प्रश्न 1 रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में किस स्थान पर पहुँच गए हैं - (अ) तीसरे (ब) चौथे (स) सातवें (द) नौवें उत्तर View Detail
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी Forbes की अरबपतियों की रियल टाइम लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स के शीर्ष दस धनकुबेरों की सूची में अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस पहले स्थान पर है। उनके पास करीब 160 अरब डॉलर की संपत्ति है। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स का स्थान आता है। गेट्स के पास कुल 108.7 अरब डॉलर की संपत्ति है। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनका परिवार इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनके पास 103.2 अरब डॉलर की संपत्ति है।
प्रश्न 2 'लीजेंड ऑफ सुहेलदेव: द किंग हू सेव्ड इंडिया' पुस्तक के लेखक कौन हैं - (अ) अमीष त्रिपाठी (ब) चेतन भगत (स) अजय पांडे (द) अनुराधा कश्यप उत्तर View Detail
पौराणिक-कथा लेखक अमीश त्रिपाठी की नयी पुस्तक का विमोचन हुआ जो बहुचर्चित राजा सुहेलदेव के जीवन पर आधारित है। पुस्तक के प्रकाशक वेस्टलैंड प्रकाशन है। 'लीजेंड ऑफ सुहेलदेव: द किंग हू सेव्ड इंडिया' नामक यह पुस्तक 11वीं सदी के भारत पर आधारित है, यह एक ऐसे योद्धा की कहानी है जिसने अपना बहुत कुछ गंवाकर मातृभूमि की रक्षा की और शानदार नेतृत्व तथा साहस का परिचय दिया, जिसकी तुलना नहीं की जा सकती।
प्रश्न 3 नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने स्वच्छ ऊर्जा खासकर सौर क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिये किसकी अध्यक्षता में परियोजना विकास प्रकोष्ठ की स्थापना की है - (अ) अमितेश कुमार सिन्हा (ब) राहुल देसाई (स) रूचिका कंबोज (द) राधाकृष्ण वर्मा उत्तर View Detail
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने स्वच्छ ऊर्जा खासकर सौर क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिये परियोजना विकास प्रकोष्ठ (पीडीसी) स्थापित किया है। यह प्रकोष्ठ निवेश के लिये उन नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की पेशकश करेगा जहां विस्तृत परियोजना रिपोर्ट, जमीन की उपलब्धता आदि जैसे सभी जरूरी काम पूरे हो चुके हैं। परियोजना विकास प्रकोष्ठ का गठन एमएनआरई में संयुक्त सचिव अमितेश कुमार सिन्हा की अगुवाई में किया गया है।
प्रश्न 4 विजय खंडूजा को किस देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है - (अ) नेपाल (ब) चीन (स) रूस (द) जिम्बाब्वे उत्तर View Detail
विजय खंडूजा को जिम्बाब्वे में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय (MEA) में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। विजय खंडूजा की नियुक्ति आर मसकुई की जगह की गई है, जो रोमानिया में भारत के अगले राजदूत होंगे।
प्रश्न 5 महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने हाल ही में किस राज्य में 60,000 करोड़ रुपये की निवेश करने की योजना तैयार की है - (अ) ओडिशा (ब) पंजाब (स) बिहार (द) उत्तर प्रदेश उत्तर View Detail
कोल इंडिया लिमिटेड की आठ सहायक कंपनियों में से एक महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने सूचित किया है कि कंपनी ने ओडिशा के लिए 60,000 करोड़ रुपये की निवेश की योजना तैयार की है। वर्तमान में लगभग 30 कोयला खदानें ओडिशा में एमसीएल द्वारा संचालित हैं। अगले कुछ वर्षों में, कंपनी ने कोयला उत्पादन को प्रति वर्ष 300 मिलियन टन तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा था, जिसके लिए वह राज्य में तीन नए एमडीओ (खदान, विकास और संचालन) परियोजनाओं का विकास और संचालन करेगी।
प्रश्न 6 भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने हाल ही में किस देश के उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है - (अ) बांग्लादेश (ब) चीन (स) रूस (द) जापान उत्तर View Detail
भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने चीन से आने वाले उपकरणों को खराब बताते हुए चीनी खेल उपकरणों के बहिष्कार की मांग की है। महासंघ ने चीनी कंपनी ‘ जेडकेसी’ से पिछले साल चार भारोत्तोलन सेट मंगवाये थे। महासंघ ने कहा कि उपकरण खराब निकले और भारोत्तोलक उनका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
प्रश्न 7 हाल ही में किस फुटबॉल संघ ने 2023 महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी की दावेदारी से हटने की घोषणा की है - (अ) जापान (ब) रूस (स) ब्राजील (द) भारत उत्तर View Detail
जापान फुटबॉल संघ (जेएफए) ने 2023 महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी की दावेदारी से हटने की घोषणा की। जापान के हटने से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त दावेदारी का रास्ता साफ हो गया है। महिला वर्ल्ड कप का पिछला टूर्नमेंट 2019 में फ्रांस में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त दावेदारी को इस महीने की शुरुआत में फीफा से सर्वश्रेष्ठ आकलन अंक मिले थे। जापान की दावेदारी दूसरे जबकि कोलंबिया की तीसरे स्थान पर आंकी गई थी।
प्रश्न 8 विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस (World Hydrography Day) का आयोजन निम्न में से किस दिन किया जाता है - (अ) 19 जून (ब) 20 जून (स) 21 जून (द) 22 जून उत्तर View Detail
हाइड्रोग्राफी (जल सर्वेक्षण) आज की दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में से एक है, जो नक्शे और समुद्री चार्ट के माध्यम से पृथ्वी की सतह पर पानी से ढके हुए क्षेत्र के नौगम्य भाग की भौतिक विशेषता का वर्णन करता है। हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के बिना, जहाजों या मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए नेविगेशन बहुत मुश्किल होता। अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन (International Hydrographic Organization) की स्थापना 21 जून, 1921 को की गयी थी। हाइड्रोग्राफी के महत्व को उजागर करने के लिए 29 नवंबर, 2005 को प्रस्ताव ‘ए / 60/30 महासागरों और समुद्र के कानून’ को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अंगीकृत किया गया था। 2006 से 21 जून को विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस के रूप में मान्यता दी गई थी। 2020 विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस का विषय: हाइड्रोग्राफी- स्वायत्त प्रौद्योगिकियों को सक्षम बनाना
प्रश्न 9 किस राज्य ने प्री-प्राइमरी और प्राइमरी(प्राथमिक) कक्षाओं के छात्रों के लिए आॅनलाइन कक्षाओं पर पूरी तरह रोक लगा दी है - (अ) मध्य प्रदेश (ब) महाराष्ट्र (स) उत्तर प्रदेश (द) राजस्थान उत्तर View Detail
मध्य प्रदेश में, राज्य सरकार ने प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने अन्य कक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन की समय अवधि तय की है। नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा के नियमों में निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए, विद्यार्थियों की समग्र गुणवत्ता के उद्देश्य के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की समयावधि निर्धारित की गई है।
प्रश्न 10 भारत ने किस देश से अतिरिक्त 21 मिग 29 लड़ाकू जेट और 12 सुखोई एसयू-30 एमकेआई विमान खरीदने का फैसला किया है - (अ) रूस (ब) जापान (स) इजराइल (द) फ्रांस उत्तर प्रश्न 11 विश्व बैंक ने हाल ही में किस देश के लिए 1.05 बिलियन अमरीकी डॉलर की राशि मंजूर की - (अ) नेपाल (ब) पाकिस्तान (स) श्री लंका (द) बांग्लादेश उत्तर View Detail
विश्व बैंक, कोरोना महामारी के मद्देनजर अर्थव्यवस्था में सुधार लाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए बांग्लादेश को एक अरब डॉलर से अधिक राशि की मदद देगा। इसके जरिए वहां विशेष आर्थिक क्षेत्रों में निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
प्रश्न 12 विश्व सिकल सेल दिवस प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है - (अ) 19 जून (ब) 20 जून (स) 21 जून (द) 22 जून उत्तर View Detail
प्रतिवर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य सिकल सेल रोग के बारे में जागरूकता फैलाना तथा इसके उपचार के तरीकों के बारे में लोगों को बताना है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2008 में मान्यता दी गयी थी, Sickle Cell Disease International Organization (SCDIO), कांगो गणराज्य, सेनेगल, अफ्रीकी संघ, यूनेस्को तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन इत्यादि ने इसका समर्थन किया। पहली बार 19 जून, 2009 को विश्व सिकल सेल दिवस मनाया गया था।
प्रश्न 13 विश्व संगीत दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - (अ) 20 जून (ब) 21 जून (स) 23 जून (द) 24 जून उत्तर View Detail
World Music Day : विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन शौकिया और पेशेवर संगीतकारों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है। 120 से अधिक देशों ने पार्क, सड़कों, स्टेशनों, संग्रहालयों और ऐसे अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त सार्वजनिक समारोहों का आयोजन करके विश्व संगीत दिवस मनाया। वर्ल्ड म्युज़िक डे मनाने का उद्देश्य सभी को मुफ्त संगीत प्रदान करना है, और शौकिया संगीतकारों को दुनिया में अपना काम दिखाने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।
प्रश्न 14 फेसबुक ने किस स्वीडिश मैपिंग टेक्नोलाॅजी कंपनी का अधिग्रहण किया है - (अ) Mapillary (ब) Here WeGo (स) Maps.me (द) Moovit उत्तर प्रश्न 15 बी.पी.आर. विठ्ठल, जिनका हाल ही में निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध ........ थे - (अ) गीतकार (ब) इतिहासकार (स) चित्रकार (द) अर्थशास्त्री उत्तर View Detail
वयोवृद्ध अर्थशास्त्री और 10 वें वित्त आयोग के सदस्य, IAS B.P.R. विट्ठल बारू का हैदराबाद में 93 साल की उम्र में बुढ़ापे से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उनका जन्म 1926 में हुआ था।