करेंट अफेयर्स – 12 जनवरी, 2021

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र के कृषि कानूनों पर रोक लगाई

11 जनवरी, 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने विवादास्पद कृषि कानूनों के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने किसानों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध को हल करने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र समिति गठित करने का प्रस्ताव दिया है।

भारत सरकार ने COVISHIELD की 11 मिलियन खुराक का आर्डर दिया

11 जनवरी, 2021 को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि राज्य सरकारों को तीन करोड़ स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन श्रमिकों के प्राथमिकता समूह का टीकाकरण करने के लिए भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। यह लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन की जाएगी। भारत सरकार ने पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया को COVISHIELD की 11 मिलियन खुराक की खरीद के लिए आर्डर दिया है। एक खुराक की लागत 210 रुपये है जिसमें जीएसटी भी शामिल है।

भारत सरकार ने राज्य सरकारों को पोल्ट्री बाजारों को बंद नहीं करने का आदेश दिया

11 जनवरी, 2021 को, केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से पोल्ट्री बाजारों को बंद नहीं करने के लिए कहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यदि पोल्ट्री उत्पादों को 70 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक तापमान पर पकाया जाता है तो वायरस नष्ट हो जाएगा।

ISRO सौ अटल टिंकरिंग लैब को अडॉप्ट करेगा

11 जनवरी, 2021 को नीति आयोग, अटल इनोवेशन मिशन और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने घोषणा की कि इसरो 100 अटल टिंकरिंग लैब को अपनाएगा। यह स्कूली छात्रों के लिए अंतरिक्ष शिक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से संबंधित नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

विरासत संरक्षण समिति ने नए संसद भवन के निर्माण को मंजूरी दी

11 जनवरी, 2021 को विरासत संरक्षण समिति ने नए संसद भवन के निर्माण को मंजूरी दी। इस समिति का नेतृत्व आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव करते हैं।

खादी प्राकृतिक पेंट

खादी और ग्राम आयोग खादी प्राकृतिक  पेंट को पेश करने जा रहा है। इस पेंट में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इस पेंट का मुख्य घटक गाय का गोबर है।

सी-विजिल 21 अभ्यास

भारतीय नौसेना सी विजिल -21 नामक एक मेगा रक्षा अभ्यास का आयोजन करेगी। यह अभ्यास 7516 किलोमीटर के समुद्र तट और विशेष आर्थिक क्षेत्र को कवर करेगा।

अभिलाष टॉमी सेवानिवृत्त हुए

10 जनवरी, 2021 को कमांडर अभिलाष टॉमी भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हुए। वह दुनिया में अकले दुनिया की परिक्रमा करने वाले पहले भारतीय थे।

तुरलापति कुटुम्बा राव का निधन

11 जनवरी, 2021 को वयोवृद्ध पत्रकार और पद्म श्री से सम्मानित कुटुम्बा राव का 87 वर्ष की आयु में विजयवाड़ा में निधन हो हुआ।

भारत के 51वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह बांग्लादेश है फोकस देश

भारत के 51वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में बांग्लादेश को फोकस देश होगा। यह उत्सव गोवा में 16 जनवरी से 24 जनवरी, 2021 तक आयोजित किया जायेगा।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

कोयला मंत्रालय का सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल लॉन्च किया गया

11 जनवरी 2021 को कोयला मंत्रालय ने ‘सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल’ लॉन्च किया। यह भारत में कोयला खदान शुरू करने के लिए आवश्यक स्वीकृतियों को सुविधाजनक बनाने के लिए एक एकीकृत मंच है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

भारत ने चीनी सैनिक को वापस सौंपा

भारतीय सेना ने हाल ही में पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिक को को सौंप दिया, वह लद्दाख क्षेत्र में भटक कर भारतीय सीमा में आ गया था।

तेनजिन लेकपेल को बिम्सटेक का नया महासचिव नियुक्त किया गया

तेनजिन लेकपेल को बिम्सटेक के नए महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

वेद प्रकाश मेहता का निधन

9 जनवरी 2021 को भारतीय अमेरिकी उपन्यासकार और पत्रकार वेद प्रकाश मेहता का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

चेतेश्वर पुजारा ने सिडनी में खेले गए अपने 80वें मैच में टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन का आंकड़ा पार किया।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill