प्रश्न 1 ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के किस संस्करण का हाल ही में उद्घाटन किया गया - (अ) 15वां (ब) 17वां (स) 18वां (द) 20वां उत्तर View Detail
18वां ढाका अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव बंगलादेश के राष्ट्रीय संग्रहालय में शुरू हुआ। महोत्सव के आरंभ में मिगुएल आंगेल जिमेनेज़ निर्देशित फिल्म विंडो टू द सी दिखाई गई। फिल्म महोत्सव का शुभारंभ बंगलादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए.के.अब्दुल मोमिन ने किया। इस महोत्सव के दौरान ढाका के विभिन्न सिनेमाघरों में 74 देशों की 220 फिल्में दिखाई जाएंगी।
प्रश्न 2 किस देश ने 2020 एटीपी कप ट्राॅफी जीती है - (अ) स्पेन (ब) सर्बिया (स) इटली (द) स्विट्जरलैंड उत्तर View Detail
सर्बिया ने स्पेन को 2-1 से हराकर पहला एटीपी कप जीत लिया। बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर फाइनल खेला गया। पहले सिंगल्स में स्पेन के रॉबर्टो एगुट ने सर्बिया के दुसान लोजोविक को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से मात दी, जबकि दूसरे में नोवाक जोकोविच ने विश्व नंबर एक राफेल नडाल को 6-2, 7-6(7/4) से हराकर 1-1 से बराबरी की। चैम्पियन टीम का फैसला डबल्स मुकाबले से होना था। लेकिन नडाल थकान का हवाला देकर इससे हट गए। निर्णायक डबल्स मुकाबले में जोकोविच-ट्रोइकी की जोड़ी ने फेलिसियानो-पाब्लो की स्पेनिश जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रश्न 3 ‘बिस्वा इज्तेमा’ का पहला चरण किस देश में आयोजित किया गया था - (अ) भारत (ब) बांग्लादेश (स) पाकिस्तान (द) अफगानिस्तान उत्तर View Detail
हज के बाद ढाका के बाहरी इलाके में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम मण्डली का पहला चरण शुरू हुआ। बांग्लादेश और विदेशों से हजारों अनुयायी बिस्वा इजतेमा नामक मण्डली में भाग लेने के लिए ढाका के पास टोंगी में तुराग नदी के तट पर उमड़ रहे हैं।
प्रश्न 4 किस देश ने हाल ही में लेजर आधारित वायु रक्षा प्रणाली का अनावरण किया है - (अ) इजराइल (ब) फ्रांस (स) रूस (द) अमेरिका उत्तर View Detail
इजराइल ने एक लेजर-आधारित वायु रक्षा प्रणाली को सफलतापूर्वक विकसित किया है। इस प्रणाली का उद्देश्य मोर्टार फायर से लेकर ड्रोन, मध्यम रेंज के ग्रैड रॉकेट, एंटी टैंक मिसाइलों के साथ-साथ लंबी दूरी की मिसाइलों के हवाई खतरों को भी रोकना।
प्रश्न 5 ‘शाॅपर मालवेयर’ से कितने प्रतिशत भारतीय प्रभावित हुए हैं - (अ) 7 प्रतिशत (ब) 14 प्रतिशत (स) 27 प्रतिशत (द) 71 प्रतिशत उत्तर View Detail
साइबरसिक्योरिटी और एंटी-वायरस सॉल्यूशंस प्रोवाइडर Kaspersky के शोधकर्ताओं के अनुसार, 'Trojan-Dropper. AndroidOS.Shopper.a' नामक एक नए ट्रोजन मैलवेयर एप्लिकेशन ने 14.23% भारतीय उपयोगकर्ताओं को अधिक प्रभावित किया है। यह मालवेयर खरीदारी ऐप की रेटिंग बढ़ाता है, विज्ञापन फैलाता है, स्मार्ट फोन उपयोगकर्ता की अनुमति के बिना ऐप इंस्टॉल करता है। मैलवेयर ने रूस में 28.46% (सबसे अधिक) उपयोगकर्ताओं को संक्रमित किया है, जो अक्टूबर - नवंबर 2019 से शॉपहॉलिक ऐप का उपयोग करते हैं। इसके बाद ब्राजील (18.70%) और भारत (14.23%) का नंबर आता है।
प्रश्न 6 भारत सरकार भारतीय वायु सेना के लिए लगभग कितने विमान खरीदने की प्रक्रिया में है - (अ) 100 (ब) 200 (स) 400 (द) 300 उत्तर View Detail
रक्षा सचिव अजय कुमार का कहना है कि वायु रक्षा क्षमता बढ़ाने को 200 नए लड़ाकू विमान खरीदे जाएंगे। खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कोलकाता में कोस्ट गार्ड की निगरानी बोट आइसीजीए अमृत कौर और आसीजीएस एनी बेसेंट के जलावतरण कार्यक्रम में पहुंचे अजय कुमार ने यह जानकारी दी है।
प्रश्न 7 ऑस्ट्रेलिया सरकार किस प्रजाति को ‘लुप्तप्राय’ प्रजाति घोषित कर सकती है - (अ) कंगारू (ब) कोआला (स) डिंगो (द) एमु उत्तर View Detail
आस्ट्रेलियाई सरकार कोअला को जंगली संकट के बाद एक लुप्तप्राय प्रजाति घोषित करने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया में लगी जंगल की आग ने देश भर में कोअला के 30% निवास को नष्ट कर दिया।
प्रश्न 8 किस जिले को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पुरस्कार-2020 से सम्मानित किया गया है - (अ) जयपुर (ब) जोधपुर (स) मंडी (द) डिब्रूगढ़ उत्तर View Detail
असम के डिब्रूगढ़ जिले ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पुरस्कार 2020 जीता। यह स्वच्छ भारत सेवा 2019 के दौरान प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन श्रेणी में भारत का सर्वश्रेष्ठ जिला होने के लिए सम्मानित किया गया।
प्रश्न 9 भारत किस वर्ष तक 250 अरब डाॅलर की समुद्री अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करना चाहता है - (अ) 2024 (ब) 2025 (स) 2023 (द) 2027 उत्तर View Detail
भारत 2024 तक 250 अरब डॉलर (18 लाख करोड़ रुपये) की समुद्री अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करना चाहता है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी तटरक्षक (ICG) पर है।
प्रश्न 10 किस देश ने हाल ही में चौथी पीढ़ी के पहले गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत नानचांग को तैनात किया है - (अ) दक्षिण कोरिया (ब) चीन (स) जापान (द) ओमान उत्तर View Detail
नानचांग नाम के इस युद्धक पोत का पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (पीएलएएन) ने क्विंगदाओ शहर में जलावतरण किया।