Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 उस भारतीय मूल के व्यवसायी का नाम बताइए जिसे अबू धाबी के शीर्ष नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है - (अ) मिकी जगतियानी (ब) सोहन रॉय (स) यूसुफ अली एम.ए. (द) बी आर शेट्टी उत्तर View Detail
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Sheikh Mohamed Bin Zayed Al Nahyan) ने भारतीय मूल के व्यवसायी एमए यूसुफ अली (Yusuffali MA) और 11 अन्य व्यक्तियों को समुदाय में उनके महान और धर्मार्थ योगदान के लिए अबू धाबी के शीर्ष नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अबू धाबी के व्यापार, उद्योग और विभिन्न परोपकारी पहलों में सहयोग के लिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए, केरल में जन्मे श्री यूसुफ अली को प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया गया था। कई देशों में हाइपरमार्केट और खुदरा कंपनियों का संचालन करने वाले अबू धाबी स्थित लुलु ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री यूसुफ अली को शुक्रवार को क्राउन प्रिंस द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रश्न 2 हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश को क्षय रोग मुक्त घोषित किया गया है - (अ) दिल्ली (ब) पुदुचेरी (स) चंडीगढ़ (द) लक्षद्वीप उत्तर View Detail
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर के बडगाम को क्षयरोग-मुक्त घोषित किया है। इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने वर्ष 2025 तक संपूर्ण भारत से क्षयरोग को समाप्त करने को समाप्त करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भारत से टीबी का उन्मूलन न सिर्फ भारत के लिये महत्त्वपूर्ण है, बल्कि यह समूचे विश्व पर गहरा प्रभाव डालेगा और अन्य देशों को भी इस दिशा में आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा मिलेगी। ज्ञात हो कि क्षयरोग बैक्टीरिया (माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस) के कारण होने वाला एक रोग है, जो फेफड़ों को सबसे अधिक प्रभावित करता है। यह एक संक्रामक रोग है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकने या थूकने के दौरान हवा के माध्यम से या फिर संक्रमित सतह को छूने से फैलता है।
प्रश्न 3 नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की पहली महिला महानिदेशक निम्न में से कौन बन गयीं हैं - (अ) पूनम गुप्ता (ब) कोमल अग्रवाल (स) चंचला त्यागी (द) महक गोस्वामी उत्तर View Detail
पूनम गुप्ता (Poonam Gupta) पॉलिसी थिंक टैंक नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की नई महानिदेशक होंगी। गुप्ता थिंक टैंक के वर्तमान प्रमुख शेखर शाह से पद ग्रहण करेंगी, यह पद संभालने वाली वह पहली महिला होंगी। वर्तमान में, गुप्ता वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक में प्रमुख अर्थशास्त्री हैं। 2013 में विश्व बैंक में शामिल होने से पहले, वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी (NIPFP) में भारतीय रिज़र्व बैंक की अध्यक्ष थी और अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंध पर भारतीय अनुसंधान परिषद (Indian Council for Research on International Economic Relations-ICRIER) में मैक्रोइकॉनॉमिक्स के प्रोफेसर थी।
प्रश्न 4 फ्लिपकार्ट किस शहर में एशिया का सबसे बड़ा व आधुनिक वेयरहाउस स्थापित करेगा - (अ) गुरुग्राम (ब) पुणे (स) हैदराबाद (द) चेन्नई उत्तर View Detail
हरियाणा सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को एशिया का सबसे बड़ा व आधुनिक वेयरहाउस स्थापित करने के लिए 140 एकड़ जमीन आवंटित किए जाने को मंजूरी दे दी है। फ्लिपकार्ट का ये विशाल गोदाम गुरुग्राम जिले के मानेसर के पटली हाजीपुर में स्थापित किया जाएगा।
प्रश्न 5 किस ई-कॉमर्स कंपनी ने अदानी समूह के साथ वाणिज्यिक भागीदारी की है - (अ) अमेज़न (ब) मिंत्रा (स) नायका (द) फ्लिपकार्ट उत्तर View Detail
अमेरिका की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट की ई-कॉमर्स इकाई फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने घोषणा की है कि उसने अडानी ग्रुप (Adani Group) के साथ एक वाणिज्यिक भागीदारी की है। इस भागीदारी का उद्देश्य फ्लिपकार्ट की लॉजिस्टिक्स और डेटा केंद्र क्षमताओं को मजबूत करना है। दोनों कंपनियों की बीच इस साझेदारी से लगभी 2,500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा।
प्रश्न 6 सरकार ने किस राज्य में 726 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी है - (अ) मध्य प्रदेश (ब) ओडिशा (स) उत्तर प्रदेश (द) असम उत्तर View Detail
सरकार ने मध्य प्रदेश में 726 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। ये परियोजनाएं राज्य में 291 किलोमीटर राजमार्गों के निर्माण से संबंधित है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
प्रश्न 7 तालचर थर्मल पावर प्लांट, जो हाल ही में बंद हो गया, किस राज्य में स्थित था - (अ) कर्नाटक (ब) ओडिशा (स) मध्य प्रदेश (द) झारखंड उत्तर View Detail
बिजली उत्पादन के क्षेत्र में ओड़िशा का कभी सिरमौर्य कहे जाने वाला तालचेर थर्मल पावर स्टेशन (Talcher Thermal Power Station) न सिर्फ अब इतिहास बन गया है बल्कि प्रदेश के लोगों को इस कारखाना के जरिए जो सस्ती बिजली उपलब्ध हो पा रही थी, वह भी बंद हो गई है। इसके साथ ही इससे जुड़े रहने वाले हजारों लोग एवं उनके परिवार पर आजीविका के भी लाले पड़ गए हैं। इसकी उम्र पूरी हो जाने की बात कहकर हमेंशा के लिए इसे बंद कर दिया गया है।
प्रश्न 8 किस उच्च न्यायालय ने कहा है कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले दम्पति द्वारा जन्मे बच्चे को विवाहित जोड़े द्वारा जन्म दिए गए बच्चे की तरह माना जाएगा - (अ) मद्रास उच्च न्यायालय (ब) बंबई उच्च न्यायालय (स) गुवाहाटी उच्च न्यायालय (द) केरल उच्च न्यायालय उत्तर View Detail
केरल हाईकोर्ट ने माना है कि लिव-इन रिलेशनशिप में पैदा हुए बच्चे को गोद लेने के उद्देश्य से आत्मसमर्पण करना हो तो उसे विवाहित जोड़े से पैदा हुआ बच्चा माना जाएगा।
प्रश्न 9 एकुशे पदक से सम्मानित मीता हक, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस संगीत से सम्बंधित थीं - (अ) रवीन्द्र संगीत (ब) नजरुल संगीत (स) श्यामा संगीत (द) सूफी संगीत उत्तर View Detail
बांग्लादेश की विख्यात रवीन्द्र संगीत गायिका मीता हक का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
प्रश्न 10 उस भारतीय-अमेरिकी लड़की का नाम बताइए, जिसने 105 मिनट तक लगातार 36 किताबें पढ़ने के लिए दो रिकॉर्ड बनाए हैं - (अ) इरा त्रिवेदी (ब) निधि गर्ग (स) कियारा कौर (द) चित्रा सैनी उत्तर View Detail
कियारा कौर ने 105 मिनट तक लगातार 36 किताबें पढ़कर वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स इन लंदन और एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया हैं। पांच वर्षीय भारतीय-अमेरिकी कियारा कौर ने 105 मिनट तक लगातार 36 किताबें पढ़कर दो रिकॉर्ड बनाए।
प्रश्न 11 चीन ने अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड पर कितनी राशि का जुर्माना लगाया है - (अ) $ 1.8 बिलियन (ब) $ 2.2 बिलियन (स) $ 1.0 बिलियन (द) $ 2.8 बिलियन उत्तर View Detail
चीन सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन खुदरा कारोबार कंपनी अलीबाबा पर पौने तीन अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि इस कंपनी ने कई वर्षों तक बाजार में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करते हुए कुछ विक्रेताओं को अन्य प्लेटफार्मों पर जाने से रोका। यह जुर्माना 2019 में कंपनी की कमाई के चार प्रतिशत के बराबर है। इस बीच, कंपनी ने एक बयान में कहा है कि कंपनी सरकार के आदेश का पालन करेगी। कंपनी के मालिक जैक मा चीन के सबसे सफल उद्यमियों में गिने जाते हैं।
प्रश्न 12 किसे पंजाब के कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाया गया है - (अ) राहुल द्रविड़ (ब) सचिन तेंडुलकर (स) सोनू सूद (द) सनी देओल उत्तर View Detail
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) को पंजाब के कोरोनावायरस-विरोधी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। पिछले साल कोरोनोवायरस-प्रेरित लॉकडाउन के दौरान, अभिनेता ने प्रवासियों को अपने गृह राज्यों में पहुंचने में मदद की थी। COVID -19 महामारी के बीच हजारों वंचितों को भोजन कराने के लिए सूद ने राष्ट्रीय सुर्खियों में रहे थे। पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान, अभिनेता ने अपनी पुस्तक ‘आई एम नो मसीहा’ प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने मोगा से मुंबई तक की उनकी यात्रा के अनुभवों को साझा किया है।
प्रश्न 13 अरुण कुमार, जो हाल ही में ख़बरों में थे, किस संगठन के प्रमुख हैं - (अ) SEBI (ब) AAI (स) DGCA (द) FSSAI उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में अपॉइंटमेंट कमिटी ऑफ़ थे कैबिनेट ऑफ़ इंडिया (ACC) ने 20 अप्रैल, 2021 से आगे या अगले आदेश तक 6 महीने की अवधि के लिए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) के डायरेक्टर जनरल (DG) के रूप में IAS अरुण कुमार के कार्यकाल में विस्तार को मंजूरी दे दी है।
प्रश्न 14 भारतीय हॉकी और देश की सेना में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले निम्न में से किस खिलाड़ी का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है - (अ) धनराज पिल्लै (ब) अजीत पाल सिंह (स) बलबीर सिंह जूनियर (द) राहुल सचदेवा उत्तर View Detail
भारतीय टीम के पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह जूनियर का हाल ही में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे 1958 के एशियाई खेलों में रजत जीतने वाली टीम के सदस्य थे। बलबीर सिंह जूनियर का जन्म 1932 में जालंधर के संसारपुर में हुआ था। उन्होंने 6 वर्ष की आयु में हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने जालंधर में लायलपुर खालसा कॉलेज से अपनी पढ़ाई की। उन्हें 1951 के अफ़ग़ानिस्तान दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम में चुना गया था। वे पंजाब यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम के कप्तान भी रहे, इसके अलावा वे पंजाब की हॉकी टीम का हिस्सा भी रहे। 1962 में वे भारतीय सेना में बतौर इमरजेंसी कमीशंड ऑफिसर के रूप में शामिल हुए। वे 1984 में मेजर के रूप में सेवानिवृत्त हुए।
प्रश्न 15 हाल ही में टीबी उन्मूलन के लिए उनके योगदान के लिए, चेन्नई स्थित गैर सरकारी संगठन REACH द्वारा किसे सम्मानित किया गया है - (अ) श्याम स्वरूप अग्रवाल (ब) जानकी अम्मल (स) अनुरंजन आनंद (द) एमएस स्वामीनाथन उत्तर
प्रश्न 16 उस भारतीय सेना अधिकारी का नाम बताइए जिसने अक्टूबर 2020 में सबसे तेज दो एकल साइकिलिंग में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है - (अ) भरत पन्नू (ब) अनिल चौहान (स) अक्षय मंडे (द) हितेश शर्मा उत्तर View Detail
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल, भरत पन्नू (Bharat Pannu) ने अक्टूबर 2020 से अपने सबसे तेज एकल साइकिलिंग करतब के लिए दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अर्जित किए हैं। पहला रिकॉर्ड तब बनाया गया, जब लेफ्टिनेंट कर्नल पन्नू ने 10 अक्टूबर, 2020 को लेह से मनाली (472 किलोमीटर की दूरी) तक, केवल 35 घंटे और 25 मिनट में साइकिल चलायी थी। लेफ्टिनेंट कर्नल पन्नू ने 5,942 किलोमीटर लंबा 'स्वर्णिम चतुर्भुज’ मार्ग बनाते हुए एक दूसरा रिकॉर्ड बनाया, जो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को 14 दिनों, 23 घंटे और 52 मिनट में जोड़ता है।
प्रश्न 17 मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है - (अ) 11 अप्रैल (ब) 10 अप्रैल (स) 13 अप्रैल (द) 12 अप्रैल उत्तर View Detail
हर साल, मानव अन्तरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Human Space Flight) 12 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन 1961 में यूरी गगारिन (Yuri Gagarin) की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने अप्रैल, 2011 में 12 अप्रैल को मानव अन्तरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। इसका उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने में अंतरिक्ष के योगदान की फिर से पुष्टि करना है। 1957 में, पहले मानव निर्मित पृथ्वी उपग्रह स्पुतनिक I को बाहरी अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। 12 अप्रैल, 1961 को, यूरी गगारिन पृथ्वी की सफलतापूर्वक परिक्रमा करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। इससे बाहरी अंतरिक्ष के लिए मानवीय प्रयास खुले।
प्रश्न 18 किस राज्य ने मार्च 2022 से पहले सभी घरों में 100 प्रतिशत नल जल कनेक्शन प्रदान करने की योजना बनाई है - (अ) सिक्किम (ब) असम (स) नागालैंड (द) अरुणाचल प्रदेश उत्तर View Detail
सिक्किम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अगले वर्ष मार्च तक सभी घरों में नल पाइप से जल पहुंचा दिया जाएगा। राज्य में अभी तक एक लाख पांच हजार घर हैं जिनमें से 81 प्रतिशत घरों में पाईप के जरिए पानी पहुंचा दिया गया। वर्ष 2020-21 में करीब दस हजार तीन सौ घरों में पानी के कनैक्शन दिए गए। त्रिपुरा के लगभग आठ लाख ग्रामीण घरों में से 27 प्रतिशत ने नल जल उपलब्ध करा दिया गया है। जलशक्ति मंत्रालय ने बताया है कि त्रिपुरा में भी वर्ष 2023 तक सभी ग्रामीण घरों में पाईप के जरिए पानी की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
प्रश्न 19 सतीश कौल, जिनका हाल ही में निधन हो गया, एक प्रसिद्ध _______ थे - (अ) गायक (ब) अभिनेता (स) लेखक (द) चित्रकार उत्तर View Detail
अभिनेता सतीश कौल (Satish Kaul) का निधन हो गया, वे कोविड-19 से संक्रमित थे। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा हिंदी और पंजाबी फिल्मों में कार्य किया। उन्होंने क्षेत्रीय सिनेमा के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक माना जाता है। उन्हें पंजाबी सिनेमा का अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है। उन्होंने महाभारत टीवी धारावाहिक में देवराज इंद्र की भूमिका निभाकार काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। सतीश कौल का जन्म 8 सितम्बर, 1948 को कश्मीर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में ज़ंजीर, याराना, ऐलान, राम लखन, इलज़ाम जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने महाभारत, विक्रम और बेताल जैसे कई लोकप्रिय धारावाहिकों में भी कार्य किया।
प्रश्न 20 उष्णकटिबंधीय चक्रवात सेरोजा, जो हाल ही में समाचार में था, किस देश में आया था - (अ) दक्षिण अफ्रीका (ब) कनाडा (स) पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया (द) कैरिबियाई द्वीप उत्तर View Detail
चक्रवात सिरोजा से पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के एक हजार किलोमीटर क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। तीन श्रेणी का यह तूफान कल कलबारी शहर के पास पहुंचा, जहां 170 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भीषण आंधी आई। बाद में यह तूफान कमजोर हो गया और यह तेज हवा के साथ दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया। तूफान कमजोर पड़ गया है लेकिन 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अब भी तेज हवा चल रही है और इससे नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। दक्षिण-पूर्व के कई शहरों में रेड अलर्ट जारी किया है और अधिकारियों ने लोगों से अन्य स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।