करेंट अफेयर्स – 17 जनवरी, 2023

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जिलाधिकारियों को Excellence in Governance Awards for District Magistrates  प्रदान किये जायेंगे।
  • ओडिशा सरकार ने लाभ कमाने वाली PSUओडिशा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन (OPGC) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू की है।
  • गुजराती फिल्म छेलो शो के भाविन रबारी ने इंटरनेशनल प्रेस अकादमी (IPA) पुरस्कार जीता।
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के विजेताओं को सम्मानित किया
  • भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास ‘वरुण’ का 21वां संस्करण पश्चिमी समुद्र तट पर शुरू हुआ।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • भारत ने दिसंबर 2022 में 34.48 बिलियन अमरीकी डालर का माल निर्यात किया, जो नवंबर के आंकड़े से 7.75% अधिक था, लेकिन एक साल पहले की तुलना में 12.2% कम है।
  • सीमेंस ने भारत में मालगाड़ियों की आपूर्ति और सेवा के लिए 3 बिलियन यूरो के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत ने अप्रैल-नवंबर 2022 के दौरान 6 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक मूल्य के स्मार्टफोन का निर्यात किया।
  • दिसंबर 2022 में थोक मुद्रास्फीति 22 महीने के निचले स्तर 4.95% पर आ गई।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • 850,000 की गिरावट के साथ चीन की आबादी 60 साल के निचले स्तर पर गिरकर 1.41 अरब हो गई है।
  • काठमांडू से पोखरा जा रही नेपाल की यति एयरलाइंस की फ्लाइट लैंडिंग से पहले क्रैश; जहाज पर सवार सभी यात्री मारे गये।
  • रूस और बेलारूस ने बेलारूस के सैन्य हवाई क्षेत्रों में संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया।

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • डेनमार्क के विश्व नंबर 1 विक्टर एक्सेलसेन और जापान की अकाने यामागुची ने मलेशिया ओपन में पुरुष और महिला एकल खिताब जीते।
  • हॉकी विश्व कप 2023: भारत और इंग्लैंड के बीच मैच गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill