प्रश्न 1 अमेरिका के नैशनल साइंस फाउंडेशन के अनुसार विश्व में वैज्ञानिक लेख प्रकाशित करने के मामले में भारत विश्व में किस स्थान पर है - (अ) पहला स्थान (ब) चौथा स्थान (स) तीसरा स्थान (द) नौवां स्थान उत्तर View Detail
US National Science Foundation (NSF) के अनुसार विश्व में वैज्ञानिक लेख प्रकाशित करने के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है। इस सूची में पहले स्थान पर चीन है जबकि दूसरे स्थान पर अमेरिका है। इस रिपोर्ट के अनुसार चीन में विश्व के 20.67% वैज्ञानिक लेख लिखे गये। 2018 में चीन में कुल 5,28,263 लेख लिखे गये। अमेरिका में 2018 में विज्ञान और इंजीनियरिंग से सम्बंधित 4,22,808 लेख लिखे गये। इस सूची में भारत तीसरे स्थान पर है, भारत में 2018 में 1,35,788 वैज्ञानिक लेख लिखे गये।
प्रश्न 2 एमएसएमई के मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर की उग्रवाद प्रभावित महिलाओं द्वारा उत्पादित किस उत्पाद को लाॅन्च किया है - (अ) खादी रूमाल (ब) फेरन (स) शातून शाल (द) नामदा उत्तर View Detail
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू कश्मीर के आतंकवाद से प्रभावित परिवारों की महिलाओं द्वारा तैयार खादी रुमाल की बिक्री का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में श्री गडकरी ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग आयोग का गठन समाज के निर्बलों को सशक्त बनाने की महात्मा गांधी की दृष्टि का प्रतिफल है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे रोजगार सृजन की इस अनूठी शुरूआत का समर्थन करें।
प्रश्न 3 भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल द्वारा हाल ही में किस नाम से बड़े पैमाने पर एंटी-हाईजैकिंग अभ्यास किया गया - (अ) जलमग्न (ब) अपहरण (स) देवदूत (द) अम्बरीश उत्तर View Detail
भारतीय तट रक्षक, कोचिन पोर्ट ट्रस्ट और अन्य हितधारकों की सहायता से भारतीय नौसेना ने बड़े पैमाने पर कोच्चि पोर्ट पर अपहरण रोधी अभ्यास संचालित किया। इस अभ्यास का कोड नाम ' अपहरण ' था जिसमें भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के 12 से अधिक जहाजों और हेलीकाप्टरों सहित कई एजेंसियों ने भाग लिया। अपहरण का उद्देश्य राष्ट्र विरोधी ताकतों द्वारा किसी जहाज को अपहरण करने को ध्यान में रखते हुए प्रतिक्रियात्मक/कार्रवाई व्यवस्था/तैयारी में एकरूपता लाने के लिए इस अभ्यास का आयोजन किया गया था, तटरक्षा के लिए व्यावसायिक जहाज का अपहरण एक गंभीर चुनौती है। इस पर कार्रवाई के लिए संसाधनों के समन्वय तथा राज्य सरकार समेत सभी हितधारकों के प्रयासों की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 4 4. निम्नलिखित में से किस दिन अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है? (अ) 18 दिसंबर (ब) 19 दिसंबर (स) 20 दिसंबर (द) 21 दिसंबर उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 20 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसम्बर, 2005 को एक प्रस्ताव पारित किया था। इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य विविधता में एकता के सम्मान को बनाए रखना है। इस दिन गरीब और अमीर के बीच की खाई को कम करने के लिए भी मनाया जाता है।
प्रश्न 5 DRDO द्वारा हाल ही में किस आर्टिलरी मिसाइल सिस्टम का ओडिशा के चांदीपुर रेंज से सफल परिक्षण किया गया - (अ) पिनाका मार्क-2 (ब) पावर-2 (स) आयुध-1 (द) धनुष मार्क-3 उत्तर View Detail
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा विकसित पिनाक मिसाइल प्रणाली का ओडिसा के चांदीपुर तट के निकट स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से सफल उड़ान परीक्षण किया गया। पिनाक आर्टिलरी मिसाइल प्रणाली है, जो पूरी सटीकता के साथ दुश्मन के इलाके में 75 किलोमीटर तक मार कर सकती है। पिनाक एम.के.-2 रॉकेट को मिसाइल के रूप में सुधारा गया है, जिसमें नौसंचालन, नियंत्रण और दिशा-प्रणाली जोड़ी गई हैं, ताकि उसकी सटीकता और रेंज में इजाफा हो सके। मिसाइल की नौसंचालन प्रणाली को भारतीय क्षेत्रीय नौसंचालन उपग्रह प्रणाली से भी मदद मिलती है। इस राकेट सिस्टम का नाम भगवान् शिव के धनुष “पिनाका” के नाम पर रखा गया है।
प्रश्न 6 फ़ोर्ब्स इंडिया द्वारा वर्ष 2019 के लिए जारी टॉप-100 भारतीय सेलेब्रिटीज़ की सूची में किसे पहला स्थान मिला है - (अ) अक्षय कुमार (ब) सलमान खान (स) रणवीर सिंह (द) विराट कोहली उत्तर View Detail
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कमाई और लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड सितारे सलमान खान को पछाड़ दिया है। फोर्ब्स मैगजीन की तरफ से भारत की 100 हस्तियों की सूची में इस बार विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। सूची में पिछले तीन साल से सलमान खान का नाम सबसे ऊपर चल रहा था। विराट इस सूची को टॉप करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सूची को पेशे व विज्ञापनों से हुई कमाई और उनकी लोकप्रियता के आधार पर तैयार किया जाता है। 2019 की सूची पहली अक्टूबर, 2018 से 30 सितंबर, 2019 के बीच हुई कमाई व प्रसिद्धि के आकलन के आधार पर तैयार की गई है। फोर्ब्स ने 252.72 करोड़ रुपये की कमाई के साथ विराट को सबसे ऊपर जगह दी है। दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार हैं, जिनकी कमाई 293.25 करोड़ रुपये रही। ज्यादा कमाई के बावजूद लोकप्रियता के मामले में विराट से कमतर रह जाने के कारण अक्षय दूसरे स्थान पर रहे। 229.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सलमान खान इस बार तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अमिताभ बच्चन और एमएस धौनी क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
प्रश्न 7 95वां शास्त्रीय संगीत समारोह ‘तानसेन समारोह’ किस शहर में आयोजित किया जा रहा है - (अ) ग्वालियर (ब) भोपाल (स) मांडू (द) जबलपुर उत्तर View Detail
मध्य प्रदेश में लोकप्रिय शास्त्रीय संगीत उत्सव 'तानसेन समरोह' की शुरुआत ग्वालियर में हरिकथा और मिलाद के साथ हुई। पांच दिवसीय यह उत्सव हर साल भारतीय इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित गायकों में से एक, ’मियां तानसेन’ की याद में मनाया जाता है। पंडित विद्याधर व्यास को इस वर्ष के प्रतिष्ठित तानसेन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वभर से संगीतकार और वाद्ययंत्र वादक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
प्रश्न 8 हाल ही में किस देश ने महात्मा गांधी के आदर्शों को शाश्वत बनाए रखने के लिए गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा की - (अ) जापान (ब) पुर्तगाल (स) ब्राज़ील (द) कनाडा उत्तर View Detail
पुर्तगाल के प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा ने महात्मा गांधी के आदर्शों को शाश्वत बनाए रखने के लिए उनके विचारों और उद्धरणों से प्रेरित गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले वर्ष का पुरस्कार पशु कल्याण के लिए समर्पित होगा। महात्मा गांधी का कहना था कि किसी भी राष्ट्र की महानता पशुओं के प्रति उसके व्यवहार से आंकी जा सकती है। श्री कोस्टा नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में महात्मा गांधी के 150वीं जयंती समारोहों के राष्ट्रीय आयोजन समिति की दूसरी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का प्रेम और सहिष्णुता का संदेश आज भी क्रांतिकारी बदलाव लाने में सक्षम है।
प्रश्न 9 केंद्र सरकार की किस फ्लैगशिप स्कीम को दो साल के लिए बढ़ा दिया गया - (अ) अमृत (ब) सौभाग्य (स) सवेरा (द) प्रधान मंत्री मानधन उत्तर View Detail
केंद्र सरकार ने देश के 500 शहरों का कायाकल्प करने के लिए शुरू की गयी अमृत मिशन का लक्ष्य दो साल बढ़ा दिया है। अमृत का पूरा नाम अटल मिशन ऑफ़ रेजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन (अमृत) है। अमृत मिशन में मार्च 2020 तक 77,640 करोड़ रुपये खर्च किये जाने हैं। इस रकम से देश के 500 शहरों में 139 लाख वाटर कनेक्शन, 145 लाख सीवर कनेक्शन, स्टॉर्म वाटर द्रेनिंग प्रोजेक्ट, पार्क, हरियाली एवं स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था करनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जून 2015 में अमृत मिशन लांच किया था। अमृत मिशन का उद्देश्य देश के सभी शहरों में जलापूर्ति, साफ़-सफाई और सीवेज कनेक्शन प्रदान करना है। वित्त वर्ष 2015 से पांच साल के लिए अमृत मिशन पर 5000 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा गया था।
प्रश्न 10 सरकारी ई-काॅमर्स पोर्टल जी.ई.एम. ने किस राष्ट्रीय आउटरीच कार्यक्रम को शुरू किया है जिसके तहत अधिक से अधिक स्थानीय विक्रेताओं को शामिल किया जाएगा - (अ) संवाद (ब) सारथी (स) सहायता (द) सहयोग उत्तर View Detail
सरकार ने स्थानीय दुकानदारों के लिए जी.ई.एम. संवाद नाम से एक नया ई-वाणिज्य पोर्टल शुरू किया है। यह पोर्टल स्थानीय दुकानदारों तक पहुंच बनाने का राष्ट्रीय कार्यक्रम है। कार्यक्रम की शुरुआत वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने नई दिल्ली में की। यह कार्यक्रम अगले वर्ष 17 फरवरी तक होगा और इसमें देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे।