प्रश्न 1 हाल ही में कुतुब मीनार में नई प्रकाश व्यवस्था की गई है, इस स्मारक का निर्माण किसने शुरू करवाया था -
(अ) इल्तुतमिश
(ब) आरामशाह
(स) कुतुबुद्दीन ऐबक
(द) रूकनुद्दीन फिरोज
उत्तर
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ऐतिहासिक कुतुब मीनार में नई एलईडी प्रकाश व्यवस्था का उदघाटन किया। 12वीं शताब्दी का यह स्मारक सूर्यास्त के बाद रोशनी से जगमगा उठेगा। भारत के पुरातात्विक महत्व को रेखांकित करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने दिल्ली के प्रमुख स्मारकों में रोशनी व्यवस्था करने की परियोजना शुरू की है। इसके तहत लाल किला, हुमायूं का मकबरा, पुराना किला और सफदरजंग मकबरे में पहले ही रोशनी की व्यवस्था की जा चुकी है। शाम में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए लाल किला, सफदरजंग मकबरा और हुमायूं के मकबरे की समय अवधि को 9 बजे रात्रि तक बढ़ा दिया गया है। कुतुब मीनार 10 बजे रात्रि तक खुला रहेगा। कुतुब मीनार यूनेस्को विश्व विरासत स्थल है। प्रत्येक वर्ष हजारों पर्यटक इसे देखने आते हैं।
प्रश्न 2 हाल ही में भारत की सबसे लंबी विद्युतीकृत रेलवे सुरंग का उद्घाटन किया गया है, यह कहाँ पर स्थित है -
(अ) राजस्थान
(ब) जम्मू-कश्मीर
(स) महाराष्ट्र
(द) आंध्र प्रदेश
उत्तर
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने आंध्रप्रदेश के चेरलोपल्ली और रापुरू के बीच सबसे लंबी विद्युतीकृत रेल सुरंग राष्ट्र को समर्पित की। इस सुरंग की लम्बाई साढ़े छह किलोमीटर से अधिक है। इसके अलावा उन्होंने वेंकटचलम और ओबुलावारिपल्ली के बीच विद्युत रेलवे लाइन भी देश को समर्पित की। गुडुरू रेलवे स्टेशन पर नवीकृत यार्ड के उद्घाटन के अलावा उपराष्ट्रपति ने गुडुरू और विजयवाडा के बीच एक नई अंतर नगरीय सुपर फास्ट एक्सप्रेक्स रेलगाड़ी को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रश्न 3 हाल ही में स्विस सरकार द्वारा स्विस बैंक के गोपनीय खातों की जानकारी एक समझौते के तहत उपलब्ध कराई जा रही है, यह कौन से वर्ष के खातों की जानकारी होगी -
(अ) 2012
(ब) 2016
(स) 2017
(द) 2018
उत्तर
भारत और स्विट्जरलैंड के बीच बैंकिंग सूचनाओं के स्वतः आदान-प्रदान के समझौते के तहत 1 सितंबर से भारतीयों के स्विस बैंक खातों का पता चलेगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौते सरकार के कालेधन के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है और स्विस बैंक के गोपनीयता नियमों के युग का अंत होने जा रहा है। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाता है। भारत को स्विट्जरलैंड में भारतीय नागरिकों के 2018 में बंद किए खातों की भी जानकारी मिल जाएगी
प्रश्न 4 हाल ही में किस भारतीय मूल के नागरिक को दक्षिणी कैलीफोर्निया का जिला अदालत जज नामित गया है -
(अ) कुसल परेरा
(ब) शिरीन मैथ्यूज
(स) डेनियल साकागुची
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के लिए फेडरल जज के पद पर भारतीय मूल की अमेरिकी अटॉर्नी शिरीन मैथ्यूज को नामित किया है। एशियाई-अमेरिकी संस्था नेशनल एशियन पैसिफिक अमेरिकन बार एसोसिएशन (एनएपीएबीए) ने कहा कि यदि उनके नाम पर सहमति बनती है तो वह एशिया-पैसिफिक क्षेत्र की पहली महिला होंगी, जो इस पद पर काबिज होंगी। इसके साथ ही वह पहली भारतीय-अमेरिकी होंगी जो आर्टिकल थर्ड फेडरल जज बनेंगी।
प्रश्न 5 हाल ही में आयोजित “मलयाला मनोरमा कॉन्क्लेव 2019” की थीम क्या थी -
(अ) सुपोषित भारत
(ब) नया भारत
(स) शक्तिशाली भारत
(द) अखण्ड भारत
उत्तर
कॉन्क्लेव में 'न्यू इंडिया' के विषय पर बोलते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत आकांक्षाएं, सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय प्रगति के लिए स्वामित्व की भावना न्यू इंडिया के मूल में हैं। उन्होंने जोर दिया कि न्यू इंडिया सहभागी लोकतंत्र, नागरिक केंद्रित सरकार और सक्रिय नागरिकता के बारे में है। उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया उत्तरदायी लोगों और उत्तरदायी सरकार का युग है।
प्रश्न 6 हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा सत्यापन अभियान शुरू किया गया है, यह कितने दिन चलेगा -
(अ) 15 दिन
(ब) 30 दिन
(स) 45 दिन
(द) 60 दिन
उत्तर
राष्ट्रव्यापी मतदाता सत्यापन कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य क्राउड सोर्सिंग यानी मतदाताओं के परिवारों से सूचना लेकर नई मतदाता सूची तैयार करना है। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक परिवार के एक मतदाता को एक उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दिया जाएगा, जिसके सहारे अपना और अपने परिवार के मतदाता पंजीकरण संबंधी दस्तावेज और अन्य विवरण उपलब्ध कराने होंगे। इस विवरण का सत्यापान प्रखंड स्तर के अधिकारी करेंगे।
प्रश्न 7 स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के अनुसार 2022 तक कितने शहरों में “सीजीएचएस सेवाओं” को उपलब्ध करवाया जाऐगा -
(अ) 50
(ब) 75
(स) 100
(द) 125
उत्तर
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने 75 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य सेवा - सी जी एच एस के पेंशनधारी लाभार्थियों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच की आज एक नई योजना शुरू की। उन्होंने नई दिल्ली में एक अत्याधुनिक सी जी एच एस भवन का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि सी जी एच एस सेवाएं 2022 तक सौ शहरों में उपलब्ध होनी चाहिए। 1954 में शुरू हुई इन सेवाओं का 2014 तक केवल 25 शहरों तक ही विस्तार हुआ। हालांकि एनडीए सरकार के तहत पिछले पांच वर्षों में इन सेवाओं का अधिक से अधिक 71 शहरों में विस्तार किया गया।
प्रश्न 8 हाल ही में किस बोर्ड अपने नये लोगो और सर्टिफिकेट का डिजाइन जारी किया है -
(अ) केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड
(ब) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
(स) भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण
(द) भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण
उत्तर
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मुंबई में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नये लोगो और सर्टिफिकेट डिजाइन का अनावरण किया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे और केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी के अलावा फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां इस अवसर पर मौजूद थीं।
प्रश्न 9 ‘नमस्ते पैसिफिक’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किस शहर में किया गया -
(अ) जयपुर
(ब) नई दिल्ली
(स) आगरा
(द) सूरत
उत्तर
ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी तथा फिजी ने नई दिल्ली में ‘नमस्ते पैसिफिक’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में प्रशांत महासागरीय देशों की संस्कृति का प्रदर्शन करना था।
प्रश्न 10 किस राज्य की जेलों में बंदियों को एक महीने (दो सितंबर से दो अक्टूबर तक) महात्मा गांधी की कहानियां सुनाई जोएगी -
(अ) राजस्थान
(ब) बिहार
(स) महाराष्ट्र
(द) उत्तर प्रदेश
उत्तर
बिहार की जेलों में दो सितंबर से लगातार एक महीने यानी दो अक्टूबर तक बंदियों को बापू के जीवन से जुड़ी कहानी सुनाई जाएगी। उनके जीवन से संबंधित दो पुस्तकें-एक था मोहन और बापू की पाती कैदियों को पढ़कर सुनाया जाएगा। कारा विभाग ने इस योजना को अंतिम रूप दे दिया है। इसके पूर्व चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समारोह के मौके पर राज्य के सभी विद्यालयों में प्रार्थना के समय बापू से जुड़ी कहानी का वाचन शुरू कराया था।