करेंट अफेयर्स – 26 अप्रैल, 2023

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा अनुमान (2019-20) जारी किया; आउट-ऑफ-पॉकेट व्यय (ओओपीई) का हिस्सा 2014-15 में 62.6% से घटकर 2019-20 में 47.1% हो गया है।
  • सूडान में फंसे भारतीयों के पहले जत्थे को पोर्ट सूडान से INS सुमेधा पर ‘ऑपरेशन कावेरी’ के हिस्से के रूप में निकाला गया।
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मन की बात @100 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल का निधन हुआ।
  • मिजोरम के राज्यपाल ने शिक्षा और डिजिटल परिवर्तन पर सिविल 20 वर्किंग ग्रुप द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • नैसकॉम ने 2023-24 के लिए अनंत माहेश्वरी, अध्यक्ष, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया को अपना अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
  • अप्रैल-फरवरी 2023 के दौरान राज्यों द्वारा पूंजीगत व्यय पिछले वर्ष की तुलना में 11.9% अधिक था।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने 2024 में दूसरे कार्यकाल के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।
  • ऑस्ट्रेलिया सिडनी में तीसरे इन-पर्सन क्वाड समिट की मेजबानी करेगा
  • 26 अप्रैल को विश्व विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जा रहा है।

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • दुबई बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप: पी.वी. सिंधु, किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन और एच.एस. प्रणय पहले दौर का एकल मैच खेलेंगे।
  • साथियान और मनिका बत्रा दक्षिण अफ्रीका के डरबन में होने वाली विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 11 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill