करेंट अफेयर्स – 6,7,8,9 अगस्त, 2021

 

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ 8 अगस्त को मनाई गई
  • संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा आयोजित ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
  • भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर विक्रांत ने सफलतापूर्वक पांच दिवसीय पहली समुद्री यात्रा पूरी की
  • CJI ने जारी किया राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण का कानूनी सेवा एप्प और विजन स्टेटमेंट
  • कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को सरकार ने दिया एक साल का सेवा विस्तार
  • जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोविड-19 वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंज़ूरी दी गयी
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को मिला 3 साल का कार्य विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 

  • इंडोनेशिया: 2,968-मीटर के माउंट मेरापी ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ
  • भारत और यूएई की नौसेनाओं ने अबू धाबी के तट पर ‘जायद तलवार 2021’ अभ्यास आयोजित किया
  • अफगानिस्तान: तालिबान ने प्रांतीय राजधानी कुंदुज, सर-ए पुल में सरकारी इमारतों पर कब्जा किया
  • आतंकवाद विरोधी और संघर्ष प्रस्ताव की मध्यस्थता के लिए कतर के विदेश मंत्री के विशेष दूत अल-कहतानी ने नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की

खेल-कूद करेंट अफेयर्स 

  • टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों का समापन; 39 स्वर्ण पदकों के साथ  अमेरिका शीर्ष पर रहा, उसके बाद चीन (38), जापान (27), ग्रेट ब्रिटेन (22) और रूस (20); भारत 48वें स्थान पर रहा
  • टोक्यो ओलंपिक: नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता; 2008 में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने
  • टोक्यो ओलंपिक: पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता
  • टोक्यो ओलंपिक: भारत ने 7 (1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य) पदक के साथ अभियान का अंत किया
  • टोक्यो ओलंपिक: ब्राजील ने स्पेन को 2-1 से हराकर पुरुष फुटबॉल में स्वर्ण पदक जीता; कनाडा ने स्वीडन को हराकर महिलाओं का स्वर्ण जीता
  • टोक्यो ओलंपिक: नॉर्वे के कार्स्टन वारहोम ने पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण जीतने का अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा
  • आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए फेसलेस या ई-आकलन योजना के तहत शिकायत दर्ज करने के लिए 3 आधिकारिक ईमेल आईडी अधिसूचित की

Ⓒ 2019. JMS Classes Raisinghnagar
✆ 9667070111

Designed By : Satnam Gill