Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 छठा नेशनल कॉन्क्लेव ऑन माइंस एंड मिनरल्स किस शहर में आयोजित किया गया है - (अ) लखनऊ (ब) हैदराबाद (स) नई दिल्ली (द) भोपाल उत्तर View Detail
केंद्रीय खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 12 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में छठे नेशनल कॉन्क्लेव ऑन माइंस एंड मिनरल्स का उद्घाटन किया है।
प्रश्न 2 हाल ही में विम्बलडन टेनिस प्रतियोगिता 2022 का पुरूष सिंगल्स खिताब किसने जीता है - (अ) नोवाक जोकोविच (ब) निक किर्गियोस (स) रोजर फ़ेडरर (द) पीट सम्प्रास उत्तर View Detail
नोवाक जोकोविच ने लंदन में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 से हराकर विंबलडन 2022 जीता है। कजाकिस्तान की 17वीं वरीयता प्राप्त एलेना रिबैकिना ने फाइनल में ट्यूनीशिया की तीसरी वरीयता प्राप्त ओन्स जबूर को 3-6, 6-2, 6-2 से हराकर विंबलडन महिला एकल खिताब जीता।
प्रश्न 3 ‘Artificial Intelligence in Defence’ (AIDEf) संगोष्ठी और प्रदर्शनी कहाँ आयोजित की गई - (अ) जयपुर (ब) लखनऊ (स) रांची (द) नई दिल्ली उत्तर View Detail
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में पहली ‘Artificial Intelligence in Defence’ (AIDEf) संगोष्ठी और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय द्वारा सेवाओं, अनुसंधान संगठनों, उद्योग और स्टार्ट-अप द्वारा विकसित अत्याधुनिक AI-सक्षम समाधानों को प्रदर्शित करने और बाजार के लिए AI उत्पादों को लॉन्च करने के लिए आयोजित किया गया था।
प्रश्न 4 भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रिगेट INS तरकश ने किस देश की नौसेना के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास में हिस्सा लिया - (अ) सोमालिया (ब) मिस्र (स) इथियोपिया (द) सूडान उत्तर View Detail
भारतीय नौसेना के स्टेल्थ फ्रिगेट INS तरकश ने जिबूती का दौरा किया और सूडान नौसेना बेस के पास लाल सागर में सूडान नौसेना के जहाजों अल्माज और निमेर के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास का आयोजन किया।
प्रश्न 5 भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में नियमों का पालन न करने के लिए कितने सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया - (अ) 7 (ब) 3 (स) 1 (द) 6 उत्तर View Detail
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने नियमों का पालन न करने के लिए 3 सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है. आरबीआई ने द नासिक मर्चेन्ट्स कोऑपरेटिव बैंक पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. इसके अतिरिक्त आरबीआई ने मुंबई स्थित महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक पर 37.50 लाख रुपए और बिहार के नैशनल सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.
प्रश्न 6 भारत के किस लेफ्टिनेंट जनरल को दक्षिण सूडान में यूएन मिशन (UNMISS) का नया सैन्य कमांडर नियुक्त किया गया है - (अ) मोहन सुब्रमण्यम (ब) अरुण पुरी (स) उपेंद्र द्विवेदी (द) बीएस राजू उत्तर View Detail
भारत के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम को दक्षिण सूडान में यूएन मिशन (UNMISS) का नया सैन्य कमांडर नियुक्त किया गया है. सुब्रमण्यम का 36 वर्षों से अधिक समय तक भारतीय सेना में विशिष्ट सैन्य कैरियर है. हाल ही में उन्होंने मध्य भारत में जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मिलिट्री रीजन (ऑपरेशनल एंड लॉजिस्टिक रेडीनेस जोन) के रूप में कार्य किया था. भारत संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के सबसे बड़े सहयोगियों में से एक है. वे जुलाई 2011 में बने दक्षिण सूडान में दूसरा सबसे बड़ा सैन्य-सहयोगी है.
प्रश्न 7 विश्व शांति फोरम 2022 का आयोजन निम्न में से किस देश में किया गया - (अ) रूस (ब) चीन (स) भारत (द) नेपाल उत्तर View Detail
विश्व शांति फोरम 2022 का आयोजन चीन में किया गया. बता दें विश्व शांति मंच 2022 का दसवां संस्करण बीजिंग में सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया. विश्व शांति फोरम के एक भाग के रूप में, ब्रिक्स सहयोग: अवसर और चुनौतियाँ” पर पैनल चर्चा आयोजित की गई. भारत आसियान जैसे अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भाग लेता है. यह आसियान शिखर सम्मेलन का संस्थापक सदस्य है. ब्रिक्स देशों द्वारा एक अन्य महत्वपूर्ण योगदान “न्यू डेवलपमेंट बैंक” का निर्माण है. भारत इस विकास बैंक के माध्यम से उरुग्वे और बांग्लादेश जैसे देशों में विकास का सक्रिय समर्थन करता है.
प्रश्न 8 विश्व मलाला दिवस (World Malala Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - (अ) 10 जुलाई (ब) 11 जुलाई (स) 07 जुलाई (द) 12 जुलाई उत्तर View Detail
हर साल 12 जुलाई को विश्व मलाला दिवस (World Malala Day) के रूप में मनाया जाता है. 12 जुलाई को पाकिस्तान की समाज सेवी नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का जन्मदिन होता है. इस दिन को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मलाला दिवस घोषित कर दिया है. दुनियाभर में मलाला दिवस को महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के सम्मान में मनाया जाता है. मलाला का जन्म 12 जुलाई 1997 में पाकिस्तान की स्वात घाटी में हुआ था. मलाला को कभी भी स्कूल जाने की अनुमति नहीं मिली थी, क्योंकि तालिबान ने पाकिस्तान में लड़कियों के स्कूल जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि, मलाला ने घर पर रहने से इनकार कर दिया और लड़कियों के लिए शिक्षा के अधिकार की वकालत की.
प्रश्न 9 हाल ही में किस राज्य सरकार ने मिशन कुशल कर्मी योजना को लॉन्च किया है - (अ) बिहार (ब) पंजाब (स) दिल्ली (द) तमिलनाडु उत्तर View Detail
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मिशन कुशल कर्मी योजना लॉन्च किया है. निर्माण श्रमिकों के कौशल में सुधार के लिए मिशन कुशल कर्मी की शुरुआत की गई है. यह मिशन दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड और दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) के सहयोग से शुरू किया गया है. इस कार्यक्रम के तहत, श्रमिकों को 15 दिनों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम से गुजरना होगा, जो उन्हें अपस्किलिंग में मदद करेगा.
प्रश्न 10 निम्न में से किसको हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के “पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार” में शामिल किया गया है - (अ) राहुल सचदेवा (ब) गीता गोपीनाथ (स) एन्गोज़ी ओकोंजो-इवेला (द) एस पटनायक उत्तर View Detail
गीता गोपीनाथ को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के “पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार” में शामिल किया गया है. वह यह सम्मान पाने वाली पहली महिला और दूसरी भारतीय हैं. “पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार” पर चित्रित होने वाले पहले भारतीय रघुराम राजन थे. उन्होंने 2003-2006 के दौरान IMF के मुख्य अर्थशास्त्री और अनुसंधान निदेशक के रूप में कार्य किया. गीता गोपीनाथ को अक्टूबर 2018 में IMF की मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त किया गया था.
प्रश्न 31 किस IIT संस्था के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण विकसित किया गया है - (अ) IIT दिल्ली (ब) IIT खड़गपुर (स) IIT कानपुर (द) IIT मद्रास उत्तर View Detail
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास) के शोधकर्ताओं द्वारा ‘PIVOT’ नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-बेस्ड उपकरण विकसित किया गया है. PIVOT रोगियों में कैंसर पैदा करने वाले जीन की भविष्यवाणी करने में सक्षम है. यह AI-आधारित उपकरण व्यक्तिगत कैंसर उपचार के लिए रणनीति तैयार करने में मदद करेगा. PIVOT को उन जीनों की भविष्यवाणी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कैंसर पैदा करने के लिए जिम्मेदार हैं.
प्रश्न 12 संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, निम्न में से कौन सा देश 2023 में चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या् वाला देश बन जायेगा - (अ) भारत (ब) नेपाल (स) रूस (द) पाकिस्तान उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत 2023 में चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जायेगा. एक रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग, जनसंख्या प्रभाग ने कहा कि विश्वण की जनसंख्या 15 नवंबर 2022 को आठ अरब तक पहुंचने का अनुमान है. रिपोर्ट के अनुसार कई विकासशील देशों में जन्म दर में कमी आई है. आने वाले दशकों में दुनिया की आबादी में आधे से अधिक वृद्धि आठ देशों- कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया में होगी.
प्रश्न 13 वित्त मंत्रालय की हालिया अधिसूचना के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री के लिए लागू GST दर कितनी है - (अ) 0 प्रतिशत (ब) 5 प्रतिशत (स) 8 प्रतिशत (द) 18 प्रतिशत उत्तर View Detail
वित्त मंत्रालय की हालिया अधिसूचना के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री को वस्तु व सेवा कर (GST) से छूट दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज, चाहे मशीन से बना हो या पॉलिएस्टर का, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से मुक्त है। कपास, रेशम, ऊन या खादी से बने हाथ से बुने हुए, हाथ से काते गए राष्ट्रीय झंडे पहले से ही जीएसटी से मुक्त हैं।
प्रश्न 14 किस केंद्रीय मंत्रालय ने ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रतिबंधित कविताओं, लेखों और प्रकाशनों की पहचान की और उन्हें प्रकाशित किया - (अ) उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (ब) संस्कृति मंत्रालय (स) विदेश मंत्रालय (द) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तर View Detail
75 सप्ताह तक चलने वाले अमृत महोत्सव समारोह के लिए संस्कृति मंत्रालय नोडल मंत्रालय है। इसने उन कविताओं, लेखों और प्रकाशनों की पहचान की है जिन पर ब्रिटिश सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था और उन्हें कैटलॉग के रूप में डाल दिया, जिसे अब भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। ये रचनाएँ नौ क्षेत्रीय भाषाओं बंगाली, गुजराती, हिंदी, मराठी, कन्नड़, उड़िया, पंजाबी, सिंधी, तेलुगु, तमिल और उर्दू में हैं।
प्रश्न 15 भारत के निम्नलिखित में से किस शहर ने डबल डेकर मार्ग सेतु पर अधिकतम मेट्रो स्टेशनों (3 मेट्रो स्टेशनों) के निर्माण का विश्व रिकॉर्ड बनाया है - (अ) मुंबई (ब) पुणे (स) नागपुर (द) कानपुर उत्तर View Detail
नागपुर में डबल डेकर मार्ग सेतु पर अधिकतम मेट्रो स्टेशनों (3 मेट्रो स्टेशनों) के निर्माण को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई है, यह वास्तव में संपूर्ण देश के लिए गर्व का क्षण है।
प्रश्न 16 निम्नलिखित में से किसने पहली बार 'एआई इन डिफेंस' (एआईडीईएफ) संगोष्ठी और प्रदर्शनी के दौरान 75 नव विकसित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उत्पादों/प्रौद्योगिकियों का शुभारंभ किया है - (अ) पीयूष गोयल (ब) राजनाथ सिंह (स) नरेंद्र मोदी (द) ज्योतिरादित्य सिंधिया उत्तर View Detail
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित पहली 'एआई इन डिफेंस' (एआईडीईएफ) संगोष्ठी और प्रदर्शनी के दौरान 75 नव-विकसित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उत्पादों / प्रौद्योगिकियों का शुभारंभ किया है।
प्रश्न 17 निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने एनएफडीबी हैदराबाद में 22वां राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस हाइब्रिड मोड में मनाया है - (अ) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (ब) उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (स) मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (द) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय उत्तर View Detail
राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एनएफडीबी हैदराबाद में 22वां राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस हाइब्रिड मोड में मनाया गया है।
प्रश्न 18 निम्नलिखित में से किसने नई दिल्ली में उड़ान (डिजिटाइजेशन, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एप्लिकेशन नेटवर्किंग के लिए यूनिट) के तत्वावधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया है - (अ) एयर मार्शल संदीप सिंह (ब) एयर मार्शल बी चंद्रशेखर (स) एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी (द) एयर मार्शल पदमजीत सिंह अहलूवालिया उत्तर View Detail
UDAAN (Unit for Digitisation, Automation, Artificial Intelligence and Application Networking) के तत्वावधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए भारतीय वायु सेना उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन एयर मार्शल संदीप सिंह, वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (वीसीएएस) ने किया है।
प्रश्न 19 हाल ही में, इनामुल हक का निधन हो गया, वह किस क्षेत्र से जुड़े थे - (अ) खिलाड़ी (ब) अभियंता (स) पुरातत्त्ववेत्ता (द) अभिनेता उत्तर View Detail
प्रख्यात पुरातत्वविद्, इतिहासकार और बांग्लादेश राष्ट्रीय संग्रहालय के पूर्व महानिदेशक डॉ. इनामुल हक का ढाका में निधन हो गया।
प्रश्न 20 जुलाई 2022 में, गीता गोपीनाथ IMF की ‘पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार’ पर प्रदर्शित होने वाली पहली महिला और दूसरी भारतीय बनीं। IMF की ‘पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार’ पर फीचर करने वाले पहले भारतीय का नाम बताइए। (अ) शंकर आचार्य (ब) विरल आचार्य (स) अरविंद सुब्रमण्यन (द) रघुराम राजन उत्तर View Detail
भारती-अमेरिकी गीता गोपीनाथ को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ‘पूर्व मुख्य अर्थशास्त्रियों की दीवार’ पर चित्रित किया गया था। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला और दूसरी भारतीय बनीं। पहले भारतीय थे रघुराम राजन, जो 2003 और 2006 के बीच IMF के मुख्य अर्थशास्त्री और अनुसंधान निदेशक थे।