Daily CA Dose : 25-03-2020

1. COVID-19 की रोकथाम और नियंत्रण के लिए भारत सरकार द्वारा गठित चिकित्सा विशेषज्ञों की उच्च-स्तरीय समिति का प्रमुख कौन है? 
उत्तर – डॉ. वी.के. पॉल
भारत सरकार ने हाल ही में COVID-19 की रोकथाम और नियंत्रण के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी.के. पॉल द्वारा किया जाएगा।

इस 21 सदस्यीय उच्च स्तरीय तकनीकी समिति में प्रसिद्ध सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक इस समिति के सह-अध्यक्ष हैं।
2. लोकसभा ने हाल ही में ध्वनि मत से वित्त विधेयक पारित किया है। भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद वित्त विधेयक (Finance Bill) के एक महत्वपूर्ण प्रकार धन विधेयक (Money Bill) को परिभाषित करता है? 
उत्तर – अनुच्छेद 110
लोकसभा की नियमावली के नियमों के अनुसार, एक वित्त विधेयक एक विधेयक है जो प्रत्येक वर्ष आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी करने के लिए पेश किया जाता है। हाल ही में लोकसभा ने वित्त विधेयक को बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित किया है। वित्त विधेयक का एक महत्वपूर्ण प्रकार धन विधेयक है, जिसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 110 द्वारा परिभाषित किया गया है। वे स्पीकर द्वारा प्रमाणित किये जाते हैं।
3. किस सार्क सदस्य देश ने COVID-19 सार्क आपातकालीन निधि में 5 मिलियन डॉलर का योगदान दिया? 
उत्तर – श्रीलंका
हाल ही में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने COVID-19 सार्क इमरजेंसी फंड में 5 मिलियन  डॉलर का योगदान देने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है। इस आपातकालीन निधि का उपयोग सार्क देशों द्वारा COVID-19 से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए किया जा सकता है। भारत के द्वारा 10 मिलियन डॉलर का प्रारंभिक योगदान देने के बाद, सार्क के अन्य सदस्य देशों ने भी इस निधि के लिए योगदान देना शुरू कर दिया है।
4. कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापकों में से एक की जयंती हाल ही में 23 मार्च को मनाई गई थी। उनका नाम क्या है? 
उत्तर – डॉ. राम मनोहर लोहिया
डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती हाल ही में 23 मार्च को मनाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राम मनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च, 1910 को हुआ था और वह कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। वह कांग्रेस सोशलिस्ट पत्रिका के संपादक भी थे। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के विदेश विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य किया था।
5. विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2020 की थीम क्या है? 
उत्तर – जलवायु और जल
विश्व मौसम विज्ञान दिवस प्रतिवर्ष 23 मार्च को मनाया जाता है। 23 मार्च, 1950 को विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना की गयी थी, इसकी स्मृति में प्रतिवर्ष 23 मार्च को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill