करेंट अफेयर्स – 10 जनवरी, 2023

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान करेंगी।
  • दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल चौपहिया वाहनों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने तमिल डायस्पोरा के लिए एक निवेश मंच, स्टार्ट-अपटीएन के ग्लोबल तमिल एन्जिल्स मंच का शुभारंभ किया।
  • भारत और ब्रिटेन ने Young Professionals Scheme के लिए पत्रों पर हस्ताक्षर किए और उनका आदान-प्रदान किया।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • केंद्र सरकार ने RBI के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया।
  • RBI ने सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड जारी करने के लिए सांकेतिक कैलेंडर की घोषणा की।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • बाढ़ से उबरने और पुनर्निर्माण सहायता के लिए पाकिस्तान को अमरीका से 100 मिलियन डॉलर मिलेंगे।
  • नियामक कार्रवाई के बाद जैक मा ने चीनी फिन-टेक कंपनी एंट ग्रुप का नियंत्रण छोड़ दिया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार अमेरिका-मेक्सिको सीमा का दौरा किया।

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • सूर्यकुमार यादव गेंदों का सामना करने के मामले में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 1,500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
  • खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला खो खो लीग पंजाब में शुरू हुई।

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill