प्रश्न 1 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय रेसलर कौन बनीं - (अ) विनेश फोगट (ब) गीता फोगट (स) बबिता कुमारी (द) रितु फोगट उत्तर
कजाखस्तान के नूर सुल्तान में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश फोगाट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीता और 2020 टोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल किया। विनेश विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली पांचवीं भारतीय महिला पहलवान बन गयीं।
प्रश्न 2 यू.एन. इंटरनेशनल माइग्रेंट स्टॉक 2019 रिपोर्ट के अनुसार 2019 में किस देश से सर्वाधिक प्रवासी निकले हैं - (अ) भारत (ब) चीन (स) श्रीलंका (द) बांग्लादेश उत्तर
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक व सामाजिक मामले विभाग ने ‘इंटरनेशनल माइग्रेंट स्टॉक 2019’ नामक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार 2019 में भारत से 17.5 मिलियन प्रवासी अन्य देशों में गये हैं। जबकि इस सूची में मेक्सिको (11.8 मिलियन) दूसरे स्थान पर, चीन (10.7 मिलियन) तीसरे स्थान पर तथा रूस (10.5 मिलियन) चौथे स्थान पर है। इस रिपोर्ट के अनुसार विश्व में प्रवासियों की संख्या लगभग 272 मिलियन है।
प्रश्न 3 2019 ऑस्कर के लिए मनोनीत भारतीय डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘मोती बाग़’ के निर्देशक कौन हैं - (अ) मिलाप चंद (ब) मदन लाल (स) निर्मल चन्द्र (द) ओम प्रकाश उत्तर
‘मोती बाग़’ डाक्यूमेंट्री फिल्म 83 वर्षीय विद्यादत्त नामक किसान के संघर्ष पर आधारित है, इस डाक्यूमेंट्री फिल्म को 2019 ऑस्कर के लिए मनोनीत किया गया है। इस डाक्यूमेंट्री फिल्म में उत्तराखंड के गढ़वाल तथा कुमाऊ क्षेत्रों से प्रवासन की समस्या को रेखांकित किया गया है।
प्रश्न 4 बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा ‘ग्लोबल गोलकीपर अवाॅर्ड’ से किसे सम्मानित किया जाएगा - (अ) नरेंद्र मोदी (ब) शेख हसीना (स) राजनाथ सिंह (द) मनमोहन सिंह उत्तर
बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करेगा। कल अमरीका के सियेटल में जारी वक्तव्य में फाउंडेशन ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी को भारत में 50 करोड़ लोगों को सुरक्षित और स्वास्थ्यकर स्वच्छ माहौल उपलब्ध कराने के लिए वार्षिक गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ 2014 में हुआ था। इसके तहत हर घर में शौचालय और सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था के अलावा साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन सुनिश्चित किया जाना है। नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का दायरा लगभग शत प्रतिशत हो चुका है जबकि 2014 में यह केवल 39 प्रतिशत था। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब तक दस करोड़ से भी अधिक घरों में शौचालय बनाये जा चुके हैं। पैंतीस राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जा चुका है।
प्रश्न 5 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का प्रेस सचिव किसे नियुक्त किया गया है - (अ) प्रमोद कुमार (ब) उमेश निगम (स) विनय भाटिया (द) अजय सिंह उत्तर प्रश्न 6 संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन का 2019 का 23वां सत्र किस देश में आयोजित किया गया था - (अ) रूस (ब) स्पेन (स) चीन (द) जापान उत्तर
2019 के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) महासभा का 23 वां सत्र 9-13 सितंबर, 2019 तक रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित किया गया था। UNWTO पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी अंतरराष्ट्रीय संगठन है। UNWTO अवार्ड्स के 15 वें संस्करण ने स्पेनिश एनजीओ ONCE के साथ साझेदारी में UNWTO द्वारा आयोजित एक्सेसिबल टूरिज्म डेस्टिनेशंस (ATD) पहल की शुरुआत की। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा निर्मित योग पर लघु प्रचार फिल्म, द योगी ऑफ़ द रेसट्रैक, को एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ वीडियो’ पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया।
प्रश्न 7 11वें अंतर्राष्ट्रीय ह्रंट डिंक पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है - (अ) रविश कुमार (ब) सुभाष चंद्रा (स) सोमेन देबनाथ (द) एग्नेस खार्शींग उत्तर
लगभग एक साल पहले कोयला माफिया द्वारा हमले में सुरक्षित रही मेघालय स्थित अधिकार कार्यकर्ता एग्नेस खर्शींग को 11 वां अंतर्राष्ट्रीय ह्रंट डिंक पुरस्कार दिया गया है। उन्हें तुर्की के पुरुष हिंसा के खिलाफ कार्यकर्ता नेबहाट अक्कोक के साथ यह पुरस्कार मिला है। दोनों कार्यकर्ताओं को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है जो 2007 में इस्तांबुल में मारे गए तुर्की-अर्मेनियाई पत्रकार ह्रंट डिंक की स्मृति में स्मरण करता है। हरंट डिंक पुरस्कार हर वर्ष उन व्यक्तियों, संगठनों या समूहों को प्रदान किया जाता है जो भेदभाव, नस्लवाद और हिंसा से मुक्त दुनिया के लिए कार्य करते हैं।
प्रश्न 8 किस पेमेंट्स बैंक ने ‘भरोसा बचत खाता’ लांच किया है - (अ) एयरटेल पेमेंट्स बैंक (ब) फिनो पेमेंट्स बैंक (स) इलाहाबाद बैंक (द) पीएनबी बैंक उत्तर
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने हाल ही में ‘भरोसा बचत खाता’ लांच किया है, इसका उद्देश्य देश में वित्तीय समावेश को बढ़ावा देना है। इसके द्वारा देश के उन लोगों को बैंकिंग सेवा से जोड़ा जायेगा जो अब तक इससे अछूते हैं। इस खाते के साथ लाभार्थी को निशुल्क 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मिलेगा, इसके लिए लाभार्थी को अपने खाते में 500 रुपये का बैलेंस मेन्टेन करना होगा तथा महीने में एक ट्रांजेक्शन भी करनी होगी।
प्रश्न 9 सोमूद्र एवीजन किस देश की नौसेना का जहाज है - (अ) जापान (ब) थाइलैंड (स) रूस (द) बांग्लादेश उत्तर
बांग्लादेश नौसैनिक जहाज (BNS) सोमूद्र एवीजन पूर्वी नौसेना कमान (ENC) की चार दिवसीय यात्रा पर विशाखापत्तनम पहुंचा।
प्रश्न 10 SIMS का फुल फाॅर्म क्या है जिसे हाल ही में सरकार द्वारा लाॅन्च किया गया है - (अ) Service Import Master System (ब) Steel Import Monitoring System (स) Ship Import Monitoring System (द) Serial Import Managing System उत्तर
वाणिज्य एवं उद्योग तथा रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने 16 सितम्बर 2019 को नई दिल्ली में इस्पात आयात निगरानी प्रणाली ( Steel Import Monitoring System: SIMS) लॉन्च की। यह प्रणाली संयुक्त राज्य इस्पात आयात निगरानी और विश्लेषण (सीमा) प्रणाली के अनुरूप इस्पात मंत्रालय के परामर्श से विकसित की गई है। सिम्स सरकार और इस्पात उद्योग (उत्पादक) और इस्पात उपभोक्ता (आयातक) सहित हितधारकों को इस्पात आयातों के बारे में अग्रिम सूचना देगा, ताकि कारगर नीतिगत दखल दिया जा सके।