प्रश्न 1 खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 का विजेता कौन सा विश्वविद्यालय रहा - (अ) पंजाब यूनिवर्सिटी (ब) सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी (स) पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला (द) एमडीयू रोहतक उत्तर View Detail
ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020’ का आयोजन किया गया। इन खेलों का आयोजन भुवनेश्वर में 21 फरवरी से 1 मार्च, 2020 के बीच किया गया। इन खेलों में पंजाब यूनिवर्सिटी ने चैंपियंस ट्राफी अपने नाम की, पंजाब यूनिवर्सिटी ने कुल 46 पदक जीते, इसमें 17 स्वर्ण, 19 रजत तथा 10 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी रही।
प्रश्न 2 रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग में प्रस्तावित ‘चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ का नाम किस भारतीय एयर चीफ मार्शल के नाम पर रखा गया है - (अ) के एम करियप्पा (ब) अर्जन सिंह (स) बीरेंद्र सिंह धनोआ (द) अरूप राहा उत्तर View Detail
भारतीय वायु सेना और सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने हाल ही में रक्षा और सामरिक अध्ययन विभाग में ‘चेयर ऑफ़ एक्सीलेंस’ स्थापित करने के लिए एक ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये। एकमात्र फाइव स्टार रैंक वाले वायुसेना अधिकारी अर्जन सिंह के जन्मशताब्दी वर्ष को मनाने के लिए, चेयर को ‘मार्शल ऑफ एयर फोर्स अर्जन सिंह चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ नाम दिया गया है। यह चेयर रक्षा और सामरिक अध्ययन के क्षेत्र में उच्च अध्ययन और डॉक्टरेट अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना अधिकारियों को सुविधा प्रदान करेगा।
प्रश्न 3 निम्नलिखित में से किस दिन विश्व भर में ‘शून्य भेदभाव दिवस’ मनाया गया - (अ) 27 फरवरी (ब) 29 फरवरी (स) 01 मार्च (द) 03 मार्च उत्तर View Detail
1 मार्च, 2020 को वैश्विक स्तर पर शून्य भेदभाव दिवस मनाया गया। इस दिवस को महिलाओं और लड़कियों द्वारा भेदभाव और असमानता को चुनौती देने के लिए मनाया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना और उनके सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। इस वर्ष की थीम ‘महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ शून्य भेदभाव’ है।
प्रश्न 4 निम्नलिखित में से किसने हाल ही में मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है - (अ) महातिर मोहम्मद (ब) अशरफ जहां (स) मलिक परवेज़ (द) मोहिउद्दीन यासीन उत्तर View Detail
मलेशिया के पूर्व गृह मंत्री मोहिउद्दीन यासीन ने हाल ही में मलेशिया के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण क। इसके साथ ही पूर्व सत्तारूढ़ गठबंधन के टूटने और महातिर के इस्तीफे के बाद एक सप्ताह से चल रहा राजनीतिक संकट खत्म हो गया। इससे पूर्व, विश्व के सबसे उम्रदराज नेता महातिर (94) ने इस्तीफा दे दिया था, जिससे प्रधानमंत्री पद के लिए दौड़ शुरू हुई जिसे यासीन ने जीत लिया। उनके गठबंधन में देश के जातीय मलय मुस्लिम बहुसंख्यक की संख्या अधिक है।
प्रश्न 5 निम्नलिखित में से किस दिन भारत में ‘नागरिक लेखा दिवस’ (Civil Accounts Day) मनाया जाता है - (अ) 27 फरवरी (ब) 29 फरवरी (स) 01 मार्च (द) 03 मार्च उत्तर View Detail
भारत में प्रत्येक वर्ष 01 मार्च को नागरिक लेखा दिवस अथवा सिविल एकाउंट्स डे मनाया जाता है। वर्ष 2020 में 44वां नागरिक लेखा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रमुख लेखा कार्यालयों और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पीएओ/जेडएओ (सीबीडीटी) इकाई को सिविल लेखा सम्माान पुरस्कार भी प्रदान किए। इस समारोह में 15वें वित्त आयोग के सदस्यी डॉ अशोक लाहिड़ी और सेवानिवृत्त नियंत्रक महालेखाकारों और भारतीय सिविल सेवा लेखा अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रश्न 6 किस राज्य सरकार ने बिना हाइजीन रेटिंग वाले फ़ूड बिज़नेस ऑपरेटर के ऑनलाइन भोजन डिलीवरी पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है - (अ) पंजाब (ब) मध्य प्रदेश (स) महाराष्ट्र (द) हिमाचल प्रदेश उत्तर View Detail
पंजाब सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है जिसके तहत ऐसे सभी होटलों, ढाबों, भोजनालय आदि से ऑनलाइन खाने की सप्लाई पर रोक लगाने का फैसला किया है, जो फूड स्टैंडर्ड एंड सेफ्टी एक्ट के नियमों के तहत हाइजीन रेटिंग में नहीं आते हैं। सरकार ने ऑनलाइन खाने की सप्लाई करने वाली वाली कंपनियों (ओएफएसएज) को भी निर्देश जारी किए हैं कि वह रेटिंग न करवाने वाली दुकानदारों से खाने की सप्लाई न करें। आदेश के अनुसार, जिन ऑपरेटरों की रेटिंग 3 से कम है, उनसे भोजन लेने पर भी पाबंदी लगाई गई है। पाबंदी संबंधी यह आदेश राज्यभर में 30 अप्रैल से प्रभावी होंगे और 1 साल तक लागू रहेंगे।
प्रश्न 7 महाराष्ट्र की स्मार्ट ग्राम योजना का नाम बदलकर किसके नाम पर रखा जाएगा - (अ) विलासराव देशमुख (ब) छगन भुजबल (स) यशवंतराव चव्हाण (द) आर आर पाटिल उत्तर View Detail
महाराष्ट्र सरकार की “स्मार्ट ग्राम योजना” का नाम पूर्व उप मुख्यमंत्री दिवंगत रावसाहेब रामराव पाटिल के नाम पर रखा जाएगा। तालुका और जिला स्तर पर ग्राम पंचायतों में कुछ मापदंडों पर प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र राज्य द्वारा 2016 में स्मार्ट ग्राम योजना (स्मार्ट ग्राम) लागू की गई थी।
प्रश्न 8 भारतीय मूल की सुएला ब्रावरमैन को किस देश के नए अटाॅर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया है - (अ) यूनाइटेड किंगडम (ब) आॅस्ट्रेलिया (स) सिंगापुर (द) कनाडा उत्तर View Detail
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतवंशी सांसद सुएला ब्रेवरमैन को इंग्लैंड और वेल्स का नया अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया है। उन्हें सोमवार को यहां रॉयल कोर्ट्स ऑफ जस्टिस में पद की शपथ दिलाई गई। सुएला ब्रिटिश न्यायिक इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाली दूसरी महिला और कंजरवेटिव पार्टी की किसी सरकार में नियुक्त की गईं पहली महिला अटॉर्नी जनरल हैं। सुएला ब्रेवरमैन के अलावा जॉनसन ने अपने मंत्रिमंडल में तीन अन्य भारतवंशियों को जगह दी है। प्रीति पटेल को जहां गृह मंत्री बनाया गया है वहीं भारतीय उद्यमी और इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक को वित्त मंत्री बनाया गया है। एक अन्य भारतीय आलोक शर्मा अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री का पद संभाल रहे हैं।
प्रश्न 9 भारत प्रोटीन दिवस 2020 का विषय क्या था - (अ) प्रोटीन में क्या है (ब) प्रोटीन है तो हम हैं (स) ऐसा क्या है (द) मानव और प्रोटिन उत्तर View Detail
राष्ट्रीय स्तर की सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल ने प्रोटीन के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 27 फरवरी, 2020 को भारत का पहला प्रोटीन दिवस शुरू किया है। प्रोटीन दिवस 2020 का थीम: ProteinMeinKyaHai।
प्रश्न 10 भारत के बैडमिंटन एकल कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - (अ) आगुस ड्वी (ब) हेंद्रावान (स) एस एम झाझड़िया (द) किदांबी श्रीकांत उत्तर View Detail
विश्व चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट देने वाले दिग्गज इंडोनेशियाई कोच आगुस ड्वी सांतोसो के सिंधु को ओलंपिक के लिए तैयार करेंगे। सांतोसो को सिंधु के अलावा साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत के लगातार गिर रहे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए लाया जा रहा है।
प्रश्न 11 स्वामी विवेकानंद कर्मयोगी पुरस्कार 2020 से किसे सम्मानित किया जाएगा - (अ) जादव पायेंग (ब) नारायण सान्याल (स) निरंजन शर्मा (द) सुनिल देवधर उत्तर View Detail
फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया जादव पायेंग को नई दिल्ली में स्वामी विवेकानंद कर्मयोगी पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जाएगा। बड़े पैमाने पर वनीकरण के माध्यम से एक वास्तविक मानव निर्मित जंगल बनाने में उनके निरंतर प्रयासों के लिए उन्हें 6 वें कर्मयोगी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरूस्कार में एक ट्रॉफी, सस्वरपाठ और 1 लाख रुपये शामिल हैं। वह जोरहाट, असम से पर्यावरण कार्यकर्ता और वन कार्यकर्ता हैं। पिछले कई वर्षों में, उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी के एक सैंडबार पर पेड़ लगाए और उसे वन रिजर्व में परिवर्तित किया। स्वामी विवेकानंद स्मृति कर्मयोग अवार्ड का आयोजन माय होम इंडिया द्वारा नई दिल्ली में किया जाता है। यह पुरस्कार 2013 में पहली बार प्रदान किया गया था।
प्रश्न 12 साहित्य अकादमी के अनुवाद पुरस्कार, 2019 से किसे सम्मानित किया गया है - (अ) परिचय दास (ब) विलम्बि नागानार (स) सुसैन डैनियल (द) जावेद अंसारी उत्तर View Detail
साहित्य अकादमी के अनुवाद पुरस्कार 2019 के लिए अंग्रेजी में अनुवाद की श्रेणी में देवनूर महादेवा द्वारा लिखित कन्नड़ उपन्यास कुसुमबाले को चुना गया है, जिसका अंग्रेजी में अनुवाद सुसान डैनियल ने किया है। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कंबर ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में कुल 23 पुरस्कारों की घोषणा की।
प्रश्न 13 प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत कितनी परियोजनाओं को मंजूरी मिली है - (अ) 21 (ब) 14 (स) 32 (द) 47 उत्तर View Detail
सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 32 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। चार अरब छह करोड़ रूपए की लागत वाली ये परियोजनाएं 17 राज्यों में फैली हुई है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल की अध्यक्षता में नई दिल्ली में संपन्न अंतर-मंत्रालय अनुमोदन समिति की बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। मंजूर परियोजनाओं में 15,000 रोजगार के अवसर पैदा करने की क्षमता है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कृषि उपज के जीवनकाल को बढ़ाना और किसानों के लिए स्थिर राजस्व प्रदान करना है। प्रसंस्कृत खाद्य बाजार हर साल 8% की दर से बढ़ रहा है। इसलिए 2020 के अंत तक यह 543 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंच जायेगा।
प्रश्न 14 किस देश में आयोजित होने वाले विश्व शाॅटगन शूटिंग से भारत ने अपना नाम वापस ले लिया है - (अ) साइप्रस (ब) दक्षिण कोरिया (स) सिंगापुर (द) लेबनान उत्तर View Detail
भारत कोरोना वायरस के खतरे के कारण साइप्रस में होने वाले आगामी निशानेबाजी विश्व कप से हट गया है। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आइएसएसएफ) से मान्यता प्राप्त शॉटगन विश्व कप का आयोजन चार से 13 मार्च के दौरान साइप्रस की राजधानी निकोसिया में होना है।
प्रश्न 15 इंडियन बिजनेस लीडर अवार्ड्स में लीडर आॅफ द डेकेड अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया - (अ) अजीम प्रेमजी (ब) शिव नादर (स) लक्ष्मी मित्तल (द) मुकेश अंबानी उत्तर प्रश्न 16 मिशन पूर्वोदय के लिए भागीदार देश कौन सा होगा, इस मिशन का मकसद ओडिशा को स्टील हब के रूप में विकसित करना है - (अ) जापान (ब) चीन (स) रूस (द) इजराइल उत्तर View Detail
केंद्रीय इस्पात मंत्री ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में घोषणा की कि भारत सरकार ओडिशा को स्टील हब के रूप में विकसित करेगी। इस कार्य के लिए जापान की सरकार से मदद ली जायेगी। ओडिशा को उसके रणनीतिक स्थान, कच्चे माल की उपलब्धता और मजबूत कनेक्टिविटी के कारण स्टील हब की स्थापना के लिए चुना गया है। कलिंग नगर को मिशन पूर्वोदय के केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इस मिशन के कार्यान्वयन के साथ 75% से अधिक स्टील पूर्वी भारत में उत्पादित किया जाएगा, इसमें केवल ओडिशा का वार्षिक योगदान 100 मीट्रिक टन से अधिक होगा। मिशन पूर्वोदय का उद्देश्य पूर्वी भारत को एक एकीकृत स्टील हब के रूप में विकसित करना है।
प्रश्न 17 खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने किन फसलों की आपूर्ति को स्थिर करने के लिए आॅपरेशन ग्रीन योजना के तहत 162 करोड़ रूपये मंजूर किए हैं - (अ) टमाटर (ब) प्याज (स) आलू (द) उपरोक्त सभी उत्तर View Detail
सरकार ने ऑपरेशन ग्रीन (ओजी) योजना के तहत 162 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिसे 2018-19 के बजट में घोषित किया गया था कि TOP फसलों (टमाटर, प्याज और आलू) की आपूर्ति को स्थिर करने और मूल्य अस्थिरता के बिना पूरे वर्ष उनकी उपलब्धता की पुष्टि करने के लिए इस योजना की शुरुआत की।
प्रश्न 18 नीति आयोग ने किस केंद्र शासित राज्य को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के सतत विकास लक्ष्य की पायलट परियोजना के लिए चुना है - (अ) जम्मू और कश्मीर (ब) लद्दाख (स) चंडीगढ़ (द) लक्षद्वीप उत्तर प्रश्न 19 बाॅब इगर ने हाल ही में किस वैश्विक फर्म के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है - (अ) Disney (ब) Hulu (स) Netflix (द) Nickelodeon उत्तर प्रश्न 20 झींगा किसानों के लिए किस एयरलाइन ने डेडिकेटेड फ्रेट सर्विस की शुरूआत की है - (अ) विस्तारा (ब) इंडिगो (स) स्पाइसजेट (द) गोएयर उत्तर प्रश्न 21 कोविड-19 के लिए एंटीबाॅडी परीक्षण विकसित करने वाला देश कौन सा है - (अ) सिंगापुर (ब) दक्षिण कोरिया (स) भारत (द) जापान उत्तर प्रश्न 22 किस राज्य ने जाति के आधार पर केंद्र से 2021 की जनगणना करने का अनुरोध करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है - (अ) बिहार (ब) छत्तीसगढ़ (स) महाराष्ट्र (द) राजस्थान उत्तर प्रश्न 23 भारतीय रेल ने किस स्टेशन पर रेल यात्रियों और आम लोगों के लिए अपना पहला रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स लॉन्च किया है - (अ) सूरत (ब) पुद्दुचेरी (स) आसनसोल (द) दरभंगा उत्तर View Detail
भारतीय रेल ने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर अपने यात्रियों और वहां के आम लोगों के उपयोग के लिए अपना पहला रेल भोजनालय रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स शुरू किया। इस रेस्टोरेंट को दो पुराने एमईएमई कोचों को नवीनीकृत करके विकसित किया गया है। इस अनूठे प्रयास से न केवल आसनसोल स्टेशन पर सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, बल्कि अगले पांच वर्षों में गैर-किराया राजस्व आय भी लगभग 50 लाख रुपये होगी।
प्रश्न 24 लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला द्वारा गर्भवती महिलाओं के पोषण हेतु राजस्थान से आरंभ किये गये अभियान का क्या नाम है - (अ) मातृवंदना योजना (ब) सुपोषित माँ अभियान (स) जननी सुरक्षा योजना (द) स्वस्थ माँ अभियान उत्तर View Detail
कुपोषण मुक्त भारत बनाने कि दिशा में कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र मे जनसहभागिता से कुपोषण मिटाने के लिऐ सुपोषित माॅ अभियान शुरू हुआ। अभियान की शुरूआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने भामाशाह मंडी परिसर में की। अभियान के प्रथम चरण में 1 हजार गर्भवती महिलाओं को 17 किलोग्राम संतुलित आहार के 1000 किट प्रदान किए गए। जिनमें से 25 महिलाओं को प्रतीकात्मक रूप से मंच से किट दिए गए।
प्रश्न 25 इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - (अ) संजीव चड्डा (ब) सुमंत पठपालिया (स) एस.एस. मल्लिकार्जुन राव (द) राकेश शर्मा उत्तर View Detail
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने सुमंत कथपालिया को तीन वर्षों के लिए निजी क्षेत्र के ऋणदाता इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया है, जो 24 मार्च, 2020 से प्रभावी है। इंडसइंड बैंक का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र है।
प्रश्न 26 किस राज्य की सरकार ने पालतू जानवरों की मूल प्रजातियों को बचाने के लिए आनुवंशिक अध्ययन करने का फैसला किया है - (अ) महाराष्ट्र (ब) बिहार (स) राजस्थान (द) उत्तर प्रदेश उत्तर View Detail
महाराष्ट्र सरकार ने पालतू जानवरों की मूल प्रजातियों को बचाने के लिए आनुवंशिक अध्ययन करने का फैसला किया है। इस आनुवंशिक अध्ययन का उद्देश्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पालतू जानवरों की देशी प्रजातियों का संरक्षण करना है। इस परियोजना के तहत, उस्मानाबादी बकरी, लाल कंधारी गाय, देवनी बैल, कारवां या पश्मी कुत्तों के आनुवंशिक लक्षणों का अध्ययन किया जाएगा क्योंकि इन जानवरों की असली नस्लों की संख्या में गिरावट आ रही है। इस परियोजना में उनकी क्षमताओं और अनुकूलन क्षमताओं का विश्लेषण भी किया जाएगा। इस परियोजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा।
प्रश्न 27 राफेल नडाल ने हाल ही में किस स्पर्धा में जीत दर्ज करने अपने करियर का 85वां एकल टेनिस ख़िताब जीता है - (अ) जर्मन ओपन (ब) मेक्सिकन ओपन (स) इंडियन ओपन (द) अमेरिकन ओपन उत्तर View Detail
दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाडी स्पेन के राफेल नडाल ने एटीपी मेक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया है। फाइनल में नडाल ने अमरीका के गैर-वरीयता प्राप्त टेलर फ्रीट्ज को पराजित किया। ये इस वर्ष का नडाल का पहला खिताब है। महिला वर्ग में 7वीं वरीयता प्राप्त ब्रिटेन की हीथर वॉटसन ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल में वॉटसन ने कनाडा की लेलाह फर्नार्डिज को हराया। वॉटसन का तीन वर्षों के बाद ये पहला डब्ल्यूटीए खिताब है।
प्रश्न 28 2020 का राजा रवि वर्मा राज्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया - (अ) वासुदेव कामथ (ब) अशोक पंडित (स) सुदर्शन पट्टनायक (द) मनीषा कुमारी उत्तर View Detail
कलाबुरागी के प्रसिद्ध चित्रकार, प्रो. जे.एस. खंडेराव को वर्ष 2019 और मुंबई के वरिष्ठ कलाकार, वासुदेव कामथ को साल 2020 के राजा रवि वर्मा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । इस पुरस्कार में 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। राजा रवि वर्मा राज्य पुरस्कार की शुरुआत कर्नाटक के श्री रविवर्मा कला संस्थान द्वारा की गई थी। प्रो. जे.एस. खांडेराव को मानव संस्कृति के इतिहास को परिभाषित करने वाली उनकी कला के लिए सम्मानित किया गया, जो कला मानवीय अभिव्यक्ति का एक रूप है। पेंटिंग आदिम काल के युगों की है। कला सदियों से तेजी से बदलती रही हैं। वहीँ वासुदेव कामथ को उनकी अधिक भावबोधक कला के लिए सम्मानित किया गया।
प्रश्न 29 11वां राष्ट्रीय कृषि विज्ञान सम्मेलन 2020 किस शहर में आयोजित किया गया - (अ) मुंबई (ब) नई दिल्ली (स) पुणे (द) जयपुर उत्तर View Detail
नई दिल्ली में 'एम्पोवेरिंग यूथ फॉर टेक्नोलॉजी एलईडी फार्मिंग' पर 11 वें राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) सम्मेलन 2020 का उद्घाटन किया गया है। इस सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया गया। सम्मेलन के दौरान कृषि विज्ञान केंद्रों के प्रकाशनों और कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों को भी जारी किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य कृषि के माध्यम से प्रौद्योगिकी के नेतृत्व वाली खेती और युवा उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है। इस सम्मलेन में कृषि वैज्ञानिकों से हाशिए पर खड़े किसानों को सहायता देने पर भी जोर दिया गया।
प्रश्न 30 निम्नलिखित में से किस दिन विश्व भर में ‘शून्य भेदभाव दिवस’ मनाया गया - (अ) 28 फरवरी (ब) 29 फरवरी (स) 01 मार्च (द) 02 मार्च उत्तर View Detail
प्रत्येक वर्ष 01 मार्च को शून्य भेदभाव दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य कानून के समक्ष समानता और संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों में व्यवहार को बढ़ावा देना है। शून्य भेदभाव दिवस पहली बार 1 मार्च, 2014 को मनाया गया था। इसे UNAIDS द्वारा लांच किया गया था। इससे पूर्व UNAIDS ने दिसम्बर 2013 में विश्व एड्स दिवस पर शून्य भेदभाव अभियान शुरू किया था।
प्रश्न 31 बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की लंबाई है - (अ) 200 (ब) 250 (स) 296 (द) 345 उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चित्रकूट में 296 किलोमीटर लम्बे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार की यह परियोजना चित्रकूट, बंदा, हामीरपुर और जालौन से गुजरेगी और यह रक्षा औद्यागिक गलियारे के लिए पूरक के रूप में भी काम करेगी। प्रधानमंत्री दस हजार किसान उत्पाद संगठन की भी शुरूआत करेगे।
प्रश्न 32 किस भाुगतान बैंक ने आधार सक्षम भुगतान प्रणाली लाॅन्च की है - (अ) एयरटेल (ब) जियो (स) पेटीएम (द) फिनो उत्तर View Detail
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने आधार से जुड़े खातों पर एक भुगतान प्रणाली (Aadhaar-enabled Payment System) लॉन्च की है। यह सुविधा पेमेंट्स बैंक द्वारा पूरे देश में 2,50,000 से अधिक बैंकिंग पॉइंट्स पर शुरू की गई है। AePS के लॉन्च के बाद, किसी भी बैंक के ग्राहक जिनका खाता आधार से लिंक्ड होगा वे एयरटेल पेमेंट्स बैंक के निर्धारित बैंकिंग पॉइंट्स पर वित्तीय लेनदेन करने में सक्षम होंगे। साथ यह एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को किसी भी AePS सक्षम बैंक में वित्तीय लेनदेन करने की सुविधा भी देगा। इस सेवा के शुभारंभ के साथ ही एयरटेल पेमेंट्स बैंक उन सभी बैंकों के ग्राहकों को सुविधा देने में सक्षम होगा जिनका बैंक खाता आधार से लिंक्ड होगा, ये कदम भारत सरकार के वित्तीय समावेशन के दृष्टिकोण के लिए उठाया गया है।
प्रश्न 33 बड़ौदा स्टार्टअप रैंकिंग पहल कितने शहरों में शुरू की गई है - (अ) 5 (ब) 10 (स) 15 (द) 20 उत्तर View Detail
वित्त सचिव श्री राजीव कुमार ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) को स्टार्टअप कंपनियों का पसंदीदा सहयोगी बनाने और अगले 2- वर्षों में 2,000 से अधिक स्टार्टअप को जोड़ने के उद्देश्य से बड़ौदा स्टार्टअप बैंकिंग सेवा का उद्घाटन किया है। यह पहल पूरे भारत के 15 शहरों में एक साथ शुरू की गई।
प्रश्न 34 अंतर्राष्ट्रीय केला सम्मेलन 2020 कहां आयोजित किया गया - (अ) लखनऊ (ब) तिरूचिरापल्ली (स) कोच्चि (द) चेन्नई उत्तर प्रश्न 35 रेड थ्रोटेड थ्रश और प्लमबस वाटर रेडस्टार्ट पक्षियों की दो प्रजातियां हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश में पाई गईं - (अ) लद्दाख (ब) चंड़ीगढ़ (स) लक्षद्वीप (द) पुडुचेरी उत्तर प्रश्न 36 किस मंत्रालय ने शिक्षाविदों और औद्योगिक हितधारकों के साथ मिलकर 5जी हैकथाॅन लाॅन्च किया - (अ) संचार मंत्रालय (ब) रक्षा मंत्रालय (स) वित्त मंत्रालय (द) विदेश मंत्रालय उत्तर View Detail
दूरसंचार विभाग ने सरकार, शिक्षा और उद्योग जगत के साथ मिलकर 5-जी हैकेथॉन का शुभारम्भ किया है। यह तीन चरणों में सम्पन्न होगा। हैकेथॉन का समापन इस वर्ष 16 अक्तूबर को इंडिया मोबाइल सम्मेलन में होगा। विभिन्न चरण के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कुल पुरस्कार राशि ढाई करोड रूपये है। 5-जी हैकेथॉन में विद्यार्थी, शिक्षा जगत के अन्य प्रतिनिधि, स्टार्टअप उद्यम, लघु और मध्यम उद्यम तथा भारत में पंजीकृत कम्पनियां भाग ले सकेंगी। इस क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पक्ष 5-जी नेटवर्क से संबंधित अनुभव भारत के संदर्भ में साझा कर सकेंगे।
प्रश्न 37 वेसल खोज तकनीक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भारतीय तटरक्षक ने किस देश के साथ मिलकर आयोजित किया गया था - (अ) आॅस्ट्रेलिया (ब) फ्रांस (स) रूस (द) सिंगापुर उत्तर प्रश्न 38 सीबीएसई ने छात्रों को अपने परीक्षा केंद्र खोजने में मदद करने के लिए कौन सा ऐप लाॅन्च किया है - (अ) CBSE LOC (ब) CBSE FIND (स) CBSE TRAC (द) CBSE ECL उत्तर View Detail
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्र लोकेटर ऐप CBSE ECL और ऑनलाइन परीक्षा केंद्र प्रबंधन प्रणाली OECMS शुरू की है। CBSE ECL एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो छात्रों को परीक्षा केंद्र का पता लगाने और अपने स्थान से परीक्षा केंद्र के बीच की दूरी जानने में मदद करेगी। इस ऐप को छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी प्रदान करने के शुरू किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने स्कूल के प्रधानाचार्यों के लिए OECMS के नाम से एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र प्रबंधन प्रणाली भी शुरू की है। इस प्रणाली के जरिए विद्यालय के प्रधानाचार्यों को एक क्लिक करने पर पर्यवेक्षकों, अनुपस्थित छात्र, दिव्यांग छात्र, अनुचित साधनों और विभिन्न अन्य विवरणों की उपलब्धता जैसी रियल टाइम जानकारी प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
प्रश्न 39 अभिषेक सिंह को किस देश में भारत का राजदूत बनाया गया है - (अ) वेनेजुएला (ब) पेरू (स) पौलेंड (द) सिंगापुर उत्तर View Detail
अभिषेक सिंह को वेनेजुएला गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में अफगानिस्तान के काबुल में भारत के दूतावास के उप प्रमुख के रूप में सेवारत हैं। वह राजीव कुमार नपल का स्थान ग्रहण करेंगे, जिनका हाल ही में निधन हो गया है. वह 2003-बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं।
प्रश्न 40 हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के अनुसार, विश्व के दूसरे सबसे युवा सेल्फ मेड बिलिनेयर कौन हैं - (अ) रितेश अग्रवाल (ब) आनंद कुमार (स) मनोहर ऊंटवाल (द) सावित्री ठाकुर उत्तर View Detail
हाल ही में जारी हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 के अनुसार, ओयो रूम्स के संस्थापक रितेश अग्रवाल दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। 26 साल की उम्र में उनकी संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वैश्विक सूची में, काइली जेनर केवल 22 साल की उम्र में रितेश अग्रवाल से आगे हैं। रितेश भी सबसे कम उम्र के स्व-निर्मित भारतीय अरबपति हैं, उनके बाद जीरोधा, फ्लिपकार्ट और बायजूज के संस्थापक हैं।
प्रश्न 41 किस राज्य की सरकार ने एक रिवार्ड योजना शुरू की है जिसके तहत रिश्वत के मामलों की रिपोर्ट करने वालों को 1,000 से 50,000 रूपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे - (अ) राजस्थान (ब) बिहार (स) उत्तर प्रदेश (द) महाराष्ट्र उत्तर प्रश्न 42 एनटीपीसी केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के साथ CAAQMS स्थापित करेगा। CAAQMS में C का अर्थ है - (अ) सतत (ब) गुणवत्ता (स) परिवेश (द) वायु उत्तर View Detail
एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने सतत परिवेश वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों (CAAQMS) की स्थापना और कमीशनिंग के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के साथ एक समझौता ज्ञापन (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए। NTPC 6 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों (UT) में 25 CAAQMS की स्थापना के लिए 80 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। CAAQMS ग्वालियर (मध्य प्रदेश), रांची (झारखंड), पटना (बिहार), वाराणसी, लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद (सभी उत्तर प्रदेश), पिंपरी चिंचवाड़ (महाराष्ट्र) और मदुरै (तमिलनाडु) में स्थापित किया जाएगा। CAAQMS अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (पोर्ट ब्लेयर), दादरा और नगर हवेली (सिलवासा) और दमन और दीव (दमन) में भी स्थापित किए जाएंगे।
प्रश्न 43 टीआरए रिसर्च द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सबसे वांधित ब्रांड कौनसा है - (अ) सैमसंग मोबाइल (ब) सोनी टीवी (स) यूवी टीवी (द) एप्पल आईफोन उत्तर प्रश्न 44 हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे’ किस राज्य में बनाया जायेगा - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) महाराष्ट्र (स) कर्नाटक (द) केरल उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया। इस प्रस्तावित एक्सप्रेसवे से इस पिछड़े क्षेत्र को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जोड़ा जाएगा और यह बुंदेलखंड रक्षा औद्योगिक गलियारे के लिए भी उपयोगी होगा। पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्रिमंडल ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी दी थी, इस परियोजना की लागत लगभग 10,000 करोड़ रुपये है।
प्रश्न 45 हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले पॉल बिया किस अफ्रीकी देश के राष्ट्रपति हैं - (अ) कैमरून (ब) पोलैंड (स) न्यूजीलैंड (द) ऑस्ट्रिया उत्तर View Detail
पिछले 37 वर्षों से मध्य अफ्रीकी देश कैमरून के राष्ट्रपति रहे पॉल बिया ने हाल ही में पूर्ण बहुमत प्राप्त करके देश के राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की। उनकी पार्टी कैमरून पीपल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट (RDPC) ने 167 सीटों में से 139 पर जीत हासिल की। 13 अन्य सीटों पर चुनाव रद्द किये गये, जबकि कुछ क्षेत्रों में चुनाव बाद में होंगे। वह दुनिया के सबसे लंबे समय तक सत्ता पर काबिज़ रहने वाले गैर-शाही शासक हैं।
प्रश्न 46 विश्व उत्पादकता कांग्रेस 2020 का आयोजन किस भारतीय शहर में की जायेगी - (अ) मुंबई (ब) भोपाल (स) बंगलुरु (द) लखनऊ उत्तर View Detail
विश्व उत्पादकता कांग्रेस के 19वें संस्करण का आयोजन 45 साल के अंतराल के बाद 6 मई से 8 मई, 2020 तक बंगलुरु में किया जायेगा। वर्ल्ड कॉन्फेडरेशन ऑफ प्रोडक्टिविटी साइंस (WCPS) 1969 से इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। पिछली बार 1974 में इस कांग्रेस का आयोजन भारत में किया गया था।
प्रश्न 47 निम्नलिखित में से किसे दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाये जाने की घोषणा की गई है - (अ) एस एन श्रीवास्तव (ब) अमित प्रधान (स) देवेन्द्रनाथ प्रधान (द) एस के चतुर्वेदी उत्तर View Detail
भारतीय पुलिस सेवा - वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एस एन श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त का अतिरिक्त रुप से पदभार संभाल लिया। उन्होंने श्री अमूल्य पटनायक से पदभार ग्रहण किया जो आज सेवानिवृत्त हो गए।
प्रश्न 48 किस देश ने पाकिस्तान को टिड्डी दल हमले से बचाने के लिए ‘बतख-दल’ भेजने की घोषणा की है - (अ) भारत (ब) बांग्लादेश (स) रूस (द) चीन उत्तर View Detail
टिड्डियों के हमले का सामना कर रहे पाकिस्तान को सहायता देने के लिए चीन ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। इन टिड्डियों की का सामना करने के लिए चीन ने एक लाख 'बतख-दल' को मैदान में उतारने का फैसला किया है। चीन ने अपनी 'बत्तख फोर्स' को सीमा पर भेज दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि एक बत्तख प्रतिदिन 200 टिड्डियों को खा सकती है। यह एक तरह से जैविक समाधान है जिससे फसल को नुकसान पहुंचाए बिना टिड्डियों से राहत पाई जा सकती है।
प्रश्न 49 ओएनजीसी और एचपीएल ने किस कंपनी में 34.56 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की है? (अ) राल्फ ATB (ब) पेट्रोनेट MHB (स) शेल HP (द) एचपीटीसी उत्तर View Detail
राज्य के स्वामित्व वाले तेल और प्राकृतिक गैस संगठन (ओएनजीसी) और उसकी सहायक हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मैंगलोर में पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन के मालिकाना हक वाली पेट्रोनेट एमएचबी लिमिटेड में लगभग 371 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी खरीदी है। ओएनजीसी और एचपीसीएल ने 185.38 (प्रत्येक) रुपये में यह सौदा किया है।
प्रश्न 50 दूरसंचार विभाग ने किस मोबाइल टावर कंपनी को भारतीय इंफ्राटेल के साथ विलय की मंजूरी दी है - (अ) इंडस टावर्स (ब) न्यू एनर्जी टावर्स (स) एमटीएनएल (द) सीडीएमए टावर्स उत्तर View Detail
टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने इंडस टावर्स और भारती इंफ्राटेल के विलय को मंजूरी दे दी। इस डील के पूरे होने पर भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के लिए कंपनी में हिस्सेदारी बेचकर पैसे जुटाने के विकल्प खुलेंगे। इंडस टावर्स में अभी भारती इन्फ्राटेल और वोडाफोन समूह की 42-42% हिस्सेदारी है। इसमें वोडाफोन आइडिया की भी 11.15% हिस्सेदारी है। शेष 4.85% हिस्सेदारी प्राइवेट इक्विटी फर्म प्रॉविडेंस के पास है। इस विलय के बाद बनने वाली संयुक्त कंपनी के पास देशभर में 1,63,000 से अधिक टेलीकॉम टावर हो जाएंगे। इनका ऑपरेशन सभी 22 टेलीकॉम सेवा क्षेत्रों में हो रहा है। विलय से बनने वाली संयुक्त कंपनी चीन को छोड़ शेष विश्व की सबसे बड़ी टावर कंपनी होगी। संयुक्त कंपनी के पास भारती इंफ्राटेल और इंडस टावर्स के कारोबार का पूर्ण स्वामित्व होगा। कंपनी का नाम बदलकर इंडस टावर्स लिमिटेड हो जाएगा और संयुक्त कंपनी घरेलू शेयर बाजारों में लिस्टिंग जारी रखेगी।