Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने फीचर फोन के लिए किस यूपीआई आधारित पेमेंट प्रोडक्ट लॉन्च किया है - (अ) UPI131Pay (ब) UPI132Pay (स) UPI123Pay (द) UPI332Pay उत्तर View Detail
फीचर फोन रखने वाले उपभोक्ता भी अब डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने उनकी सुविधा के लिए यूपीआई123-पे नामक यूपीआई की शुरूआत की है। इस यूपीआई के माध्यम से टैक्स्ट संदेश भेजकर बिना किसी रूकावट के वित्तीय और गैर-वित्तीय भुगतान किया जा सकेगा।
प्रश्न 2 जेट एयरवेज के सीईओ निम्न में से कौन बन गए हैं - (अ) राजीव अग्निहोत्री (ब) संजीव कपूर (स) प्रकाश सचदेवा (द) मनीष मल्होत्रा उत्तर View Detail
संजीव कपूर को जेट एयरवेज (Jet Airways) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। इससे पहले, कपूर ओबेरॉय होटल्स के अध्यक्ष थे और उन्होंने स्पाइसजेट में मुख्य परिचालन अधिकारी और विस्तारा में मुख्य रणनीति और वाणिज्यिक अधिकारी के रूप में भी काम किया है।
प्रश्न 3 जन औषधि दिवस (Jan Aushadhi Diwas) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - (अ) 12 जनवरी (ब) 10 अगस्त (स) 18 दिसंबर (द) 7 मार्च उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिये 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी योजना के लाभार्थियों के साथ वर्चुअली बातचीत करते हैं। चौथे ‘जन औषधि दिवस’ का आयोजन फार्मास्यूटिकल्स विभाग के तत्त्वावधान में ‘फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया’ (PMBI) द्वारा किया जा रहा है।
प्रश्न 4 फिलिस्तीन में हाल ही में भारत के किस राजदूत का निधन हो गया है - (अ) संजय सुधीर (ब) पवन कपूर (स) मुकुल आर्य (द) राहुल सचदेवा उत्तर View Detail
फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य का निधन हो गया है। साल 2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मुकुल आर्य काबुल और मॉस्को के भारतीय दूतावास में भी सेवाएं दे चुके थे। वे पेरिस में यूनेस्को के लिए भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल में भी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी कार्य किया था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की थी।
प्रश्न 5 किस राज्य सरकार ने प्रीमियर लीग प्राइमरी स्टार्स परियोजना के तहत खेल, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटिश काउंसिल के साथ साझेदारी की है - (अ) दिल्ली (ब) बिहार (स) पंजाब (द) झारखंड उत्तर View Detail
दिल्ली सरकार ने प्रीमियर लीग प्राइमरी स्टार्स परियोजना के तहत खेल, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटिश काउंसिल के साथ साझेदारी की है। ये प्रोजेक्ट एजुकेशनल डेवलपमेंट के लिए फुटबॉल के बेस्ट प्रैक्टिसेज की समझ बढ़ाने के साथ स्कूल के कोचों और टीचर्स को प्रशिक्षित करता है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य दिल्ली के युवाओं के लिए वैश्विक अवसर पैदा करना है।
प्रश्न 6 निम्न में से कौन सा खिलाड़ी पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़कर टेस्ट में विकेट लेने के मामले में दूसरे भारतीय बॉलर बन गए हैं - (अ) रविंद्र जडेजा (ब) आर अश्विन (स) हार्दिक पांड्या (द) भुवनेश्वर कुमार उत्तर View Detail
पहले टेस्ट के तीसरे दिन (India vs Sri lanka) आर अश्विन ने डिकवेला का विकेट लेते ही टेस्ट में अपने 435 विकेट पूरे किए। इसके बाद साथ उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। कपिल ने 434 विकेट लिए थे। अश्विन भारत के दूसरे सफल गेंदबाज बन गए हैं। लेग स्पिनर अनिल कुंबले टेस्ट में भारत के सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने 619 विकेट झटके हैं। आर अश्विन वनडे में भी 150 से अधिक विकेट ले चुके हैं।
प्रश्न 7 भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने निम्न में से किस अभिनेत्री को अपना नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है - (अ) विद्या बालन (ब) करीना कपूर (स) दिशा पटानी (द) माधुरी दीक्षित उत्तर View Detail
भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। वह ब्रांड एंबेसडर के रूप में भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के #DoTheSmartThing चैंपियन को बढ़ावा देने में मदद करेंगी।
प्रश्न 8 उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का मुख्यालय कहाँ है - (अ) नई दिल्ली (ब) ब्रसेल्स (स) जिनेवा (द) वियना उत्तर View Detail
नाटो सामूहिक सुरक्षा की एक प्रणाली का गठन करता है, जिसके तहत इसके स्वतंत्र सदस्य देश किसी बाहरी पार्टी के हमले के जवाब में आपसी रक्षा के लिए सहमत होते हैं। नाटो मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में स्थित है, जबकि एलाइड कमांड ऑपरेशंस का मुख्यालय मॉन्स, बेल्जियम के पास है।
प्रश्न 9 चीन ने निम्नलिखित में से किस रॉकेट का उपयोग करके 22 उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने का घरेलू रिकॉर्ड का दावा किया है - (अ) लांग मार्च 8सी रॉकेट (ब) लांग मार्च 3सी रॉकेट (स) लॉन्ग मार्च 8 रॉकेट (द) लांग मार्च 2ई रॉकेट उत्तर View Detail
चीन का दूसरा लॉन्ग मार्च 8 रॉकेट शनिवार देर रात लॉन्च हुआ, जिसमें कई वाणिज्यिक चीनी अंतरिक्ष कंपनियों के लिए घरेलू रिकॉर्ड 22 उपग्रह थे।
प्रश्न 10 निम्नलिखित में से कौन सा देश अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022 में शीर्ष पर है - (अ) जापान (ब) स्वीडन (स) जर्मनी (द) संयुक्त राज्य अमरीका उत्तर View Detail
संयुक्त राज्य अमेरिका उस रैंकिंग में सबसे ऊपर है जिसमें 55 देशों को अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2022 में स्थान दिया गया है। भारत ने अपने समग्र अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (IIP) स्कोर में 38.4% से 38.6% तक सुधार किया है और इसके परिणामस्वरूप भारत अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में 55 देशों में से 43वें स्थान पर है।
प्रश्न 11 पाकिस्तान के किस पूर्व राष्ट्रपति का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है - (अ) आरिफ अल्वी (ब) रफीक तरार (स) आसिफ अली जरदारी (द) परवेज़ मुशर्रफ़ उत्तर View Detail
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रफीक तरार का लाहौर में निधन हो गया। वे 1997-2001 तक देश के राष्ट्रपति रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की पार्टी ने वर्ष 1997 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनका समर्थन किया था जिसके बाद वह देश के शीर्ष पद के लिए निर्वाचित हुए थे।
प्रश्न 12 यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद कौन सा यूरोपीय राष्ट्र तटस्थता नीति और स्वीकृत रूसी नेताओं की अपनी 200 साल पुरानी परंपरा से हट गया है - (अ) ऑस्ट्रिया (ब) हंगरी (स) पोलैंड (द) स्विट्ज़रलैंड उत्तर
प्रश्न 13 किस भारतीय शहर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में प्रवेश करने के लिए 10 मिनट में 11.75 लाख तेल के दीये जलाए - (अ) अयोध्या (ब) हरिद्वार (स) उज्जैन (द) रामेश्वरम उत्तर View Detail
मध्य प्रदेश में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक साथ 11 लाख से अधिक दीए जलाने के लिए उज्जैन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया।
प्रश्न 14 किस पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नया महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है - (अ) हरभजन सिंह (ब) अभय कुरुविल्ला (स) आशीष नेहरा (द) मनोज प्रभाकर उत्तर
प्रश्न 15 175 देशों ने किस अंतरराष्ट्रीय संस्था की मंजूरी के साथ “ग्लोबल प्लास्टिक ट्रीटी” नामक कानूनी रूप से बाध्यकारी वैश्विक संधि पर सहमति व्यक्त की है - (अ) Greenpeace (ब) UN Environment Assembly (स) IPCC (द) Climate Action Network उत्तर View Detail
नैरोबी में 28 फरवरी 2022 से 2 मार्च 2022 तक आयोजित पांचवीं संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (यूएनईए 5.2) के फिर से शुरू होने वाले सत्र में प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए तीन मसौदा प्रस्तावों पर विचार किया गया था। भारत द्वारा प्रस्तुत मसौदा प्रस्ताव में देशों द्वारा तत्काल सामूहिक स्वैच्छिक कार्रवाई का आह्वान किया गया।
प्रश्न 16 किस भारतीय पत्रकार ने ‘टू हेल एंड बैक’ नामक पुस्तक लिखी है - (अ) राजदीप सरदेसाई (ब) अर्नब गोस्वामी (स) बरखा दत्त (द) राहुल कंवाल उत्तर
प्रश्न 17 किस देश ने फेसबुक (Facebook) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए देश में फेसबुक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है - (अ) रूस (ब) पाकिस्तान (स) भारत (द) बांग्लादेश उत्तर View Detail
रूस ने फेसबुक (Facebook) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए देश में फेसबुक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। रूस की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर (Roskomnadzor) ने फेसबुक पर रूसी मीडिया के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। फेसबुक ने रूस पर आरोप लगाया है कि वह लाखों लोगों को विश्वसनीय सूचना से वंचित कर रहा है। फेसबुक पर बैन लगाने के बाद रूस ने Twitter पर भी कार्रवाई की है।
प्रश्न 18 हाल ही में केंद्र सरकार ने किस बोर्ड के सदस्यों के चयन हेतु एक नया मानदंड अपनाने का फैसला किया है - (अ) भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (ब) अरावली प्रबंधन बोर्ड (स) देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड (द) जल प्रबंधन बोर्ड उत्तर View Detail
हाल ही में केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के सदस्यों के चयन के लिये एक नया मानदंड अपनाने का फैसला किया है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की उत्पत्ति वर्ष 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सिंधु जल संधि में निहित है। संधि के तहत तीन पूर्वी नदियों रावी, ब्यास और सतलुज का पानी विशेष उपयोग हेतु भारत को आवंटित किया गया, जबकि सिंधु, चिनाब और झेलम नदियों का जल पाकिस्तान के लिये आवंटित किया गया था।
प्रश्न 19 निम्नलिखित में से किस महिला 25 मीटर पिस्टल टीम ने आईएसएसएफ विश्व कप 2022 में स्वर्ण पदक जीता है - (अ) भारतीय टीम (ब) पाकिस्तान टीम (स) जापानी टीम (द) फ्रांसीसी टीम उत्तर View Detail
राही सरनोबत, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की भारतीय महिला 25 मीटर पिस्टल टीम ने 7 मार्च 2022 को मिस्र के काहिरा में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) विश्व कप 2022 में सिंगापुर को 17-13 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न 20 भारत ने किस शहर में आईटीयू के एक क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र की स्थापना के लिए अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के साथ एक मेजबान देश समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) कोलकाता (ब) नई दिल्ली (स) हैदराबाद (द) चेन्नई उत्तर View Detail
हाल ही में केंद्रीय संचार मंत्री और अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के महासचिव द्वारा मेज़बान देश समझौते ( Host Country Agreement- HCA) पर हस्ताक्षर किये गए। इसके तहत नई दिल्ली में ITU के क्षेत्रीय कार्यालय और नवाचार केंद्र की स्थापना की जाएगी। भारत में विकसित 5जीआई (5Gi) मानकों को आईटीयू ने 5जी के लिये तीन तकनीकों में से एक के रूप में स्वीकार किया है। 5Gi एक स्थानीय रूप से डिज़ाइन किया गया दूरसंचार नेटवर्क है जिसे IIT हैदराबाद द्वारा डिज़ाइन किया गया है।