Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया है, नए राष्ट्रीय प्रतीक की ऊंचाई क्या है - (अ) 6.5 मीटर (ब) 7.5 मीटर (स) 8.5 मीटर (द) 9.5 मीटर उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नये संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ का अनावरण किया। राष्ट्रीय प्रतीक कांस्य से बना है और इसका कुल वजन 9500 किलोग्राम है तथा इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। इसे नए संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष के शीर्ष पर बनाया गया है। प्रतीक के समर्थन के लिए लगभग 6500 किलोग्राम वजन वाले स्टील की एक सहायक संरचना का भी निर्माण किया गया है।
प्रश्न 2 कौनसा मंत्रालय 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान शुरू करेगा - (अ) संस्कृति मंत्रालय (ब) विदेश मंत्रालय (स) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (द) वित्त मत्रांलय उत्तर View Detail
केन्द्र सरकार 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान शुरू करेगी। संस्कृति मंत्रालय यह अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत शुरू करेगा। गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में इस अभियान को स्वीकृति दी है।
प्रश्न 3 निम्न में से कौन सा देश I2U2 समूह में शामिल नहीं है - (अ) इंडोनेशिया (ब) भारत (स) इजराइल (द) संयुक्त अरब अमीरात उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत, इस्राइल, संयुक्त अरब अमीरात और अमरीका के समूह- आई टू यू टू के नेताओं के पहले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगा जिसमें इस्राइल के प्रधानमंत्री याएर लपिड, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नहयान और अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी हिस्सा लेंगे।
प्रश्न 4 हाल ही में पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क ने लगभग पाँच वर्षों में कितने रेड पांडा को जंगलों में छोड़ने हेतु एक महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किया है - (अ) 20 (ब) 17 (स) 15 (द) 12 उत्तर View Detail
हाल ही में पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क ने लगभग पाँच वर्षों में 20 रेड पांडा को जंगलों में छोड़ने हेतु एक महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किया है। पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक संरक्षित क्षेत्र सिंगलिला नेशनल पार्क को जल्द ही नए निवासी मिलेंगे. दुनिया में विशालकाय पांडा और रेड पांडा केवल यही दो अलग-अलग पांडा प्रजातियाँ हैं। रेड पांडा सिक्किम का राज्य पशु भी है। रेड पांडा शर्मीले, एकांत और वृक्ष पर रहने वाले जानवर हैं तथा पारिस्थितिक परिवर्तन के लिये एक संकेतक प्रजाति मानी जाती है।
प्रश्न 5 प्रधानमंत्री नरेन्द्र् मोदी ने किस राज्य के देवघर में हवाई अड्डे का उद्घाटन किया - (अ) बिहार (ब) उत्तर प्रदेश (स) हरियाणा (द) झारखंड उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेन्द्रव मोदी ने झारखंड में देवघर हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। उन्होंअने पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत जीर्णोद्धार किये गये बाबा बैद्यनाथ मंदिर का भी उद्घाटन किया। 654 एकड़ भूमि में फैला यह हवाई अड्डा देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथधाम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधी विमान सेवा प्रदान करेगा। बाबा वैद्यनाथ धाम देश भर के श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। बाबा वैद्यनाथ के लिए सीधा संपर्क उपलब्ध कराने के एक कदम के रूप में प्रधानमंत्री ने देवघर हवाई अड्डे का लोकार्पण किया।
प्रश्न 6 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मीना हेमचंद्र को किस बैंक के अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में मंजूरी दे दी है - (अ) पंजाब नेशनल बैंक (ब) करूर वैश्य बैंक (स) भारतीय स्टेट बैंक (द) ऐक्सिस बैंक उत्तर View Detail
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने केंद्रीय बैंक की पूर्व अधिकारी मीना हेमचंद्र की करुर वैश्य बैंक के कार्यवाहक चेयरमैन के रूप में नियुक्त को मंजूरी दे दी है। निजी क्षेत्र के बैंक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। बैंक ने कहा कि मीना हेमचंद्र की नियुक्ति पदभार संभालने की तिथि से तीन साल के लिए होगी। उनके पास रिजर्व बैंक के विभिन्न विभागों में काम करने का 35 साल से अधिक का अनुभव है। वे जून, 2015 से नवंबर, 2017 तक रिजर्व बैंक की कार्यकारी निदेशक रही थीं।
