Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 हाल ही में (नवंबर 2022 में) किसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के केंद्रीय बोर्ड के निदेशक के रूप में नामित किया गया है - (अ) सचिन चतुर्वेदी (ब) रेवती अय्यर (स) महेश कुमार जैन (द) विवेक जोशी उत्तर View Detail
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विवेक जोशी को केंद्रीय बोर्ड में अपने निदेशक के रूप में नामित किया है। वित्तीय सेवा विभाग के सचिव जोशी आरबीआई में निदेशक का पद संभालेंगे।
प्रश्न 2 हाल ही में (नवंबर 2022 में) पीएम मोदी डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन किया यह किस राज्य में स्थित है - (अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) सिक्किम (स) उड़ीसा (द) असम उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे- डोनी पोलो हवाई अड्डा, ईटानगर का उद्घाटन किया। इस हवाई अड्डे का यह नाम अरुणाचल प्रदेश की परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के लिए इसकी सदियों पुरानी स्वदेशी श्रद्धा को दर्शाता है।
प्रश्न 3 निम्न में से कौन कतर में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप के उद्घाटन में शामिल होंगे - (अ) नरेंद्र मोदी (ब) अमित शाह (स) द्रौपदी मुर्मू (द) जगदीप धनखड़ उत्तर View Detail
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फुटबॉल विश्वकप के उद्घाटन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे दो दिन के कतर दौरे पर रहेंगे। फुटबॉल विश्व कप 20 नवम्बर से 18 दिसम्बर तक चलेगा।
प्रश्न 4 19 नवंबर 2022 को रानी लक्ष्मीबाई जयंती मनाई गई इनका जन्म किस शहर में हुआ था - (अ) झांसी (ब) ग्वालियर (स) वाराणसी (द) प्रयागराज उत्तर View Detail
रानी लक्ष्मीबाई भारतीय स्वतंत्रता के पहले युद्ध के दौरान 1857 को ब्रिटिश राज के प्रतिरोध का प्रतीक बन गई थीं। रानी लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी (काशी) शहर में 19 नवंबर 1835 को हुआ था। बचपन में उन्हें मनु और मणिकर्णिका के नाम से जाना जाता था। सन 1850 में महज 15 साल की उम्र में उनका विवाह झांसी के महाराज गंगाधर राव के साथ हो गया था।
प्रश्न 5 भारत ने 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में कुल कितने स्वर्ण पदक जीते - (अ) 25 (ब) 26 (स) 27 (द) 29 उत्तर View Detail
भारत ने दक्षिण कोरिया (डेगू) में 15 वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में 25 स्वर्ण पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया, जिसमें 18 नवंबर, 2022 को अंतिम दिन दो स्वर्ण पदक की जीत शामिल है।
प्रश्न 6 हाल ही में (नवंबर 2022 में) पीएम मोदी द्वारा किस राज्य में 600 मेगावाट कामेंग जल विद्युत परियोजना समर्पित की - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) मिजोरम (स) अरुणाचल प्रदेश (द) सिक्किम उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 600 मेगावाट कामेंग हाइड्रो पावर स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया, जो विद्युत मंत्रालय के अधीन मिनी रत्न विद्यत सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम नीपको लिमिटेड द्वारा लागू की गई सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना है। उत्तर पूर्व में छठे जल विद्युत संयंत्र यानी अरुणाचल प्रदेश में 600 मेगावाट कामेंग हाइड्रो पावर स्टेशन की स्थापना पेरिस समझौता 2015 के तहत भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) की शपथ को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
प्रश्न 7 नवंबर 2022 में जारी नाइट फ्रैंक डेटा सेंटर रिपोर्ट (Q3 2022) के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय शहर एशिया प्रशांत (APAC) क्षेत्र के सबसे बड़े डेटा सेंटर बाजारों में से एक है - (अ) नई दिल्ली (दिल्ली) (ब) चेन्नई (तमिलनाडु) (स) हैदराबाद (तेलंगाना) (द) सभी 1, 2 और 3 उत्तर View Detail
नाइट फ्रैंक डेटा सेंटर रिपोर्ट (Q3 2022)के अनुसार, जो एशिया पैसिफिक (APAC) के विकास बाजारों पर केंद्रित है, हैदराबाद (तेलंगाना), चेन्नई (तमिलनाडु) और नई दिल्ली (दिल्ली) जैसे भारतीय शहर APAC क्षेत्र में शीर्ष डेटा सेंटर बाजारों में से तीन के रूप में विकसित हुए हैं।
प्रश्न 8 भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका (US) के संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘YUDH ABHYAS 22’ का कौनसा संस्करण हाल ही में (नवंबर 2022 में) उत्तराखंड में शुरू हुआ है - (अ) 16वां (ब) 20वां (स) 22वां (द) 18वां उत्तर View Detail
भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका (US) के संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘YUDH ABHYAS 22’ का 18वां संस्करण उत्तराखंड के चमोली जिले के औली में पहली बार शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सर्वोत्तम प्रौद्योगिकी सामरिक कौशल और युद्धाभ्यास का आदान-प्रदान करना है।
प्रश्न 9 उस केंद्रीय मंत्री का नाम बताइए जिसने हाल ही में (नवंबर 22 में) केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ पहले वर्चुअल ग्लोबल स्किल समिट (VGSS) की सह-अध्यक्षता की। (अ) अमित शाह (ब) निर्मला सीतारमण (स) नारायण टाटू राणे (द) पीयूष गोयल उत्तर View Detail
केंद्रीय शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने विदेश मंत्रालय (MEA), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (MoCI) शिक्षा मंत्रालय (MoE) और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE)द्वारा आयोजित पहले वर्चुअल ग्लोबल स्किल समिट (VGSS) की सह-अध्यक्षता की।
प्रश्न 10 किस राज्य ने 2022 में उत्तर पूर्व ओलंपिक खेलों के दूसरे संस्करण की मेजबानी की - (अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) सिक्किम (स) मेघालय (द) असम उत्तर View Detail
नॉर्थ ईस्ट ओलंपिक खेलों के दूसरे संस्करण की मेजबानी 2022 में शिलांग, मेघालय द्वारा की गई थी। मणिपुर कुल 240 पदकों के साथ समग्र टीम चैंपियन के रूप में उभरा, असम ने कुल 203 पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और उसके बाद अरुणाचल प्रदेश का स्थान रहा। नागालैंड पूर्वोत्तर ओलंपिक खेलों के अगले संस्करण की मेजबानी करेगा।
प्रश्न 11 हाल ही में (नवंबर 2022 में) किस राज्य सरकार द्वारा निजी भूमि पर लघु खनिज खनन की अनुमति प्रदान की गई - (अ) पश्चिम बंगाल (ब) छत्तीसगढ़ (स) झारखंड (द) उड़ीसा उत्तर View Detail
पश्चिम बंगाल सरकार एक नई नीति लेकर आई है जिसके तहत निजी भूमि मालिकों को प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की अनुमति मिलती है। नई नीति का उद्देश्य ‘मामूली खनिजों’ के खनन के लिए भूमि अधिग्रहण की बाधाओं को दूर करना और राज्य में अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाना है। यह काले पत्थर के खनन पर लागू होगा, जो प्रदेश में बड़ी मात्रा में उपलब्ध है।
प्रश्न 12 हाल ही में (नवंबर 2022 में) निम्न में से किसे शीर्ष तेल और गैस उत्पादक(ONGC) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया - (अ) विवेक बंसल (ब) अरुण कुमार सिंह (स) कविता त्रिवेदी (द) आलोक भट्ट उत्तर View Detail
तेल शोधन और विपणन कंपनी बीपीसीएल के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के भारत के शीर्ष तेल और गैस उत्पादक ओएनजीसी के नए अध्यक्ष बनने की संभावना है।
प्रश्न 13 हाल ही में (नवंबर 2022 में) पांचवी द्विपक्षीय साइबर नीति वार्ता भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच किस शहर में आयोजित की गई - (अ) नई दिल्ली (ब) बेंगलुरु (स) कैनबरा (द) मेलबर्न उत्तर View Detail
द्विपक्षीय साइबर नीति वार्ता का आयोजन साइबर एवं साइबर युक्त महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी सहयोग के भारत-आस्ट्रेलिया ढांचागत व्यवस्था तथा समग्र एवं गहन साइबर सहयोग के लिये 2020-2025 कार्य योजना के तहत किया गया ।
प्रश्न 14 नवंबर 2022 में भारतीय बास्केटबॉल आइकन अब्बास मुंतसिर का निधन हो गया उन्हें किस वर्ष अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया - (अ) 2014 (ब) 2021 (स) 1970 (द) 2000 उत्तर View Detail
भारत के पूर्व बास्केटबॉल कप्तान और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गुलाम अब्बास मुंतसिर का लंबी बीमारी के बाद 16 नवंबर, 2022 को मुंबई में निधन हो गया।
प्रश्न 15 हाल ही में (नवंबर 2022 में) कैंब्रिज डिक्शनरी ने 2022 के लिए ____ वर्ड ऑफ द ईयर के लिए चुना गया - (अ) Homer (ब) Troy (स) Hope (द) Sky उत्तर View Detail
कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने साल 2022 के लिए होमर (Homer) के रूप में अपने शब्द का चयन किया है।
प्रश्न 16 नवंबर 2022 में किस राज्य की कैबिनेट ने नई पर्यटन नीति को मंजूरी दी - (अ) मध्य प्रदेश (ब) आंध्र प्रदेश (स) सिक्किम (द) उत्तर प्रदेश उत्तर View Detail
यूपी सरकार पर्यटन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की बहुतायत संख्या को देखते हुए अलग-अलग सर्किट का विकास किया जाएगा।
प्रश्न 17 हाल ही में (नवंबर 2022 में) भारत-नार्वे संयुक्त कार्य समूह समुद्री की आठवीं बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया - (अ) नई दिल्ली (ब) मुंबई (स) देहरादून (द) बेंगलुरु उत्तर View Detail
एमओपीएसडबल्यू (पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय) भारत का समुद्री दृष्टिकोण-2030 के लक्ष्य के रूप में समुद्री क्षेत्र को विकसित करने के लिए लगन के साथ काम कर रहा है। इस संबंध में 8वीं नॉर्वे-भारत समुद्री संयुक्त कार्य समूह की बैठक मुंबई में 17 नवंबर, 2022 को आयोजित की गई थी।
प्रश्न 18 हाल ही में सेना द्वारा लद्दाख में रेज़ांग ला दिवस की कौन सी वर्षगांठ मनाई गई - (अ) 60 वीं (ब) 50 वीं (स) 40 वीं (द) 20 वीं उत्तर View Detail
रेजांगला की लड़ाई की हीरक जयंती (60वीं वर्षगांठ) 18 नवंबर को देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने पूर्वी लद्दाख में चुशुल के निकट अहीर धाम में युद्ध स्मारक पर रेजांगला की लड़ाई के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रेजांगला की लड़ाई में भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजीमेंट की चार्ली कंपनी के सैनिकों ने दृढ़ता और वीरता का प्रदर्शन किया है।
प्रश्न 19 किस राज्य में ड्रोन डिलीवरी स्टार्टअप TechEagle ने नवंबर 2022 में पशुपालन के लिए दुनिया की पहली वैक्सीन डिलीवरी की - (अ) गुजरात (ब) मध्य प्रदेश (स) अरुणाचल प्रदेश (द) पश्चिम बंगाल उत्तर View Detail
TechEagle, एक ड्रोन डिलीवरी स्टार्टअप, ने अरुणाचल प्रदेश में अपने स्वदेशी रूप से विकसित हाइब्रिड ड्रोन वर्टिप्लेन X3 का उपयोग करके पशुपालन के लिए दुनिया की पहली वैक्सीन डिलीवरी की, जिसने जमीनी परिवहन की तुलना में 12 गुना तेजी से वैक्सीन वितरित किए।
प्रश्न 20 हाल ही में (नवंबर 2022 में) किसे Chevalier de la Legion d’Honneur (नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द फ्रेंच लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया गया था - (अ) सुमीत आनंद (ब) योहान सैमुअल (स) आशीष शुक्ला (द) पायल S. कंवर उत्तर View Detail
इंडसाइट ग्रोथ पार्टनर्स के संस्थापक और इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (IFCCI) के अध्यक्ष सुमित आनंद को भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन द्वारा Chevalier de la Legion d’Honneur (नाइट ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द फ्रेंच लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 21 उस जीवन बीमा कंपनी का नाम बताइए जिसने हाल ही में (नवंबर 2022 में) ‘स्मार्ट वेल्थ एडवांटेज गारंटी प्लान’ लॉन्च किया है। (अ) मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (ब) ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (स) एक्साइड लाइफ़ इंश्योरेंस (द) कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस उत्तर View Detail
मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (मैक्स लाइफ) ने ‘स्मार्ट वेल्थ एडवांटेज गारंटी प्लान’ लॉन्च किया है, जो एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग इंडिविजुअल लाइफ इंश्योरेंस सेविंग प्लान है, जो गारंटीड रिटर्न, लाइफ इंश्योरेंस कवर और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है, जो एक उत्पाद में संयुक्त है।
प्रश्न 22 उस स्मॉल फाइनेंस बैंक का नाम बताइए जिसे हाल ही में (नवंबर 2022 में) CareEdge रेटिंग से पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) रेटिंग के लिए ‘बेस्ट इन क्लास’ से सम्मानित किया गया था - (अ) उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (ब) इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (स) कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक (द) ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक उत्तर View Detail
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF SFB) को मुंबई (महाराष्ट्र) मुख्यालय CareEdge रेटिंग्स से पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) प्रथाओं के लिए ‘बेस्ट इन क्लास’ रेटिंग से सम्मानित किया गया। इस मान्यता के साथ, यह वैश्विक ESG मानकों वाली एक इकाई बन गई है।
प्रश्न 23 संयुक्त राष्ट्र (UN) का अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस 2022 दुनिया भर में कब मनाया गया - (अ) 13 नवंबर 2022 (ब) 14 नवंबर 2022 (स) 15 नवंबर 2022 (द) 16 नवंबर 2022 उत्तर View Detail
असहिष्णुता के जोखिमों के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और सहिष्णुता को बढ़ावा देने और शिक्षा के समर्थन में नई प्रतिबद्धता और कारवाई के साथ प्रतिक्रिया देने के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा प्रतिवर्ष 16 नवंबर 2022 को दुनिया भर में सहिष्णुता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 मनाया जाता है।
प्रश्न 24 पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - (अ) अरविंद कुमार शर्मा (ब) सी वी आनंद बोस (स) अतानु चक्रवर्ती (द) नृपेंद्र मिश्रा उत्तर View Detail
राष्ट्रपति ने डॉ. सी.वी. आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया है।
प्रश्न 25 निम्न में से किसे नेपाल चुनाव के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया - (अ) अमिताभ कांत (ब) विशाल भट्ट (स) राजीव कुमार (द) आलोक यादव उत्तर View Detail
नेपाल के चुनाव आयोग ने आगामी प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा चुनाव के लिए भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया है। नेपाल में प्रतिनिधि सभा के 275 सदस्यों और सात प्रांतीय विधानसभाओं की पांच सौ पचास सीटों के लिए इस महीने की 20 तारीख को चुनाव होंगे।
प्रश्न 26 सरकार ने संजय मिश्रा का कार्यकाल एक और वर्ष के लिए बढ़ाया। वह किस एजेंसी के डायरेक्टर के रूप में कार्य कर रहे है - (अ) सीबीआई (ब) एनआईए (स) आईबी (द) ईडी उत्तर View Detail
प्रवर्तन निदेशालय-ईडी के प्रमुख संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल एक साल और बढ़ा दिया गया है। नवम्बर 2023 तक श्री मिश्रा ईडी के निदेशक बने रहेंगे।
प्रश्न 27 किस संस्था ने ‘डिजिटल शक्ति अभियान 4.0’ अभियान लांच किया - (अ) राष्ट्रीय महिला आयोग (ब) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (स) पिछड़ा वर्ग के लिए राष्ट्रीय आयोग (द) अनुसूचित जनजातियों के लिए राष्ट्रीय आयोग उत्तर View Detail
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने महिलाओं को किसी भी अवैध या अनुचित ऑनलाइन गतिविधि के खिलाफ खड़े होने के लिए जागरूक करने के लिए डिजिटल शक्ति अभियान (Digital Shakti Campaign) का चौथा चरण लांच किया। यह साइबर स्पेस में महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त और कुशल बनाने पर एक अखिल भारतीय परियोजना है। साइबरपीस फाउंडेशन और मेटा के सहयोग से 2018 में डिजिटल शक्ति अभियान शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम का तीसरा चरण मार्च 2021 में शुरू हुआ।
प्रश्न 28 निम्न में से किस स्थान पर नैनीताल उच्च न्यायालय को स्थानांतरित किया जाएगा - (अ) देहरादून (ब) हल्द्वानी (स) चमोली (द) हरिद्वार उत्तर View Detail
उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
प्रश्न 29 हाल ही में (नवंबर 2022 में) आयोजित मॉस्को प्रारूप परामर्श की चौथी बैठक में निम्न में से किस देश ने भाग लिया - (अ) भारत (ब) नेपाल (स) श्रीलंका (द) बांग्लादेश उत्तर View Detail
अफगानिस्तान की सरजमीं से आतंकवाद के खात्मे के लिए भारत समेत कई देशों ने ‘मॉस्को प्रारूप पर वार्ता’ (Moscow format) में हिस्सा लिया। भारत ने इसमें अफगानिस्तान में वास्तविक समावेशी सरकार बनाने का आह्वान किया। यह बैठक अफगानिस्तान की स्थिति पर विचार के लिए बुलाई गई थी। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि चौथी बैठक में रूस, भारत, चीन, पाकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गीस्तान, ताजिकिस्तान, तजाकिस्तान, तुर्केमेनिस्तान व उज्बेकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रश्न 30 हाल ही में (नवंबर 2022 में) तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट किस राज्य में शुरू हुआ - (अ) असम (ब) मिजोरम (स) त्रिपुरा (द) सिक्किम उत्तर View Detail
पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए तीन दिन का इंटरनेशनल टूरिज्म मार्ट आइज़ोल में शुरू हो गया। । तीन दिन के पर्यटन मार्ट का आयोजन आइजोल के आर. डेंगथुआमा इनडोर स्टेडियम में किया गया है। इसका उद्देश्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पूर्वोत्तर क्षेत्र की पर्यटन क्षमता के बारे में बताना है।
प्रश्न 31 हाल ही में पहली बार कितनी महिला अधिकारी को डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में शामिल किया जाएगा - (अ) 5 (ब) 3 (स) 2 (द) 6 उत्तर View Detail
देश में पहली बार छह महिला अधिकारियों ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (DSSC) की परीक्षा पास की है। इनमें से एक महिला अधिकारी और उनके पति दोनों ने एक साथ ये परीक्षा पास की है। इनमें से दो महिला अधिकारी सैन्य खुफिया कोर से हैं। भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार महिला अधिकारियों को प्रतिष्ठित DSSC में प्रवेश मिला है।
प्रश्न 32 राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट (NPS ट्रस्ट) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - (अ) अजय कुमार भल्ला (ब) राजीव गौबा (स) सूरज भान (द) उर्जित पटेल उत्तर View Detail
पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने सूरज भान को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट (एनपीएस ट्रस्ट) का अध्यक्ष नियुक्त किया है जो राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत धन के प्रबंधन का कार्य करता है। सूरज भान 2018 से एनपीएस ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं।
प्रश्न 33 राष्ट्रीय संग्रहालय, भारत ने मार्च 2023 में रजत प्रदर्शनी के लिए किस देश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) फ्रांस (ब) रूस (स) डेनमार्क (द) जर्मनी उत्तर View Detail
राष्ट्रीय संग्रहालय, भारत और कोल्डिंग संग्रहालय, डेनमार्क ने रजत प्रदर्शनी के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों संग्रहालय प्रदर्शनी में अपने संग्रह से सर्वश्रेष्ठ चांदी की वस्तुओं का प्रदर्शन करेंगे। दोनों देशों की संयुक्त प्रदर्शनी 'डेनमार्क और भारत से चांदी के खजाने' का आयोजन मार्च 2023 की शुरुआत में किया जायेगा।
प्रश्न 34 किस देश ने भारतीय नागरिकों को वीजा प्राप्त करने के लिए पुलिस निकासी प्रमाणपत्र जमा करने से छूट दी है - (अ) सऊदी अरब (ब) कतर (स) मिस्र (द) संयुक्त अरब अमीरात उत्तर View Detail
सऊदी अरब ने भारतीय नागरिकों को देश की यात्रा के लिए वीजा प्राप्त करने के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जमा करने से छूट देने की घोषणा की है। दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के प्रयासों के तहत यह फैसला लिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में भारत-सऊदी अरब के संबंध काफी मजबूत हुए हैं।
प्रश्न 35 भारतीय सेना की पहली महिला स्काई डाइवर कौन बनी हैं - (अ) अभिलाषा (ब) आरती (स) राजश्री (द) मंजू उत्तर View Detail
उन्नत हेलीकॉप्टर (एएलएच) से 10,000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद लांस नायक मंजू भारतीय सेना की पहली महिला स्काईडाइवर बनीं ध्रुव लांस नायक मंजू सैन्य पुलिस कोर में तैनात हैं। उन्हें इसके लिए भारतीय सेना के एडवेंचर विंग की स्काईडाइविंग ट्रेनिंग टीम ने प्रशिक्षित किया था।
प्रश्न 36 कौन सा देश ‘Conference of the Parties to CITES’ का मेजबान है - (अ) सिंगापुर (ब) फ्रांस (स) अमेरिका (द) पनामा उत्तर View Detail
Conference of the Parties to CITES का 19वां सम्मेलन मध्य अमेरिकी देश पनामा में आयोजित किया जा रहा है। CITES कुछ जंगली जानवरों और पौधों की प्रजातियों की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर आवाजाही को विनियमित करने वाला एक समझौता है।
प्रश्न 37 उस खाते को क्या कहा जाता है, जो एक बैंक दूसरे (अक्सर एक विदेशी बैंक) की ओर से रखता है - (अ) एक्सीस खाता (ब) ऑवर खाता (स) डिमेट खाता (द) वोस्ट्रो खाता उत्तर View Detail
वोस्ट्रो खाता उस खाते का नाम है जिसे एक बैंक दूसरे (अक्सर एक विदेशी बैंक) की ओर से रखता है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा भारतीय रुपये में व्यापार निपटान की अनुमति देने के तीन महीने बाद केंद्र सरकार ने नौ बैंकों को विशेष वोस्ट्रो खाते खोलने की मंजूरी दे दी है। इस कदम से रूस को भारत का निर्यात सुगम होगा।
प्रश्न 38 कोविड प्रतिबंधों की विस्तारित अवधि के दौरान भारत आने वाले विदेशियों की अधिकतम संख्या किस देश से थी - (अ) जापान (ब) सिंगापुर (स) फ्रांस (द) अमेरिका उत्तर View Detail
गृह मंत्रालय के हालिया आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 15 लाख से अधिक विदेशियों ने भारत का दौरा किया था, जब देश कोविड प्रतिबंधों और वीजा नियमों की विस्तारित अवधि पर था। इस अवधि के दौरान भारत आने वाले विदेशियों की अधिकतम संख्या अमेरिका (4.29 लाख) से थी, इसके बाद बांग्लादेश (2.4 लाख) का स्थान था। 2021 के दौरान विदेशियों के कुल आगमन में दस देशों का हिस्सा 74.39 प्रतिशत था।
प्रश्न 39 किस राज्य ने अपने टेक शिखर सम्मेलन के रजत जयंती संस्करण का आयोजन किया - (अ) उत्तराखंड (ब) कर्नाटक (स) आंध्रप्रदेश (द) गुजरात उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु टेक समिट (BTS 22) के रजत जयंती संस्करण का उद्घाटन किया। रजत जयंती समारोह को चिह्नित करने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक पट्टिका जारी की। इस उद्घाटन समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और यूएई, ऑस्ट्रेलिया और फिनलैंड के मंत्रियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य के आईटी, जैव प्रौद्योगिकी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के सहयोग से किया गया था।
प्रश्न 40 संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत किस वर्ष तक विश्व का सर्वाधिक आबादी वाला देश बनेगा - (अ) 2023 (ब) 2024 (स) 2025 (द) 2026 उत्तर View Detail
विश्व की जनसंख्या आठ अरब हो गई। संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या प्रभाग निदेशक जॉन विलमथ ने कहा कि जनसंख्या 8 अरब तक पहुंचना मानव सफलता का संकेत है लेकिन यह हमारे भविष्य के लिए बहुत बड़ा जोखिम भी है। विश्व जनसंख्या संभावना रिपोर्ट 2022 के अनुसार 2023 के दौरान जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़कर भारत के विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बनने की संभावना है।