प्रश्न 1 किस देश में सेवारत लगभग 850 भारतीय शांति सैनिकों को ‘संयुक्त राष्ट्र पदक’ से सम्मानित किया गया - (अ) नेपाल (ब) चीन (स) रूस (द) दक्षिण सूडान उत्तर View Detail
दक्षिण सूडान में तैनात लगभग 850 भारतीय शांति सैनिकों को समर्पण और बलिदान के लिए संयुक्त राष्ट्र का प्रतिष्ठित पदक प्रदान किया गया है। दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने बताया कि संघर्षग्रस्त दक्षिण सूडान में शांति बनाए रखने में भारतीय शांति सैनिकों ने उत्कृष्ट योगदान दिया। भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सबसे ज्यादा सैनिकों का योगदान करने वाले देशों में से एक है। संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों के अंतर्गत इस समय भारत के दो हजार 342 जवान और 25 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में इंजीनियर और चिकित्साकर्मियों के रूप में सेवारत कुल 323 भारतीय शांति सैनिकों को विशिष्ट सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 2 हाल ही में किसने दक्षिण एशियाई साहित्य में डीएससी पुरस्कार 2019 जीता है - (अ) अमिताभ बागची (ब) राहुल सचदेवा (स) मोहित बागची (द) अंकित राय उत्तर View Detail
अमिताभ बागची ने दक्षिण एशियाई साहित्य में DSC पुरस्कार 2019 जीता है। उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘हाफ द नाईट इज़ गॉन’ के लिए प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार की घोषणा नेपाल में IME Nepal Literature Festival में की गयी। अमिताभ बागची को यह पुरस्कार नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली द्वारा प्रदान किया गया। गौरतलब है कि इस बार इस पुरस्कार के लिए 90 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई थीं।
प्रश्न 3 हाल ही में गीता सिद्धार्थ का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थीं - (अ) फिल्म (ब) खेल (स) राजनीति (द) समाज सेवक उत्तर View Detail
गीता सिध्दार्थ काका का हाल ही में निधन हुआ, उन्होंने गरम हवा, परिचय, शोले, त्रिशूल, डिस्को डांसर, शौक़ीन और अर्थ जैसी फिल्मों में कार्य किया है।
प्रश्न 4 100-Day Work Programme for Promoting Livelihoods के लिए किस राज्य को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है - (अ) पश्चिम बंगाल (ब) महाराष्ट्र (स) मध्य प्रदेश (द) आंध्र प्रदेश उत्तर View Detail
पश्चिम बंगाल को 100-Day Work Programme for Promoting Livelihoods के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस ग्रामीण रोज़गार योजना के क्रियान्वयन में पश्चिम बंगाल के बांकुरा तथा कूच बिहार जिले देश में सबसे आगे रहे हैं।
प्रश्न 5 मूडीज़ इन्वेस्टर्स सर्विस ने 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है - (अ) 3.9 प्रतिशत (ब) 5.9 प्रतिशत (स) 4.9 प्रतिशत (द) 6.9 प्रतिशत उत्तर View Detail
बतौर मूडीज़, घरेलू उपभोग में आई कमज़ोरी, ग्रामीण परिवारों में वित्तीय संकट और रोज़गार सृजन की सुस्त दर के कारण आर्थिक वृद्धि का अनुमान घटाया गया है। दरअसल, अक्टूबर में मूडीज़ ने आर्थिक वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। मूडीज ने आगे वृद्धि दर बढ़ने का अनुमान जताया है। उसने कहा है कि 2020 तथा 2021 में जीडीपी ग्रोथ क्रमश: 6.6 प्रतिशत और 6.7 प्रतिशत रह सकती है।
प्रश्न 6 चीन और किस देश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से उत्तर कोरिया पर लगे मुख्य प्रतिबंधों को हटाने की मांग की है - (अ) रूस (ब) नेपाल (स) जापान (द) बांग्लादेश उत्तर View Detail
चीन और रूस का कहना है कि उत्तर कोरिया के नागरिकों की आजीविका को बेहतर करने के इरादे से कोयला, लौह, लौह अयस्क और कपड़े के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों को हटाया जाना चाहिए। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के दोनों सहयोगियों ने परिषद के सदस्यों के बीच एक मसौदा प्रस्ताव वितरित किया। इस प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि विदेशों में काम कर रहे उत्तर कोरिया के नागरिकों से प्रतिबंध हटाना चाहिए।
प्रश्न 7 अल्पसंख्यक अधिकार दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है - (अ) 12 दिसंबर (ब) 18 दिसंबर (स) 14 दिसंबर (द) 10 दिसंबर उत्तर View Detail
यह दिन अल्पसंख्यक लोगों को आगे लाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए मनाया जाता है. भारत में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैनियों को अल्पसंख्यकों में गिना जाता है. इस मौके पर देशभर में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम किए जाते हैं. संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली ने 1992 में 18 दिसंबर को इस दिन के लिए चुना था.
प्रश्न 8 केंद्र सरकार ने फास्टैग को अनिवार्य रूप से लागू करने की अंतिम तिथि को कब तक के लिए बढ़ा दिया है - (अ) 1 जनवरी (ब) 5 जनवरी (स) 10 जनवरी (द) 15 जनवरी उत्तर View Detail
फास्टैग का उद्देश्य देश भर के टोल पर वाहनों की आवाजाही को बिना किसी लाइन के सुगम मार्ग प्रदान करना है। इससे पहले फास्टैग के लिए अंतिम तिथि 15 दिसंबर तय की गई थी जिसे अब बढ़ाकर 15 जनवरी 2020 कर दिया गया है। फास्टैग के नियमों के अनुसार, बिना फास्टैग के वाहनों को सामान्य से दोगुना टोल देना होगा। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद टोल पर नगद भुगतान नहीं किया जा सकेगा।
प्रश्न 9 किस राज्य ने हाल ही में विजयमृतम और सहचरी नामक दो सामाजिक कल्याण योजनाएं शुरू की हैं - (अ) केरल (ब) महाराष्ट्र (स) मध्य प्रदेश (द) आंध्र प्रदेश उत्तर View Detail
लोगों के लिए एक प्रेरणा और मदद के रूप में, केरल के राज्य प्रशासन ने 2 सामाजिक कल्याण योजनाएं शुरू की हैं - 'विजयमृतम् और सहचरी'। ये योजनाएँ NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना), NCC (राष्ट्रीय कैडेट कोर) और छात्र पुलिस कैडेट (SPC) इकाइयों के लिए भी लागू होती हैं जो उनकी देखभाल और कल्याण के लिए काम करती हैं। विजयमृतम डिग्रीधारी / समकक्ष पाठ्यक्रमों, स्नातकोत्तर (पीजी) और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विकलांग अभ्यर्थियों को एक बार नकद पुरस्कार प्रदान करता है। सहचरी योजना का उद्देश्य स्कूलों में कार्यरत NCC / NSS / SPC इकाइयों को प्रोत्साहन प्रदान करना है जो अपने अध्ययन के साथ-साथ अन्य पाठ्येतर गतिविधियों में 40% से अधिक विकलांग छात्रों को सहायता प्रदान करते हैं।
प्रश्न 10 नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस वे का नाम बदलकर किसके नाम पर रखा जाएगा - (अ) बालासाहेब ठाकरे (ब) छत्रपती शिवाजी महाराज (स) शाहजी (द) मालोजी भोंसले उत्तर View Detail
महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस वे का नाम बाला साहेब ठाकरे के नाम पर करने का फैसला किया है। इसके अलावा राजमार्ग को लेकर कई अन्य घोषणाएं भी की गईं। इसमें समृद्धि राजमार्ग के लिए 3500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी आवंटित करने का फैसला भी शामिल है। तकरीबन 705 किलोमीटर के समृद्धि महामार्ग के बनने से मुंबई-नागपुर के बीच की फिलहाल 15 घंटे की यात्रा करीब 8 घंटे में पूरी हो सकेगी और लोग सीधे नागपुर तक 150 किलोमीटर की स्पीड से जा सकेंगे।