फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप
2022 में फीफा द्वारा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में किया जायेगा। पहले इस विश्व कप का आयोजन भारत में 2020 में किया जाना था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया है। अब इसका आयोजन वर्ष 2022 में भारत द्वारा किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेंगी।
फीफा
फीफा के सदस्य देशों को छह संघों के तहत वर्गीकृत किया गया है। भारत एशियाई फुटबॉल परिसंघ के अंतर्गत आता है। फीफा की स्थापना 1904 में डेनमार्क, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड, स्वीडन, स्पेन और स्विट्जरलैंड के संगठनों के बीच प्रतिस्पर्धा की देखरेख के लिए की गई थी। फीफा का मुख्यालय ज्यूरिख में स्थित है। फीफा स्विट्जरलैंड के कानून के तहत स्थापित एक संघ है।