NeoBolt: भारत का पहला स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन

 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास ने नियोबोल्ट (NeoBolt) नामक भारत का पहला स्वदेशी मोटर चालित व्हीलचेयर वाहन विकसित किया है।

मुख्य बिंदु 

  • NeoBolt का उपयोग सड़कों के साथ-साथ असमान इलाकों में भी किया जा सकता है।
  • इसकी अधिकतम गति 25 किमी प्रति घंटा है और यह प्रति चार्ज 25 किमी तक की यात्रा कर सकती है।
  • यह व्हीलचेयर कारों, ऑटो रिक्शा और स्कूटरों की तुलना में परिवहन का एक सुविधाजनक, सुरक्षित और कम लागत वाला तरीका हैं।
  • यह लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित है।
  • NeoBolt मोटर से चलने वाला अटैचमेंट है जो व्हीलचेयर को सुरक्षित, सड़क पर चलने लायक वाहन में बदल देता है।

व्हीलचेयर आयात

भारत वर्तमान में भारत में सालाना बिकने वाले कुल 3 लाख व्हीलचेयर में से 2.5 लाख व्हीलचेयर आयात करता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि तुलनीय विशेषताओं वाले उत्पाद केवल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन वे व्हीलचेयर IIT मद्रास के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित किए गए व्हीलचेयर की तुलना में तीन से पांच गुना अधिक महंगे हैं।

यह व्हीलचेयर किसने डिजाइन किया है?

शोधकर्ताओं ने उन संगठनों और अस्पतालों के साथ सहयोग किया जो लोकोमोटर विकलांगता वाले लोगों के लिए काम कर रहे हैं ताकि उनके अनुभवों और डिजाइन समायोजन को देखते हुए इस व्हील चेयर का निर्माण किया जा सके।

व्हीलचेयर का विकास किसने किया?

इस व्हीलचेयर को IIT मद्रास के Centre for Rehabilitation Research and Device Development द्वारा विकसित किया गया है। इस वाहन का व्यवसायीकरण “Neo Motion” नामक स्टार्टअप के माध्यम से किया गया था।

व्हीलचेयर की कीमत क्या है?

यूजर्स के लिए यह व्हीलचेयर 55,000 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगी।


Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill