Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (Primary Agricultural Credit Societies – PACS) के कम्प्यूटरीकरण का बजटीय परिव्यय कितना है - (अ) 2516 करोड़ रुपये (ब) 2316 करोड़ रुपये (स) 4316 करोड़ रुपये (द) 3216 करोड़ रुपये उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2,516 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय के साथ प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (Primary Agricultural Credit Societies – PACS) के कम्प्यूटरीकरण को मंजूरी दी। इसका उद्देश्य PACS की दक्षता में वृद्धि करना, उनके संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना है।
प्रश्न 2 PSLV-C53 मिशन में, ISRO ने किस देश के तीन उपग्रहों को लॉन्च किया - (अ) जापान (ब) दक्षिण कोरिया (स) सिंगापुर (द) अमेरिका उत्तर View Detail
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV-C53) मिशन में सिंगापुर से तीन उपग्रहों को लॉन्च किया है। इसे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। PSLV-C53 अंतरिक्ष विभाग की एक कॉर्पोरेट शाखा, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) का दूसरा समर्पित मिशन है।
प्रश्न 3 ‘2022 Resilient Democracies Statement’ किस वैश्विक संघ से जुड़ा है - (अ) G-7 (ब) G20 (स) BRICS (द) NATO उत्तर View Detail
भारत सहित शक्तिशाली G7 समूह और उसके पांच सहयोगी देशों के नेताओं ने ‘2022 Resilient Democracies Statement’ शीर्षक से एक संयुक्त बयान जारी किया। नेताओं ने पुष्टि की कि वे नागरिक समाज की स्वतंत्रता, स्वतंत्रता और विविधता की रक्षा करते हुए सार्वजनिक बहस और सूचनाओं के मुक्त प्रवाह को ऑनलाइन और ऑफलाइन खोलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
प्रश्न 4 2022 में आयोजित 11वें विश्व शहरी मंच (World Urban Forum) का आयोजन स्थल कौन सा है - (अ) पोलैंड (ब) दक्षिण कोरिया (स) सिंगापुर (द) जर्मनी उत्तर View Detail
11वां विश्व शहरी मंच (World Urban Forum) पोलैंड में आयोजित किया गया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स ‘(NIUA) क्लाइमेट सेंटर फॉर सिटीज (NIUA C-Cube), वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट इंडिया (WRI इंडिया) और उनके सहयोगियों ने शहरी प्रकृति-आधारित समाधानों के लिए भारत का पहला राष्ट्रीय गठबंधन मंच लॉन्च किया।
प्रश्न 5 महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री निम्न में से किसे बनाया गया है - (अ) एकनाथ शिंदे (ब) देवेंद्र फडणवीस (स) अजित पवार (द) श्रीकांत शिंदे उत्तर View Detail
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने शपथ ले ली है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रश्न 6 हाल ही में किस मंत्रालय ने ‘मासिक भत्तों के वितरण के लिये पे रोल ऑटोमेशन’ (PADMA) का उद्घाटन किया, जो भारतीय तटरक्षक बल हेतु एक स्वचालित वेतन और भत्ता मॉड्यूल है - (अ) रेल मंत्रालय (ब) कृषि मंत्रालय (स) विदेश मंत्रालय (द) रक्षा मंत्रालय उत्तर View Detail
हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने ‘मासिक भत्तों के वितरण के लिये पे रोल ऑटोमेशन’ (PADMA) का उद्घाटन किया, जो भारतीय तटरक्षक बल के लिये एक स्वचालित वेतन और भत्ता मॉड्यूल है। यह मॉड्यूल रक्षा लेखा विभाग के तत्त्वावधान में विकसित किया गया है और वेतन लेखा कार्यालय तटरक्षक, नोएडा द्वारा संचालित किया जाएगा। PADMA के लॉन्च से डिजिटल इंडिया विज़न की अवधारणा को मज़बूती मिलेगी। साथ ही यह एक 'आत्मनिर्भर भारत' पहल है क्योंकि पूरे मॉड्यूल को डोमेन विशेषज्ञों द्वारा सहायता प्राप्त भारतीय उद्यमियों ने डिज़ाइन और विकसित किया है।
प्रश्न 7 निम्नलिखित में से किस मंत्री ने ई-लर्निंग पोर्टल डाक कर्मयोगी लॉन्च किया - (अ) नरेंद्र सिंह तोमर (ब) पीयूष गोयल (स) अर्जुन मुंडा (द) अश्विनी वैष्णव उत्तर View Detail
संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव और संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने दिल्ली में डाक विभाग के एक ई-लर्निंग पोर्टल डाक कर्मयोगी का शुभारंभ किया। इस पोर्टल को मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत विकसित किया गया है। इस पोर्टल की अवधारणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी सरकारी कर्मचारियों के कामों को प्रभावशाली बनाने के लिए की गई थी। डाक कर्मयोगी पोर्टल लगभग चार लाख ग्रामीण डाक सेवकों औऱ विभागीय कर्मचारियों की दक्षता बढाएगा।
प्रश्न 8 महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है - (अ) आदित्य ठाकरे (ब) देवेंद्र फडणवीस (स) श्रीकांत शिंदे (द) राजन विचारे उत्तर View Detail
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने शपथ ले ली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। देवेंद्र फडणवीस का जन्म नागपुर के ब्राह्मण परिवार में हुआ। देवेंद्र फडणवीस एक अच्छे लेखक भी हैं। वो अब तक मराठी भाषा में 3 किताबें लिख चुके हैं। 2014 में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे।
प्रश्न 9 निम्नलिखित में से किसने 2022 में फिलीपींस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है - (अ) फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर (ब) सारा दुतेर्ते (स) रोड्रिगो दुतेर्ते (द) फर्डिनेंड जोनास उत्तर View Detail
जूनियर फर्डिनेंड मार्कोस ने मनीला में फिलीपिन्स के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते का स्थान लिया है। रोड्रिगो दुतेर्ते की पुत्री सारा दुतेर्ते ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली।
प्रश्न 10 निम्नलिखित में से किस कंपनी ने नए पहनने योग्य एटीएम कार्ड और ऑफलाइन यूपीआई लॉन्च किए हैं - (अ) ओला मनी (ब) ऐस मनी (स) उबेर मनी (द) गूगल पे उत्तर View Detail
Acemoney ने UPI 123Pay भुगतान और पहनने योग्य एटीएम कार्ड लॉन्च किए हैं।
प्रश्न 11 महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर क्या रखा गया है - (अ) दाउद नगर (ब) सांभाजी नगर (स) मोहन नगर (द) कमल नगर उत्तर View Detail
महाराट्र के औरंगाबाद जिले का बुधवार को नाम बदलकर सांभाजी नगर कर दिया गया है। औरंगाबाद का नाम बदलने की मांग उद्धव ठाकरे की राजनीतिक पार्टी लंबे समय से कर रही थी। महाराष्ट्रा सरकार पर आए संकट के बीच अब औरंगाबाद का नाम बदलने की सुध आई है। संभाजी मराठा राजा छत्रपति शिवाजी के सबसे बड़े पुत्र थे, जिनके नाम पर पार्टी का नाम रखा गया। औरंगाबाद को इसका नाम 17 वीं शताब्दी में मिला जब मुगल सम्राट औरंगजेब इस क्षेत्र का गवर्नर था। इसका नाम संभाजी के नाम पर रखने की लंबे समय से पार्टी की मांग रही है।
प्रश्न 12 दीपक पुनिया ने किर्गिजिस्तान के बिश्केक में अंडर-23 एशियाई कुश्तीन प्रतियोगिता में कौन सा पदक जीता है - (अ) रजत पदक (ब) स्वर्ण पदक (स) कांस्य पदक (द) इनमें से कोई नहीं उत्तर View Detail
दीपक पुनिया ने क्रिर्गिजिस्तान के बिश्केक में अंडर-23 एशियाई कुश्तीश प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 86 किलोग्राम फ्री स्टाइल श्रेणी में मस्कत सेतीबाल्डी को हराया। दीपक पुनिया 2019 विश्व चैम्पिनशिप में रजत पदक विजेता रहे थे। अंडर-23 प्रतियोगिता के शुरुआती दो राउंड में पुनिया को उज्बेकिस्तान के अजीज बेक फैजुल्लाएव और क्रिर्गिजिस्तान के नार्टिलेक कैरिप बाएव से हार का सामना करना पड़ा। अंडर-23 एशियाई कुश्ती में भारत ने दस स्वर्ण पदक सहित 25 पदक जीते हैं।
प्रश्न 13 निम्नलिखित में से किसे रिलायंस जियो का चेयरमैन बनाया गया है - (अ) अनिल अंबानी (ब) आशीष अंबानी (स) ईशा अंबानी (द) आकाश अंबानी उत्तर View Detail
मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के डिजिटल डिवीजन, Jio Infocomm के बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगे।
