प्रश्न 1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस शहर में 63 फीट ऊंची पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया - (अ) वाराणसी (ब) सूरत (स) अहमदाबाद (द) जयपुर उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र- वाराणसी की एक दिन की यात्रा के दौरान एक हजार दौ सौ 54 करोड़ रूपये से अधिक की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। उन्होंने वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ने वाली तीसरी कॉरपोरेट ट्रेन ‘काशी-महाकाल एक्सप्रेस’ रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक केंद्र राष्ट्र को समर्पित किया। चंदौली जिले के पड़ाव इलाके में प्रधानमंत्री ने पंडित उपाध्याय की 63 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। यह देश में उनकी सबसे ऊंची मूर्ति है। अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने श्री जगदगुरू विश्वाराध्य गुरूकुल की शताब्दी समारोह के समापन सत्र में भी हिस्सा लिया। उन्होंने श्री सिद्धांत शिखामणि ग्रंथ का 19 भाषाओं में अनूदित संस्करण और ग्रंथ का एक मोबाइल ऐप जारी किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी के बड़ा लालपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यापार सुविधा केंद्र में आयोजित 'काशी एक रूप अनेके' कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रश्न 2 अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति मुक्केबाज कार्यबल ने 52 किग्रा में किसे ओलंपिक क्वालीफायर के लिए पहली रैंकिंग दी है - (अ) अखिल कुमार (ब) जितेंद्र कुमार (स) अमित पंघाल (द) शिव थापा उत्तर View Detail
मुक्केबाज अमित पंघाल को ओलम्पिक क्वालीफायर्स के 52 किलोग्राम भारवर्ग में शीर्ष रैंकिंग दी गई है। इसके साथ ही पंघाल पिछले एक दशक में इस श्रेणी में शीर्ष विश्व रैंकिंग पाने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गये हैं। अमित पंघाल ने पिछले वर्ष विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय हैं। इससे पहले एशियाई प्रतियोगिता में पंघाल ने स्वर्ण पदक जीता था।
प्रश्न 3 केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता में ‘ईस्ट-वेस्ट मेट्रो लाइन’ के पहले चरण का उद्घाटन किया, यह लाइन ......... किलोमीटर लम्बी है - (अ) 5.3 किमी (ब) 6.5 किमी (स) 3.4 किमी (द) 15 किमी उत्तर View Detail
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो रेल के पहले चरण का उद्घाटन किया। सॉल्ट लेक के सेक्टर पांच और सॉल्ट लेक स्टेडियम के बीच लगभग छह किलोमीटर(5.3 किमी) दूरी की सेवाएं शुरू होंगी। बाकी दस दशमलव छह किलोमीटर की ईस्ट-वेस्ट मेट्रो लाइन का काम दिसम्बर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के पहले चरण पर दो हजार चार सौ करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च हुई है। काम पूरा हो जाने पर इस मेट्रो के जरिए कोलकाता और हावड़ा आपस में जुड़ जाएंगे। पानी के भीतर रेल लाइन वाली यह देश की पहली सेवा होगी, जिसमें हुगली नदी के नीचे एक सुरंग के जरिए रेलगाड़ियां चलेंगी।
प्रश्न 4 यूनाइटेड किंगडम द्वारा कोप-26 के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - (अ) राहुल छाबड़ा (ब) संजय वर्मा (स) आलोक शर्मा (द) एन के जैन उत्तर View Detail
इंफोसिस के सह-संस्थापक रामराव नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के वित्तमंत्री का पद संभाला। इस पद पर पहले पाकिस्तान मूल के चांसलर साजिद जाविद थे। आलोक शर्मा को मंत्रिमंडल में कारोबार मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अब प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के सांसदों की संख्या तीन हो गयी है। 39 वर्षीय सुनक कोषागार के प्रमुख मंत्री बनाये गये हैं। आलोक शर्मा संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन यानी कॉप 26 के अध्यक्ष भी होंगे। इस साल नवम्बर में ब्रिटेन के ग्लास्गो में जलवायु परिवर्तन पर महत्वपूर्ण सम्मेलन होना है।
प्रश्न 5 किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को संयुक्त अरब अमीरात का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है - (अ) अमित भंडारी (ब) रोबिन सिंह (स) मुरली कार्तिक (द) इरफान पठान उत्तर View Detail
56 वर्षीय, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रोबिंद्र रामनारायण सिंह को यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के क्रिकेट निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है । उन्हें अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच डगलस रॉबर्ट ब्राउन की बर्खास्तगी के बाद नियुक्त किया।
प्रश्न 6 महिलाओं को सशक्त बनाने और जैविक उपज को बढ़ावा देने के लिए कौन सा शहर ‘राष्ट्रीय जैविक महोत्सव’ का आयोजन करेगा - (अ) बेंगलुरू (ब) भोपाल (स) रांची (द) नई दिल्ली उत्तर View Detail
भारत सरकार नई दिल्ली में 21 फरवरी से 23 फरवरी, 2020 के दौरान राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव (National Organic Food Festival) का आयोजन करेगी। यह इस प्रकार का पहला उत्सव है, इसमें लगभग 150 महिला उद्यमी हिस्सा लेंगी। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय तीन दिन तक इस फेस्टिवल का आयोजन करेगा। इसमें स्वयं सहायता समूह अपने मसाले, फल, सब्जी, शहद, ड्राई फ्रूट इत्यादि प्रदर्शित करेंगे। इस उत्सव का उद्देश्य जैविक उत्पादों के उत्पादन को बढ़ावा देना है।
इस महोत्सव का आयोजन ‘भारत की जैविक बाजार क्षमता को विकसित करना’ के विषय पर किया जा रहा है।
इस फेस्टिवल का उद्देश्य जैविक उत्पादों के बारे में प्रशिक्षण कार्यक्रम, मार्केटिंग इनोवेशन प्रोग्राम इत्यादि का आयोजन करना है। इस दौरान FSSAI के नियमों के बारे में उत्पादकों को अवगत करवाया जाएगा।
प्रश्न 7 द बैंकर की टाॅप 500 बैंकिंग ब्रांड्स 2020 रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक बैंकों की ‘ब्रांड वैल्यू में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी’ की सूची मं किस बैंक ने शीर्ष स्थान हासिल किया है - (अ) इंडसइंड बैंक (ब) एचडीएफसी बैंक (स) आईसीआईसीआई बैंक (द) ऐक्सिस बैंक उत्तर View Detail
बैंकर की ‘टॉप 500 बैंकिंग ब्रांड्स 2020’ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का इंडसइंड बैंक वैश्विक बैंकों के बीच ब्रांड मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि की सूची में सबसे ऊपर है। पिछले 12 महीनों में इसकी ब्रांड वैल्यू में 122% की वृद्धि देखी गई। बैंक ने Q3 FY20 के अंत में कुल 3.1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति की सूचना दी। रिपोर्ट के एक भाग के रूप में, 'टॉप 50 बाय टोटल ब्रांड वैल्यू बाय कंट्री' सूची चीन द्वारा सबसे ऊपर है, उसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) दूसरे स्थान पर जबकि कनाडा और यूनाइटेड किंगडम (यूके) तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। । जापान पांचवें स्थान पर आ गया है।
प्रश्न 8 डॉ. राजेंद्र के पचौरी, जिनका हाल ही में निधन हो गया, वे किस संस्थान के पूर्व प्रमुख थे - (अ) फिक्की (ब) नैसकॉम (स) टेरी (द) नैसकॉम उत्तर View Detail
द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के संस्थापक डॉ. आरके पचौरी का निधन हो गया। पचौरी 15 साल आईपीसीसी के चेयरमैन रहे। उन्हीं के कार्यकाल में संस्थान को नोबेल शांति पुरस्कार मिला। पर्यावरण के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा।
प्रश्न 9 वर्ष 2020-21 के लिए इंस्टीट्यूट आॅफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है - (अ) प्रफुल्ल छाजेड (ब) अतुल कुमार गुप्ता (स) निहार निरंजन (द) निर्मल गहलोत उत्तर View Detail
चार्टर्ड अकाउंटेंट अतुल कुमार गुप्ता को हाल ही में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे 2019-20 के दौरान भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान के उपाध्यक्ष रहे। उन्हें प्रफुल्ल छाजेड के स्थान पर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निरंजन जम्बुसरिया को 2020-21 के लिए भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का उपाध्यक्ष चुना गया है।
प्रश्न 10 सलेम क्रिकेट फाउंडेशन मैदान का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है - (अ) केरल (ब) तमिलनाडु (स) कर्नाटक (द) आंध्र प्रदेश उत्तर View Detail
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख और पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के साथ तमिलनाडु के सेलम में वलपदी में सलेम क्रिकेट फाउंडेशन (एससीएफ) मैदान का उद्घाटन किया।