प्रश्न 1 राष्ट्रीय खेल संहिता के ड्राफ्ट की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया - (अ) मुकुंदकम शर्मा (ब) गगन नारंग (स) बाईचुंग भूटिया (द) पुलेला गोपीचंद उत्तर View Detail
खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संहिता 2017 के विवादास्पद मसौदे की समीक्षा के लिये विशेषज्ञों की 13 सदस्यीय समिति गठित की है जिसमें ओलंपिक कांस्य पदकधारी निशानेबाज गगन नारंग, पूर्व फुटबाल कप्तान बाईचुंग भूटिया और राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को शामिल किया गया है। इस तिकड़ी के अलावा समिति में विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी लंबी कूद एथलीट अंजू बॉबी जार्ज भी शामिल हैं। विशेषज्ञों की समिति की अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुकुंदकम शर्मा करेंगे। इस पैनल में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
प्रश्न 2 47वें आल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन किस राज्य की पुलिस द्वारा किया गया - (अ) महाराष्ट्र (ब) ओडिशा (स) आंध्र प्रदेश (द) उत्तर प्रदेश उत्तर View Detail
पुदुचेरी की लेफ्टिनेंट गवर्नर तथा सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर किरण बेदी ने 47वें आल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किया। इस दो दिवसीय इवेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गृह मंत्रालय तथा पुलिस अनुसन्धान व विकास ब्यूरो के साथ मिलकर किया जा रहा है।
प्रश्न 3 इंटरनेशनल प्रेस फ्रीडम अवाॅर्ड 2019 से किसे सम्मानित किया गया है - (अ) नेहा दीक्षित (ब) निधि चावला (स) रवीश कुमार (द) दीपिका कुमारी उत्तर View Detail
भारतीय स्वतंत्र पत्रकार नेहा दीक्षित को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। पत्रकारों के हित में काम करने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठन ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ (सीपीजे) ने नेहा को ‘इंटरनेशनल प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड 2019’ से सम्मानित किया है। वाशिंगटन में हुए समारोह में नेहा को यह पुरस्कार दिया गया। नेहा दीक्षित अब तक कई खुलासे कर चुकी हैं, जिन्हें लेकर काफी बवाल भी मचा है। इनमें आदिवासी लड़कियों की तस्करी और उत्तर प्रदेश में हुए पुलिस एनकाउंटर प्रमुख हैं। नेहा के साथ ही ब्राजील की पेट्रीसिया केम्पस मेलो, निकारागुआ की लुसिआ पिनेडा उबाऊ एवं मिगुएल मोरा और तंजानिया के मैकसेन्स मेलो मुबयाजी को भी इस सम्मान से नवाजा गया है। इन सभी पत्रकारों को भी नेहा की तरह अपने काम के लिए मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है। वहीं, पाकिस्तान के पत्रकार ज़फर अब्बास को ‘ग्वेन इफिल प्रेस फ्रीडम’ अवॉर्ड मिला है। अब्बास ‘डॉन’ अखबार के संपादक हैं।
प्रश्न 4 किस राज्य ने महाराजगंज जिले में राज्य का पहला गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) मध्य प्रदेश (स) बिहार (द) झारखण्ड उत्तर View Detail
उत्तर प्रदेश सरकार ने घटती गिद्ध आबादी के संरक्षण के लिए बड़ा कदम उठाते हुए महाराजगंज जिले के समीप राज्य का पहला गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र स्थापित करने का फैसला किया हैं। पर्यावरण मंत्री के अनुसार, देश में गिद्धों की आबादी में तेजी से गिरावट आई है, जो तीन दशकों में 40 मिलियन से घटकर 19,000 रह गई है।
प्रश्न 5 कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने भारतीय खाद्य निगम - एफसीआई की अधिकृत पूंजी को बढ़ाकर ....... हजार करोड़ रूपये करने का फैसला किया है - (अ) 7 हजार करोड़ (ब) 9 हजार करोड़ (स) 10 हजार करोड़ (द) 11 हजार करोड़ उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने भारतीय खाद्य निगम - एफसीआई की अधिकृत पूंजी को मौजूदा साढे तीन हजार करोड़ रूपये से बढ़ाकर दस हजार करोड़ रूपये करने की स्वीकृति दे दी है। इस फैसले से प्राप्त अतिरिक्त पूंजी केन्द्रीय बजट के माध्यम से एफसीआई में लगाई जा सकेगी, जिसे एफसीआई अनाजों के भंडारण के काम में इस्तेमाल करेगा और उसे अपनी उधारी पर दिये जाने वाले ब्याज के बोझ से राहत मिलेगी। इसके परिणामस्वरूप खाद्य सब्सिडी में भी कमी आयेगी।
प्रश्न 6 केंद्र सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना-हाउसिंग फाॅर आॅल(शहरी) का कौन सा पोर्टल लाॅन्च किया है - (अ) क्लैप (ब) सेम (स) अरबन (द) शहर उत्तर View Detail
केन्द्रीय आवासन और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में आवास ऋणों से संबंधित एक नए पोर्टल क्लैप(hed the Credit-linked Subsidy Services Awas Portal (CLAP)) की शुरूआत की। इस पोर्टल की मदद से आवास ऋण से संबंधित सब्सिडी सेवाओं के लाभार्थी अपने आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेगें। इस अवसर पर पुरी ने कहा कि इस पोर्टल की मदद से लाभार्थियों की शिकायतों पर भी शीघ्र और समुचित कार्रवाई की जा सकेगी।
प्रश्न 7 वर्ष 2019 के लिए प्रतिष्ठित एकलव्य पुरस्कार से किसे सम्माानित किया जाएगा - (अ) ज्हिली दलाबेहेरा (ब) संजीता चानू (स) मीराबाई चानू (द) पुनम यादव उत्तर View Detail
कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और राज्य को सम्मान दिलाने वाली ओडिया की महिला वेटलिफ्टर ज्हिली दलाबेहेरा वर्ष 2019 के 27वें एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPACT) द्वारा स्थापित वार्षिक पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र के साथ 5 लाख रु का नकद पुरस्कार शामिल है। उन्होंने 1 अप्रैल, 2017 से 31 मार्च, 2019 के बीच आयोजित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं में दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता था। एकलव्य पुरस्कार की स्थापना 1993 में की गई थी।
प्रश्न 8 ट्रेड बाॅडी कन्फेडरेशन आॅफ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा ‘क्वालिटी रत्न’ प्ररस्कार किसे प्रदान किया गया है - (अ) आनंद महिंद्रा (ब) मुकेश अंबानी (स) सुरेश कृष्ण (द) पीयूष गोयल उत्तर View Detail
भारत के पहले 'क्वालिटी रत्न' पुरस्कार सुंदरम फास्टनर्स लिमिटेड के अध्यक्ष सुरेश कृष्णा को सम्मानित किया गया । वे व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में गुणवत्ता के सिद्धांतों को अपनाने में समाज के लिए एक आदर्श रहे हैं। उन्होंने 1998 में जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेंटेनेंस के साथ मिलकर TPM क्लब ऑफ इंडिया का गठन किया और इसके पहले अध्यक्ष बने। उन्हें ये पुरस्कार व्यावसायिक निकाय भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 27वें क्वालिटी सम्मेलन में दिया गया।
प्रश्न 9 किसे राॅयल एयरोनाॅटिक सोसाइटी आॅफ यूके ने मानद फेलोशिप से सम्मानित किया है - (अ) एस क्रिस्टोफर (ब) टेसी थॉमस (स) अविनाश चंदर (द) जी सतीश रेड्डी उत्तर View Detail
डीआरडीओ चेयरमैन (DRDO Chairman) जी सतीश रेड्डी को यूके की रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी की तरफ से मानद फैलोशिप से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान भारत में एयरोस्पेस व्हीकल्स, गाइडेड हथियार और डायवर्सिफाइड मिसाइल सिस्टम की डिजाइन, डेवलपमेंट और डिप्लॉयमेंट के लिए दिया जाएगा। वे पिछले सौ सालों में यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक हैं।
प्रश्न 10 70वें संविधान दिवस के अवसर पर केंन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किस पोर्टल को लांच किया है - (अ) कर्तव्य (ब) सतर्क (स) शिक्षण (द) गणतन्त्र उत्तर View Detail
70वें संविधान दिवस के अवसर पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कर्त्तव्य पोर्टल को लांच किया। इसकी वेबसाइट kartavya.ugc.ac.in है। इस पोर्टल पर छात्रों के लिए मासिक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस पोर्टल को ‘नागरिक कर्तव्य पालन अभियान’ के तहत लांच किया गया है। इस पोर्टल पर प्रति माह निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इसमें प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग तथा बहस का आयोजन भी किया जाएगा।