प्रश्न 1 हाल ही में वाणिज्य उद्योग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 में भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार कौन सा देश रहा-
(अ) अमेरिका (ब) जापान (स) रूस (द) सिंगापुर उत्तर View Detail
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार बना हुआ है। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार में 2019-20 वित्तीय वर्ष की तुलना में 2019-20 वित्तीय वर्ष में मामूली वृद्धि हुई है। 2018-19 में द्विपक्षीय व्यापर 87.96 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जबकि 2019-20 में यह 88.75 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया है।
प्रश्न 2 कॉरपोरेट उत्कृष्टता श्रेणी में उत्कृष्ट समझौते के तहत किस केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम ने प्रतिष्ठित CII-ITC सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2019 जीता है - (अ) तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ब) कोल इंडिया (स) पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (द) एनटीपीसी लिमिटेड उत्तर View Detail
उर्जा मंत्रालय के तहत एनटीपीसी लिमिटेड ने कॉर्पोरेट उत्कृष्टता श्रेणी में उत्कृष्ट उपलब्धि के तहत प्रतिष्ठित सीआईआई-आईटीसी सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2019 जीता है। उद्यम को कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) की श्रेणी में महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए कमिशन भी मिला। कंपनी GEM (गर्ल एंपावरमेंट मिशन) नाम से एक CSR प्रोग्राम चलाती है, जो स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए एक आवासीय कार्यक्रम है।
प्रश्न 3 ‘इंडिया साइकल्स 4 चेंज चैलेंज’ किस केंद्रीय मंत्रालय की एक पहल है - (अ) आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (ब) गृह मंत्रालय (स) नागरिक उड्डयन मंत्रालय (द) मानव संसाधन विकास मंत्रालय उत्तर View Detail
‘इंडिया साइकल्स 4 चेंज चैलेंज’ स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की एक नई पहल है। मंत्रालय ने हाल ही में इस चुनौती के लिए पंजीकरण खोला है, जिसे मूल रूप से 25 जून, 2020 को लॉन्च किया गया था। स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत सभी शहर, राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों की राजधानी और 5 लाख से अधिक आबादी वाले सभी शहर नए लॉन्च किए गए पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और साइकिल चलाने को बढ़ावा देने के लिए त्वरित समाधान प्रदान कर सकते हैं।
प्रश्न 4 गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने भारत में अगले पांच-सात साल में कितने हजार करोड़ रूपए निवेश करने की घोषणा की है - (अ) 75000 हजार करोड़ रूपए (ब) 50000 हजार करोड़ रूपए (स) 45000 हजार करोड़ रूपए (द) 25000 हजार करोड़ रूपए उत्तर View Detail
गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने भारत के डिजिटीकरण कोष (Google For India Digitization Fund) के लिए अगले 5 से 7 वर्षों में 75 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। गूगल फॉर इंडिया इवेंट के अवसर पर संबोधित करते हुए श्री पिचाई ने कहा कि यह कदम भारत के भविष्य और इसकी डिजिटल अर्थव्यवस्था में कंपनी के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन निवेशों का जोर भारत के डिजिटीकरण के चार प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा। इससे हर भारतीय के लिए स्वयं की भाषा में सस्ती और सुलभ जानकारी मिलेगी, भारत की अनूठी जरूरतों के लिए नए उत्पादों और सेवाओं का निर्माण होगा, डिजिटल परिवर्तन में लगे व्यवसायों को सशक्त बनाए जा सकेगा और शिक्षा और कृषि तथा स्वास्थ्य सेवा जैसे सामाजिक क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का लाभ उठाया जा सकेगा
प्रश्न 5 हाल ही में एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) ने देश में अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं हेतु एलएंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड को कितने मिलियन डॉलर का ऋण स्वीकृत किया है - (अ) 50 मिलियन डॉलर (ब) 40 मिलियन डॉलर (स) 30 मिलियन डॉलर (द) 10 मिलियन डॉलर उत्तर View Detail
एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर बैंक (एआईआईबी) ने देश में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए एलएंडटी इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड को सहायता की पहली किश्त में 50 मिलियन डॉलर जारी किए हैं। यह भारत में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC)के लिए एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक (AIIB)का पहला ऋण है। यह ऋण भारत में बड़े और मध्यम स्तर की पवन और सौर ऊर्जा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा। एलएंडटी इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस भारत में अक्षय ऊर्जा के अग्रणी बैंकर के रूप में कार्य करेगा।
प्रश्न 6 हाल ही में किस देश ने सबसे बड़े कैमरा ट्रैप वन्यजीव सर्वेक्षण हेतु गिनीज बुक रिकॉर्ड में स्थान हासिल किया है - (अ) नेपाल (ब) रूस (स) चीन (द) भारत उत्तर View Detail
कैमरे से दुनिया का सबसे बड़ा वन्य जीव सर्वेक्षण होने के कारण अखिल भारतीय बाघ अनुमान 2018 के चौथे चक्र को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हो गया है। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाघों की संख्या दोगुना करने का लक्ष्य, निर्धारित समय से चार वर्ष पहले ही हासिल कर लिया है। ताजा गणना के अनुसार देश में इस समय दो हजार नौ सौ 67 बाघ होने का अनुमान है। इस तरह दुनिया में बाघों की कुल आबादी का 75 प्रतिशत, भारत में है। गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की वेबसाइट में कहा गया है कि 2018-19 में किया गया सर्वेक्षण का यह चक्र बहुत व्यापक था, इसमें एक सौ 41 भागों में 26 हजार आठ सौ 38 जगहों पर कैमरे लगाए गए थे और एक लाख 21 हजार 3 सौ 37 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया।
प्रश्न 7 भारतीय रेलवे ने पहली बार किस राज्य के गुंटूर से बांग्लादेश को सूखी मिर्च का परिवहन किया - (अ) आंध्र प्रदेश (ब) उत्तर प्रदेश (स) बिहार (द) झारखंड उत्तर View Detail
सरकार ने कहा कि भारतीय रेल ने पहली बार एक विशेष मालगाड़ी देश की सीमा से पार बंगलादेश के बेनापोल भेजी है। यह रेलगाड़़ी आंध्रप्रदेश में गुंटूर और आसपास के क्षेत्रों से लाल मिर्च लेकर गई है। यह क्षेत्र मिर्च की खेती के लिए जाना जाता है और यहां की मिर्च अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीखे स्वाद और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध है। रेल मंत्रालय ने कहा कि इससे पहले क्षेत्र के किसान और व्यापारी थोड़ी मात्रा में लाल मिर्च सड़क मार्ग के जरिये बंगलादेश भेजते थे। इसकी मालवहन लागत लगभग सात हजार रूपये प्रति टन आती थी। मालगाड़ी के जरिये इसकी लागत महज चार हजार छह सौ आठ रूपये प्रति टन है।
प्रश्न 8 हाल ही में भारत-चीन सीमा विवाद के बीच भारतीय सेना ने किस देश से 72 हजार एसआईजी 716 असॉल्ट राइफल खरीदने जा रही है? (अ) रूस (ब) अमेरिका (स) जापान (द) जर्मनी उत्तर View Detail
भारतीय सेना अमेरिका से 72 हजार एसआईजी 716 असॉल्ट राइफल खरीदने जा रही है। सेना की नार्दन कमांड और दूसरे ऑपरेशन इलाकों में तैनात सैनिकों को अमेरिका से 72 हजार राइफलें पहले ही मिल चुकी हैं. यह राइफलों की दूसरी किश्त होगी। नए हथियारों की खरीद फास्ट-ट्रैक पर्चेज (एफटीपी) के तहत की जा रही है। हथियार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी सिग सॉयर से भारतीय सेना को ये राइफलें मिलेंगी। एसआईजी 716 असॉल्ट राइफलों को अमेरिका में बनाया जाएगा। एसआईजी 716 असॉल्ट राइफलें क्लोज और लॉन्ग काम्बैट की नई तकनीक से लैस हैं।
प्रश्न 9 एशिया का सबसे बड़ा प्रमाणित टीयर IV डेटा सेंटर “Yotta NM1” का उद्घाटन किस शहर में किया गया - (अ) दिल्ली (ब) बेंगलुरु (स) गुरुग्राम (द) मुंबई उत्तर View Detail
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के पास एशिया के सबसे बड़े प्रमाणित टियर IV डेटा सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया है। Yotta NM1 डेटा सेंटर बिल्डिंग भारत में सबसे बड़ा टियर IV डेटा सेंटर है। इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डाटा सेंटर होने का दावा भी किया जा रहा है। इस निजी डेटा सेंटर का उपयोग इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट व्यवसायों द्वारा किया जाएगा। यह डाटा सेंटर नवी मुंबई के पनवेल क्षेत्र में 600 एकड़ की हीरानंदानी फॉर्च्यून सिटी के अंदर स्थित है। हीरानंदानी फॉर्च्यून सिटी के अंदर, पनवेल डेटा सेंटर पार्क या इंटीग्रेटेड योटा डेटा सेंटर पार्क नामक एक डेटा सेंटर पार्क विकसित किया गया है, NM1 पनवेल डेटा सेंटर पार्क के अंदर स्थित है। एनएम 1 डेटा सेंटर को योटा इन्फ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस एलएलपी (हीरानंदानी समूह की एक सहायक कंपनी) द्वारा विकसित किया गया है। योट्टा इन्फ्रास्ट्रक्चर द्वारा पनवेल डेटा सेंटर पार्क में कुल पांच डेटा सेंटर बिल्डिंग विकसित की जाएंगी। एनएम 1 पांच ऐसी इमारत में से पहली है। पनवेल डेटा सेंटर पार्क की पांच इमारतें 18 एकड़ से अधिक भूमि में फैली होंगी। NM1 डेटा सेंटर को भारत और एशिया के सबसे बड़े टियर IV डेटा सेंटर और दुनिया के दूसरे सबसे बड़े संस्थान के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका के अपटाइमटाइम से प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह प्रमाणन 27 अप्रैल, 2022 तक मान्य है।
प्रश्न 10 हाल ही में त्रिपुरा में पुनः खोजी गयी Ypthima watsoni किसकी एक प्रजाति है - (अ) तितली (ब) छिपकली (स) चिड़िया (द) मेढक उत्तर
प्रश्न 11 अमेरिका के किस एयरोस्पेस कंपनी ने 22 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर में से अंतिम पांच की डिलीवरी वायुसेना को कर दी है - (अ) लॉकहीड मार्टिन (ब) एयरबस (स) बोइंग (द) डसौल्ट उत्तर View Detail
वायुसेना के लिए खरीदे गए 22 हेलीकॉप्टरों में से आखिरी पांच को गत माह अमेरिकी कंपनी बोइंग ने ¨हडन एयर बेस पर आइएएफ को सौंप दिया। कंपनी ने जारी बयान में कहा, करार के अनुरूप वायुसेना को सभी 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति कर दी गई है। इस तरह बोइंग ने वायुसेना के लिए 22 अपाचे और 15 चिनूक समेत 37 हेलीकॉप्टर मुहैया कराने का करार पूरा कर दिया है। एंटी टैंक मिसाइल से लैस बेहतरीन लड़ाकू हेलीकॉप्टरों में शुमार अपाचे पहाड़ी घाटियों में दुश्मन पर धावा बोलने में बेहद कारगर माना जाता है। इसीलिए एलएसी पर चीन के साथ मौजूदा तनाव को देखते हुए इसे विशेष रूप से अग्रिम मोर्चो पर तैनात किया गया है। अपाचे हासिल करने के लिए भारत ने अमेरिकी कंपनी बोइंग के साथ सितंबर 2015 में करार किया था।
प्रश्न 12 कौन सा देश जून 2021 में एशिया क्रिकेट कप की मेजबानी करेगा - (अ) भारत (ब) बांग्लादेश (स) पाकिस्तान (द) श्रीलंका उत्तर View Detail
एशियाई क्रिकेट परिषद (Asian Cricket Council) ने Covid-19 महामारी के मद्देनजर एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट को जून 2021 तक स्थगित करने की घोषणा की है। इस टूर्नामेंट को पहले सितंबर 2020 में आयोजित किया जाना था। भारत टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है और पिछले दो टूर्नामेंट जीतकर डिफेंडिंग चैंपियन है। एशिया कप 2020 की मेजबानी पाकिस्तान को करनी थी, लेकिन कोरोनोवायरस महामारी और सुरक्षा कारणों से टूर्नामेंट को बाद में श्रीलंका में आयोजित करने का फैसला किया गया था, क्योंकि श्रीलंका इस महामारी से सबसे कम प्रभावित देश है। अब श्रीलंका 2021 में एशिया कप की मेजबानी करेगा जबकि पाकिस्तान को 2022 में मेजबानी का अधिकार दिया गया है।
प्रश्न 13 ग्राफिक्स प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करने वाली प्रमुख कंपनी एनवीडिया (NVIDIA)और किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने कृत्रिम मेधा प्रौद्योगिकी केंद्र (NVAITC) के लिए समझौता किया है - (अ) आईआईटी मंडी (ब) आईआईटी हैदराबाद (स) आईआईटी दिल्ली (द) आईआईटी बॉम्बे उत्तर View Detail
हैदराबाद स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITH) ने भारत के पहले 'NVIDIA AI प्रौद्योगिकी केंद्र' (NVAITC) की स्थापना के लिए बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी, NVIDIA के साथ समझौता किया है। यह केंद्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इस कमर्शियली अपनाने पर रिसर्च को गति देने के लिए स्थापित किया गया है। इस परियोजनाओं में एआई एल्गोरिदम का उपयोग करके फसल की पैदावार बढ़ाना और सुरक्षित परिवहन प्रणालियों के लिए सहयोग करने के लिए एआई-आधारित समाधान लागू करना और यातायात का प्रबंधन करने के बेहतर प्रयासों को शामिल करना हैं.यह समझौता कृषि, स्मार्ट शहरों और भाषा की समझ के पहलुओं में एआई अनुसंधान को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। NVAITC, IITH में 220 फैकल्टी के लिए अनुसंधान में तेजी लाएगा, जो पहले से ही भारत के अग्रणी अनुसंधान संस्थानों में से एक है।यह IIT द्वारा निर्मित मजबूत एआई क्षमताओं पर आधारित होगा, जिसमें एआई में देश का पहला बीटेक कार्यक्रम भी शामिल है।
प्रश्न 14 इंडिया ग्लोबल वीक 2020 का विषय क्या था - (अ) बी द रिवाइवल: इंडिया एंड अ बेटर न्यू वर्ल्ड (ब) महामारी और दुनिया का भविष्य (स) यूनाइटेड वी स्टैंड (द) वैश्विक अर्थव्यवस्था और महामारी उत्तर प्रश्न 15 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कौन सा राज्य वित्त वर्ष 2020-21 में देश में बाजार कर्ज के मामले राज्यों में सबसे ऊपर है - (अ) महाराष्ट्र (ब) राजस्थान (स) तमिलनाडु (द) आंध्र प्रदेश उत्तर View Detail
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु द्वारा वित्त वर्ष 2020-21 में 30,500 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं, जिसके साथ वह देश में बाजार कर्ज के मामले राज्यों में सबसे ऊपर है। तमिलनाडु, जिसने बॉन्ड (जिसे राज्य विकास ऋण के रूप में जाना जाता है) के माध्यम से किए गए उधार का 17% हिस्सा है, इसके बाद महाराष्ट्र ₹25,500 करोड़ (14%), आंध्र प्रदेश ₹17,000 करोड़ (9%) और राजस्थान ₹17,000 करोड़ (9%) है।
प्रश्न 16 चार्ली डेनियल, जिनका हाल ही में निधन हो गया, एक प्रसिद्ध ______ थे - (अ) अभिनेता (ब) लेखक (स) फिल्म निर्देशक (द) संगीतकार उत्तर View Detail
कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ फेम में शामिल संगीतकार चार्ली डेनियल का निधन। वे कंट्री म्यूजिक और दक्षिणी रॉक आइकन थे, जिन्होंने “Long-Haired Country Boy,” “In America,” जैसे गीतों से दशकों तक प्रशंसकों का मनोरंजन किया, और साथ ही, इसमें उनकी सबसे प्रसिद्ध फिडल ट्यून The Devil Went Down To Georgia, जिसके लिए उन्हें 1979 एकमात्र ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया था. उन्हें 2016 में कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
प्रश्न 17 राजकिरण राय किस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं - (अ) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (ब) बैंक ऑफ महाराष्ट्र (स) बैंक ऑफ बड़ौदा (द) केनरा बैंक उत्तर View Detail
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और CEO राजकिरण राय का कार्यकाल आंध्र बैंक और कॉरपोरेशन बैंक के साथ चल रही इसकी विलय प्रक्रिया के मद्देनजर दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है। राय, जिनका कार्यकाल हाल ही में समाप्त हो गया है, अब 31 मई, 2022 तक सेवाए देंगे। राय को 1 जुलाई, 2017 को 30 जून, 2020 तक 3 साल की अवधि के लिए यूनियन बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। राय का कार्यकाल विलय की पूरी प्रक्रिया सही तरीके से करने के लिए बढ़ाया गया है। इस विलय के बाद बैंक अब भारत का पाँचवा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक बन गया है।
प्रश्न 18 रानेम एल वेल्ली (Raneem El Welily) किस खेल से सम्बंधित हैं - (अ) टेनिस (ब) स्क्वाश (स) तीरंदाजी (द) बैडमिंटन उत्तर View Detail
मिस्र की 31 वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी रानेम एल वेल्ली (Raneem El Welily) ने संन्यास लेने की घोषणा है। वह विश्व में शीर्ष रैंकिंग पर काबिज रहने वाली महिला स्क्वाश खिलाड़ी थीं। वे साल 2015 में शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाली स्क्वैश खिलाड़ी बनी थी, जिसके साथ ही वह किसी भी खेल में दुनिया की शीर्ष रैंकिंग पर पहुँचने वाली पहली अरब महिला बन गईं थी। वह तीन बार की उपविजेता रही थी। उन्होंने 2017 में अपनी पहली प्रोफेशनल स्क्वैश एसोसिएशन (PSA) विश्व चैम्पियनशिप जीती, और उसे 2018 में भी अपने नाम किया।
प्रश्न 19 साउथ एशिया ग्रुप फॉर एनर्जी (SAGE) किस देश का सरकारी संघ है - (अ) भारत (ब) कनाडा (स) अमेरिका (द) ऑस्ट्रेलिया उत्तर View Detail
अमेरिका की अंतररराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने (एमएनआरई) ने स्वच्छ ऊर्जा विकास के क्षेत्र में नई भागीदारी की घोषणा की है। यूएसएआईडी (यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट) ने एक बयान में कहा कि अमेरिका और भारत स्वच्छ ऊर्जा विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे। इसके तहत अमेरिकी एजेंसी और एमएनआरई ने यूएसएआईडी समर्थित ‘साऊथ एशिया ग्रुप फॉर एनर्जी’ (एसएजीई) और एमएनआरई की राष्ट्रीय तकनीकी संस्थानों के बीच भागीदारी की घोषणा की। इस भागीदारी के तहत एसएजीई स्वच्छ ऊर्जा विकास के लिये अमेरिका के ऊजार् विभाग के राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं से संबद्ध अत्याधुनिक तकनीकी ज्ञान एमएनआरई के राष्ट्रीय तकनीकी संस्थानों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों को उपलब्ध कराएगी।
प्रश्न 20 एमादू गोन कूलिबली जिनका हाल ही में निधन हो गया वे किस देश के प्रधानमंत्री थे - (अ) बुर्किना फासो (ब) आइवरी कोस्ट (स) केप वर्दे (द) बेनिन उत्तर View Detail
आइवरी कोस्ट के प्रधान मंत्री एमादू गोन कूलिबली (Amadou Gon Coulibaly) का निधन। वह हाल ही में फ्रांस से इलाज कराके वापस लौटे थे। उन्हें अक्टूबर के राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुफाउटिस्ट्स फॉर डेमोक्रेसी एंड पीस (RHDP) की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में भी चुना गया था। एमादू गोन कूलिबली ने कई पदों पर कार्य किया, जिसमें तकनीकी सलाहकार, वरिष्ठ सिविल सेवक, कोरहोगो के उप-महापौर, कृषि मंत्री और कैबिनेट मंत्री का पद शामिल हैं। वे छह वर्षों तक राष्ट्रपति के महासचिव के रूप में सेवा देने के बाद, जनवरी 2017 में आइवरी कोस्ट के प्रधान मंत्री बने थे।