प्रश्न 7 केंद्र की नई शिक्षा नीति को प्री-प्राइमरी स्तर पर लागू करने वाला देश का पहला राज्य निम्न में से कौन बन गया है - (अ) पंजाब (ब) तमिलनाडु (स) उत्तराखंड (द) कर्नाटक उत्तर View Detail
उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति (National Education Policy) लागू कर दिया गया है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। जहां पहली बार स्कूली शिक्षा में प्राइमरी एजुकेशन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 को लागू किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाल वाटिकाओं का उद्घाटन कर सूबे में नई शिक्षा नीति का औपचारिक शुभारंभ किया। पहले चरण में 20 हजार आंगनबाड़ियों में से 5000 आंगनबाड़ी केन्द्रों में नई शिक्षा नीति के तहत बालवाटिका कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। नई शिक्षा नीति में एनसीसी का भी प्रावधान रखा गया है और शिक्षा का पैटर्न 5+3+3+4 का पैटर्न फॉलो किया जाएगा।
प्रश्न 8 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार किस देश में मारबर्ग वायरस रोग के दो संदिग्ध मामले सामने आए - (अ) घाना (ब) केन्या (स) यूगांडा (द) चीन उत्तर View Detail
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार घाना में मारबर्ग वायरस रोग के दो संदिग्ध मामले सामने आए। मारबर्ग वायरस रोग इबोला के समान है। इस वायरस की मौजूदगी की पुष्टि के लिए सैंपल अब सेनेगल के रिसर्च सेंटर भेजे गए हैं। इन दोनों की मौत के बाद कोई नया मामला सामने नहीं आया है। मारबर्ग वायरस रोग एक संक्रामक रक्तस्रावी बुखार (infectious haemorrhagic fever) है। यह इबोला के समान परिवार से संबंधित है।
प्रश्न 9 भारत की पल्लवी सिंह ने किस देश के येओसु शहर में आयोजित फाइनल में मिसेज यूनिवर्स डिवाइन का खिताब जीता - (अ) जापान (ब) दक्षिण कोरिया (स) रूस (द) चीन उत्तर View Detail
भारत की पल्लवी सिंह ने दक्षिण कोरिया के येओसु शहर में आयोजित फाइनल में मिसेज यूनिवर्स डिवाइन का खिताब जीता। वे कानपुर की रहने वाली हैं और उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपने देश को गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में 110 देशों ने भाग लिया था. पल्लवी सिंह मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता में एशिया की प्रतियोगी थीं और उन्होंने जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए भारतीय महिलाओं की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है।
प्रश्न 10 भारत की कितने वर्षीय धावक भगवानी देवी ने फिनलैंड में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में 100 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता - (अ) 75-वर्ष (ब) 82-वर्ष (स) 87-वर्ष (द) 94-वर्ष उत्तर View Detail
फिनलैंड के टाम्परे में आयोजित चैंपियनशिप में हरियाणा की 94 साल की भगवानी देवी ने 100 मीटर स्प्रिंट इवेंट में महज 24.74 सेकेंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता। यही नहीं, वे शॉटपुट में भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं।
प्रश्न 11 दक्षिण कोरिया में ISSF विश्व कप 2022 में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय कौन बने हैं - (अ) गगन नारंग (ब) अर्जुन बबुता (स) मनु भाकर (द) ऋतुराज सिंह उत्तर View Detail
भारत के अर्जुन बाबुता ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ-आईएसएसएफ विश्व कप चरण में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित फाइनल मुकाबले में अमरीका के लुकास कोज़ेनिस्की को 17-9 से पराजित किया।
प्रश्न 12 प्रसार भारती के नए लोगो का अनावरण किसने किया - (अ) अजय कुमार भल्ला (ब) डॉ अजय कुमार (स) अपूर्व चंद्रा (द) मनोज सोनी उत्तर View Detail
सूचना और प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने प्रसार भारती के नए प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। नए प्रतीक चिन्ह में, भारत का नक्शा राष्ट्र के लिए भरोसे की सेवा, सुरक्षा और उत्कृष्टता को प्रदर्शित करता है।
प्रश्न 13 नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसने पदभार संभाला है - (अ) राजीव कुमार (ब) परमेश्वरन अय्यर (स) माधबी पुरी बुच (द) सोमा मंडल उत्तर View Detail
श्री परमेश्वरन अय्यर ने 12 जुलाई 2022 को नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश कैडर के 1981 बैच के आईएएस अधिकारी, श्री अय्यर ने सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के साथ काम किया है। वह 2016 से 2020 तक नई दिल्ली में पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में सचिव थे।
प्रश्न 14 ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के सियालदह मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किसने किया है - (अ) स्मृति ईरानी (ब) ममता बनर्जी (स) नरेंद्र सिंह तोमर (द) मीनाक्षी लेखी उत्तर View Detail
केंद्रीय महिला और बाल कल्याण और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के सियालदह मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया है, जो कोलकाता के उपनगरों में रहने वाले लोगों को बिना परेशानी के सेक्टर -5 के आईटी हब तक पहुंचने में मदद करेगा।
प्रश्न 15 अग्निपथ योजना के लिए संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता किसने की है - (अ) राजनाथ सिंह (ब) अमित शाह (स) डॉ अजय कुमार (द) नरेंद्र मोदी उत्तर View Detail
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में रक्षा पर संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की और समिति के सदस्यों को हाल ही में शुरू की गई अग्निपथ योजना के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
प्रश्न 16 हाल ही में लॉन्च किया गया भारत का तीसरा और सबसे नया पावर एक्सचेंज कौन सा है - (अ) हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज (ब) अडानी पावर एक्सचेंज (स) भारत पावर एक्सचेंज (द) मुंबई पावर एक्सचेंज उत्तर View Detail
हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज (HPX), देश में तीसरा पावर एक्सचेंज हाल ही में लॉन्च किया गया। यह BSE और पावर ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (PTC) द्वारा समर्थित है। HPX में PTC इंडिया और बीएसई इन्वेस्टमेंट की 25-25% हिस्सेदारी है, जबकि 9.9 फीसदी की हिस्सेदारी ICICI बैंक के पास है। देश में अन्य दो एक्सचेंज इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) और पावर एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (PXIL) हैं।
प्रश्न 17 पॉप-फेम (POP-FAME), एक नया ईंधन जो ख़बरों में देखा गया, किस स्रोत से विकसित किया गया है - (अ) जीवाणु (ब) हवा (स) सूरज (द) ज्वार उत्तर View Detail
यूएस लॉरेंस-बर्कले लैब के वैज्ञानिकों ने एक जीवाणु से POP-FAME ईंधन विकसित किया है। इस ईंधन में ऊर्जा घनत्व मान 50 मेगा-जूल प्रति लीटर से अधिक है, जो वर्तमान में उपयोग किए जाने वाले रॉकेट ईंधन से अधिक है।
प्रश्न 18 ब्रह्मांड के इतिहास में सबसे पुराना प्रलेखित प्रकाश (oldest documented light), जिसे हाल ही में जारी किया गया था, को किस टेलिस्कोप द्वारा कैप्चर किया गया है - (अ) स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप (ब) वोयाजर 1 (स) केपलर स्पेस टेलीस्कोप (द) जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप उत्तर View Detail
अमेरिकी राष्ट्रपति बाईडेन ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप द्वारा ली गई एक छवि का अनावरण किया। यह ब्रह्मांड के इतिहास में 13 अरब साल पहले का सबसे पुराना प्रलेखित प्रकाश है। इस छवि को SMACS 0723 के नाम से जाता जाता है। यह पृथ्वी पर दक्षिणी गोलार्ध से दिखाई देने वाला आकाश का एक पैच है।
प्रश्न 19 ‘State of Food Security and Nutrition in the World 2022’ रिपोर्ट किस संगठन द्वारा जारी की गई है - (अ) संयुक्त राष्ट्र (ब) नाटो (स) यूनिसेफ (द) यूनेस्को उत्तर View Detail
‘State of Food Security and Nutrition in the World 2022’ रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों (FAO, IFAD, UNICEF, WFP और WHO) द्वारा जारी की गई। भारत में कुपोषित लोगों की संख्या पिछले 15 वर्षों में घटकर 2019-2021 में 224.3 मिलियन हो गई है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत में मोटापे से ग्रस्त वयस्क और एनीमिक महिलाएं अधिक हैं।
प्रश्न 20 राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (National Fish Farmers Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - (अ) 12 जुलाई (ब) 15 जुलाई (स) 19 जुलाई (द) 10 जुलाई उत्तर View Detail
राष्ट्रीय मत्स्य पालन विकास बोर्ड (National Fisheries Development Board) के सहयोग से भारत में हर साल 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है। यह 65वां राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस है जो पूरे देश में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस वैज्ञानिक डॉ. के एच अलीकुन्ही और डॉ. एच एल चौधरी की याद में मनाया जाता है। इन दोनों ने 10 जुलाई, 1957 को भारतीय मेजर कार्प्स (मत्स्य की कई प्रजातियों के लिये सामान्य नाम) में हाइपोफिजेशन (प्रेरित प्रजनन तकनीक) का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया।