Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 किस राज्य में मानस नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में गैंडों और बाघों की आबादी में तेज वृद्धि देखी गई है - (अ) असम (ब) कर्नाटक (स) तमिलनाडु (द) पंजाब उत्तर View Detail
असम में मानस नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व में गैंडों और बाघों की आबादी में तेज वृद्धि देखी गई है। राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों को उम्मीद है कि 2021 की जनगणना के अनुसार बाघों की आबादी 48 से बढ़कर 60 से अधिक हो जाएगी। साल 2010 में, इस पार्क की बाघों की आबादी 10 दर्ज की गई थी जबकि 2020 में यह बढ़कर 30 हो गई थी।
प्रश्न 2 हाल ही में किस देश ने रूस से तेल, गैस और कोयले के आयात पर प्रतिबंध लगा दी है - (अ) नेपाल (ब) चीन (स) भारत (द) अमेरिका उत्तर View Detail
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस से तेल, गैस और कोयले के आयात पर प्रतिबंध लगा दी है। अमेरिका ने रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बीच उसकी अर्थव्यवस्था पर कड़ा प्रहार करने हेतु ये फैसला किया है। अमेरिका समेत यूरोप के कई देश पहले ही उस पर कड़े आर्थिक बैन लगा चुके हैं। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध कई दिनों से जारी है।
प्रश्न 3 नो स्मोकिंग डे (No Smoking Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - (अ) मई महीने के दूसरे बुधवार (ब) अगस्त महीने के दूसरे बुधवार (स) मार्च महीने के दूसरे बुधवार (द) नवंबर महीने के दूसरे बुधवार उत्तर View Detail
नो स्मोकिंग डे हर साल मार्च महीने के दूसरे बुधवार को मनाया जाता है। इस साल नो स्मोकिंग डे 9 मार्च को मनाया जा रहा है। यह दिवस देश-दुनिया और समाज में धूम्रपान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सिगरेट एवं अन्य साधनों के माध्यम से तंबाकू के सेवन के हानिकारक स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस को पहली बार साल 1984 में मनाया गया था।
प्रश्न 4 फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) के ग्रे लिस्ट में पाकिस्तान के साथ किस नए देश को शामिल किया गया है - (अ) बांग्लादेश (ब) नेपाल (स) रूस (द) यूएई उत्तर View Detail
फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने इस बार की बैठक में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को भी ग्रे लिस्ट में शामिल किया है। एफएटीएफ का मानना है कि यूएई ने अपराधियों और आतंकवादियों को अपने यहां धन छिपाने से रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है। एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में इस सूची में पश्चिम एशिया के ही तीन और देश जॉर्डन, सीरिया और यमन शामिल हैं।
प्रश्न 5 किस देश ने पृथ्वी की निचली कक्षा में अपना दूसरा उपग्रह नूर-2 प्रक्षेपित किया है - (अ) चीन (ब) नेपाल (स) ईरान (द) जापान उत्तर View Detail
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा एक सैन्य उपग्रह, नूर -2, को पृथ्वी से 500 किलोमीटर की ऊँचाई पर कक्षा में लॉन्च किया गया है। यह ईरान का दूसरा सैन्य उपग्रह लांच है। अप्रैल 2020 में, पहला नूर सैन्य उपग्रह पृथ्वी की सतह से 425 किमी की कक्षा में लॉन्च किया गया था।
प्रश्न 6 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किस राज्य में 33 प्रतिशत सरकारी नौकरियों में महिलाओं को आरक्षण देने की घोषणा की है - (अ) त्रिपुरा (ब) झारखंड (स) पंजाब (द) बिहार उत्तर View Detail
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर त्रिपुरा में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विप्लब देव ने राजनीतिक हिंसा पर पूर्ण विराम लगाने का काम किया है. इसके साथ ही त्रिपुरा में जघन्य अपराधों में 30 प्रतिशत की कमी आई है और दोषसिद्धि की दर पांच प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है.
प्रश्न 7 हाल ही में किस मंत्रालय ने दुनिया के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण का सातवां संस्करण शुरू किया है - (अ) स्वास्थ्य मंत्रालय (ब) पर्यावरण मंत्रालय (स) आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (द) शिक्षा मंत्रालय उत्तर View Detail
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने दुनिया के सबसे बड़े शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण, स्वच्छ सर्वेक्षण (SS) 2022 का लगातार 7वां संस्करण लॉन्च किया। यह भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उत्सव के साथ मेल खाता है, इस प्रकार SS 2022 आजादी का अमृत महोत्सव भावना के विषय पर केंद्रित होगा।
प्रश्न 8 हाल ही में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी के रूप में _________ के गठन को मंजूरी दी है। (अ) NCLM (ब) NLCM (स) NMLC (द) NLMC उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (NLMC) को केन्द्र सरकार के पूर्ण स्वामित्व में गठित करने की मंजूरी दी है, जिसकी प्रारंभिक अधिकृत शेयर पूंजी 5000 करोड़ रुपये और चुकता शेयर पूंजी 150 करोड़ रुपये होगी। एनएलएमसी केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (सीपीएसई) के स्वामित्व की अतिरिक्त भूमि और भवनों का मुद्रीकरण करेगी। यह प्रस्ताव बजट 2021-22 की घोषणाओं के अनुरूप है।
प्रश्न 9 हाल ही में देश के पहले स्वदेशी उड़ान ट्रेनर विमान हंस एनजी का परीक्षण कहाँ पूरा हुआ है - (अ) उड़ीसा (ब) पुदुचेरी (स) अण्डमान और निकोबार (द) गुजरात उत्तर View Detail
भारत के पहले स्वदेशी रूप से विकसित फ्लाइंग ट्रेनर, 'हंसा-एनजी' ने पुडुचेरी में समुद्र-स्तरीय परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा किया।
प्रश्न 10 __________ पर्यावरण कार्यकर्त्री रिजवाना हसन को 2022 के लिए यूएस इंटरनेशनल वुमन ऑफ करेज अवार्ड मिलेगा। (अ) बांग्लादेशी (ब) पाकिस्तानी (स) इन्डोनेशियाई (द) ईरानी उत्तर View Detail
बंगलादेश की पर्यावरणविद अधिवक्ता रिजवाना हसन को वर्ष 2022 के अंतर्राष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार के लिए चुना गया है। वे विश्व की उन 12 महिलाओं में शामिल हैं जिन्हें अपने समुदाय में बदलाव लाने के असाधारण साहस और नेतृत्व के लिए अमरीकी विदेश विभाग द्वारा सम्मानित किया जायेगा। उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए वर्ष 2012 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 11 हाल ही में SBI ने किसे अपना उप प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है - (अ) दीपम चटर्जी (ब) अक्षय विधि (स) नितिन चुघ (द) अरविंद कुमार उत्तर View Detail
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने नितिन चुघ को उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) और डिजिटल बैंकिंग के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया।
प्रश्न 12 हाल ही में आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में श्री निवेथा ने कौन सा पदक जीता है - (अ) रजत (ब) स्वर्ण (स) कांस्य (द) इनमें से कोई नहीं उत्तर View Detail
भारत की श्री निवेथा, ईशा सिंह और रुचिता विनरकर ने मिस्र के काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप की महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
प्रश्न 13 IIT रुड़की में आयोजित होने वाले ‘रुड़की वाटर कॉन्क्लेव’ के दूसरे संस्करण का विषय क्या है - (अ) Water, sanitation, and Hygiene (ब) Water Security for Sustainable Development (स) Water and Climate Change (द) Groundwater: making the invisible visible उत्तर View Detail
“रुड़की जल सम्मेलन 2022” के दूसरे संस्करण का उद्घाटन 2 मार्च, 2022 को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा किया गया। इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की द्वारा किया गया। इसका आयोजन 2 मार्च से 4 मार्च 2022 तक IIT रुड़की और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह कॉन्क्लेव “सतत विकास के लिए जल सुरक्षा” की थीम पर केंद्रित है।
प्रश्न 14 सुशासन पर जागरूकता पैदा करने के लिए 1 मार्च 2022 को किस संस्था ने “सबका विकास महाक्विज” श्रृंखला शुरू की है - (अ) MyGov (ब) NITI Ayog (स) PMO (द) UIDAI उत्तर View Detail
सुशासन के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता उत्पन्न करने के लिए माईगव ने 1 मार्च, 2022 को सबका विकास महाक्विज श्रृंखला शुरू की है। यह एक साल तक चलने वाली परियोजना है। इसमें 14 एपिसोड हैं, जिन्हें Quiz.MyGov.in पर संचालित (होस्ट) किया गया हैं।
प्रश्न 15 ‘हाउ इंडियन व्यू जेंडर रोल्स इन फैमिलीज एंड सोसाइटी’ शीर्षक से एक रिपोर्ट किसने जारी की है - (अ) नीति आयोग (ब) इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिसर्च ऑन वीमेन (ICRW) (स) ग्लोबल जेंडर सेंटर (द) प्यू रिसर्च सेंटर उत्तर View Detail
वाशिंगटन स्थित प्यू रिसर्च सेंटर से जारी ‘हाउ इंडियन व्यू जेंडर रोल्स इन फैमिलीज एंड सोसाइटी’ शीर्षक वाला ये अध्ययन नवंबर 2019 से मार्च 2020 के बीच 29,999 भारतीय वयस्कों के सर्वेक्षण पर आधारित है।
प्रश्न 16 हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कितने लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया - (अ) 2.77 लाख करोड़ रुपये (ब) 1.77 लाख करोड़ रुपये (स) 3.77 लाख करोड़ रुपये (द) 1.07 लाख करोड़ रुपये उत्तर View Detail
हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1.77 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। पिछले वित्त वर्ष में हरियाणा सरकार ने 1.53 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इसके साथ ही खट्टर ने महिलाओं को उद्यमी बनने में प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना (Haryana Matrushakti Udyamita) की घोषणा की। उन्होंने राज्य के विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश किया।
प्रश्न 17 हाल ही में, किस राज्य मंत्री ने देश भर के 49 शिक्षकों को राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कार प्रदान किए - (अ) दीक्षा जोशी (ब) अन्नपूर्णा देवी (स) प्रतिमा भौमिक (द) भारती पवार उत्तर View Detail
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राष्ट्रीय सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) पुरस्कार 2022 प्रदान किए। पूरे भारत में 49 शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए गये।
प्रश्न 18 सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) भारत में 60 मिलियन से अधिक ____ खातों को पंजीकृत करने वाली पहली और एकमात्र सूचीबद्ध डिपॉजिटरी बन गई है - (अ) Current (ब) Demat (स) NRI (द) Recurring Deposit उत्तर View Detail
1 मार्च, 2022 को, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) ने घोषणा की कि अब उसके पास छह करोड़ से अधिक (यानी 60 मिलियन के बराबर) सक्रिय डीमैट खाते हैं। डीमैट खाता एक प्रकार का खाता है जिसका उपयोग प्रतिभूतियों और शेयरों की ऑनलाइन प्रतियां रखने के लिए किया जा सकता है।
प्रश्न 19 युवा उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान करने के लिए बिजनेस ब्लास्टर्स इन्वेस्टमेंट समिट और एक्सपो किस राज्य / केंद्रशासित प्रदेश की पहल है - (अ) चंडीगढ़ (ब) लद्दाख (स) दिल्ली (द) केरल उत्तर View Detail
दिल्ली सरकार ने युवा उद्यमियों को एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बिजनेस ब्लास्टर्स इन्वेस्टमेंट समिट और एक्सपो आयोजित किया।
प्रश्न 20 टी एस रामकृष्णन को किस म्यूचुअल फंड कंपनी का नया एमडी और सीईओ नामित किया गया है - (अ) बड़ौदा म्यूचुअल फंड (ब) एक्सिस म्यूचुअल फंड (स) एलआईसी म्यूचुअल फंड (द) एचडीएफसी म्यूचुअल फंड उत्तर View Detail
एलआईसी म्यूचुअल फंड ने प्रभावी रूप से टीएस रामकृष्णन को अपना प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है।