Here we provide a Quiz of latest Current Affairs for upcoming exams.This
quiz helps you to keep a watch on current happenings and may be useful
for General Awareness part of IBPS Banking, SSC-CGL, Bank Clerical and
other similar examinations.
प्रश्न 1 वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने हाल ही में मौजूदा वित्त-वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 9.5 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है - (अ) 8.1 प्रतिशत (ब) 7.5 प्रतिशत (स) 9.1 प्रतिशत (द) 4.5 प्रतिशत उत्तर View Detail
वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने हाल ही में मौजूदा वित्त-वर्ष के लिए भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 9.5 प्रतिशत से घटाकर 9.1 प्रतिशत कर दिया है। बकौल मूडीज़, महंगा ईंधन व उर्वरक सरकारी खजाने पर दबाव डालेंगे और संभावित रूप से नियोजित पूंजीगत व्यय को सीमित कर देंगे। मूडीज़ के अनुसार, 2023 में भारत की विकास दर 5.4 प्रतिशत रहने की संभावना है।
प्रश्न 2 हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस्लामोफोबिया (Islamophobia) का मुकाबला करने हेतु किस तारीख को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में स्थापित करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है - (अ) 10 जनवरी (ब) 15 मार्च (स) 18 अगस्त (द) 20 अप्रैल उत्तर View Detail
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2022 से शुरू होकर हर साल 15 मार्च को इस्लामोफोबिया का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस प्रस्ताव को पाकिस्तान द्वारा इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की ओर से पेश किया गया था। इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित किया गया है।
प्रश्न 3 भारत का पहला डिजिटल वॉटर डेटा बैंक, एक्वेरियम (AQVERIUM) किस राज्य में लॉन्च किया गया है - (अ) पंजाब (ब) बिहार (स) कर्नाटक (द) झारखंड उत्तर View Detail
कर्नाटक के आईटी मंत्री, सी.एन. अश्वथ नारायण ने भारत का पहला डिजिटल वॉटर डेटा बैंक, एक्वेरियम (AQVERIUM) लॉन्च किया। डिजिटल वॉटर डाटा बैंकविभिन्न संस्थानों से प्राप्त जल डेटा की एक सूची है। यह पानी के विभिन्न पहलुओं के बारे में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
प्रश्न 4 वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने देश की कितने प्रमुख नदियों के कायाकल्प के लिए परियोजना की घोषणा की - (अ) 19 (ब) 22 (स) 25 (द) 13 उत्तर View Detail
केंद्र सरकार ने 13 प्रमुख नदियों को ‘वानिकी हस्तक्षेप’ (वन लगाकर) से फिर से जीवंत करने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य संचयी वन क्षेत्र को 7,400 वर्ग किलोमीटर से अधिक बढ़ाना है। केंद्र सरकार ने गंगा को स्वच्छ बनाने के अभियान को मिली शुरुआती सफलता के बाद अब यमुना, नर्मदा, झेलम और महानदी सहित देश की 13 प्रमुख नदियों के संरक्षण का भी फैसला लिया है।
प्रश्न 5 ऑस्ट्रेलिया और किस देश ने सात साल से अधिक समय पहले पूर्वी यूक्रेन में मलेशियाई एयरलाइंस के विमान MH 17 को मार गिराने में रूस की कथित भूमिका को लेकर रूस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है - (अ) पाकिस्तान (ब) नीदरलैंड (स) चीन (द) नेपाल उत्तर View Detail
ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड ने सात साल से अधिक समय पहले पूर्वी यूक्रेन में मलेशियाई एयरलाइंस के विमान MH 17 को मार गिराने में रूस की कथित भूमिका को लेकर रूस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। साल 2014 में, मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान MH17 पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। MH17 विमान एम्सटर्डम (नीदरलैंड) एवं कुआलालंपुर (मलेशिया) के बीच उड़ान भर रहा था। जब विमान पूर्वी यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में था तो वह एक मिसाइल से टकरा गया था।
प्रश्न 6 केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए हाल ही में मार्च 2020 से निलंबित पांच वर्षीय ई-पर्यटक वीजा (e-Tourist Visa) कितने देशों के नागरिकों हेतु तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है - (अ) 250 (ब) 220 (स) 156 (द) 120 उत्तर View Detail
गृह मंत्रालय ने 156 देशों के नागरिकों को पांच वर्ष के लिए वैध सभी ई-पर्यटन वीजा तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया है। कोविड महामारी के कारण इनके वीजा मार्च 2020 से निलंबित कर दिए गए थे।
प्रश्न 7 आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने किस राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली - (अ) पंजाब (ब) गोवा (स) कर्नाटक (द) असम उत्तर View Detail
आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव एसबीएस नगर नवांशहर जिले के खटकड कलां में उन्हें शपथ दिलाई। उन्होंने विधानसभा चुनाव में संगरूर जिले की धुरी सीट से जीत दर्ज की थी। भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था।
प्रश्न 8 हाल ही में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किये जाने के बाद किस देश ने रूस पर प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण और रूसी बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं - (अ) अमेरिका (ब) बांग्लादेश (स) चीन (द) भारत उत्तर View Detail
हाल ही में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किये जाने के बाद अमेरिका ने रूस पर प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण और रूसी बैंकों पर प्रतिबंध लगा दिये हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) इतिहास की सबसे जटिल अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग परियोजना है तथा मानव द्वारा अंतरिक्ष में शुरू की गई सबसे बड़ी संरचना है। यह उच्च उपग्रहीय उड़ान, नई प्रौद्योगिकियों के लिये एक प्रयोगशाला और खगोलीय, पर्यावरण तथा भूवैज्ञानिक अनुसंधान हेतु एक अवलोकन मंच है।
प्रश्न 9 किस केंद्रीय मंत्री द्वारा “Role of Labour in India’s Development” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया - (अ) भूपेंद्र यादव (ब) आरके सिंह (स) नितिन गडकरी (द) सुमित शर्मा उत्तर View Detail
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने 'Role of Labour in India’s Development' नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में भारत की विकास यात्रा में श्रम के योगदान पर प्रख्यात शिक्षाविदों द्वारा लिखे गए 12 लेख हैं। यह वी.वी. गिरी राष्ट्रीय श्रम संस्थान द्वारा प्रकाशित की गई है, जो श्रम मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त प्रशिक्षण संस्थान है।
प्रश्न 10 भारतीय रेलवे का पहला ‘गति शक्ति’ कार्गो टर्मिनल पूर्वी रेलवे के किस डिवीजन में चालू किया गया था - (अ) आसनसोल (ब) हावड़ा (स) मालदा (द) सियालदह उत्तर View Detail
'गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल' (जीसीटी) के संबंध में प्रधानमंत्री के विजन गति शक्ति और रेल मंत्रालय की नीति के अनुरूप भारतीय रेल के आसनसोल मंडल (डिवीजन) ने थापरनगर में मैथन पावर लिमिटेड की निजी साइडिंग को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। दिसंबर '2021 में जीसीटी नीति के सामने आने के बाद से यह भारतीय रेलवे में इस तरह का पहला जीसीटी है।
प्रश्न 11 MSME मंत्रालय ने MSMEs के लिए ऊष्मायन, डिजाइन और बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) के आसपास मौजूदा उप–योजनाओं के संयोजन के रूप में कौन सी योजना शुरू की है - (अ) MSME Innovative Scheme (ब) MSME Coordination Scheme (स) MSME Thinker Scheme (द) MSME Winner Scheme उत्तर View Detail
केंद्रीय MSME मंत्री नारायण राणे ने MSMEs के लिए ऊष्मायन, डिजाइन और बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) के आसपास मौजूदा उप-योजनाओं के संयोजन के रूप में MSME Innovative Scheme (Incubation, Design and IPR लॉन्च की। यह नवोन्मेष गतिविधियों के लिए एक हब के रूप में कार्य करेगी जिससे विचारों को व्यवहार्य व्यावसायिक प्रस्ताव में विकसित करने में सुविधा होगी जिससे समाज को लाभ होगा। उन्होंने MSME Idea Hackathon 2022 का शुभारंभ भी किया।
प्रश्न 12 किस देश की सेना और भारत के सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (CLAWS) ने अकादमिक सहयोग और जुड़ाव बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं - (अ) यूके (ब) फ्रांस (स) ऑस्ट्रेलिया (द) जापान उत्तर View Detail
ऑस्ट्रेलियाई सेना प्रमुख ने 09 मार्च 2022 को नई दिल्ली में भारतीय सेना के थिंक टैंक सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (क्लॉज़) का दौरा किया, जहां पर उन्होंने थल सेना के वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, क्लॉज़ और लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) रणबीर सिंह (सेवानिवृत्त), निदेशक सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज के साथ बातचीत की। ऑस्ट्रेलियाई जनरल को क्लॉज़ की अनुसंधान गतिविधियों और इसके आउटरीच क्रिया-कलापों के बारे में जानकारी दी गई। अकादमिक सहयोग और जुड़ाव स्थापित करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सेना अनुसंधान केंद्र (आर्क) और सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (क्लॉज़) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए।
प्रश्न 13 “सोली सोराबजी: लाइफ एंड टाइम्स” नामक पुस्तक किसने लिखी है - (अ) शांतनु दास (ब) अभिनव चंद्रचूड़ (स) सुमीत माथुर (द) लोकेश सिंह उत्तर View Detail
भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी के जीवन पर आधारित एक नयी किताब अगले महीने आएगी। पुस्तक ‘सोली सोराबजी: लाइफ एंड टाइम्स’ अधिवक्ता और कानूनी विद्वान अभिनव चंद्रचूड़ ने लिखी है।
प्रश्न 14 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के भवन को राष्ट्र को समर्पित किया - (अ) उत्तर प्रदेश (ब) मध्य प्रदेश (स) गुजरात (द) कर्नाटक उत्तर View Detail
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के नये भवन को राष्ट्र को समर्पित किया।
प्रश्न 15 हाल ही में एक तकनीकी खराबी के कारण भारत से किस पड़ोसी देश में मिसाइल की आकस्मिक फायरिंग हुई - (अ) पाकिस्तान (ब) श्रीलंका (स) बांग्लादेश (द) भूटान उत्तर View Detail
भारतीय रक्षा मंत्रालय ने मान लिया है कि 9 मार्च को भारत की एक मिसाइल पाकिस्तान के इलाके में 124 किलोमीटर अंदर मियां चन्नू के पास गिरी थी। केंद्र सरकार ने दुर्घटनावश मिसाइल फायरिंग की घटना को गंभीरता से लिया है और इसकी उच्चस्तरीय सैन्य जांच के आदेश दिए हैं। पाकिस्तान के जर्नलिस्ट मोहम्मद इब्राहिम काजी ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि भारत से छोड़ी गई मिसाइल का नाम ब्रह्मोस है। इसकी रेंज 290 किलोमीटर है। इंडियन एयरफोर्स इसका स्टॉक राजस्थान के श्रीगंगानगर में रखती है। हालांकि, पाकिस्तानी फौज का दावा है कि यह मिसाइल हरियाणा के सिरसा से दागी गई।
प्रश्न 16 भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किस भुगतान बैंक को तत्काल प्रभाव से नए ग्राहकों को शामिल ना करने का निर्देश दिया है - (अ) एयरटेल पेमेंट बैंक (ब) इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (स) पेटीएम पेमेंट बैंक (द) जियो पेमेंट बैंक उत्तर View Detail
भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम भुगतान बैंक पर तत्काल प्रभाव से नए खाते खोलने पर रोक लगा दी है। रिजर्व बैंक ने पेटीएम भुगतान बैंक को अपने आईटी सिस्टम का व्यापक लेखा परीक्षा के लिए एक आईटी ऑडिट फर्म नियुक्त करने का भी निर्देश दिया है।
प्रश्न 17 केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के किस शहर में एक ड्रोन स्कूल का उद्घाटन किया है - (अ) जबलपुर (ब) ग्वालियर (स) उज्जैन (द) कटनी उत्तर View Detail
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पहले ड्रोन स्कूल का उद्घाटन किया।
प्रश्न 18 भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा की है कि नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (NaBFID) को किस अधिनियम के तहत एक अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान (AIFI) के रूप में विनियमित किया जाएगा - (अ) RBI Act, 1934 (ब) Banking Regulation Act, 1949 (स) Companies Act, 1956 (द) Companies Act, 2013 उत्तर View Detail
भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा की है कि नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट (National Bank for Financing Infrastructure and Development - NaBFID) को आरबीआई अधिनियम, 1934 के तहत एक अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान (एआईएफआई) के रूप में विनियमित और पर्यवेक्षण किया जाएगा।
प्रश्न 19 स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा शुरू की गई महिला केंद्रित स्वास्थ्य नीति का नाम क्या है - (अ) Star Women Care Insurance Policy (ब) Sun Care Insurance Policy (स) Women Care Insurance Policy (द) Universe Women Care Insurance Policy उत्तर View Detail
स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एक स्वास्थ्य बीमा कंपनी ने स्टार महिला देखभाल बीमा पॉलिसी (Star Women Care Insurance Policy) लॉन्च की।
प्रश्न 20 तीसरा राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (NYPF) जो नई दिल्ली में शुरू हुआ, का आयोजन लोकसभा के साथ किस मंत्रालय द्वारा किया गया था - (अ) संसदीय कार्य मंत्रालय (ब) संस्कृति मंत्रालय (स) युवा मामले और खेल मंत्रालय (द) गृह मंत्रालय उत्तर View Detail
हाल ही में नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (NYPF), 2022 के तीसरे संस्करण के समापन समारोह को संबोधित किया गया। राष्ट्रीय युवा संसद, युवाओं को संसदीय और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ से लैस करने के लिये एक अभिनव कार्यक्रम है।