सऊदी अरब ने कहा है कि वह अपनी अर्थव्यवस्था में तेल के अलावा अन्य क्षेत्रों को शामिल करने के लिए पहली बार पर्यटकों के लिए पर्यटक वीज़ा की पेशकश करेगा। इस क्रम में 49 देशों के नागरिकों को ऑनलाइन पर्यटक वीज़ा का आवेदन करने की सुविधा दी जाएगी। अभी सऊदी अरब केवल अन्य देशों के कामगारों, उनके आश्रितों और मक्का और मदीना के तीर्थ स्थलों पर जाने के लिए मुस्लिम तीर्थ यात्रियों को वीज़ा देता है। सऊदी अरब विदेशी महिलाओं के लिए परिधान संहिता में भी ढील देगा।
प्रश्न 2 निम्नलिखित में से किस हाई कोर्ट ने हाल ही में वकीलों और वादियों को अपनी सेवाओं तक डिजिटल पहुंच देने के लिए अपना मोबाइल एप्प शुरु किया है?
दिल्ली उच्च न्यायालय ने वकीलों और वादियों को अपनी सेवाओं तक डिजिटल पहुंच देने के लिए अपना आधिकारिक मोबाइल ऐप शुरू किया। मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल ने शाम में ‘जजेज लॉन्ज’ में इस ऐप की शुरुआत की। यह ऐप मुकदमे की स्थिति, डिस्प्ले बोर्ड, सुने जाने वाले मामलों की सूची मुहैया कराएगा। साथ में इस ऐप के जरिए उच्च न्यायालय की वेबसाइट पर मौजूद अहम अन्य लिंक्स तक भी पहुंचा जा सकता है।
प्रश्न 3 किस राज्य ने राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2017-18 में पर्यटन श्रेणी में समग्र विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार प्राप्त किया है -
प्रतिवर्ष 27 सितम्बर को संयुक्त राष्ट्र पर्यटन दिवस मनाया जाता है इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम ‘पर्यटन व नौकरियां – सबके लिए बेहतर भविष्य’ है। विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किये। आंध्रप्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में समग्र विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया। गोआ और मध्यप्रदेश साहसिक पर्यटन वर्ग में संयुक्त विजेता रहे। उत्तराखण्ड को फिल्म प्रोत्साहन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला। तेलंगाना को आईटी वर्ग में अभिनव उपयोग के लिए पुरस्कार दिया गया। भारतीय पर्यटन विकास निगम के होटल अशोक को बेस्ट होटल बेस्ड मीटिंग वेन्यू के खिताब से नवाजा गया। इस वर्ष के बजट में 17 प्रमुख पर्यटन स्थलों को विश्व स्तर के पर्यटन स्थलों में बदलने की व्यवस्था की गई है। विश्व पर्यटन दिवस 2019 मनाने के लिए भारत को मेजबान देश चुना है।
प्रश्न 4 चार बार के एमी अवार्ड विजेता ‘जोएल माइकल मेंडल’ जिनका हाल ही में निधन हो गया, वे किस देश से थे -
अमेरिकी टेलीविज़न निर्माता और चार बार एमी पुरस्कार के विजेता जे. माइकल मेंडल का निधन हो गया है। उन्होंने 1995, 1997, और 1998 में “Lisa’s Wedding”, “Homer’s Phobia”, and “Trash of the Titans” के तीन एमी अवार्ड जीते हैं। वह 2013 में रिक और मोर्टी में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने 2018 में “Pickle Rick” एपिसोड के लिए अपना चौथा एमी पुरस्कार जीता था।
प्रश्न 5 किस देश ने भारत पर हिलसा मछली के निर्यात पर लगाए प्रतिबंध को हटा दिया है -
बांग्लादेश भारत को दुर्गा पूजा के दौरान सद्भावना के तौर पर पांच सौ टन हिलसा मछली का निर्यात करेगा। बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्रालय ने केवल इस साल के लिए इस व्यवस्था की अनुमति दी थी। हिलसा मछली की कीमतों को नियंत्रित करने की स्थानीय व्यापारियों की मांग को लेकर बांग्लादेश ने 2012 में इसके निर्यात पर रोक लगा दी थी। बंगलादेश विश्व का लगभग 75 प्रतिशत हिलसा मछली का उत्पादन करता है और इस व्यवसाय से लगभग बीस लाख लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलता है।
प्रश्न 6 किस देश ने Kounotori 8 नाम से दुनिया का सबसे बड़ा परिवहन अंतरिक्ष जहाज लाॅन्च किया है -
जापान ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर एक मानव रहित H-2B रॉकेट लॉन्च किया है। H-2B रॉकेट रोबोटिक कार्गो अंतरिक्ष यान Kounotori 8(HTV-8) के साथ उठा है। यह प्रक्षेपण जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के दक्षिण-पश्चिम जापान के तनेगाशिमा स्पेस सेंटर से हुआ है। इस रॉकेट को दुनिया की सबसे बड़ी ट्रांसपोर्ट स्पेसशिप माना जाता है। यह ISS में अंतरिक्ष यात्रियों को लगभग 5.3 टन आपूर्ति देने की क्षमता रखता है।
प्रश्न 7 भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 2019 निम्नलिखित में से किस स्थान पर आयोजित किया जाएगा -
भारत और कजाखिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद-2019 2 से 15 अक्टूबर, 2019 के दौरान पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाएगा। भारत और कजाखिस्तान सेना के लगभग 100 सैन्यकर्मी इस अभ्यास में भाग लेंगे और आतंक व अलगाव निरोधी गतिविधियों के अनुभव साझा करेंगे। काजिंद-2019 एक वार्षिक अभ्यास है जो चौथी बार आयोजित किया जा रहा है। यह अभ्यास प्रत्येक वर्ष क्रमशः कजाखिस्तान और भारत में आयोजित किया जाता है। इस अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में आतंक निरोधी संयुक्त अभ्यास का संचालन करना है।
संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) ने ‘पर्यटन और रोजगारः सभी के लिए बेहतर भविष्य’ विषय पर विश्व पर्यटन दिवस 2019 मनाने के लिए भारत को मेजबान देश चुना है। विश्व पर्यटन दिवस पूरे विश्व में हर वर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता है।
प्रश्न 9 अंतर्राष्ट्रीय अंडा अयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
सुरेश चित्तूरी को अंतर्राष्ट्रीय अंडा आयोग का प्रमुख नियुक्त किया भारत के अग्रणी पोल्ट्री फर्म श्रीनिवास फार्म्स के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुरेश चित्तूरी को अंतर्राष्ट्रीय अंडा आयोग (IEC) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 10 आयुष मंत्रालय ने बच्चों को औषधीय पौधों के महत्व और घरेलू उपचार के लिए उनके उपयोग से अवगत कराने के लिए कौन सी हास्य पुस्तक श्रृंखला का अनावरण किया है -
आयुष मंत्रालय ने प्रोफेसर आयुष्मान’ कॉमिक्स श्रृंखला लांच की है, इसका उद्देश्य बच्चों को औषधीय पौधों के महत्व के बारे में अवगत करवाना है। यह बुक मुफ़्त में उपलब्ध है और इसे NMPB के अंतर्गत आने वाले स्कूलों से खरीदा जा सकता है।