) भारत - इंडोनेशिया (द) भारत - अमेरिका उत्तर View Detail
भारत और अमेरिका की सेनाओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग के तहत विशाखापत्तनम में तीन दिवसीय संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास ‘टाइगर ट्रंफ’ किया।
प्रश्न 23 निम्न में से किस फिल्म को सैटर्नअवॉर्ड्स 2022 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया - (अ) शेरशाह (ब) कश्मीरी फाइल्स (स) आरआरआर (द) तानाजी उत्तर View Detail
र्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की आरआरआर इस साल की सबसे चर्चित फिल्म है। फिल्म का अगले साल होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए भी आवेदन किया गया है। ऑस्कर में जाने पर पहले एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने विदेश में खास कामयाबी हासिल की है। लॉस एंजिल्स में आयोजित 50वीं वर्षगांठ सैटर्न अवॉर्ड्स में फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार जीता है।
प्रश्न 24 निम्न में से किस राज्य में केंद्र द्वारा तराई हाथी रिजर्व स्थापित करने की मंजूरी दी - (अ) केरल (ब) उत्तर प्रदेश (स) मध्य प्रदेश (द) उत्तराखंड उत्तर View Detail
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में तराई एलीफेंट रिजर्व (Terai Elephant Reserve) बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद यूपी के दुधवा-पीलीभीत (Dudhwa Pilibhit) तराई क्षेत्र में तराई एलीफेंट रिजर्व का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
प्रश्न 25 किस राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के अनुकूलन पर्यटन परियोजना की शुरुआत की - (अ) केरल (ब) उत्तर प्रदेश (स) मध्य प्रदेश (द) गुजरात उत्तर View Detail
केरल राज्य पर्यटन विभाग ने महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ स्थलों को सुनिश्चित करने के लिए ‘महिला-अनुकूल पर्यटन’ परियोजना शुरू की है। सभी महिला टूर पैकेज, जिसमें भोजन, आवास, परिवहन और सामुदायिक गाइड शामिल हैं, को महिलाओं द्वारा नियंत्रित और संचालित किया जाएगा।
प्रश्न 26 अक्टूबर 2022 में किस देश के क्रिकेट बोर्ड ने यह घोषणा की पुरुष और महिला क्रिकेटरों का वेतन समान प्रदान किया जाएगा? (अ) PCB (ब) BCCI (स) ECB (द) SCB उत्तर View Detail
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड - बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने घोषणा की है कि भारत की महिला क्रिकेट खिलाडियों को भी पुरूष क्रिकेट खिलाडियों के बराबर फीस मिलेगी। उन्होंने ट्वीट संदेश में बताया कि बोर्ड समान फीस नीति लागू कर रहा है और इस दिशा में यह पहला कदम है। नई व्यवस्था के अनुसार महिला और पुरूष क्रिकेट खिलाडियों को टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रूपये, एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए छह लाख रूपये और टी-20 के लिए तीन लाख रूपये फीस दी जायेगी।
प्रश्न 27 भारतीय बैंक संघ के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया? (अ) एके गोयल (ब) पीयूष गोयल (स) अभिनव गोयल (द) आलोक गोयल उत्तर View Detail
यूको बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी (एमडी और सीईओ) एके गोयल (A K Goel) को 2021-22 के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन (Indian Bank’s Association – IBA) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
प्रश्न 28 हाल ही में (अक्टूबर 2022) किस देश के वैज्ञानिकों द्वारा पहला स्वदेशी ओवरहॉसर मैग्नेमीटर विकसित किया - (अ) अमेरिका (ब) भारत (स) जर्मनी (द) जापान उत्तर View Detail
भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ओवरहॉसर मैग्नेटोमीटर विकसित किया है, जो दुनिया भर की सभी चुंबकीय वेधशालाओं द्वारा व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले ऐसे सबसे अच्छे मैग्नेटोमीटर में से एक है, जो भू-चुंबकीय सैंपलिंग के लिए आवश्यक सैंपलिंग और संवेदन (सेंसिंग) प्रयोगों की लागत को कम करने का मार्ग प्रशस्त करता है। अलीबाग चुंबकीय वेधशाला (एमओ) में स्थापित सेंसर भू-चुंबकीय क्षेत्र मापन के लिए वाणिज्यिक ओवीएच मैग्नेटोमीटर के बारे में भारत की निर्भरता का समाधान कर सकता है।
प्रश्न 29 अक्टूबर 2022 में जेम्स क्लेवरली अपने भारत दौरे पर पहुंचे यह किस देश के विदेश सचिव हैं - (अ) अमेरिका (ब) ब्रिटेन (स) यूक्रेन (द) रूस उत्तर View Detail
विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारत की यात्रा पर आए ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली के बीच वार्ता में यूक्रेन संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिति मुख्य विषय रहे। क्लेवरली दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचे।
प्रश्न 30 हाल ही में 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किसने किया - (अ) एलन मस्क (ब) मार्क जुकरबर्ग (स) स्टीवन जॉन (द) गौतम अडानी उत्तर View Detail
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Tesla CEO Elon Musk) ने ट्विटर पर पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया है। अपने पहले ही फैसले में उन्होंने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी, नीति और ट्रस्ट के प्रमुख विजया गड्डे और मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल को निकाल दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था।
प्रश्न 31 अक्टूबर 2022 में राजस्थान में DGP के पद पर किसे नियुक्त किया गया - (अ) सुशील घोष (ब) अभिषेक बैनर्जी (स) उमेश मिश्रा (द) कल राज यादव उत्तर View Detail
गहलोत सरकार ने साल 1989 बैच के आईपीएस उमेश मिश्रा को नया डीजीपी बना दिया है।
प्रश्न 32 निम्न में से किसने 6 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 75 परियोजनाओं का उद्घाटन किया - (अ) अमित शाह (ब) पीएम मोदी (स) राजनाथ सिंह (द) द्रौपदी मुर्मू उत्तर View Detail
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में देश के आखिरी गांव श्योक से सीमा सड़क संगठन की 75 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इन परियोजनाओं में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और राजस्थान सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे राज्यों में 45 पुल, 27 सड़कें और दो हेलीपैड शामिल हैं।
प्रश्न 33 एविएशन एनालिटिक्स कंपनी ‘Official Airline Guide (OAG)’ के अनुसार, दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा (अक्टूबर 2022 तक) कौन सा है? (अ) हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (ब) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली (स) दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (द) तोक्यो हनेडा हवाई अड्डा उत्तर View Detail
एविएशन एनालिटिक्स कंपनी ऑफिशियल एयरलाइन गाइड (OAG) की रिपोर्ट के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली सीट क्षमता और अक्टूबर 2022 तक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की आवृत्ति के मामले में दुनिया का 10वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। हार्ट्सफील्ड जैक्सन का अटलांटा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अक्तूबर में सबसे व्यस्त हवाईअड्डा रहा है। इसके बाद दुबई और तोक्यो हनेडा हवाई अड्डा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा है।
प्रश्न 34 भारतीय वायु सेना के लिए एक परिवहन विमान निर्माण सुविधा किस शहर में स्थापित की जाएगी - (अ) रांची (ब) बेंगलुरु (स) मुंबई (द) वडोदरा उत्तर View Detail
सरकार ने घोषणा की कि वडोदरा में भारतीय वायु सेना के लिए एक परिवहन विमान निर्माण सुविधा स्थापित की जाएगी। यह पहली बार है जब C-295 विमान यूरोप के बाहर निर्मित किया जाएगा। इनका निर्माण भारत में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) के टाटा कंसोर्टियम द्वारा किया जाएगा।
प्रश्न 35 SIMBEX भारत और किस देश के बीच आयोजित एक समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास है? (अ) जापान (ब) फ्रांस (स) अमेरिका (द) सिंगापुर उत्तर View Detail
भारत और सिंगापुर की नौसेनाएं विशाखापत्तनम में सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (SIMBEX) में भाग ले रही हैं। भारतीय नौसेना दो चरणों में SIMBEX-2022 के 29वें संस्करण की मेजबानी कर रही है।
प्रश्न 36 कौन सा संस्थान ‘Employment Outlook of India’ रिपोर्ट जारी करता है? (अ) आईईओ (ब) एनएसटीएसई (स) अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड (द) राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय उत्तर View Detail
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office – NSO), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने भारत के रोजगार आउटलुक पर प्रेस नोट जारी किया है। यह रिपोर्ट सितंबर 2017 से अगस्त 2022 तक की अवधि को कवर करती है। यह कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) योजना, कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) योजना और राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) के ग्राहकों की संख्या की जानकारी का उपयोग करती है। इस रिपोर्ट के अनुसार 5,81,56,630 नए ग्राहक EPF योजना में शामिल हुए हैं।
प्रश्न 37 अक्टूबर 2022 में, जैक्सन ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड (JGPL) ने किस राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया परियोजनाओं के लिए 22,400 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए - (अ) तमिलनाडु (ब) मध्य प्रदेश (स) आंध्र प्रदेश (द) राजस्थान उत्तर View Detail
जैक्सन ग्रुप के एक उद्यम, जैक्सन ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड (JGPL) ने राजस्थान सरकार के साथ राजस्थान में एक ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया परियोजना स्थापित करने के लिए लगभग 22,400 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 38 उस व्यक्तित्व का नाम बताइए जिसे (अक्टूबर 2022 में) 3 महीने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। (अ) सूरज चंदेल (ब) मिताली कोंवर (स) पवन कुमार (द) संगीता वर्मा उत्तर View Detail
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने 26 अक्टूबर 2022 से नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति तक 3 महीने के लिए CCI के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की सदस्य डॉ संगीता वर्मा को नियुक्त किया।
प्रश्न 39 अक्टूबर 2022 में, ऋषि सनक यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रधान मंत्री (PM) और UK के पहले भारतीय मूल के PM बने। (अ) 54वें (ब) 57वें (स) 52वें (द) 56वें उत्तर View Detail
कंजरवेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक (42) यूनाइटेड किंगडम (UK) के 57वें प्रधानमंत्री बने। उन्हें किंग चार्ल्स III द्वारा नियुक्त किया गया था। उन्होंने लिज़ ट्रस का स्थान लिया, जिन्होंने केवल 44 दिनों की सत्ता में रहने के बाद प्रधान मंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया ।
प्रश्न 40 हाल ही में (अक्टूबर 2022 में) किस कंपनी ने उत्तरी अमेरिका के अटलांटा में 5G अनुभव केंद्र खोलने के लिए क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज इनकॉरपोरेटेड के साथ सहयोग किया है - (अ) IBM (ब) एक्सेंचर (स) कॉग्निजेंट (द) ओरेकल कॉर्पोरेशन उत्तर View Detail
IT सेवा फर्म कॉग्निजेंट उत्तरी अमेरिका के अटलांटा में एक 5G अनुभव केंद्र खोलने के लिए चिपमेकर क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज इनकॉरपोरेटेड के साथ अपने सहयोग का विस्तार कर रही है। यह उद्यम डिजिटल परिवर्तन को गति देगा।
प्रश्न 41 अक्टूबर 2022 में, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने _________ में जेपोर हवाई अड्डे को हवाई अड्डा लाइसेंस प्रदान किया। (अ) मध्य प्रदेश (ब) उत्तराखंड (स) पश्चिम बंगाल (द) ओडिशा उत्तर View Detail
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने ओडिशा के जेपोर हवाई अड्डे को हवाई अड्डा लाइसेंस प्रदान किया। जेपोर हवाई अड्डा लाइसेंस प्राप्त करने वाला पहला राज्य के स्वामित्व वाला हवाई अड्डा बन गया।
प्रश्न 42 विश्व हिंदी सम्मेलन की मेजबानी करने वाला प्रशांत क्षेत्र का पहला देश कौन बनेगा - (अ) फिजी (ब) न्यूजीलैंड (स) किरिबाती (द) मार्शल द्वीप समूह उत्तर View Detail
फिजी 15 फरवरी से 17 फरवरी, 2023 तक 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन की मेजबानी करेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विश्व हिंदी दिवस की वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। तीन दिवसीय सम्मेलन फिजी के नाडी शहर में आयोजित किया जाएगा। यह पहला मौका है जब इसे पैसिफिक रीजन में आयोजित किया जा रहा है।
प्रश्न 43 स्टॉर्म कोस्टर, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा विश्व का सबसे तेज़ वर्टिकल-लॉन्च रोलर कोस्टर घोषित किया गया है, किस देश में स्थित है - (अ) दक्षिण कोरिया (ब) सिंगापुर (स) दुबई (द) जापान उत्तर View Detail
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि द स्टॉर्म कोस्टर दुनिया का सबसे तेज़ वर्टिकल-लॉन्च रोलर कोस्टर है। यह दुबई में दुबई हिल्स मॉल में स्थित है। स्टॉर्म कोस्टर की 41 किलोमीटर प्रति घंटे की वर्टिकल लॉन्च गति है जिस कारण इसे सबसे तेज़ वर्टिकल-लॉन्च रोलर कोस्टर का खिताब मिला।
प्रश्न 44 टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का टेकओवर किया है - (अ) ट्विटर (ब) स्नैपचैट (स) इंस्टाग्राम (द) फेसबुक उत्तर View Detail
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर के सौदे को अंतिम रूप देने के बाद ट्विटर का टेकओवर कर लिया हैं। महीनों की अटकलों के बाद, एलन मस्क ने अक्टूबर 2022 में पुष्टि की कि वह मूल सहमत मूल्य पर ट्विटर बायआउट के साथ आगे बढ़ेंगे। 54.20 प्रति शेयर पर ट्विटर ने अप्रैल 2021 में एलन मस्क की की डील को स्वीकार कर लिया।
प्रश्न 45 भारत के किस हवाईअड्डे को दुनिया का 10वां सबसे व्यस्त हवाईअड्डा घोषित किया गया है - (अ) छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई (ब) नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता (स) चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, चेन्नई (द) इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली उत्तर View Detail
दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को अक्टूबर 2022 में दुनिया के 10 वें सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के रूप में नामित किया गया है। कोविड महामारी की अवधि की तुलना में दिल्ली की रैंकिंग में सुधार हुआ है। एविएशन एनालिटिक्स फर्म OAG के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डा अक्टूबर 2019 में 14 वें स्थान पर था, जो कि महामारी से पहले का समय था। सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की टॉप 10 सूची में और कोई भारतीय हवाई अड्डा नहीं है।
प्रश्न 46 ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर भारत के किस राज्य में लॉन्च किया गया है - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) हरियाणा (स) गुजरात (द) मध्य प्रदेश उत्तर View Detail
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के फरीदाबाद में ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर एक नई विद्युतीकृत डबल ब्रॉड-गेज (BG) रेल लाइन है, जो पलवल से सोनीपत तक है। यह हरियाणा में सोहना, मानेसर और खरखौदा से होते हुए लगभग 126 किलोमीटर लम्बी योजना है।
प्रश्न 47 अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की वायु परिवहन समिति (ATC) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - (अ) जोया अग्रवाल (ब) मैरी मार्विंग्टू (स) सरला ठकराल (द) शेफाली जुनेजा उत्तर View Detail
डॉ. शेफाली जुनेजा को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की वायु परिवहन समिति (ATC) का अध्यक्ष नामित किया गया था। भारत 28 साल बाद समिति की अध्यक्षता करेगा और भारत ने अब तक केवल दो बार ATC की अध्यक्षता की है। ATC संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है और हवाई परिवहन मामलों पर परिषद का एक सलाहकार निकाय है।
प्रश्न 48 भारत ने हाल ही में किस क्षेत्रीय गुट के साथ संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मनाई है - (अ) आसियान (ब) नाटो (स) ओपेक (द) यूरोपीय संघ उत्तर View Detail
कृषि और वानिकी पर 7वीं आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की सह-अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ का भी स्वागत किया गया।
प्रश्न 49 किस देश ने कोविड के खिलाफ पहला ‘इनहेलेबल वैक्सीन’ लॉन्च किया है - (अ) दक्षिण कोरिया (ब) सिंगापुर (स) जापान (द) चीन उत्तर View Detail
चीन ने अपने लोगों को एक इनहेलेबल COVID-19 वैक्सीन देना शुरू कर दिया है। शंघाई शहर प्रशासन के अनुसार, वैक्सीन की मुफ्त बूस्टर खुराक उन लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है, जिनका पहले ही टीकाकरण हो चुका है। यह मुंह के जरिए सांस भरकर लिए जाने वाला अपनी तरह की पहली सूई-मुक्त कोविड वैक्सीन है।
प्रश्न 50 ‘Portrait of Immigration to Canada’ रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में आप्रवास (immigration) के लिए जन्म का अग्रणी देश कौन सा है - (अ) भारत (ब) पाकिस्तान (स) बांग्लादेश (द) श्रीलंका उत्तर View Detail
“Portrait of Immigration to Canada” शीर्षक वाली रिपोर्ट से पता चलता है कि कनाडा में कुल 8.3 मिलियन अप्रवासी हैं, जो कनाडा की आबादी का अब तक का सबसे बड़ा अप्रवासी हिस्सा है। कनाडा में प्रवासियों का एशिया शीर्ष स्रोत रहा है क्योंकि हाल ही में आए अप्रवासियों का 62% हिस्सा एशिया से आया था। इसमें 18.6% लोग भारत से आते हैं।