Daily CA Dose : 22-04-2020

1. हाल ही में सुबनसिरी नदी पर एक रणनीतिक पुल को पुनर्निर्मित किया गया और इसका उद्घाटन किया गया, यह भारत के किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है? 
उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
20 अप्रैल, 2020 को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सुबनसिरी नदी पर एक पुल का उद्घाटन किया।

इस पुल का निर्माण बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) द्वारा किया गया है। इस पुल का निर्माण कार्य बीआरओ द्वारा किया गया है। भारत-चीन सीमा तक जाने वाली संपर्क सड़कों के लिए इस पुल का बहुत महत्व है। इस पुल का निर्माण एक महीने से भी कम समय में किया गया है। यह पुल 40 टन वजन का उठाने में सक्षम है।
2. किस राज्य सरकार ने लोगों को ऑनलाइन चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य सेवा स्टार्ट-अप मेडकार्ड्स के साथ सहयोग किया है? 
उत्तर – राजस्थान
राजस्थान राज्य सरकार ने लोगों को ऑनलाइन चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य सेवा स्टार्ट-अप मेडकार्ड्स के साथ साझेदारी की है। इस स्टार्ट-अप की स्थापना राजस्थान के लोगों को आयु व सेहत साथी एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श और दवाओं की डिलीवरी प्रदान करने के लिए की गई है। इस सेवा के तहत राज्य के 7 जिलों को शामिल किया गया है और बाद में इसके द्वारा पूरे राज्य को कवर किया जाएगा।
3. कौन सा राज्य देश में कोरोनावायरस से मुक्त होने वाला पहला राज्य है? 
उत्तर – गोवा
21 अप्रैल, 2020 को गोवा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जो COVID-19 से मुक्त हुआ। गोवा के बाद, मणिपुर COVID-19 मुक्त होने वाला दूसरा राज्य है। गोवा राज्य में COVID-19 के कुल सात सकारात्मक मामले थे। 3 अप्रैल, 2020 के बाद से राज्य में एक भी COVID-19 का मामला दर्ज नही हुआ है। गोवा के बाद, मणिपुर भी COVID-19 मुक्त हो गया है।
4. किस भारतीय नौकरशाह को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है? 
उत्तर – कपिल देव त्रिपाठी
20 अप्रैल, 2020 को पूर्व आईएएस अधिकारी कपिल देव त्रिपाठी को भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद के नए सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रपति के कार्यकाल के साथ सह-कार्यकाल के लिए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। कपिल देव त्रिपाठी 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे संजय कोठारी का स्थान लेंगे। संजय कोठारी को फरवरी में मुख्य सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। श्री त्रिपाठी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।
5. विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्वायत्त संस्थान द्वारा एक अध्ययन में ऊर्जा रूपांतरण उपकरणों में उत्प्रेरक विकसित करने के लिए किस जलीय प्रजाति का उपयोग किया गया है? 
उत्तर – मछली
विज्ञान व  प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक स्वायत्त संस्थान नैनो विज्ञान व प्रौद्योगिकी संस्थान, मोहाली (INST) के वैज्ञानिकों ने हाल ही में पता लगाया है कि ऊर्जा रूपांतरण उपकरणों के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले कुशल इलेक्ट्रो-उत्प्रेरक विकसित करने के लिए मछली के गलफड़े का उपयोग किया जा सकता है। इस प्रकार विकसित उपकरणों के अधिक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल होने का दावा किया जाता है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill