Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 ______ ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में 23 मार्च 2022 को शपथ ली है - (अ) हरीश रावत (ब) तीरथ सिंह रावत (स) हरक सिंह रावत (द) पुष्कर सिंह धामी उत्तर View Detail
श्री पुष्कर सिंह धामी ने दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री होंगे।
प्रश्न 2 लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री (CM) के रूप में किसे नियुक्त किया गया - (अ) रिशांग कीशिंग (ब) N बीरेन सिंह (स) राधाबिनोद कोइजाम (द) ओकराम इबोबी सिंह उत्तर View Detail
भाजपा नेता एन. बीरेन सिंह ने दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह इम्फाल के राजभवन में आयोजित किया गया और मणिपुर के राज्यपाल ला. गणेशन ने उन्हें शपथ दिलाई।
प्रश्न 3 _________ मिट्टी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कार्बन-न्यूट्रल फ्रेमिंग विधियों को शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। (अ) झारखंड (ब) आंध्र प्रदेश (स) पंजाब (द) केरल उत्तर View Detail
केरल देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जिसने चयनित स्थानों में कार्बन-तटस्थ कृषि पद्धतियों (carbon-neutral farming methods) को पेश किया है। राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए 2022-23 के बजट में 6 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। पहले चरण में 13 फार्मों में कार्बन न्यूट्रल खेती लागू की जाएगी। राज्य अलुवा स्थित राज्य बीज फार्म को कार्बन न्यूट्रल फार्म में परिवर्तित करेगा। दूसरे चरण में सभी 140 विधानसभा क्षेत्रों में मॉडल कार्बन-न्यूट्रल फार्म विकसित किए जाएंगे।
प्रश्न 4 हाल ही में (मार्च 2022 में) शास्त्रीय पवन संगीत वाद्ययंत्र नरसिंगपेट्टई नागस्वरम को संगीत वाद्ययंत्र की श्रेणी के अंतर्गत GI टैग मिला। “नरसिंगपेट्टई नागस्वरम” किस राज्य से संबंधित है - (अ) तेलंगाना (ब) तमिलनाडु (स) केरल (द) कर्नाटक उत्तर View Detail
तंजावुर, तमिलनाडु (TN) में नरसिंगपेट्टई गाँव में हाथ से तैयार किए गए एक शास्त्रीय पवन संगीत वाद्ययंत्र, नरसिंगपेट्टई नागस्वरम को भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री से कक्षा 15 के संगीत वाद्ययंत्रों की श्रेणी के अंतर्गत भौगोलिक संकेत (GI) टैग मिला।
प्रश्न 5 हाल ही में किस राज्य के भरतपुर ज़िले के ‘केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान’ में अफ्रीका की ‘बोमा तकनीक’ का प्रयोग किया गया - (अ) राजस्थान (ब) असम (स) कर्नाटक (द) तमिलनाडु उत्तर View Detail
हाल ही में राजस्थान के भरतपुर ज़िले के ‘केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान’ में अफ्रीका की ‘बोमा तकनीक’ का प्रयोग किया गया। इसका प्रयोग चीतल या चित्तीदार हिरणों को पकड़ने और उन्हें मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व में पहुँचाने के लिये किया गया था, ताकि शिकार के आधार में सुधार किया जा सके। चीतल की IUCN रेड लिस्ट स्थिति ‘कम चिंतनीय’ (Least Concern) है। बोमा कैप्चरिंग तकनीक अफ्रीका में काफी लोकप्रिय है। इसमें फनल जैसी बाड़ के माध्यम से जानवरों का पीछा करके उन्हें एक बाड़े में में पहुँचाया जाता है।
प्रश्न 6 हाल ही में किस देश ने यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष में पहली बार हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया - (अ) चीन (ब) अमेरिका (स) पाकिस्तान (द) रूस उत्तर View Detail
रूस की सेना के अनुसार उसने यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान के दौरान पहली बार अपनी नवीनतम हाइपरसोनिक मिसाइल, किंजल का इस्तेमाल किया है। हाइपरसोनिक मिसाइलों ने पश्चिमी इवानो-फ्रैंकिवस्क क्षेत्र में एक भूमिगत गोदाम को निशाना बनाया। हाइपरसोनिक मिसाइल एक हथियार प्रणाली है जो 5 मैक की गति या इससे अधिक की गति से उड़ान भरती है।
प्रश्न 7 किस बैंक ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लिए IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ साझेदारी की - (अ) ICICI बैंक (ब) SBI बैंक (स) HDFC बैंक (द) Axis बैंक उत्तर View Detail
ICICI बैंक ने हाल ही में आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मिलकर एक नए क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है। इस कार्ड का नाम Channai Super Kings ICICI Bank Credit Card रखा गया है। बैंक की तरफ से कहा गया है कि इसे सीएसके के फैंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
प्रश्न 8 नासा ने पृथ्वी के सौर मंडल के बाहर कितने नए ग्रहों की खोज की है - (अ) 70 (ब) 65 (स) 30 (द) 45 उत्तर View Detail
नासा ने पृथ्वी के सौर मंडल के बाहर 65 नए ग्रहों की खोज की है। इस नई खोज के बाद अब तक खोजे गए बाह्यग्रहों की कुल संख्या 5000 से अधिक हो गई है। इनमें से कुछ खोजे गए ग्रह पृथ्वी जैसे हैं। इन नए खोजे गए 65 ग्रहों ने अंतरिक्ष अन्वेषण (space exploration) में एक मील का पत्थर चिह्नित किया है। इन 65 नए खोजे गए ग्रहों का अध्ययन ग्रह की सतह पर रोगाणुओं, पानी, गैसों या यहां तक कि जीवन की उपस्थिति का पता लगाने के लिए किया जाएगा।
प्रश्न 9 बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के किस प्रसिद्ध अभिनेता का हाल ही में निधन हो गया है - (अ) अभिषेक चटर्जी (ब) प्रोसेनजीत चटर्जी (स) अबीर चटर्जी (द) रुद्रनील घोष उत्तर View Detail
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता अभिषेक चटर्जी (abhishek chatterjee) का निधन हो गया है। वे मात्र 58 साल के थे. बता दें कि अभिषेक चटर्जी ने कई बंगाली फिल्मों में काम किया हैं। इसमें ‘अमर प्रेम', 'मधुर मिलन', ‘Pothbhola’, ‘Ora Charjon’, ‘Bariwali’ जैसी शानदार फिल्म शामिल है। इसके अतिरिक्त बंगाली टीवी पर वे ‘Khorkuto’ सीरियल के लिए भी जाने जाते है। उन्होंने ‘मोहर', ‘Phagun Bou’ शोज में भी काम किया है।
प्रश्न 10 मार्च 2022 में, फिच ने “वैश्विक आर्थिक आउटलुक-मार्च 2022” में भारत के सकल घरेलू उत्पाद के अपने प्रक्षेपण को वित्त वर्ष 23 के लिए 10.3% से _______ तक कम कर दिया। (अ) 8.5% (ब) 7.9% (स) 9.6% (द) 8.9% उत्तर View Detail
रेटिंग एजेंसी फिच ने अपने ‘वैश्विक आर्थिक आउटलुक-मार्च 2022’ में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उच्च ऊर्जा कीमतों के कारण FY23 (2022-202के लिए भारत के विकास के अनुमान को 1.8 प्रतिशत अंक (pp) से घटाकर 10.3% से 8.5% कर दिया।
प्रश्न 11 हाल ही में (मार्च 2022 में) किस संगठन ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास कोष (RIDF) के अंतर्गत ओडिशा को 4,013 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर की - (अ) IRDAI (ब) SIDBI (स) SEBI (द) NABARD उत्तर View Detail
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास कोष (RIDF) के अंतर्गत ओडिशा को 4,013 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है, और ओडिशा को NABARD के बुनियादी ढांचे का एक बड़ा हिस्सा मिला है, जो भारत में सबसे ज्यादा है।
प्रश्न 12 RBI ने हाल ही में (मार्च 2022 में) ग्राहकों को भुगतान करने के लिए कमाई की संभावनाओं में अपर्याप्तता के कारण ___________ का लाइसेंस रद्द कर दिया। (अ) अभ्युदय सहकारी बैंक (ब) अलवी को-ऑपरेटिव बैंक (स) पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक (द) मंथा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक उत्तर View Detail
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, कानपुर (उत्तर प्रदेश) का लाइसेंस रद्द कर दिया है क्योंकि यह बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के अंतर्गत धारा 22((a), 22 ((b) 22 ((c), 22 ((d) और 22 ((e) की आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहा है।
प्रश्न 13 विश्व टीबी दिवस (World TB Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - (अ) 10 जनवरी (ब) 12 अप्रैल (स) 24 मार्च (द) 30 अगस्त उत्तर View Detail
प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को दुनिया भर में विश्व क्षयरोग दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिवस का प्राथमिक उद्देश्य क्षयरोग/तपेदिक से स्वास्थ्य, समाज और अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इस वैश्विक महामारी की रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों में तेज़ी लाना है। गौरतलब है कि वर्ष 1882 में क्षय रोग (TB) के जीवाणु की खोज करने वाले डॉ. रॉबर्ट कोच की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षयरोग दिवस मनाया जाता है, 24 मार्च 1882 में ही डॉ. रॉबर्ट कोच ने टीबी बैक्टीरिया की खोज की थी। ‘इनवेस्ट टू एंड टीबी. सेव लाइव्स’ (Invest to End TB. Save Lives) वर्ष 2022 में विश्व क्षयरोग दिवस की थीम है।
प्रश्न 14 विश्व जल दिवस 2022 की थीम निम्नलिखित में से किस मीठे पानी के स्रोतों पर केंद्रित है - (अ) Oceanic water, Making the Invisible Visible (ब) Glaciers, Making the Invisible Visible (स) Atmospheric water, Making the Invisible Visible (द) Groundwater, Making the Invisible Visible उत्तर View Detail
विश्व जल दिवस हर साल 22 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। विश्व जल दिवस 2022 की थीम Groundwater, Making the Invisible Visible है।
प्रश्न 15 हाल ही में निम्नलिखित में से किस राज्य ने 23 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है - (अ) हिमाचल प्रदेश (ब) पंजाब (स) उत्तराखंड (द) उत्तर प्रदेश उत्तर View Detail
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
प्रश्न 16 निम्नलिखित में से किसने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहीद दिवस के अवसर पर 23 मार्च 2022 को विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, कोलकाता में बिप्लोबी भारत गैलरी का उद्घाटन किया है - (अ) नरेंद्र मोदी (ब) धर्मेंद्र प्रधान (स) रामनाथ कोविंद (द) भगवंत मान उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीद दिवस पर कोलकाता में विप्लवी भारत गैलरी का उद्घाटन किया। उन्होंने विकटोरिया मेमॉरियल हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस गैलरी का शुभारंभ किया। इस नई गैलरी का उद्देश्य 1947 तक की घटनाओं का समग्र दृष्टिकोण प्रदान करना और क्रांतिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है।
प्रश्न 17 भारत ने पहली बार एक वित्तीय वर्ष में कितने अरब डॉलर का माल निर्यात लक्ष्य हासिल किया - (अ) 200 अरब डॉलर (ब) 300 अरब डॉलर (स) 400 अरब डॉलर (द) 700 अरब डॉलर उत्तर View Detail
भारत ने चार सौ अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया है। ये अब तक का सर्वाधिक निर्यात है। निर्यात का ये लक्ष्य निर्धारित समय से 9 दिन पहले ही हासिल कर लिया गया है।
प्रश्न 18 निम्नलिखित में से किस तारीख के बीच सरकार चौथा पोषण पखवाड़ा मना रही है - (अ) 20 मार्च से 3 अप्रैल 2022 (ब) 22 मार्च से 5 अप्रैल 2022 (स) 19 मार्च से 2 अप्रैल 2022 (द) 21 मार्च से 4 अप्रैल 2022 उत्तर View Detail
सरकार 21 मार्च से 4 अप्रैल 2022 तक चौथा पोषण पखवाड़ा मना रही है।
प्रश्न 19 देश भर में नेहरू युवा केंद्र संगठन ने कितने जिलों में शहीद दिवस मनाया - (अ) 123 जिले (ब) 223 जिले (स) 423 जिले (द) 623 जिले उत्तर View Detail
नेहरू युवा केंद्र संगठन ने 23 मार्च 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में देश भर के सभी 623 जिलों में शहीद दिवस मनाया है।
प्रश्न 20 मार्च 2022 में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने “द शील्ड: कोविशील्ड” नामक कॉफी टेबल बुक का शुभारंभ किया। “द शील्ड: कोविशील्ड” पुस्तक के लेखक कौन हैं - (अ) कृष्ण सक्सेना (ब) आशीष राय (स) बिबेक देबरॉय (द) प्रकाश कुमार सिंह उत्तर View Detail
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह द्वारा लिखित “द शील्ड: कोविशील्ड” नामक कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया।