प्रश्न 1 हाल ही में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय पौधरोपण अभियान में किस केंद्रीय मंत्री ने शिरकत की - (अ) अमित शाह (ब) राजनाथ सिंह (स) स्मृति ईरानी (द) प्रकाश जावड़ेकर उत्तर View Detail
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) परिसर में पीपल के पौधें का रोपण करके केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) के राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों द्वारा पौधे लगाए गए। इसके अलावा नक्सल विरोधी अभियानों के लिए छत्तीसगढ़ में तैनात BSF, CRPF, ITBP और CISF के कर्मियों ने अपने-अपने परिसरों और तैनाती के स्थानों पर पौधे लगाए। CAPF द्वारा इस महीने के अंत तक 1.35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के सामूहिक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने संगठनों में अभियान चलाया जाएगा।
प्रश्न 2 किस दिग्गज हॉकी खिलाड़ी को मोहन बागान ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से हाल ही में सम्मानित किया जायेगा - (अ) अशोक कुमार (ब) बलबीर सिंह (स) मनोज कुमार (द) दिलीप सिंह उत्तर View Detail
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे और भारत की 1975 विश्व कप जीत के नायकों में शामिज अशोक कुमार को मोहन बागान फुटबॉल क्लब के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन होगा। मोहन बागान दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। मोहन बागान ने 1911 में इसी दिन आईएफए शील्ड में ईस्ट यॉर्कशायर रेजिमेंट को 2-1 से हराया था। वह खिताब जीतने वाली पहला भारतीय क्लब बना था । अशोक कुमार 60 के दशक के आखिर में मोहन बागान से जुड़े थे और भारतीय हॉकी टीम के लिए चुने जाने से पहले उन्होंने बंगाल की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। क्लब से जारी बयान के मुताबिक इस वर्ष गुरबख्श सिंह और पलाश नंदी को मोहन बागान रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
प्रश्न 3 ईरान ने हाल ही में किस देश को बड़ा झटका देते हुए चाबहार रेल परियोजना से बाहर कर दिया है - (अ) भारत (ब) नेपाल (स) रूस (द) जापान उत्तर View Detail
अमेरिकी दबाव में जब से भारत ने ईरान से तेल खरीदना बंद किया है उसी समय से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव घुलने लगा था। ईरान ने इसका जवाब अब चाबहार से जाहेदान तक की महत्वपूर्ण रेल परियोजना से भारत को बाहर कर दिया है। इससे भारत की परेशानी की दो वजहें हैं। एक तो अफगानिस्तान के रास्ते मध्य एशियाई देशों तक कारोबार करने की भारत की रणनीति को गहरा धक्का लगा है। दूसरा, ईरान ने संकेत दिए है कि समूचे चाबहार सेक्टर में चीन की कंपनियों को बड़ी भागीदारी निभाने का रास्ता साफ किया जा सकता है। ईरान ने कुछ दिन पहले ही चीन के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत वहां चीनी कंपनियां अगले 25 वर्षो में 400 अरब डॉलर का भारी-भरकम निवेश करेंगी।
प्रश्न 4 भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) कितने लाख करोड़ रुपये के मूल्य को छूने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है - (अ) 18 लाख करोड़ रुपये (ब) 22 लाख करोड़ रुपये (स) 12 लाख करोड़ रुपये (द) 32 लाख करोड़ रुपये उत्तर View Detail
मुंबई स्थित भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) 12 लाख करोड़ रुपये के मूल्य को छूने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है। रिलायंस यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली बार भारतीय कंपनी बन गयी है। कंपनी मार्च 2021 के अपने लक्ष्य से आगे शुद्ध ऋण-मुक्त हो गई है, इस घोषणा के बाद रिलायंस के शेयर में काफी तेज़ी देखी गयी।
प्रश्न 5 उद्योग मंडल फिक्की ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की सालाना जीडीपी वृद्धि में कितने प्रतिशत के संकुचन का अनुमान जाहिर किया है - (अ) 1.5 प्रतिशत (ब) 3.0 प्रतिशत (स) 4.5 प्रतिशत (द) 5.5 प्रतिशत उत्तर View Detail
उद्योग मंडल फिक्की ने वित्त वर्ष 2020-21 में देश की सालाना जीडीपी वृद्धि में 4.5 फीसद के संकुचन का अनुमान जाहिर किया है। फिक्की के इकोनॉमिक आउटलुक सर्वे में कहा गया है कि दुनियाभर में कोविड-19 के तेजी से प्रसार की वजह से पैदा हुए आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी संकट के कारण वह अपने पूर्व के अनुमान में भारी संशोधन कर रहा है। उद्योग मंडल ने जनवरी, 2020 के अपने सर्वेक्षण में 5.5 फीसद की जीडीपी वृद्धि का अनुमान जाहिर किया था। महामारी की वजह से आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं क्योंकि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू हुआ था।
प्रश्न 6 हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘रोको-टोको’ अभियान की घोषणा की है - (अ) बिहार (ब) पंजाब (स) उत्तर प्रदेश (द) मध्य प्रदेश उत्तर View Detail
COVID-19 महामारी का मुकाबला करने के खिलाफ अपनी लड़ाई में, मध्य प्रदेश सरकार आगामी दिनों में ‘रोको-टोको’ नाम से एक अभियान शुरू करेगी। यह अभियान उन लोगों पर केंद्रित होगा जो मध्य प्रदेश राज्य में मास्क नहीं पहन रहे हैं। राज्य में रोको-टोको अभियान को चुनिंदा संगठनों द्वारा स्वेच्छा से चलाया जाएगा। चूंकि राज्य भर में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है, इसलिए इस अभियान के तहत स्वयंसेवकों को उन लोगों को मास्क प्रदान करने का काम सौंपा जाएगा, जिन्होंने इसे सार्वजनिक स्थानों पर नहीं पहना है और उस व्यक्ति से मास्क की कीमत के एवज में 20 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इस अभियान के दिशानिर्देशों के तहत, यह सूचित किया गया है कि राज्य भर के प्रत्येक जिले में, स्वयंसेवकों के लिए संगठनों का चयन करने के लिए कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। अभियान के तहत मास्क शहरी स्थानीय निकायों द्वारा ‘जीवन शक्ति योजना’ (शहरी महिलाओं के लिए अप्रैल 2020 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू) के तहत स्वयंसेवकों या संगठनों को क्रेडिट पर प्रदान किए जाएंगे।
प्रश्न 7 भारतीय रेलवे ने निम्न में से कब तक रेलवे को ग्रीन रेलवे बनाने की घोषणा की है - (अ) साल 2050 तक (ब) साल 2045 (स) साल 2030 तक (द) इनमें से कोई नहीं उत्तर View Detail
रेल मंत्रालय ने 2030 तक भारतीय रेलवे को पूरी तरह हरित ऊर्जा से संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित करने के साथ, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में कई बड़ी पहल की है। रेलवे विद्युतीकरण, लोकोमोटिव और ट्रेनों की ऊर्जा दक्षता में सुधार के साथ स्थाई उपकरणों और प्रतिष्ठानों/स्टेशनों के लिए हरित प्रमाणन हासिल करने, डिब्बों में जैव शौचालय बनाए जाने तथा अपनी ऊर्जा जरुरतों के लिए नवीकरणीय स्रोतों पर निर्भरता तथा शून्य कार्बन उत्सर्जन को प्राप्त करना इस रणनीति का हिस्सा है। भारतीय रेलवे ने 40,000 से अधिक (आरकेएम) (व्यस्त मार्गों में से 63%) का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है, जिसमें 2014-20 के दौरान 18,605 किलोमीटर मार्ग का विद्युतीकरण कार्य किया गया है। इससे पहले, 2009-14 की अवधि के दौरान केवल 3,835 किमी मार्ग का विद्युतीकरण पूरा हुआ था। भारतीय रेलवे ने वर्ष 2020-21 के लिए 7000 किलोमीटर मार्ग के विद्युतीकरण का लक्ष्य तय किया है। व्यस्त नेटवर्क के सभी मार्गों के दिसंबर 2023 तक विद्युतीकरण करने की योजना बनाई गई है।
प्रश्न 8 हाल ही में सर्वोच्च न्यायलय ने केरल के तिरुवनंतपुरम में किस प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासन में त्रावणकोर रियासत के पूर्ववर्ती शाही परिवार के अधिकारों को बरकरार रखा है - (अ) शबरीमला मंदिर (ब) अट्टकल भगवती मंदिर (स) चट्टानीककर मंदिर (द) श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर उत्तर View Detail
देश के सबसे धनवान मंदिरों में एक केरल के श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर के प्रबंधन और संपत्ति के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने त्रवणकोर के पूर्व राज परिवार को श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर के सेवादार और प्रबंधन के अधिकार को मान्यता दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर का प्रबंधन राज्य सरकार को एक ट्रस्ट बनाकर सौंपने के केरल हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली त्रवणकोर के पूर्व राज परिवार की अपील स्वीकार कर ली है। सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन के लिए सलाहकार और प्रशासनिक, दो कमेटियां बनाने और किसी प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट से 25 वर्षो का ऑडिट कराए जाने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने फैसले में मंदिर की संपत्ति की सुरक्षा और प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के तो आदेश दिए हैं, लेकिन कल्लार बी यानी रहस्यमय माने जाने वाले छठे कक्ष को खोलने का स्वयं आदेश नहीं दिया है। कक्ष खोलने का निर्णय सलाहकार और प्रशासनिक समिति पर छोड़ा गया है।कोर्ट के आदेश पर मंदिर के पांच कक्ष (कमरे) पहले खोले जा चुके हैं और उससे निकली लाखों की संपत्ति और आभूषणों की सूची बनाई जा चुकी है, लेकिन कक्ष बी को खोलने पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी। कल्लार बी के बारे में मान्यता है कि अगर इसे खोला गया तो कुछ अनिष्ट हो सकता है। न्यायालय ने कहा है कि इस बीच अंतरिम उपाय के तौर पर तिरूवनंतपुरम के जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक प्रशासनिक समिति का गठन किया जाए जो मंदिर के प्रशासन का काम देखेगी। इस ऐतिहासिक मंदिर का पुनर्निर्माण 18वीं शताब्दी में त्रावणकोर के तत्कालीन राजघराने ने किया था।
प्रश्न 9 गूगल ने हाल ही में जियो प्लेटफॉर्म्स में कितने हजार करोड़ रूपए निवेश करने की घोषणा की है - (अ) 33 हजार करोड़ रूपए (ब) 22 हजार करोड़ रुपए (स) 17 हजार करोड़ रुपए (द) 11 हजार करोड़ रुपए उत्तर View Detail
टेक कंपनी गूगल (Google) रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स (jio platforms limited) में 7.73 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए 33,737 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। यह घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एजीएम में की। एजीएम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी इस निवेश की घोषणा की और उन्होंने जियो के साथ मिलकर टेक्नोलॉजी में बदलाव लाने की बात कही। इस निवेश के साथ जियो में कुल निवेश 1.52 लाख करोड़ रुपए हो गया है। गूगल का जियो में यह निवेश अब तक का दूसरा सबसे बड़ा निवेश है। फेसबुक ने 43 हजार करोड़ का निवेश कर सबसे ज्यादा हिस्सेदारी ली थी। फेसबुक ने 22 अप्रैल को सबसे पहले जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश की घोषणा की थी। फेसबुक ने जियो में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिए करीब 43 हजार करोड़ का भारी निवेश किया है।
प्रश्न 10 विश्व युवा कौशल दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - (अ) 11 जुलाई (ब) 12 जुलाई (स) 14 जुलाई (द) 15 जुलाई उत्तर View Detail
हर साल 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है। यह दिन युवाओं को रोजगार, उद्यमिता और अच्छे काम के कौशल से लैस करने के महत्व को पहचानने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष का दिन निम्नलिखित विषय पर केंद्रित है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा अन्य विश्व संगठनों के साथ मनाया जाता है। इस दिवस से संबंधित कार्यक्रम यूनेस्को और आईएलओ द्वारा आयोजित किए जाते हैं। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य आज के युवाओं के लिए बेहतर सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को प्राप्त करना है। इसमें बेरोजगारी और रोजगार के तहत चुनौतियां शामिल हैं।
प्रश्न 11 भारत की पहली राज्य स्तरीय ई–लोक अदालत की शुरुआत किस राज्य के हाई कोर्ट ने की - (अ) मध्य प्रदेश (ब) बिहार (स) छत्तीसगढ़ (द) राजस्थान उत्तर View Detail
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भारत की पहली राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत की शुरुआत हो गई है। राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आयोजित की गई। इसका उद्घाटन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी आर रामचंद्र मेनन ने किया। ई-लोक अदालत उच्च न्यायालय के साथ सभी जिला न्यायालयों और तहसील न्यायालयों में भी आयोजित की जा रही है। यह देश के न्यायिक इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब लोक अदालत वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगा, जिसमें पक्षकार और वकील को न्यायालय आने की जरूरत नहीं होगी। घर में बैठे पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से प्रकरण निराकृत होंगे।
प्रश्न 12 विश्व मौसम विज्ञान संगठन के अनुसार, अगले 5 वर्षों में औसत वैश्विक तापमान ——— डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है - (अ) 0.5 डिग्री सेल्सियस (ब) 1.5 डिग्री सेल्सियस (स) 2.0 डिग्री सेल्सियस (द) 2.5 डिग्री सेल्सियस उत्तर View Detail
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) का कहना है कि पूर्व औद्योगिक स्तर की तुलना में अगले 5 सालों में दुनिया के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस (2.7 डिग्री फार्नहाइट) की वृद्धि हो सकती है। यह औद्योगिक क्रांति (Pre-Industrial Era) से पहले के तापमान से डेढ़ डिग्री ज्यादा होगा।
प्रश्न 13 भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर कौन सी राज्य सरकार अटके हुए झुग्गी पुनर्वास परियोजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए एक स्ट्रेस फण्ड स्थापित करेगी - (अ) कर्नाटक (ब) पश्चिम बंगाल (स) महाराष्ट्र (द) बिहार उत्तर View Detail
महाराष्ट्र सरकार के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि स्लम पुनर्वास प्राधिकरण(एसआरए) परियोजनाओं के लिए एक विशिष्ट तनाव कोष होगा। जिससे एसआरए परियोजना को रिवीव किया जाएगा। राज्य सरकार 700-1000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी, शेष धनराशि एसबीआई बैंकों से ली जाएगी।जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि इस फंड का इस्तेमाल एसआरए की अटकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा। 541 एसआरए परियोजनाएं तैयार हैं, करीब 370 परियोजनाएं हैं जो अटकी हुई हैं। सरकारी तनाव कोष ऐसी अटकी हुई परियोजनाओं को पुनर्जीवित करेगा और झुग्गीवासियों को लाभान्वित करने के साथ-साथ डेवलपर्स की मदद करेगा।
प्रश्न 14 किस राज्य सरकार ने दूध और डेयरी उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए एक अभियान “प्योर फॉर श्योर” (Pure for Sure) शुरू किया है - (अ) पश्चिम बंगाल (ब) बिहार (स) मध्य प्रदेश (द) राजस्थान उत्तर View Detail
राजस्थान में बिकने वाले दूध व दूध से बने उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार का सात दिवसीय अभियान प्योर फॉर श्योर 8 जुलाई को शुरू हुआ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि जनता को मिलने वाले दूध व दूध से बने पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में 'प्योर फॉर श्योर' के तहत 14 जुलाई तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान व्यापक स्तर पर डेयरी उत्पादों के नमूने लेकर जांच की जाएगी।
प्रश्न 15 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) किस देश के अमेज़ोनिया -1 उपग्रह को लॉन्च करेगा - (अ) अमेरिका (ब) ब्राज़िल (स) मेक्सिको (द) स्पेन उत्तर View Detail
ब्राजील द्वारा विकसित किया गया पहला पृथ्वी अवलोकन उपग्रह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा लॉन्च किया जाएगा। इस उपग्रह को ‘अमेजोनिया -1’ के नाम से जाना जाता है। इसरो द्वारा अभी तक अमेजोनिया-1 की सटीक लॉन्च तिथि की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लॉन्च अगले महीने (अगस्त 2020) में होगा। 25 जनवरी, 2004 को भारत और ब्राजील के बीच बाह्य अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। फ्रेमवर्क समझौते के एक भाग के रूप में, इसरो ब्राजील की अंतरिक्ष एजेंसी (AEB) का एक माइक्रो-उपग्रह लॉन्च करेगा। यह माइक्रोसेटेलाइट वायुमंडलीय अध्ययन के लिए होगा।
प्रश्न 16 भाषण चार द्वीप (Bhashan char island), जो हाल ही में खबरों में है, किस देश में स्थित है - (अ) भूटान (ब) श्रीलंका (स) बांग्लादेश (द) पाकिस्तान उत्तर View Detail
COVID-19 के मद्देनज़र बांग्लादेश अप्रैल, 2020 के बाद भाषण चार द्वीप (Bhashan Char Island) पर बसे रोहिंग्याओं के मुद्दे को अमल में नहीं ला सका। गौरतलब है कि बांग्लादेश में कॉक्स बाज़ार (Cox's Bazar) में बने शरणार्थी शिविरों से भागने की कोशिश कर रहे 300 से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों को नावों द्वारा बचाया गया था जिसके बाद उन्हें अप्रैल, 2020 में भाषण चार द्वीप पर भेजा गया था।
प्रश्न 17 संस्कृति मंत्रालय ने नेशनल मिशन फॉर मैन्युस्क्रिप्ट्स (NMM) के तहत किस बौद्ध धर्म विहित पाठ के 108 संस्करणों को फिर से प्रिंट करने की योजना बनायीं है - (अ) मंगोलियाई कंजूर (ब) सुत्त पिटक (स) विनय पिटक (द) अभिधम्म पिटक उत्तर View Detail
संस्कृति मंत्रालय ने राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन (एनएमएम) के तहत मंगोलियाई कंजुर के 108 अंकों के पुनर्मुद्रण करने परियोजना आरंभ की है। एनएमएम के तहत मंगोलियाई कंजुर के पांच पुनर्मुद्रित अंकों का पहला सेट 4 जुलाई, 2020 को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर, जिसे धर्म चक्र दिवस भी कहते हैं, राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद को भेंट किया गया। इसके बाद एक सेट संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रह्लाद सिंह पटेल द्वारा अल्पसंख्यक मामले राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू की उपस्थिति में भारत में मंगोलिया के राजदूत श्री गोनचिंग गानबोल्ड को सौंपा गया। ऐसी उम्मीद है कि मार्च, 2022 तक मंगोलियाई कंजुर के सभी 108 अंक प्रकाशित कर दिए जाएंगे। राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा फरवरी 2003 में पांडुलिपियों में संरक्षित ज्ञान के दस्तावेजीकरण, संरक्षण एवं प्रसार करने के अधिदेश के साथ लांच किया गया था। मिशन का एक उद्देश्य दुर्लभ एवं अप्रकाशित पांडुलिपियों को प्रकाशित करना है जिससे कि उनमें प्रतिष्ठापित ज्ञान शोधकर्ताओं, विद्वानों एवं बड़े पैमाने पर आम लोगों तक प्रसारित हो सके। इस योजना के तहत, मंगोलियाई कंजुर के 108 अंकों के पुनर्मुद्रण का कार्य मिशन द्वारा आरंभ किया गया है। यह कार्य विख्यात विद्वान प्रो. लोकेश चंद्रा के पर्यवेक्षण के तहत किया जा रहा है।
प्रश्न 18 किस मंत्रालय ने प्रधानमंत्री–कुसुम योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का दावा करने वाले फर्जी वेबसाइटों से आम लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है - (अ) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय (ब) आयुष मंत्रालय (स) कोयला मंत्रालय (द) नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय उत्तर
प्रश्न 19 भारत ने वार्षिक मालाबार नौसैनिक अभ्यास में शामिल होने के लिए किस देश को आमंत्रित करने की योजना बनाई है, जिसमें अभी तक सिर्फ जापान और अमेरिका शामिल हैं - (अ) रूस (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) इंडोनेशिया (द) दक्षिण कोरिया उत्तर
प्रश्न 20 भारत में नेशनल फिश फार्मर्स डे (National Fish Farmers Day) कब मनाया जाता है - (अ) 11 जुलाई (ब) 12 जुलाई (स) 10 जुलाई (द) 9 जुलाई उत्तर View Detail
आईसीएआर-सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फ्रेश वाटर एक्वाकल्चर (ICAR-Central Institute of Freshwater Aquaculture) ने 10 जुलाई को 17वाँ ‘नेशनल फिश फार्मर्स डे’ (National Fish Farmers Day) मनाया। यह दिवस वैज्ञानिकों डॉ. के. एच. अलीकुन्ही (Dr K H Alikunhi) और डॉ. एच. एल. चौधरी (Dr. H.L. Chaudhury) की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने 10 जुलाई, 1957 में प्रेरित प्रजनन तकनीक (Induced Breeding Technology) का आविष्कार किया था।