Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 निम्नलिखित में से किसने महिला एकल खिताब स्विस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 जीता है - (अ) पीवी सिंधु (ब) बुसानन ओंगबामरुंगफा (स) साइना नेहवाल (द) ताई त्ज़ु-यिंग उत्तर View Detail
पीवी सिंधू ने स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने थाईलैंड की बुसानन ओंगबाम-रुंगफान को 21-16, 21-8 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। यह सिंधु का वर्ष का दूसरा खिताब है। उन्होंने जनवरी में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था। पुरूष सिंगल्स के फाइनल में एच.एस. प्रणय को इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से हार का सामना करना पड़ा।
प्रश्न 2 निम्नलिखित में से किसने लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है - (अ) प्रमोद सावंत (ब) भगवंत मान (स) पुष्कर सिंह धामी (द) एन बीरेन सिंह उत्तर View Detail
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रमोद सावंत ने 28 मार्च को लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रश्न 3 पर्यावरण मंत्रालय ने प्रत्येक साल 05 अक्टूबर को निम्न में से किस दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है - (अ) राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस (ब) राष्ट्रीय खेल-कूद दिवस (स) राष्ट्रीय आय-व्यय दिवस (द) राष्ट्रीय ऊटं दिवस उत्तर View Detail
इस वर्ष से 5 अक्टूबर का दिन राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की 67 वीं बैठक में यह घोषणा की।
प्रश्न 4 निम्नलिखित में से किस मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए आठ फास्ट पेट्रोल वेसल्स के निर्माण के लिए जीएसएल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) रक्षा मंत्रालय (ब) गृह मंत्रालय (स) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (द) बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय उत्तर View Detail
रक्षा मंत्रालय ने गोवा शिपयार्ड लिमिटेड जीएसएल के साथ 473 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत पर भारतीय तटरक्षक बल के लिए आठ फास्ट पेट्रोल वेसल्स के निर्माण के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 5 2022-23 में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के लिए ऋण स्वीकृत करने के लिए सरकार द्वारा एनएबीएफआईडी के लिए लक्ष्य के रूप में कितनी राशि निर्धारित की गई है - (अ) 7 ट्रिलियन रुपये (ब) 6 ट्रिलियन रुपये (स) 1 ट्रिलियन रुपये (द) 4 ट्रिलियन रुपये उत्तर View Detail
सरकार द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष में देश के बुनियादी ढांचा क्षेत्र को ऋण स्वीकृत करने के लिए National Bank for Financial Infrastructure and Development (NaBFID) के लिए 1 ट्रिलियन रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह नया विकास वित्त संस्थान (DFI) आगामी वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अपना काम शुरू करेगा।
प्रश्न 6 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 27 मार्च 2022 को निम्नलिखित में से किस शहर में हाउसिंग बोर्ड और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया - (अ) मुंबई (ब) नई दिल्ली (स) चंडीगढ़ (द) लखनऊ उत्तर View Detail
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 27 मार्च 2022 को चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया।
प्रश्न 7 निम्नलिखित में से किसने 'किंग रिचर्ड' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर 2022 जीता है - (अ) लियोनार्डो डिकैप्रियो (ब) विल स्मिथ (स) ड्वेन जान्सन (द) टॉम क्रूज उत्तर View Detail
लांस एंजिलिस में आयोजित 94वें अकादमी पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कार वितरित किए गए हैं। विल स्मिथ को फिल्म किंग रिचर्ड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह उनके करियर का पहला ऑस्कर है। जेसिका चैस्टेन को फिल्म द आईज ऑफ टैमी फेय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। वेस्ट साइड स्टोरी के लिए एरियाना डीबोस को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया। फिल्म कोडा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। इसे तीन श्रेणियों में नामांकित किया गया था और इसने तीनों में पुरस्कार हासिल किया है। सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सहायक अभिनेता का पुरस्कार ट्रॉय कोत्सुर को दिया गया है। वे ऑस्कर हासिल करने वाले पहले बधिर अभिनेता हैं। ड्यून फिल्म ने ऑस्कर में अपने दस नामांकन में से छह पुरस्कार जीते।
प्रश्न 8 निम्नलिखित में से किसे ऑस्कर 2022 में द पावर ऑफ द डॉग के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला है - (अ) विल स्मिथ (ब) जेन कैंपियन (स) जेसिका चैस्टेन (द) स्टीवन स्पीलबर्ग उत्तर View Detail
जेन कैंपियन ने ऑस्कर 2022 में द पावर ऑफ द डॉग के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जीता है।
प्रश्न 9 निम्नलिखित में से किस फिल्म ने ऑस्कर 2022 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार जीता है - (अ) ड्राइव माई कार (ब) राइटिंग विद फायर (स) समर ऑफ सोल (द) द पावर ऑफ द डॉग उत्तर View Detail
जापान की 'ड्राइव माई कार' ने ऑस्कर 2022 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार जीता है।
प्रश्न 10 किस भारतीय अभिनेता को अबू धाबी के 'यस आइलैंड' (Yas Island) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है - (अ) सलमान खान (ब) रणवीर सिंह (स) अजय देवगन (द) टाइगर श्रॉफ उत्तर View Detail
रणवीर सिंह को अबू धाबी के 'यस आइलैंड' (Yas Island) का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अबू धाबी का ‘यस आइलैंड’ दुनिया के बेहतरीन एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में से एक है। रणवीर ‘यस है खास’ के वीडियो के जरिये यहां की खूबियों और एंडवेंचर से भरपूर जर्नी की झलक दिखा रहे हैं। वे वीडियो के जरिये ‘यस आइलैंड’ की खासियतों के बारे में बता रहे हैं।
प्रश्न 11 किस देश की पहली महिला विदेश मंत्री मेडेलीन अलब्राइट का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है - (अ) अमेरिका (ब) जापान (स) चीन (द) रूस उत्तर View Detail
अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री मेडेलीन अलब्राइट का हाल ही में निधन हो गया। वे 84 वर्ष की थीं। उन्होंने बिल क्लिंटन प्रशासन के दौरान 1997 से 2001 तक राज्य सचिव का पद संभाला। राज्य सचिव बनने से पहले, अलब्राइट 1993 और 1997 के बीच संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत थीं। वर्तमान में वे जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फॉरेन सर्विस में प्रोफेसर थीं।
प्रश्न 12 निम्नलिखित में से कौन पाक जलडमरूमध्य में तैरने वाली सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला तैराक बन गई है - (अ) अरुणिमा सिन्हा (ब) जिया राय (स) माना पटेल (द) भक्ति शर्मा उत्तर View Detail
भारतीय नौसेना के वरिष्ठ नौसैनिक अधिकारी एवं आईएनएस कुंजली पर एमसी-एटी-एआरएमएस-II मदन राय की बेटी और नेवी चिल्ड्रन स्कूल, मुंबई की छात्रा मिस जिया राय ने पाक/पलक जलडमरूमध्य में तलाईमन्नार से (श्रीलंका) से धनुषकोडी (भारत) तक 29 किलोमीटर की दूरी 20 मार्च 2022 को 13 घंटे 10 मिनट में तैरकर देश का नाम रौशन किया। ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित इस बच्ची ने 13 साल और 10 महीने की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है, इसके साथ ही वह पलक जलडमरूमध्य में तैरने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला तैराक बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुश्री बुला चौधरी के नाम था, जिन्होंने 2004 में 13 घंटे 52 मिनट में दूरी तय की थी।
प्रश्न 13 संयुक्त राष्ट्र ने वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए भारत की विकास दर कितने फीसदी रहने का अनुमान लगाया है - (अ) 3.6 प्रतिशत (ब) 5.6 प्रतिशत (स) 4.6 प्रतिशत (द) 6.9 प्रतिशत उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2022 के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को 6.7 प्रतिशत से घटाकर 4.6 प्रतिशत कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण भारत को ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है जिससे इसकी कीमतों में उछाल आ सकता है। साथ ही व्यापार प्रतिबंधों, खाद्य मुद्रास्फीति, सख्त नीतियों और वित्तीय मोर्चे पर स्थिरता की चिंता जैसे कारक भी भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं।
प्रश्न 14 हाल ही में (मार्च 2022 में) युवा मामले और खेल मंत्रालय ने किस स्थान पर पर्वतीय इलाके में बाइकिंग और साइकिल मोटोक्रॉस में एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए भारत का पहला भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) स्थापित किया - (अ) शिमला, हिमाचल प्रदेश (ब) गुवाहाटी, असम (स) आइजोल, मिजोरम (द) भुवनेश्वर, ओडिशा उत्तर View Detail
युवा मामले और खेल मंत्रालय हिमाचल प्रदेश सरकार के युवा सेवा और खेल विभाग के सहयोग से, हिमाचल प्रदेश के शिमला में माउंटेन टेरेन बाइकिंग (MTB) और बायसाइकिल(BMX) में एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए भारत का पहला भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) स्थापित किया है।
प्रश्न 15 निम्नलिखित में से किसे मारुति सुजुकी ने 1 अप्रैल, 2022 से नए प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त किया है - (अ) हिसाशी टेकुची (ब) गाकू नकानिशि (स) हेराल्ड क्रूगेरी (द) राजीव बजाज उत्तर View Detail
हिसाशी टेकुची (जापान) को 1 अप्रैल, 2022 से तीन साल की अवधि के लिए मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 16 निम्नलिखित में से किसने दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है - (अ) योगी आदित्यनाथ (ब) केशव प्रसाद मौर्य (स) ब्रजेश पाठक (द) दिनेश शर्मा उत्तर View Detail
भारतीय जनता पार्टी के नेता योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
प्रश्न 17 निम्नलिखित में से किसने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है - (अ) केशव प्रसाद मौर्य (ब) ब्रजेश पाठक (स) दिनेश शर्मा (द) केवल 1 और 2 उत्तर View Detail
केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
प्रश्न 18 अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक स्टीव विल्हाइट का हाल ही में (मार्च 2022 में) निधन हो गया। निम्नलिखित में से किसका आविष्कार स्टीव विल्हाइट ने 1987 में किया था - (अ) पहला कंप्यूटर नेटवर्क (ब) A-0 सिस्टम (स) ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट (द) FORTRAN उत्तर View Detail
1987 में ग्राफिक्स इंटरचेंज फॉर्मेट (GIF) का आविष्कार करने वाले अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक स्टीव विल्हाइट का संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के मिलफोर्ड, ओहियो में COVID-19 जटिलताओं के कारण निधन हो गया है।
प्रश्न 19 हाल ही में (मार्च 2022 में) किस देश ने “ह्वासोंग-17” नामक सबसे बड़ी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का परीक्षण किया - (अ) उत्तर कोरिया (ब) रूस (स) चीन (द) इंडोनेशिया उत्तर View Detail
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के आदेश के अनुसार अब तक की सबसे बड़ी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM), ह्वासोंग-17 का परीक्षण किया है।
प्रश्न 20 निम्नलिखित में से किस राज्य ने लगातार दूसरी बार नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2021 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है - (अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) केरल (द) कर्नाटक उत्तर View Detail
गुजरात लगातार दूसरी बार नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2021 में शीर्ष पर है।
प्रश्न 21 मार्च 2022 में, RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कर्नाटक के बेंगलुरु में रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) का उद्घाटन किया। RBIH के पहले अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया था - (अ) विशाल सिक्का (ब) नारायण मूर्ति (स) क्रिश गोपालकृष्णन (द) नंदन नीलेकणि उत्तर View Detail
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बेंगलुरु में ‘Reserve Bank Innovation Hub (RBIH)’ का उद्घाटन किया। यह 100 करोड़ रुपये के प्रारंभिक पूंजी योगदान के साथ वित्तीय नवाचार को प्रोत्साहित करने और पोषित करने के लिए स्थापित किया गया है। सेनापति गोपालकृष्णन इसके पहले अध्यक्ष हैं, जबकि इसके सदस्य के रूप में उद्योग और शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं।
प्रश्न 22 मार्च 2022 में, केंद्र सरकार ने स्टार्टअप के लिए ऋण निवेश को इक्विटी में बदलने के लिए समय सीमा को 5 साल से बढ़ाकर ________ कर दिया। (अ) 7 साल (ब) 9 साल (स) 6 साल (द) 10 साल उत्तर View Detail
केंद्र सरकार ने किसी कंपनी में ऋण निवेश को इक्विटी शेयरों में बदलने के लिए स्टार्टअप के लिए समय सीमा को 5 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दिया है, जो जिस दिन से प्रारंभिक परिवर्तनीय नोट जारी किया गया था तब से होगा।
प्रश्न 23 हाल ही में (मार्च 2022 में) किस मंत्रालय ने “Dare2eraD TB,” डेटा-ड्रिवेन रिसर्च टू इरेडिकेट TB लॉन्च किया - (अ) आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय (ब) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (स) महिला और बाल विकास मंत्रालय (द) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय उत्तर View Detail
विश्व क्षय रोग (TB) दिवस (24 मार्च 202के अवसर पर, डॉ जितेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी, ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT), विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MoS&T) द्वारा TB को खत्म करने के लिए डेटा-संचालित अनुसंधान- “Dare2eraD TB” लॉन्च किया।
प्रश्न 24 मार्च 2022 में, RBI ने SBI ग्रुप ऑफ एंटिटीज को किस बैंक में 1 साल के लिए 9.99% हिस्सेदारी लेने की मंजूरी दी - (अ) इंडसइंड बैंक (ब) ICICI बैंक (स) एक्सिस बैंक (द) HDFC बैंक उत्तर View Detail
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने SBIFML (भारतीय स्टेट बैंक म्यूचुअल फंड लिमिटेड) / SBI म्यूचुअल फंड को अन्य SBI समूह की कंपनियों के साथ, ICICI बैंक में 9.99% इक्विटी पूंजी हासिल करने की मंजूरी दी। SBI म्यूचुअल फंड का अनुमोदन एक वर्ष की अवधि के लिए वैध है जो 22 मार्च, 2023 तक है।
प्रश्न 25 OECD के अनुसार दक्षिण पूर्व एशिया, चीन और भारत के लिए आर्थिक आउटलुक ने (मार्च 2022 में) वित्त वर्ष 24 में भारत की वास्तविक GDP को _______ पर बरकरार रखा। (अ) 9.2% (ब) 7.2% (स) 8.1% (द) 5.5% उत्तर View Detail
आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने अपने ‘दक्षिण पूर्व एशिया, चीन और भारत के लिए आर्थिक दृष्टिकोण (खंड 2022 अंक I)’ में 2022-23 में 8.1% से कम भारत के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को वित्त वर्ष 24 में 5.5% पर बनाए रखा।
प्रश्न 26 उस बैंक का नाम बताइए जिसने हाल ही में (मार्च 2022 में) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ मिलकर एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया। (अ) इंडसइंड बैंक (ब) ICICI बैंक (स) एक्सिस बैंक (द) HDFC बैंक उत्तर View Detail
ICCI बैंक ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), एक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रैंचाइज़ी के साथ मिलकर “चेन्नई सुपर किंग्स ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड” नामक एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड विकसित किया है, जिसे प्रतिष्ठित टीम के लाखों क्रिकेट प्रशंसकों के लिए विशेष विशेषाधिकारों और ICICI बैंक के विशिष्ट बैंकिंग लाभों के साथ डिज़ाइन किया गया है।
प्रश्न 27 हाल ही में (मार्च 2022 में) किस भुगतान बैंक ने स्मार्टफोन बीमा प्रदान करने के लिए ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए - (अ) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (ब) एयरटेल पेमेंट्स बैंक (स) पेटीएम पेमेंट्स बैंक (द) जियो पेमेंट्स बैंक उत्तर View Detail
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने स्मार्टफोन बीमा प्रदान करने के लिए ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी (ICICI लोम्बार्ड) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जो नुकसान के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। यह भारत में मोबाइल बीमा उद्योग को बढ़ावा देगा।
प्रश्न 28 मार्च 2022 में, _________ भूमि स्वामित्व को ट्रैक करने में गांवों के लिए एक गतिशील मानचित्र लागू करने वाला पहला राज्य बन गया। (अ) कर्नाटक (ब) पश्चिम बंगाल (स) झारखंड (द) बिहार उत्तर View Detail
बिहार ने अपनी भूमि सुधार पहल के एक हिस्से के रूप में, गांवों के लिए गतिशील मानचित्र की अवधारणा पेश की है, जो हर बार भूमि के स्वामित्व में परिवर्तन होने पर अपडेट हो जाएगी। यह पहल मुख्य रूप से भूमि के संबंध में विधिक विवादों को रोकने के उद्देश्य से है।
प्रश्न 29 निम्नलिखित में से किस भारतीय अर्थशास्त्री को संयुक्त राष्ट्र के सलाहकार बोर्ड में शामिल किया गया है - (अ) अंशुला कांत (ब) रघुराम राजन (स) अरविंद पनगढ़िया (द) जयति घोष उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव, एंटोनियो गुटेरेस ने भारतीय विकास अर्थशास्त्री जयती घोष को प्रभावी बहुपक्षवाद पर नव स्थापित संयुक्त राष्ट्र सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है।
प्रश्न 30 विश्व रंगमंच दिवस किस तारीख को मनाया जाता है - (अ) 27 मार्च (ब) 25 मार्च (स) 24 मार्च (द) 23 मार्च उत्तर View Detail
1962 से दुनिया भर में हर साल 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 31 हाल ही में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने निम्नलिखित में से किस कंपनी के खिलाफ दिवाला कार्रवाई शुरू करने की अनुमति दी है - (अ) अपोलो टायर्स लिमिटेड (ब) रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (स) सुपरटेक लिमिटेड (द) एसीसी लिमिटेड उत्तर View Detail
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने सुपरटेक लिमिटेड के खिलाफ दिवाला कार्रवाई शुरू करने की अनुमति दी, जिससे कंपनी की कुछ परियोजनाओं में कम से कम 11,000 घर खरीदारों को झटका लगा।
प्रश्न 32 हूती विद्रोहियों ने 25 मार्च 2022 को सऊदी शहर जिद्दा में एक तेल डिपो पर हमला किया, हूती विद्रोही समूह किस देश का है - (अ) यमन (ब) ईरान (स) इराक (द) सीरिया उत्तर View Detail
यमन के हौथी विद्रोहियों ने राज्य में फॉर्मूला वन रेस से पहले 25 मार्च 2022 को सऊदी शहर जिद्दा में एक तेल डिपो पर हमला किया।
प्रश्न 33 निम्नलिखित में से किसने रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है - (अ) अनिल अंबानी (ब) मुकेश अंबानी (स) नीता अंबानी (द) टीना अंबानी उत्तर View Detail
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने 25 मार्च 2022 को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।
प्रश्न 34 हाल ही में (मार्च 2022 में) 3 महीने के लिए CSB बैंक के अंतरिम प्रबंध निदेशक (MD) और CEO के रूप में किसे नियुक्त किया गया - (अ) B K दिवाकर (ब) भामा कृष्णमूर्ति (स) सुमित माहेश्वरी (द) प्रलय मंडल उत्तर View Detail
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 3 महीने की अवधि के लिए CSB बैंक के अंतरिम प्रबंध निदेशक (MD) और CEO के रूप में प्रलय मंडल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
प्रश्न 35 हाल ही में (मार्च 2022 में) निम्नलिखित में से कौन से बैंक/संगठन ने प्रौद्योगिकी के माध्यम से महिलाओं के वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) के साथ भागीदारी नहीं की है - (अ) फेडरल बैंक (ब) बैंक ऑफ बड़ौदा (स) एक्सिस बैंक (द) ICICI बैंक उत्तर View Detail
फेडरल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक, अवंती फाइनेंस ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सहायक कंपनी रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) के साथ मिलकर प्रौद्योगिकी के माध्यम से महिलाओं के वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दिया।
प्रश्न 36 उस बैंक का नाम बताइए जिसने हाल ही में (मार्च 2022 में) किफायती आवास ऋण प्रदान करने के लिए पांच हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFC) के साथ सह-उधार साझेदारी पर हस्ताक्षर किए। (अ) बैंक ऑफ महाराष्ट्र (ब) भारतीय स्टेट बैंक (स) बैंक ऑफ बड़ौदा (द) ICICI बैंक उत्तर View Detail
भारतीय स्टेट बैंक (SBI), भारत के सबसे बड़े ऋणदाता, ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशानिर्देशों के अनुसार समाज के वंचित और असेवित वर्गों को किफायती आवास ऋण प्रदान करने के लिए पांच हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFC) के साथ एक सह-उधार साझेदारी में प्रवेश किया है।
प्रश्न 37 'फ्लिपकार्ट हेल्थ प्लस' के सीईओ कौन बने हैं - (अ) अतनु कुमार दास (ब) प्रशांत झावेरी (स) अनुब्रत बिस्वास (द) ऋषि गुप्ता उत्तर View Detail
फ्लिपकार्ट हेल्थ+ ने प्रशांत झावेरी को अपना नया सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है।
प्रश्न 38 अंतर्राष्ट्रीय अजन्मे बच्चे का दिवस किस तारीख को मनाया जाता है - (अ) 21 मार्च (ब) 25 मार्च (स) 22 मार्च (द) 24 मार्च उत्तर View Detail
25 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय अजन्मे बच्चे का दिवस मनाया जाता है। यह अजन्मे भ्रूणों का वार्षिक स्मरणोत्सव है और इसे गर्भपात के विरोध के दिन के रूप में मनाया जाता है।
प्रश्न 39 दस दिवसीय लाल किला महोत्सव भारत भाग्य विधाता 25 मार्च 2022 को निम्नलिखित में से किस शहर में शुरू हुआ है - (अ) नई दिल्ली (ब) हैदराबाद (स) कोलकाता (द) मुंबई उत्तर View Detail
दस दिवसीय लाल किला महोत्सव भारत भाग्य विधाता 25 मार्च 2022 को प्रतिष्ठित 17 वीं शताब्दी के स्मारक, लाल किला, नई दिल्ली में शुरू हुआ है।
प्रश्न 40 हाल ही में भारती एयरटेल ने 2015 के स्पेक्ट्रम बकाया के लिए कितनी राशि का पूर्व भुगतान किया है - (अ) 5,815 करोड़ रुपये (ब) 6,815 करोड़ रुपये (स) 7,815 करोड़ रुपये (द) 8,815 करोड़ रुपये उत्तर View Detail
भारती एयरटेल ने 2015 के स्पेक्ट्रम बकाया के लिए 8,815 करोड़ रुपये का पूर्व भुगतान किया है।
प्रश्न 41 25 मार्च 2022 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा दुनिया भर में गुलामी और ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार के पीड़ितों के स्मरण के अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 का विषय क्या है - (अ) इनजस्टिस एनीवेयर इज ए थ्रेट टू जस्टिस एवरीवेयर (ब) स्टोरीज ऑफ़ करेज: रेजिस्टेंस टू स्लेवरी एंड यूनिटी अगेंस्ट रेसिस्म (स) एंडिंग स्लेवरी लिगेसी ऑफ़ रेसिस्म: ए ग्लोबल इम्पेरेटिव फॉर जस्टिस (द) ब्रेकिंग द साइलेंस, लेस्ट वी फॉरगेट उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र (UN) का अंतर्राष्ट्रीय दासता और ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार के पीड़ितों के स्मरण का अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 25 मार्च को दुनिया भर में ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार के पीड़ितों की स्मृति को मनाने के लिए मनाया जाता है।
प्रश्न 42 भारतीय मूल की किस कंपनी ने फीफा विश्व कप 2022 (Fifa World Cup 2022) की स्पॉन्सरशिप हासिल कर ली है - (अ) Vedantu (ब) Unacademy (स) Classplus (द) Byju’s उत्तर View Detail
भारतीय बहुराष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी कंपनी बायजूज़ (Byju’s) को 24 मार्च को फीफा विश्व कप 2022 के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में घोषित किया गया। इसके साथ ही बायजूज़ (Byju’s) फीफा विश्व कप से जुड़ने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। इसके साथ ही बायजू फीफा विश्व कप को पूरी दुनिया में स्पॉन्सर करने वाली एडटेक ब्रांड बन गयी है। फुटबॉल विश्व कप 2022 का आयोजन क़तर में किया जायेगा।
प्रश्न 43 किस देश के प्रसिद्ध गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलिवन ने ‘एबेल पुरस्कार 2022’ जीत लिया है - (अ) चीन (ब) रूस (स) जापान (द) अमेरिका उत्तर View Detail
अमेरिकी गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलिवन ने एबेल पुरस्कार 2022 जीत लिया है। इस पुरस्कार में पुरस्कार राशि भी शामिल है जो 7 मिलियन NOK (नार्वेजियन क्रोन) के बराबर है। उन्हें यह पुरस्कार टोपोलॉजी (topology), विशेष रूप से इसके ज्यामितीय, बीजीय और गतिशील पहलुओं में उनके योगदान के लिए मिला है।
प्रश्न 44 अभ्यास दस्तलिक का तीसरा संस्करण, भारत और किस देश की सेनाओं के बीच एक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है - (अ) फ्रांस (ब) किर्गिस्तान (स) रूस (द) उज्बेकिस्तान उत्तर View Detail
भारत और उज्बेकिस्तान की सेनाओं के बीच संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास दस्तलिक (एक्स-डस्टलिक) का तीसरा संस्करण 22 से 31 मार्च 2022 तक यांगियारिक, उज्बेकिस्तान में आयोजित किया जा रहा है।
प्रश्न 45 हाल ही में (मार्च 2022 में) किस राज्य की पुलिस ने भारतीय सेना के साथ “सुरक्षा कवच 2” का संयुक्त अभ्यास किया - (अ) झारखंड (ब) आंध्र प्रदेश (स) ओडिशा (द) महाराष्ट्र उत्तर View Detail
भारतीय सेना के “अग्निबाज़ डिवीजन” ने पुणे के लल्लानगर में महाराष्ट्र पुलिस के साथ एक संयुक्त अभ्यास “सुरक्षा कवच 2” का आयोजन किया। अभ्यास का उद्देश्य पुणे में किसी भी आतंकवादी कार्रवाई का मुकाबला करना था।
प्रश्न 46 निम्नलिखित में से किसने दुबई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2022 में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता है - (अ) मरियप्पन थंगावेलु (ब) देवेंद्र झाझरिया (स) नास अहमद (द) प्रशांत देसाई उत्तर View Detail
प्रणव प्रशांत देसाई ने दुबई में आयोजित 2022 विश्व पैरा-थलेटिक्स ग्रांड प्री मुकाबले में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने टी-64 फाइनल मुकाबले में पुरुषों की दो सौ मीटर दौड़ जीती। फ़जा चैम्पियनशिप के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता प्रणव देसाई ने 24 दशमलव चार-दो सैकेंड में यह दौड़ पूरी की।
प्रश्न 47 इंडियन प्रीमियर लीग टाटा आईपीएल 2022 के 15वें संस्करण में कितनी टीमों का मुकाबला करना है? (अ) 19 (ब) 18 (स) 10 (द) 12 उत्तर View Detail
इंडियन प्रीमियर लीग का 15 वां संस्करण - टाटा आईपीएल 2022 26मार्च 2022 से शुरू होगा। इस संस्करण में चार प्लेऑफ स्पॉट के लिए प्रतिस्पर्धा करने के लिए 10 टीमें हैं।
प्रश्न 48 हाल ही में सरकार ने देश भर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कितने खेलो इंडिया केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है - (अ) 4000 (ब) 5000 (स) 1,000 (द) 2000 उत्तर View Detail
सरकार ने देश भर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 1,000 खेलो इंडिया सेंटर खोलने का लक्ष्य रखा है।
प्रश्न 49 हाल ही में निम्नलिखित में से किसने दिल्ली लोकायुक्त के रूप में शपथ ली है - (अ) हरीश चंद्र मिश्रा (ब) एच. एल. दत्तू (स) अरुण कुमार मिश्रा (द) रंजन गोगोई उत्तर View Detail
झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हरीश चंद्र मिश्रा ने दिल्ली लोकायुक्त के रूप में शपथ ली।