प्रश्न 1 खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना अगले ..... वर्षों तक संगठन का नेतृत्व करते रहेंगे - (अ) दो (ब) एक (स) तीन (द) चार उत्तर
5 सितंबर, 2019 से खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना को एक और 3 साल का विस्तार दिया गया। उन्हें पहली बार अक्टूबर 2015 में KVIC के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था और 2016 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 'मीठी क्रांति' के आह्वान के बाद 'हनी मिशन' (2017 में नई दिल्ली), 'कुम्हारशक्तिकरण योजना' और कारीगर विकास केंद्र जैसी कई नवीन योजनाओं की शुरुआत की।
प्रश्न 2 भारत, तूफान डोरियन के प्रकोप का सामना कर रहे बहामास देश को .......... मिलियन डाॅलर की सहायता करेगा - (अ) 1 मिलियन डाॅलर (ब) 4 मिलियन डाॅलर (स) 7 मिलियन डाॅलर (द) 10 मिलियन डाॅलर उत्तर
भारत ने डोरियन तूफान से प्रभावित बहामा में लोगों की मदद के लिए 1 मिलियन अमरीकी डालर की मानवीय सहायता की घोषणा की। रिपोर्टों के अनुसार, आपदा से मरने वालों की संख्या 40 से अधिक हो गई है और यह इससे भी अधिक बढ़ने की संभावना है, यहां तक कि खोज और बचाव दल अभी भी तूफान डोरियन के मद्देनजर बाढ़ के पानी और मलबे द्वारा अलग-अलग बहामियन समुदायों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रश्न 3 भारत में लिंगानुपात 2014-15 में 918 से बढ़कर 2018-19 में ........ हो गया है - (अ) 931 (ब) 923 (स) 956 (द) 976 उत्तर
महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लिंग अनुपात में सुधार और जागरूकता पैदा करने के लिए राज्यों और जिलों को पुरस्कार प्रदान किये। हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और उत्तरप्रदेश को जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार के लिए पुरस्कार दिये गये। बेहतर लिंगानुपात के लिए 9 जिलों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा 10 जिलों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रचार-प्रसार और जागरूकता फैलाने में उल्लेखनीय कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किये गये। पिछले पांच वर्ष में लिंग अनुपात 13 अंक बढ़कर 918 से 931 पर पहुंच गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान 2015 में शुरू किया गया था और अब यह देश के 640 जिलों में लागू किया जा रहा है।
प्रश्न 4 शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य राज्यों के लिए सैन्य चिकित्सा पर पहला सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया जाएगा - (अ) मुंबई (ब) कोच्चि (स) नई दिल्ली (द) कोलकाता उत्तर
शंघाई सहयोग संगठन- एससीओ के सदस्य देश, इस महीने 12 और 13 सितम्बर को सैन्य चिकित्सा सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। 2017 में एससीओ का सदस्य बनने के बाद भारत, शंघाई सहयोग संगठन की रक्षा सहयोग योजना 2019-20 के तहत अपनी तरह के पहले ऐसे सैन्य सहयोग कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय सशस्त्र बल द्वारा किया जाएगा जिसका उद्देश्य सैन्य चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतरी और दक्षता हासिल करने के अलावा सामान्य तौर पर आने वाली चुनौतियों से निपटने के प्रयासों को साझा करना है।
प्रश्न 5 देश का पहला हेलीकाॅप्टर शिखर सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया था - (अ) देहरादून (ब) चंडीगढ़ (स) पुणे (द) कोच्ची उत्तर
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देहरादून में भारत का पहला हेलीकॉप्टर शिखर सम्मेलन आयोजित किया। भारतीय वायु सेना को राष्ट्रीय स्तर पर 'MEDEVAC (चिकित्सा निकासी) में IAF हेलीकाप्टरों की भूमिका' पर वार्ता करने के लिए शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था। इस सम्मेलन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ उत्तराखंड के विमानन सचिव और मुख्य सचिव ने भी भाग लिया।
प्रश्न 6 दलीप ट्राॅफी 2019 का खिताब किस टीम ने जीता है - (अ) इंडिया ब्लू (ब) इंडिया रेड (स) इंडिया ग्रीन (द) इंडिया येलो उत्तर
इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को हराकर दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को एक पारी तथा 38 रनों से पराजित किया। इंडिया रेड की ओर से अभिमन्यु ईश्वरन ने 153 रनों की बेहतरीन पारी खेली, उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। दलीप ट्राफी भारत में खेली जाने वाली प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है, इसका नाम नवानगर के कुमार श्री दलीपसिंहजी पर रखा गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत BCCI ने 1961-62 में की थी। इस प्रतियोगिता को गुलाबी गेंद से डे/नाईट फॉर्मेट में खेला जाता है।
प्रश्न 7 महाराष्ट्र की ग्रामीण सड़कों को पक्का कर राज्य में संपर्क ढाँचा बेहतर बनाने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) कितने करोड़ डॉलर का ऋण देगा - (अ) 9 करोड़ डॉलर (ब) 20 करोड़ डॉलर (स) 17 करोड़ डॉलर (द) 27 करोड़ डॉलर उत्तर
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने 200 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते का उद्देश्य महाराष्ट्र के 34 जिलों की ग्रामीण सड़कों को पक्की सड़कों में परिवर्तित करना है,ताकि सड़क सुरक्षा तथा बाजारों और सेवाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर हो सके। एडीबी के श्री सव्यसाची मित्रा ने कहा कि इस परियोजना से 2100 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का उन्नयन होगा। इससे ग्रामीण समुदायों का कृषि उत्पादन के बड़े क्षेत्रों और सामाजिक- आर्थिक केन्द्रों के साथ संपर्क बेहतर होगा।परियोजना के तहत पांच वर्षों का रख-रखाव भी शामिल है। ऋण में एक मिलियन डॉलर का अनुदान एमआरआरडीए को संस्थागत मजबूती प्रदान करने के लिए है।
प्रश्न 8 ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने ‘आँगन’ नामक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया - (अ) नई दिल्ली (ब) पुणे (स) मुंबई (द) अहमदाबाद उत्तर
भवन निर्माण क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “अगमेंटिंग नेचर बाई ग्रीन अफोर्डेबल न्यू हैबिटैट” (आंगन) नई दिल्ली में शुरू हुआ। भारत-जर्मनी तकनीकी सहयोग के तहत जीआईज़ेड की सहायता से विद्युत मंत्रालय केऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने इस सम्मेलन का आयोजन किया है। विद्युत मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार श्री राजपाल और बीईई के डीजी श्री अभय भाकरे ने संयुक्त रूप से इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में 16 देशों के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ औरस्थानीय निकायों के प्रतिनिधि आदि भाग ले रहे हैं। विशेषज्ञ व्यावसायिक और आवासीय भवनों में ऊर्जा दक्षता विषय पर विचार-विमर्श करेंगे। अनुमान है कि भवन ऊर्जा दक्षता गतिविधियों में 2000 बिलियन रुपयों के परिव्यय से बिजली की 388 बिलियन यूनिट की बचत होगी।
प्रश्न 9 बीसीसीआई ने साल 2014 में ललित मोदी को अध्यक्ष चुनने के बाद किस क्रिकेट एसोसिएशन पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है - (अ) बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (ब) झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (स) हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन (द) राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने पांच वर्ष बाद राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की मान्यता बहाल कर दी हैं। बीसीसीआइ ने आरसीए के नए संविधान को मंजूरी दे दी है। अब आरसीए के नए सिरे से चुनाव होंगे और राजस्थान में क्रिकेट की प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सकेंगे। आरसीए अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद आइपीएल मैच कराने और बीसीसीआइ से प्रतिबंध हटवाने का वादा किया था। आरसीए पर 2014 को प्रतिबंध लगाया गया था।
प्रश्न 10 भारत में अपनी तरह का पहला ‘फन जोन’ रेलवे द्वारा किस रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया गया है - (अ) जयपुर (ब) विशाखापत्तनम (स) भोपाल (द) पुणे उत्तर
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर देश का पहला गेमिंग जोन बनाया गया है। अब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना बच्चों के लिए बोरिंग नहीं रहेगा।आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर देश का पहला गेमिंग जोन बनाया गया है। अब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करना बच्चों के लिए बोरिंग नहीं रहेगा। गेमिंग जोन प्लेटफॉर्म नम्बर 1 पर बनाया गया है जिसे जिसे ईस्ट कोस्ट ऑफ रेलने के वॉटेयर डिविजन ने तैयार किया है।