प्रश्न 1 राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन के तहत किस वर्ष तक सभी गाँवों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है - (अ) 2022 (ब) 2024 (स) 2027 (द) 2020 उत्तर View Detail
हाल ही में केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन लांच किया। इस मिशन के तहत सभी गावों को 2022 तक ब्रॉडबैंड से जोड़ने के लक्ष्य रखा गया है। इस मिशन के तहत देश की 2,50,000 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिक-फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जायेगा। इस मिशन में 2024 तक टावर घनत्व को 0.42 प्रति 1000 से बढ़ाकर 1 टावर प्रति 1000 व्यक्ति करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रश्न 2 44वें कलकत्ता पुस्तक मेले में फोकस कंट्री किस देश को चुना गया है - (अ) फ्रांस (ब) जापान (स) संयुक्त अरब अमीरात (द) रूस उत्तर View Detail
44वें कलकत्ता पुस्तक मेले का आरम्भ 29 जनवरी, 2020 को कलकत्ता में होगा। इसमें रूस फोकल कंट्री होगा। इसमें 22 देश हिस्सा लेंगे।
प्रश्न 3 राजस्थान सरकार ने किस शहर में प्रथम जनता क्लिनिक शुरू की है - (अ) जयपुर (ब) जैसलमेर (स) श्रीगंगानगर (द) बीकानेर उत्तर View Detail
हाल ही में जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता क्लिनिक का उद्घाटन किया गया, इसके द्वारा बस्तियों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जायेगी।
प्रश्न 4 किस राज्य सरकार ने जलसाथी कार्यक्रम लांच किया है - (अ) ओडिशा (ब) महाराष्ट्र (स) उत्तर प्रदेश (द) मणिपुर उत्तर View Detail
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में राज्य में सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘जलसाथी’ नामक कार्यक्रम शुरू किया। इस लांच के तहत महिला स्वयंसेवकों को जल गुणवत्ता परीक्षण किट तथा POS (पॉइंट ऑफ़ सेल) मशीन बांटी गयीं, इन महिलाओं को जलसाथी नाम दिया गया है।
प्रश्न 5 किस भारतीय महिला क्रिकेटर को ICC की ODI तथा T20 टीम ऑफ़ द ईयर में शामिल किया गया है - (अ) दीप्ति शर्मा (ब) झूलन गोस्वामी (स) स्मृति मंधाना (द) पूनम यादव उत्तर View Detail
भारतीय महिला टीम की ओपनर स्मृति मंधाना को आईसीसी वुमन वनडे और टी-20 टीम ऑफ द ईयर में शामिल किया गया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वार्षिक अवॉर्ड की घोषणा की। इसमें ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पैरी को वुमन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। इसके लिए उन्हें रेसेल हेहो-फ्लिंट अवॉर्ड दिया जाएगा। पैरी को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का भी अवॉर्ड दिया जाएगा। मंधाना के अलावा वनडे टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी, पूनम यादव और शिखा पांडेय को टीम में शामिल किया गया। वहीं, टी-20 टीम में मंधाना के साथ दीप्ति शर्मा को जगह मिली। 23 साल की मंधाना ने दो टेस्ट, 51 वनडे और 66 टी-20 खेले हैं। टी-20 और वनडे में उनके कुल 3476 रन हैं। ऑस्ट्रेलिया की मेग लेनिंग को वनडे और टी-20 टीम ऑफ द ईयर का कप्तान घोषित किया गया। ऑस्ट्रेलिया की ही एलिसा हिली को टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। थाइलैंड की चानिडा सथिरुआंग को इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिलेगा।
प्रश्न 6 हाल ही में IAU ने किस भारतीय वैज्ञानिक के नाम पर बौने सितारे के नाम रखा है - (अ) बिभा चौधरी (ब) हरिका द्रोणावल्ली (स) तानिया सचदेव (द) दिव्या काकरान उत्तर View Detail
पेरिस बेस्ड अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने सेक्सटन्स तारामंडल में स्थित एक बौने तारे (ड्वार्फ स्टार) का आनं भारतीय महिला वैज्ञानिक डॉ. बिभा चौधरी के नाम पर रखा है।
प्रश्न 7 जेल प्रशासन में वर्दी युक्त महिलाओं पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन मध्य प्रदेश के किस जिले में किया जा रहा है - (अ) माडू (ब) उज्जैन (स) सांची (द) भोपाल उत्तर View Detail
हाल ही में भोपाल में जेल प्रशासन में वर्दी युक्त महिलाओं पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जेल प्रशासन में कार्य करने वाली महिलाएं कार्य कर रहीं हैं।
प्रश्न 8 GST परिषद् ने लाटरी के लिए GST दर कितनी निश्चित की है - (अ) 8% (ब) 12% (स) 22% (द) 28% उत्तर View Detail
वस्तु व सेवा कर परिषद् ने राज्य द्वारा संचालित तथा निजी लाटरी पर GST दर को 28% निश्चित किया है।
प्रश्न 9 केंद्र सरकार संचार के लिए कौन सी सुरक्षित मैसेजिंग एप्प विकसित कर रही है - (अ) GIMS (ब) SAFE (स) GAPE (द) SIMS उत्तर View Detail
केंद्र सरकार लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप्प तथा टेलीग्राम की भांति एक मैसेजिंग एप्लीकेशन के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है। यह एक अत्यंत सुरक्षित एप्प है। इस एप्प को ‘गवर्नमेंट इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम (GIMS)’ नाम दिया गया है। इस एप्प का उपयोग केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा संगठनों के कर्मचारी सुरक्षित संचार के लिए कर सकेंगे।
प्रश्न 10 मोनाको में आयोजित महिला फिडे ग्रां प्री शतरंज टूर्नामेंट किसने जीता है - (अ) एलेक्जेंड्रा कोस्टेनीयुक (ब) हम्पी कोनेरू (स) हरिका द्रोणावल्ली (द) एंटोनिटा स्टेफानोवा उत्तर View Detail
आंध्र प्रदेश के भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर (जीएम), हम्पी कोनेरु ने एफआईडी (फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस एचेक्स) महिलाओं के ग्रैंड प्रिक्स (डब्ल्यूजीपी) 2019 में 2वां स्थान हासिल किया है, जो मोनाको में यॉट क्लब डे पर रखा गया था। इस आयोजन में एलेक्जेंड्रा कोस्टेनीयुक (रूस) ने खिताब जीता।