करेंट अफेयर्स – 13 जनवरी, 2023

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की अनुसूची III के तहत संरक्षित पौधों की सूची में नीलकुरिंजी (स्ट्रोबिलैंथेस कुंथियाना) को शामिल किया।
  • तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें केंद्र से सेतुसमुद्रम परियोजना को तुरंत लागू करने का आग्रह किया गया है।
  • धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यक समुदायों की अधिसूचना पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को 24 राज्यों के विचार प्रस्तुत किए।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • अक्टूबर के संकुचन के बाद नवंबर में औद्योगिक उत्पादन 7.1% पर पहुंचा।
  • सेबी ने स्टॉक एक्सचेंजों को एक ही कमोडिटी में कई अनुबंध पेश करने की अनुमति दी।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • फ्रांस सरकार 2030 तक सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर 64 करेगी

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • भारत ने दूसरे मैच में चार विकेट से जीत के साथ श्रीलंका वनडे सीरीज पर कब्जा किया।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill