प्रश्न 1 किस राज्य ने सेब उत्पाद के लिए बाजार हस्तक्षेप लक्ष्य योजना को शुरू किया है - (अ) असम (ब) जम्मू और कश्मीर (स) उत्तराखंड (द) हिमाचल प्रदेश उत्तर
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सेब की फसल के लिए केन्द्र सरकार की विशेष बाजार हस्तक्षेप मूल्य योजना-एमआईएसपी की शुरूआत की। इस योजना के तहत इस वर्ष कश्मीर क्षेत्र के सेब उत्पादकों से 12 लाख मीट्रिक टन सेब की खरीद किफायती मूल्यों पर की जाएगी। श्रीनगर में इस कार्यक्रम का आयोजन बागवानी निदेशालय ने किया था। इसमें राज्य प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कृषि और सहकारिता विभाग और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ सेब उत्पादकों से उनकी फसल खरीदेंगे।
प्रश्न 2 प्रतिष्टित पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए किसे नामित किया गया है - (अ) मैरी काॅम (ब) हिमा दास (स) विनेश फोगट (द) पीवी सिंधु उत्तर
छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम को पद्म विभूषण के लिए नामित किया गया है। वे देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान के लिए नामित होने वाली पहली महिला एथलीट बन गईं। मैरीकॉम को 2006 में पद्मश्री और 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। स्टार शटलर पीवी सिंधु को पद्म भूषण के लिए नामित किया गया। खेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों के अलावा रेसलर विनेश फोगाट, टेबल टेनिस प्लेयर मणिका बत्रा और महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। मैरीकॉम छह बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाली इकलौती बॉक्सर हैं। वे सात वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली भी पहली बॉक्सर हैं। 36 साल की मैरीकॉम पद्म विभूषण पाने वाली चौथी खिलाड़ी बन सकती हैं। इससे पहले चेस प्लेयर विश्वानाथन आनंद (2007), क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (2008) और पर्वतारोही सर एडमंड हिलैरी (2008) को यह सम्मान दिया जा चुका है।
प्रश्न 3 लंदन के अधिकारियों ने ब्रिटिश विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के कार्य वीजा को ....... वर्ष तक बढ़ाने की योजना बनाई है - (अ) दो साल (ब) पांच साल (स) तीन साल (द) छः साल उत्तर
ब्रिटेन सरकार ने अपने देश में विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई के बाद वर्क वीजा दो साल तक बढ़ाने की योजना को फिर से शुरू करने की घोषणा की। अब प्रतिभाशाली छात्रों के लिए पढ़ाई करने के बाद ब्रिटेन में बेहतरीन अवसरों का पाने का अधिक मौका मिलेगा। ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में स्नातक के लिए यह 2020-21 में लॉन्च होगा।दो साल के अध्ययन के बाद का कार्य वीजा तत्कालीन गृह सचिव थेरेसा मे ने 2012 में रद्द कर दिया था। इस कार्यक्रम के दोबारा शुरू होने से ब्रिटेन जाने वाले छात्रों की संख्या में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है।
प्रश्न 4 यमन में हुदायदाह के संयुक्त राष्ट्र के मिशन का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है - (अ) अभिजीत गुहा (ब) बिमल वर्मा (स) मनोज कुमावत (द) सनोज राज उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत गुहा को यमन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अभिजीत को यमन के हुदैदा शहर में यूएन मिशन का प्रमुख नियुक्त किया गया है। अभिजीत हुदैदा समझौते को सहायता देने वाले यूएन मिशन (यूएनएमएचए) की अगुआई करने के साथ ही रिडिप्लायमेंट कोआर्डिनेशन कमेटी (आरसीसी) का अध्यक्ष पद भी संभालेंगे। वह डेनमार्क के लेफ्टिनेंट जनरल माइकल लॉलेसगार्ड की जगह लेंगे, जिन्होंने इस साल 31 जनवरी से 31 जुलाई तक यह जिम्मेदारी संभाली थी।
प्रश्न 5 अकिलिसी पोहिवा जिनका हाल ही में निधन हो गया वे किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री थे - (अ) समोआ (ब) सोलोमन द्वीप (स) टोंगा (द) वानुअतु उत्तर
टोंगा के प्रधानमंत्री अकिलिसी पोइवा का न्यूजीलैंड के एक अस्पताल में निधन हो गया। पोइवा दक्षिण अफ्रीका के लोकतंत्र समर्थक और जलवायु परिवर्तन के प्रमुख प्रचारक माने जाते हैं।
प्रश्न 6 महाबलेश्वर एमएस जो की किस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं जिनको हाल ही में भारतीय बैंक संघ की प्रबंध समिति में शामिल किया गया - (अ) भारतीय स्टेट बैंक (ब) कर्नाटक बैंक (स) ऐक्सिस बैंक (द) केनरा बैंक उत्तर
कर्नाटक बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी महाबलेश्वर एमएस को भारतीय बैंक संघ (IBA) की प्रबंध समिति में शामिल किया गया है। उन्हें निजी क्षेत्र के सदस्य बैंकों की श्रेणी से निर्विरोध चुना गया है।
प्रश्न 7 भारत के दूसरे नदी मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल का निर्माण किस नदी पर किया गया है - (अ) तुंगभद्रा (ब) गंगा (स) यमुना (द) गोदावरी उत्तर
भारत के दूसरे नदी मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल का निर्माण गंगा नदी पर किया गया है। प्रधानमन्त्री मोदी ने रांची से गंगा नदी पर साहिबगंज में मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन ऑनलाइन किया। इसका निर्माण 290 करोड़ रुपये की लागत से 2 वर्ष में पूरा हुआ है।
प्रश्न 8 किस देश ने मेक इन इंडिया ट्रेन - पुलाथिसि एक्सप्रेस को हरी झंड़ी दिखाई - (अ) नेपाल (ब) बांग्लोदश (स) भूटान (द) श्रीलंका उत्तर
भारत और श्रीलंका के बीच साझेदारी को नई 'मेक इन इंडिया' ट्रेन 'पुलथिसी एक्सप्रेस' को कोलंबो फोर्ट रेलवे स्टेशन से रवाना करने से बढ़ावा मिला है। ट्रेन का रैक चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में निर्मित किया गया था। ट्रेन को इंडियन लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत प्रतिष्ठापित किया गया है, इसमें यात्री आराम के लिए एक वातानुकूलित चेयर कारों में ऑन-बोर्ड मनोरंजन प्रणाली, मॉड्यूलर आंतरिक भाग और पूरी तरह से घूमने वाली सीटें हैं।
प्रश्न 9 हाल ही में कितनी भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व निकाय के मिशन में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया - (अ) पांच (ब) छह (स) चार (द) नौ उत्तर
भारत की पांच महिला पुलिस अधिकारियों को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार दक्षिण सूडान के जूबा में संयुक्त राष्ट्र मिशन में परेड के दौरान दिये गए। संयुक्त राष्ट्र पदक से जिन भारतीय महिलाओं को सम्मानित किया गया है उनमें चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर रीना यादव, महाराष्ट्र पुलिस में डीएसपी गोपिका जहागिरदार, गृहमंत्रालय में डीएसपी भारती समांत्रे, गृहमंत्रालय में इंस्पेक्टर रागिनी कुमारी और राजस्थान पुलिस में एएसपी कमल शेखावत शामिल हैं। भारतीय महिला अधिकारियों को युद्धग्रस्त दक्षिण सूडान में नागरिकों की रक्षा के संयुक्त राष्ट्र के आदेश के पालन के लिए सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 10 हाल ही में ग्लोबल एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस रिसर्च और डेेवलपमेंट हब में शामिल होने वाले देश का नाम बताएं - (अ) भारत (ब) रूस (स) स्वीडन (द) नेपाल उत्तर
2 सितंबर, 2019 को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने यह घोषणा की कि भारत ग्लोबल एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (Antimicrobial Resistance-AMR) रिसर्च एंड डेवलपमेंट (Research and Development-R&D) हब में एक नए सदस्य के रूप में शामिल हो गया है। G-20 नेताओं द्वारा वर्ष 2017 में किये गए आह्वान के परिणामस्वरूप विश्व स्वास्थ्य सभा (World Health Assembly) के 71वें सत्र से इतर मई, 2018 में इस केंद्र की शुरूआत की गई। ग्लोबल AMRR&D हब का परिचालन बर्लिन स्थित सचिवालय से किया जा रहा है। वर्तमान में इसे जर्मन संघीय शिक्षा और अनुसंधान मंत्रालय (German Federal Ministry of Education and Research) और संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Federal Ministry of Health) से प्राप्त अनुदान के माध्यम से वित्तपोषित किया जा रहा है। इस वर्ष से भारत इसका सदस्य होगा।