प्रश्न 14 निम्नलिखित में से किस देश ने बुसान विश्वविद्यालय में भारत केंद्र का उद्घाटन किया है - (अ) दक्षिण कोरिया (ब) उत्तर कोरिया (स) चीन (द) दक्षिण अफ्रीका उत्तर View Detail
दक्षिण कोरिया में बुसान यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज में इंडिया सेंटर का उद्घाटन किया गया है।
प्रश्न 15 सांख्यिकी दिवस किस तारीख को मनाया जाता है - (अ) 29 मई (ब) 29 जून (स) 28-जून (द) 28 जुलाई उत्तर View Detail
केंद्र सरकार 2007 से हर साल 29 जून को दिवंगत प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के अवसर पर सांख्यिकी दिवस मना रही है।
प्रश्न 16 निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्री ने नागालैंड में शहद परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है - (अ) नरेंद्र मोदी (ब) अमित शाह (स) नरेंद्र सिंह तोमर (द) मनसुख मंडाविया उत्तर View Detail
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने दीमापुर नागालैंड में शहद परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
प्रश्न 17 हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश ने उभरते देशों के ब्रिक्स समूह में शामिल होने के लिए आवेदन किया है - (अ) चीन (ब) रूस (स) अर्जेंटीना (द) ईरान उत्तर View Detail
ईरान और अर्जेंटीना ने पांच देशों के संगठन 'ब्रिक्स' में शामिल होने के लिए आवेदन किया है।
प्रश्न 18 निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्री ने गोइंग ऑनलाइन अस लीडर्स (GOAL) कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है - (अ) देवुसिंह चौहान (ब) पीयूष गोयल (स) अर्जुन मुंडा (द) अश्विनी वैष्णव उत्तर View Detail
डिजिटल उद्यमिता के जरिए जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए 'गोल' कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू किया गया जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने गोइंग ऑनलाइन एज़ लीडर्स (जीओएएल) कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम जनजातीय मामलों के मंत्रालय और मेटा (फेसबुक) की एक संयुक्त पहल है।
प्रश्न 19 नीरज चोपड़ा ने हाल ही में डायमंड लीग (Diamond League) में शानदार प्रदर्शन करते हुए किस पदक पर कब्जा जमाया है - (अ) स्वर्ण पदक (ब) रजत पदक (स) कांस्य पदक (द) इनमें से कोई नहीं उत्तर View Detail
नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग (Diamond League) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया है। उन्होंने इसी के साथ पिछले 15 दिनों में दूसरी बार अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, ग्रेनेडियन एंडरसन पीटर्स ने 90.31 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। नीरज चोपड़ा सात डायमंड लीग खेल चुके हैं। इनमें तीन साल 2017 में और चार 2018 में खेली थी। हालांकि वे कभी डायमंड लीग में मेडल हासिल नहीं कर सके हैं। वे दो बार पदक से चूककर चौथे नंबर पर रहे हैं।
प्रश्न 20 नवीनतम लैंसेट अध्ययन के अनुसार, वाहनों की तीव्र गति को रोकने हेतु उठाए गए कदम किस देश में सालाना 20,000 लोगों की जान बचा सकते हैं - (अ) चीन (ब) अमेरिका (स) भारत (द) रूस उत्तर View Detail
नवीनतम लैंसेटअध्ययन के अनुसार, वाहनों की तीव्र गति को रोकने हेतु उठाए गए कदम भारत में सालाना 20,000 लोगों की जान बचा सकते हैं। चार प्रमुख जोखिम कारणों जैसे- तेज़ गति, नशे में गाड़ी चलाना, क्रैश हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग न करना, पर पर ध्यान केंद्रित करने हर साल दुनिया भर में 13.5 लाख सडक दुर्घटनाओं में से 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक को रोक सकता है। यातायात हिस्सेदारी और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान के मामले में सड़क परिवहन भारत में परिवहन का प्रमुख साधन है। सड़क परिवहन की मांग को पूरा करने के लिये पिछले कुछ वर्षों में वाहनों की संख्या और सड़क नेटवर्क की लंबाई में वृद्धि हुई है।