करेंट अफेयर्स : 16 फरवरी, 2023

1. केंद्रीय खान मंत्रालय ने घोषणा की कि लिथियम के भंडार पहली बार किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में पाए गए हैं?

उत्तर – जम्मू-कश्मीर

केंद्रीय खान मंत्रालय ने घोषणा की कि देश में पहली बार जम्मू-कश्मीर में लिथियम के भंडार पाए गए हैं। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India) ने जम्मू और कश्मीर में रियासी जिले के सलाल-हैमाना क्षेत्र में 5.9 मिलियन टन अनुमानित लिथियम संसाधनों की पुष्टि की।

इससे इलेक्ट्रिक कारों, स्मार्टफोन और लैपटॉप के लिए रिचार्जेबल बैटरी के निर्माण को बढ़ावा मिल सकता है और लिथियम आयात पर भारत की निर्भरता कम हो सकती है। ।

2. 2023 तक किस ग्रह के चंद्रमाओं की संख्या सबसे अधिक है?

उत्तर – बृहस्पति

बृहस्पति हाल ही में अपने चारों ओर एक दर्जन नए चंद्रमाओं की खोज के बाद सबसे अधिक चंद्रमाओं वाला ग्रह बन गया। बृहस्पति ग्रह ने कुल 92 चंद्रमाओं की सूची के साथ शनि ग्रह को पीछे छोड़ दिया है।

3. किस टेलीस्कोप को ‘2023 John L. Jack Swigert, Jr. Award for Space Exploration’ के लिए चुना गया है?

उत्तर – जेम्स वेब टेलीस्कोप

नासा की जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप टीम को ‘2023 John L. Jack Swigert, Jr. Award for Space Exploration’ के लिए चुना गया है। यह स्पेस फाउंडेशन की ओर से एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है।

4. इसरो के SSLV D2 प्रक्षेपण यान में कितने उपग्रह कक्षा में स्थापित किए गए?

उत्तर – तीन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान – SSLV D2 की अपनी दूसरी विकासात्मक उड़ान सफलतापूर्वक लांच की। इसने तीन उपग्रहों को 450 किमी-वृत्ताकार कक्षा में स्थापित किया, जो इसरो के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह – EOS 07, अमेरिका स्थित फर्म Antaris का Janus-1 और चेन्नई बेस्ड अंतरिक्ष स्टार्ट-अप SpaceKidz का AzaadiSAT-2 हैं।

5. किस कंपनी ने दुनिया का पहला सैटेलाइट-आधारित टू-वे मैसेजिंग सिस्टम लॉन्च किया?

उत्तर – क्वालकॉम

स्नैपड्रैगन सैटेलाइट (Snapdragon Satellite), जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था, दुनिया का पहला ‘सैटेलाइट-आधारित, टू-वे सक्षम मैसेजिंग समाधान’ है। यह समाधान क्वालकॉम द्वारा इरिडियम के साथ साझेदारी में विकसित स्मार्ट-फोन के लिए काम करता है।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill